icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
272192
Brijesh Kumar PandeyBrijesh Kumar PandeyFollow26 Dec 2024, 02:20 pm
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

नदिया के करिमपुर 2 ब्लॉक के देगलकांद्दी में 125 दिन का रोजगार शुरू, लोग खुश

Krishnanagar, West Bengal:নদীয়ার করিমপুর ২ নম্বর ব্লকের অধীন দেগলকান্দি গ্রাম পঞ্চায়েতের অন্তর্গত দীগলকান্দি গ্রামের ৭৯ নম্বর বুথে শুরু হলো ১২৫ দিনের কাজ। ওই গ্রামে উপস্থিত ছিলেন দীগলকান্দি গ্রাম পঞ্চায়েতের প্রধান শান্তিলতা ঠাকুর। ওই গ্রামের মানুষজনদের বক্তব্য বিগত সরকার থাকাকালীন তাদেরকে ১০০ দিনের কাজে ডাকতেন না বিজেপি করতেন বলে কিন্তু এই সরকার আসার পরে 125 দিনের কাজ করতে পেয়ে তারা খুবই খুশি, সেই সঙ্গে রাজ্যের মুখ্যমন্ত্রী শুভেন্দু অধিকারী কেও তারা ধন্যবাদ জানিয়েছেন। ১২৫ দিনের কাজ পেয়ে তারা খুবই খুশি গ্রামের মানুষজন।
0
0
Report

कोटा हनुमान मंदिर से 225 ग्राम चांदी का मुकुट चोरी, चौकी के पास घटना

Kota, Rajasthan:कोटा के उद्योग नगर थाना क्षेत्र के प्रेम नगर फर्स्ट में पुलिस चौकी के पास स्थित हनुमान मंदिर को चोरों ने निशाना बना लिया। अज्ञात चोर मंदिर से हनुमानजी की मूर्ति पर लगा करीब 225 ग्राम चांदी का मुकुट और मंदिर में रखी करीब 50 ग्राम चांदी की तस्वीर चोरी कर ले गए। सबसे बड़ी बात यह है कि मंदिर में पिछले दो साल में चोरी की यह चौथी वारदात है। इससे पहले दानपेटी और पूजा में इस्तेमाल होने वाले बर्तन भी चोरी हो चुके हैं। मंदिर के पुजारी रामनरेश भार्गव के मुताबिक वारदात रात करीब 1 से 3 बजे के बीच होने की आशंका है। सुबह मंदिर खुलने पर चोरी का पता चला, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सबसे बड़ा सवाल यह है कि मंदिर के बिल्कुल पास ही पुलिस चौकी होने के बावजूद चोर वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए।
0
0
Report
Advertisement

अमरोहा में नेशनल हाईवे-9 पर डीसीएम-ट्रक भिड़ंत, चालक की मौत

Amroha, Uttar Pradesh:अमरोहा जनपद के गजरौला थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे-9 पर बुधवार सुबह करीब साढ़े दस बजे ट्रक में पीछे से डीसीएम घुसी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि डीसीएम का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक केबिन में फंस गया. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद चालक को बाहर निकाला और नगर के निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. मृतक की पहचान 48 वर्षीय जितेंद्र पुत्र शिव नारायण निवासी दरवाजा, कस्बा परीक्षितगढ़, जनपद मेरٹھ के रूप में हुई है. बताया गया कि वह मेरठ से कॉटन लेकर कानपुर जा रहा था. हादसे के बाद हाईवे पर वाहनों की कतार लग गई. पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर यातायात सुचारु कराया।
0
0
Report

नवलगढ़ नगरपालिका चुनाव: दो महिला प्रत्याशी बनाम बहुमत की चुनौती

Jhunjhunu, Rajasthan:नवलगढ़, झुंझुनूं नवलगढ़ नगरपालिका अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल भाजपा ने पूर्व चेयरमैन की पत्नी उषा देवी को उतारा मैदान में जबकि कांग्रेस ने रिछपाल सैनी की पत्नी माया देवी को उतारा उषा देवी समर्थकों संग पहुंचीं, नामांकन दाखिल किया कांग्रेस मजबूत, भाजपा को अब करिश्मे की उम्मीद नंबर गेम 21 सितंबर को सामने आएगा— सुरेंद्र सैनी फूलवाला झुंझुनूं जिले की नवलगढ़ नगरपालिका में अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल होने के साथ ही मुकाबला रोचक हो गया है। अध्यक्ष पद सामान्य महिला के लिए आरक्षित है। कांग्रेस और भाजपा ने इस चुनाव में पूर्व चेयरमैन के परिवार से जुड़ी महिला चेहरों पर दांव खेला है। कांग्रेस ने पूर्व चेयरमैन रिछपाल सैनी की पत्नी माया देवी को प्रत्याशी बनाया है। जबकि भाजपा ने पूर्व चेयरमैन सुरेंद्र सैनी फूलवाला की पत्नी उषा देवी को मैदान में उतारा है। माया देवी वार्ड 5 से कांग्रेस की पार्षद निर्वाचित हुई हैं। जबकि उषा देवी वार्ड 19 से भाजपा की पार्षद चुनी गई हैं। भाजपा प्रत्याशी उषा देवी अपने समर्थकों और पार्षदों के साथ नगरपालिका कार्यालय पहुंचे और अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल किया। इस दौरान उन्हें स्वच्छता संबंधी शपथ भी दिलाई गई। इस मौके पर उनके पति एवं पूर्व चेयरमैन सुरेंद्र सैनी फूलवाला ने भाजपा नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि पार्टी ने उनकी पत्नी उषा देवी पर विश्वास जताया है और वे इस विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि नवलगढ़ के विकास के लिए वे हमेशा तैयार रहेंगे। सुरेंद्र सैनी फूलवाला ने कहा कि नंबर गेम 21 सितंबर को देखा जाएगा। उन्होंने कहा कि चुनाव परिणाम सामने हैं, लेकिन कुछ कमियां रही हैं। इसके बावजूद उन्होंने दावा किया कि बोर्ड भाजपा का ही बनेगा। हालांकि, चुनावी आंकड़े फिलहाल कांग्रेस के पक्ष में हैं। नवलगढ़ नगरपालिका में कुल 45 वार्ड हैं और बहुमत के लिए 23 पार्षदों की जरूरत है। चुनाव परिणामों में कांग्रेस को 24, भाजपा को 15 और निर्दलीयों को 6 सीटें मिली हैं। यानी कांग्रेस अपने दम पर बहुमत के आंकड़े से एक सीट ऊपर है। ऐसे में भाजपा के सामने कांग्रेस के 24 पार्षदों के आंकड़े को चुनौती देने की बड़ी चुनौती है। भाजपा के पास 15 पार्षद हैं। जबकि 6 निर्दलीय पार्षद भी चुनावी समीकरण का हिस्सा हैं। अध्यक्ष का चुनाव निर्वाचित पार्षदों द्वारा किया जाना है और मतदान 21 सितंबर को होगा। यही वजह है कि भाजपा खेमे की ओर से "नंबर गेम 21 को देखेंगे" वाला दावा राजनीतिक चर्चा का विषय बना हुआ है। अब नजर इस बात पर रहेगी कि निर्दलीय पार्षद किस तरफ जाते हैं और क्या भाजपा कांग्रेस के मजबूत आंकड़े को चुनौती देने के लिए पर्याप्त समर्थन जुटा पाती है। नवलगढ़ में यह मुकाबला सिर्फ दो महिला प्रत्याशियों के बीच नहीं। बल्कि दोनों दलों के लिए राजनीतिक प्रतिष्ठा का भी सवाल बन गया है। एक तरफ कांग्रेस के पास 24 पार्षदों के साथ स्पष्ट बहुमत का आंकड़ा है। वहीं भाजपा 15 पार्षदों के साथ निर्दلیयों के सहारे समीकरण बदलने की कोशिश में दिखाई दे रही है। अब सभी की नजर 21 सितंबर के नंबर गेम पर है—जहां नवलगढ़ नगरपालिका को अपना नया अध्यक्ष मिलेगा。
0
0
Report
Advertisement

प्रतापगढ़ के रानीगंज में प्रेम प्रसंग के शक पर दो मौतें, पुलिस जांच जारी

Pratapgarh, Uttar Pradesh:प्रतापगढ़ के रानीगंज थाना क्षेत्र के कुम्भापुर गांव में दो लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से सनसनी फैल गई। जानकारी के मुताबिक गांव निवासी विनय गौतम पुत्र रामदेव ने कल शाम करीब 7 बजे संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे रानीगंज सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने प्रयागराज रेफर कर दिया। प्रयागराज ले जाते समय रात करीब 12 बजे विनय की मौत हो गई। वहीं, विनय के घर से करीब 30 मीटर की दूरी पर रहने वाली आंचल गौतम उम्र करीब 25 वर्ष ने भी कल शाम करीब 6 बजे फांसी लगा ली, जिससे उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि आंचल की शादी जितेंद्र गौतम के साथ जाजापुर में हुई थी और वह इन दिनों मायके में थी। दोनों मौतों को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हैं और लोग इसे प्रेम प्रसंग से जोड़कर देख रहे हैं। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है.
0
0
Report

झारखंड कांग्रेस का हक की हुंकार मार्च: जातीय जनगणना और ओबीसी गणना की मांग

Ranchi, Jharkhand:रांची में झारखंड कांग्रेस की ओर से हक की हुंकार मार्च प्रदर्शन का आयोजन किया गया। मोरहाबादी स्थित बापू वाटिका से लोकभवन तक निकाले गए इस मार्च में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, मंत्री इरफान अंसारी, विधायक प्रदीप यादव समेत प्रदेश के कई वरिष्ठ नेता और बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता शामिल हुए। कांग्रेस ने व्यापक जाति जनगणना, ओबीसी की अलग से गणना और जाति सूचीकरण की मांग को प्रमुखता से उठाया। प्रदर्शन के दौरान “जिसकी जितनी आबादी, उतनी हिस्सेदारी” के नारे के साथ सामाजिक प्रतिनिधित्व और हिस्सेदारी से जुड़े मुद्दों को लेकर सरकार के समक्ष अपनी मांग रखी गई। पार्टी नेताओं का कहना है कि आबादी के वास्तविक आंकड़े सामने आने से विभिन्न सामाजिक वर्गों की भागीदारी और प्रतिनिधित्व को लेकर नीतियां तय करने में मदद मिलेगी। मार्च के जरिए कांग्रेस ने जातीय जनगणना और ओबीसी गणना के मुद्दे को राज्य में प्रमुख राजनीतिक-सामाजिक मुद्दे के तौर पर उठाने का संदेश दिया। बाइट....प्रदीप यादव,नेता कांग्रेस विधायक दल बाइट.... डॉ इरफान अंसारी,मंत्री बाइट...दीपिका पांडेय,मंत्री बाइट...अम्बा प्रसाद,कांग्रेस बाइट...राजेश ठाकुर,पूर्व अध्यक्ष
0
0
Report

DU चुनाव: NSUI बनाम ABVP, लाठीचार्ज के नाम पर वोट मांग रहे दोनों पक्ष

New Delhi, Delhi:दिल्ली विश्वविद्यालय के DU चुनाव में NSUI के समर्थन में उतरे कांग्रेस यूथ कार्यकर्ता। कांग्रेस कार्यकर्ता विश्वविद्यालय के हर एक कॉलेज में जाकर समर्थन में छात्रों से वोट मांगते हुए नजर आ रहे हैं। उनका कहना है कि इस बार जेन्जी प्रोटेक्ट में जो संसद पर पुलिस ने छात्रो पर چलाई पैलेट गन का जवाब DUSU चुनाव में बैलेट पेपर से देंगे abvp छात्र वीओ 1 वही विश्वविद्यालय में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा चुनाव की जीत का जश्न चुनाव से पहले ढोल नगाड़े बजाकर बना रहे है।ABVP छात्रो का कहना है कि एक बार ABVP जीतकर सभी सीटों पर अपने पदाधिकारी बैठ्यगी। वही ABVP कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि सत्य निकेतन में जो घटना घटी मलबे में दबे छात्रों की ऊपर चढ़कर यह NSUI के नेता रॉल्स बना रहे थे और ABVP छात्रों ने मालवी में दबे छात्रों को अस्पताल तक पहुंचाने का काम किया。 बाईट / nsui के समर्थन में आई कॉंग्रेस। वीओ 2 फिलहाल इस DUSU चुनाव में NSUI संसद पर छात्रों के साथ हुई लाठी चार्ज के नाम पर वोट मांग रहे हैं तो वहीं ABVP सत्य निकेतन घटना में छात्रों की जान बचाने के नाम पर वोट मांग रहे हैं देखने वाली बात होगी आखिर किस की जीत होगी。 Zee मीडिया उत्तरी दिल्ली
0
0
Report
Advertisement

पटना-पूर्णिया में भवन निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता सत्येंद्र चौधरी के ठिकानों पर छापेमारी

Patna, Bihar:भवन निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता सत्येंद्र कुमार चौधरी के तीन ठिकानों पर एक साथ छापेमारी शुरू की है। निगरानी टीम की कार्रवाई पटना में दो और पूर्णिया में एक ठिकाने पर चल रही है। बताया जा रहा है कि सत्येंद्र कुमार चौधरी के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का मामला है। इसी मामले में निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम दस्तावेजों और संपत्ति से जुड़े कागजातों की जांच कर रही है। तलाशी पूरी होने के बाद निगरानी ब्यूरो की ओर से बरामदगी और कार्रवाई से जुड़ी विस्तृत जानकारी जारी की जाएगी।
0
0
Report

भोपाल में अतिथि विद्वानों का आंदोलन मंत्री के बंगले के सामने जारी

Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल उच्च शिक्षा मंत्री के बंगले के सामने धरना प्रदर्शन जारी भोपाल में अतिथि विद्वानों का विरोध प्रदर्शन लगातार तेज फॉलन आउट प्रक्रिया रोकने की मांग को लेकर सैकड़ों अतिथि विदवान उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार के बंगले के सामने धरने पर बैठे अतिथि विद्वान मंत्री से मुलाकात की मांग कर रहे हैं, लेकिन मुलाकात नहीं होने पर उन्होंने बंगले के सामने ही प्रदर्शन शुरू कर दिया अतिथि विद्वानों का आरोप है कि सरकार और मंत्री की ओर से लगातार आश्वासन दिए जा रहे हैं, लेकिन उनकी मांगों पर अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई अतिथि विद्वानों ने साफ चेतावनी दी है कि जब तक मंत्री से मुलाकात नहीं होती और मांगों का समाधान नहीं किया जाता, उनका आंदोलन जारी रहेगा प्रदेश में करीब 5000 अतिथि विद्वान कर रहे हैं विरोध प्रदर्शन
0
0
Report
Advertisement

नवादा में 8 वर्षीय रोशन के लापता होने पर हत्या की आशंका, रोड जाम

Nawada, Uttar Pradesh:नवादा जिले के कादिरगंज बाजार में तीज पर्व की खुशी मातम में बदल गई। तीज के दिन गौर जी के विसर्जन के लिए घर से निकला 8 वर्षीय मासूम रोशन कुमार लापता हो गया और 12 घंटे बाद उसका शव पानी से बरामद हुआ。 मृतक की पहचान शंकर चौधरी के 8 वर्षीय पुत्र रोशन कुमार के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार बच्चा तीज पर गौर जी को नदी में प्रभाह कराने के लिए निकला था, लेकिन लौटा नहीं। परिजन और ग्रामीण पूरी रात उसकी तलाश करते रहे। बुधवार उसका शव मिला परिजनों का आरोप है कि शव पर कई जगह गहरे चोट के निशान मिले हैं, जिससे अपहरण कर हत्या की आशंका है। घटना से आक्रोशित परिजनों और स्थानीय लोगों ने जमुई-देवघर मुख्य मार्ग पर आगजनी कर सड़क को जाम कर दिया। इससे जमुई, सिकंदरा, अलीगंज, पकरीबरावां, वारिसलीगंज, रोह, रूपौ और कौआकोल जाने वाले लोगों को भारी परेशानी हुई。 सूचना पर कादिरगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाने का प्रयास किया। लोगों का आरोप है कि सूचना के बावजूद पुलिस ने समय पर खोजबीन शुरू नहीं की। पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चलेगा और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी。 फिलहाल पुलिस घटनास्थल पर मौजूद है लोगों को समझने का प्रयास किया जा रहा है लेकिन अभी तक ग्रामीणों के द्वारा जाम नहीं हटाया गया है
0
0
Report

झुंझुनूं नगर परिषद: भाजपा ने मनु धनखड़ को सभापति उम्मीदवार घोषित किया

Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं नगर परिषद में भाजपा ने खोले पत्ते कांग्रेस के अब्दुला गुलाम नबी अगवान का नाम सामने आने के बाद भाजपा ने सीए मनु धनखड़ को सभापति पद के उम्मीदवार के तौर पर आगे किया है। मनु धनखड़ ने एक निर्दलीय महिला पार्षद के साथ नगर परिषद पहुंचकर नामांकन दाखिल किया और स्वच्छता संबंधी शपथ भी ली। उनके साथ भाजपा विधायक राजेंद्र भांबू के बेटे सचिन भांबू भी मौजूद रहे। मनु धनखड़ भाजपा विधायक राजेंद्र भांबू के दामाद हैं। वे भाजपा के टिकट पर पार्षद चुने गए हैं। चुनाव परिणामों में उन्होंने निर्दलीय प्रत्याशी डॉ. कमलचंद सैनी को 400 वोटों से हराया था। सभापति पद के लिए अब मुकाबला कांग्रेस के अब्दुला गुलाम नबी अगवान और भाजपा के मनु धनखड़ के बीच दिखाई दे रहा है। अब्दुला अगवान कांग्रेस के टिकट पर पार्षद निर्वाचित हुए हैं। मनु धनखड़ ने अपनी जीत को लेकर विश्वास जताया है। वहीं कांग्रेस की ओर से अब्दुला अगवान के नाम पर सहमति बनने के बाद मुकाबला और दिलचस्प हो गया है। झुंझुनूं नगर परिषद में कुल 60 वार्ड हैं। चुनाव परिणामों में कांग्रेस को 30, भाजपा को 15 और निर्दलीय उम्मीदवारों को 15 सीटें मिली हैं। सभापति पद के चुनाव में 31 का आंकड़ा महत्वपूर्ण होगा। ऐसे में कांग्रेस को 30 से आगे बढ़ने के लिए एक और पार्षद का समर्थन चाहिए। जबकि भाजपा को अपने 15 पार्षदों के अलावा 16 पार्षदों का समर्थन जुटाना होगा कांग्रेस के साथ निर्दलीय पूर्व उपसभापति वीरेंद्र डारा के समर्थन की बात भी सामने आई है। ऐसे में निर्दलीय पार्षदों की भूमिका चुनावी गणित में महत्वपूर्ण हो सकती है। भाजपा की ओर से मनु धनखड़ के अलावा पूर्व सांसद नरेंद्र कुमार के दामाद लीलाधर जाखड़, पूर्व पार्षद एवं भाजपा नेता डॉ. राजेश बाबल और पूजा संघी गुप्ता समेत अन्य नामों की भी चर्चा थी। आखिरकार पार्टी ने मनु धनखड़ के नाम पर दांव लगाया। मनु धनखड़ को पहले ही वार्ड से भाजपा का उम्मीदवार बनाया गया था। चुनाव से पहले उनके नाम को संभावित सभापति दावेदारों में भी प्रमुखता से देखा जा रहा था। झुंझुनूं नगर परिषद में कांग्रेस और भाजपा के बीच सीधे 30 बनाम 15 का आंकड़ा है। ऐसे में शेष 15 निर्दलीय पार्षद सभापति चुनाव के समीकरण में अहम भूमिका निभा सकते हैं। कांग्रेस के लिए 31 का आंकड़ा छूना भाजपा की तुलना में गणितीय रूप से कम समर्थन से संभव है, जबकि भाजपा को बहुमत के लिए बड़ी संख्या में अतिरिक्त समर्थन जुटाना होगा। अब नजर इस बात पर रहेगी कि निर्दलीय पार्षद किस उम्मीदवार के पक्ष में जाते हैं और सभापति चुनाव के दिन अंतिम समीकरण क्या बनता है। झुंझुनूं नगर परिषद में 21 सितंबर को सभापति का चुनाव निर्धारित है.
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top