icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
261401
AAAbhishek AwasthiFollow29 Jan 2025, 01:36 pm

सीतापुरः मिश्रिख कस्बे में प्रशासन ने अवैध अतिक्रमण के खिलाफ की कार्रवाई

Misrikh-cum-Neemsar, Uttar Pradesh:

मिश्रिख कस्बे में प्रशासन ने बुधवार को देर शाम अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। तहसील चौराहे पर चलाये गए अतिक्रमण अभियान में सड़क किनारे की दुकानों के अवैध अतिक्रमण को हटाया गया। उप जिलाधिकारी पंकज सक्सेना और सीओ दीपक कुमार सिंह के नेतृत्व में चलाये गए अभियान में प्रशासनिक टीम जेसीबी को लेकर मौके पर पहुंची। दुकानदारों ने खुद ही अपनी दुकानों के सामने से अवैध कब्जा हटाना शुरू कर दिया। वहीं अन्य अतिक्रमण जेसीबी के द्वारा हटाया गया। प्रशासनिक टीम में कोतवाली प्रभारी अरविंद सिंह और अपराध प्रभारी अखिलेश यादव, कस्बा इंचार्ज और नगर पालिका के कर्मचारियों सहित पुलिस बल मौजूद रहा।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

रतलाम के करवाचौथ पर चांद ने सुहागिनों का इंतजार किया पूरा

Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम में करवाचौथ के दिन सुहागिनों को चांद ने आखिरकार लंबा इंतजार करवा ही दिया... देर रात करीब 10 बजकर 10 मिनट पर आसमान में चांद की पहली झलक दिखाई दी, जिसके बाद महिलाओं के चेहरे खिल उठे। चांद के दीदार के साथ छलनी से जीवनसाथी का चेहरा देखा गया, पूजा-अर्चना हुई और फिर सुहागिनों ने अपना व्रत खोला। देर शाम से ही बादलों के बीच चांद की लुकाछिपी चलती रही और हर नजर आसमान पर टिकी रही। इस बीच रतलाम शहर में करवाचौथ के अलग-अलग रंग भी नजर आएं. कहीं पर्व धूमधाम से मनाया गया, तो कहीं पारंपरिक अंदाज में रंगोली सजाकर करवे रखे गए और विधि-विधान से पूजा हुई। वहीं कुछ जगहों पर करवाचौथ का मॉडर्न अंदाज भी देखने को मिला। चांद के इंतजार के बीच कपल्स ने कैटवॉक किया, नकली चांद पर बैठकर जीवनसाथी के साथ गीत गुनगुनाए और इस खास दिन को यादगार बनाया।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top