271831
श्रावस्तीः भाकियू कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हुई झड़प
Bhinga, Uttar Pradesh:जिले के सोनवा इलाके में भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झड़प हो गई। यह झड़प काफी देर तक चलती रही जिसके बाद किसी तरह मामला शांत हुआ। दरअसल, भाकियू कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में अपनी मांगों को लेकर ट्रैक्टर रैली निकाल रहे थे। रोड जाम होने को लेकर पुलिस और उनके बीच बहस होने लगी जिसके बाद मामला बढ़ गया। सूचना मिलने के बाद एडिशनल एसपी और एडीएम सहित काफी संख्या में पुलिस फोर्स भी मौके पर पहुंचे। काफी जद्दोजहद के बाद किसी तरह मामला शांत हुआ।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
जालौन के सबस्टेशन में कोबरा घुसा ओसीबी मशीन: बिजली कर्मचारी घबराए, मौत
Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन\nजालौन में विद्युत सब स्टेशन पर लगी ओसीबी मशीन में घुसा कोबरा,\nओसीबी मशीन में कोबरा घुसने से बिजली कर्मचारियों में मचा हड़कंप,\nओसीबी मशीन में घुसे कोबरा की करंट लगने से हुई मौत,\nकरंट लगने से कोबरा की मौत बाद करीब 1 घंटे तक विद्युत आपूर्ति रही ठप,\nजालौन के एट विद्युत सब स्टेशन का मामला।0
0
Report
बालू से लदे ट्रैक्टर की रफ्तार से श्रद्धालु की मौत, सड़क सुरक्षा के सवाल
Ansar Nagar, Jharkhand:बालू लदे अनियंत्रित ट्रैक्टर ने सत्संग में जा रहे श्रद्धालु को रौंदा, मौके पर मौत बालू की अवैध ढुलाई पर उठे सवाल चतरा : जिले के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत संघरी घाटी में रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में बालू लदे अनियंत्रित ट्रैक्टर ने एक श्रद्धालु को रौंद दिया। हादसे में घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। मृतक की पहचान गोधाई गांव निवासी किशोरी प्रजापति के रूप में हुई है। वे जनवितरण प्रणाली (पीडीएस) के दुकानदार भी थे। मिली जानकारी के अनुसार, किशोरी प्रजापति सत्संग में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान संघरी घाटी में तेज रफ्तार से आ रहे बालू लदे ट्रैक्टर ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल चतरा भेज दिया。 इस हादसे के बाद चोरी-छिपे बालू की ढुलाई कर रहे ट्रैक्टरों की मनमानी पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। आरोप है कि बिना रोक-टोक सड़कों पर दौड़ रहे बालू लदे ट्रैक्टर आम लोगों की जान के लिए खतरा बनते जा रहे हैं। अब सवाल यह है कि आखिर इन बेलगाम वाहनों पर लगाम कब लगेगी? बाइट 1 : पंकज प्रजापति, मृतक का दामाद। बाइट 2 : विजय सिंह, मुखिया।0
0
Report
दुद्धी में तेज रफ्तार बाइक ट्रेलर से टकराई, एक की मौत, तीन घायल
Obra, Uttar Pradesh:Anchor: सोनभद्र के दुद्धी कोतवाली क्षेत्र में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। एक ही बाइक पर सवार होकर जा रहे चार लोग सड़क हादसे का शिकार हो गए। ओवरटेक करने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित होकर सामने से जा रहे ट्रेलर से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक चला रहे 25 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक पर सवार तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। VO: हादसा दुद्धी थाना क्षेत्र के जाबर गांव में कनहर नदी के समीप पुरानी बैरियर के पास हुआ। बताया जा रहा है कि एक एचएफ डीलक्स बाइक पर चार लोग सवार होकर दुद्धी की ओर जा रहे थे। इसी दौरान ट्रेलर को ओवरटेक करने के प्रयास में बाइक चालक संतुलन खो बैठा और बाइक सीधे ट्रेलर से टकरा गई। VO: दुर्घटना में बरखोहरा निवासी धर्मेंद्र कुमार पुत्र विजय कुमार भुइया की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बाइक पर सवार दीपक कुमार, अंजली देवी और मंजली कुमारी गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग मदद के लिए पहुंचे और सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी पहुंचाया गया। यहां चिकित्सक डॉ. मनोहर ने धर्मेंद्र को मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना पर उपनिरीक्षक श्याम जी यादव पुलिस बल के साथ अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घायलों का उपचार जारी है। पुलिस पूरे मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई कर रही है। दुद्धी थाना क्षेत्र के जाबर गांव में हुए इस हादसे ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं, जबकि तीन अन्य जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहे हैं।0
0
Report
Advertisement
वाराणसी में अवैध हथियार बनाते नेटवर्क का पर्दाफाश; 3 गिरफ्तार, मुख्य आरोपी फरार
Varanasi, Uttar Pradesh:• वाराणसी में आरक्षी अमित शुक्ला को गोली मारने वाले नेटवर्क पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई। • लंका थाना क्षेत्र में अवैध असलहा बनाने वाली फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़। • पुलिस टीम पर फायरिंग कर आरक्षी अमित शुक्ला को गोली मारने के मामले में सामने आया असलहा तस्करी का नेटवर्क। • कार्रवाई में अमन कुमार मिश्रा और विमल कांत झा गिरफ्तार, मुख्य आरोपी अंजनी नंदन झा फरार। • पुलिस जांच में सामने आया कि अमन कुमार मिश्रा मुख्य आरोपी अंजनी नंदन झा का बचपन का दोस्त है। • CDR की जांच और सर्विलांस के जरिए पुलिस अमन कुमार मिश्रा तक पहुंची। • अमन की निशानदेही पर सामने घाट के शिवाजी नगर कॉलोनी स्थित किराये के मकान में पुलिस की छापेमारी। • मकान के अंदर चल रहा था अवैध हथियार बनाने और कारतूसों की सप्लाई का खेल। • पुलिस ने मौके से 3 देसी पिस्टल .32 बोर और 143 जिंदा कारतूस किए बरामद। • इसके अलावा 24 खोखा कारतूस, 19 अर्द्धनिर्मित असलहे और बैरल भी बरामद। • हथियार बनाने में इस्तेमाल होने वाली मशीनें, औजार, लोहे के टुकड़े और 6 मैगजीन भी मिलीं। • पुलिस के मुताबिक, अंजनी नंदन झा मकान में अवैध हथियार तैयार कर शहर के अलग-अलग इलाकों में करता था सप्लाई। • गिरफ्तार विमल कांत झा मुख्य आरोपी अंजनी नंदन झा का पिता है। • पूछताछ में पिता विमल कांत झा ने मोटी कमाई के लालच में अवैध हथियार कारोबार में सहयोग करने की बात स्वीकार की। • पुलिस के मुताबिक, मकान में पिछले दो-तीन महीने से चल रही थी अवैध गतिविधियां। • अमन हथियारों और कारतूसों की सप्लाई के साथ पैसों के लेन-देन में भी करता था मदद। • दोनों गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ आयुध अधिनियम की धारा 5(1)(a)/25(1)(a) के तहत कार्रवाई। • पुलिस अब फरार मुख्य आरोपी अंजनी नंदन झा और उसके अन्य साथियों की तलाश में जुटी। • पुलिस खंगाल रही है अवैध हथियारों की सप्लाई चेन, खरीददारों और नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों का कनेक्शन।0
0
Report
स्वामी प्रसाद मौर्य- अखिलेश यादव के आरोप से इंडी गठबंधन की राजनीति गरम
Ballia, Uttar Pradesh:अखिलेश यादव ने स्वामी प्रसाद मौर्य को गठबंधन में शामिल होने की खबरों से किया इंकार तो स्वामी प्रसाद मौर्य ने लगाया आरोप अखिलेश पीडीए के नंबर वन दुश्मन, जो आजम का नहीं हुआ वह मेरा क्या होगा। अखिलेश यादव और स्वामी प्रसाद मौर्य के आरोप प्रत्यारोप पर यूपी सरकार के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने तंज कसते हुए कहा कि दोनों एक दूसरे के बारे में सही है। स्वामी प्रसाद मौर्य जो अखिलेश यादव के बारे में बोल रहे हैं वह भी सही है और जो अखिलेश यादव स्वामी प्रसाद मौर्य को लेकर बोल रहे हैं वह भी सही है। वही कहा कि स्वामी प्रसाद मौर्य अगर इंडी गठबंधन में शामिल भी होते हैं तो उससे कोई फर्क पड़ने वाला नहीं है। सपा और बसपा पूर्व और पश्चिम कहे जाते हैं लेकिन दोनों ने एक साथ मिलकर चुनाव लड़ा और मोदी और योगी का सामना नहीं कर पाए। कांग्रेस यूपी में खत्म हो रही है। एक प्रमोद तिवारी की परंपरागत सीट है जिस पर वर्षोँ से जीत हासिल कर रहे हैं। वीरेंद्र चौधरी एक सीट जीते हैं इसके अलावा क्या है। वही दिल्ली में इंडिया गठबंधन की महारैली पर कहा कि लगातार हार से खीज करके इंडी गठबंधन लोकतंत्र को कमजोर करने का काम कर रहे हैं। विदेशी शक्तियों को भारत के लोकतंत्र को कमजोर करने का अवसर मिल रहा है। राहुल गांधी जब भी विदेश जाते हैं भारत के बारे में कुछ ना कुछ उलूल जुलूल बोल कर चले आते हैं। आज भारत का लोकतंत्र दुनिया में सबसे ज्यादा मजबूत है और पूरा विश्व उसकी सराहना करता है। नरेंद्र मोदी देसी नहीं पूरे दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेताओं में शामिल है। यह लोग भी शासन सत्ता में थे इन लोगों ने क्या किया। वहीं एमएलसी चुनाव में कांग्रेस की करारी शिकस्त पर कहा कि ईवीएम पर हार का ठीकरा फोड़ने वाली कांग्रेस ईवीएम के पहले से हारती जा रही है। उत्तर प्रदेश में 1988 में कांग्रेस सत्ता में थी। बिहार पश्चिम बंगाल उड़ीसा तमिलनाडु आखिरकार कब सरकार में थी। ऐसे राज्यों में कांग्रेस कितने साल से सत्ता से बाहर है इसे गिनकर देखिए। कांग्रेस लगातार खत्म हो रही है। राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस 100 चुनाव हार कर सेंचुरी लग चुकी है। वह भूल गए कि उनके शासनकाल में चुनाव आयोग क्या करता था। चुनाव आयुक्त को राज्यपाल, संसद और आयोग का अध्यक्ष बनाते थे। आप सत्ता के दुरुपयोग करते थे। मोदी सरकार में सबका साथ सबका विकास ना किसी का वर्चस्व ना किसी की उपेक्षा सभी अपने कार्य करने के लिए स्वतंत्र है। चुनाव आयोग एक स्वैच्छिक संस्था है और अपना निर्णय लेने के लिए स्वतंत्र है। यही वजह है कि इन लोगों को दिक्कत हो रही है.0
0
Report
ग्रेटर नोएडा: किसानों की महापंचायत, 20 हजार प्रति गज मुआवजे और आबादी निस्तारण मांग
Greater Noida, Uttar Pradesh:ग्रेटर नोएडा में न्यू नोएडा के खिलाफ किसानों की महापंचायत, 20 हजार रुपये गज मुआवजा और आबादी निस्तारण की मांग, किसानों का ऐलान- मांगें पूरी नहीं हुईं तो नहीं बसने देंगे न्यू नोएड, ग्रेटर नोएडा में नोएडा प्राधिकरण द्वारा न्यू नोएडा परियोजना को लेकर किसानों का विरोध तेज हो गया है। गौतमबुद्धनगर के 13 और बुलंदशहर के 37 गांवों के किसानों ने महापंचायत कर प्राधिकरण के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। किसानों ने 20 हजार रुपये प्रति गज के हिसाब से प्लॉट, आबादी का निस्तारण और युवाओं को रोजगार देने की मांग उठाई है। किसानों ने साफ ऐलान किया है कि जब तक मुआवजे में बढ़ोतरी और उनकी मांगों का समाधान नहीं होगा, तब तक न्यू नोएडा के लिए जमीन नहीं दी जाएगी और न ही परियोजना को बसने दिया जाएगा。 बाइट किसान दरअसल, कुछ दिन पहले नोएडा प्राधिकरण ने मुआवजे की प्रक्रिया शुरू करने के लिए गांवों में कैंप लगाने की कोशिश की थी, लेकिन ग्रामीणों ने प्राधिकरण की टीम का विरोध करते हुए उसे वापस लौटा दिया था। अब लगातार महापंचायत कर किसान अपनी एकजुटता दिखा रहे हैं। किसानों का आरोप है कि प्राधिकरण पहले भी उनके साथ वादाखिलाफी कर चुका है। इस बार किसान किसी भी कीमत पर अपने हक और मुआवजे के साथ समझौता नहीं करेंगे。0
0
Report
Advertisement
यातायात माह की शुरुआत: महिला पुलिसकर्मियों ने सुरक्षा जागरूकता का नया अंदाज दिखाया
Ghaziabad, Uttar Pradesh:गाजियाबाद में 1 नवंबर से यातायात माह की शुरुआत हो गई है। इस मौके पर यातायात पुलिस की ओर से जागरूकता रैली निकाली गई। रैली के जरिए लोगों को यातायात नियमों का पालन करने और सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया गया। इस बार रैली की खास बात यह रही कि इसमें महिला पुलिसकर्मियों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। वहीं मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और उनके अधिकारों को लेकर भी जागरूकता फैलाई गई। वीओ: तस्वीरें गाजियाबाद की हैं, जहां यातायात माह के पहले दिन पुलिस ने जागरूकता अभियान की शुरुआत की। सड़क पर निकली इस रैली के जरिए वाहन चालकों और आम लोगों को हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने, तेज रफ्तार से बचने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की गई। इस रैली में महिला पुलिसकर्मियों की भागीदारी खास आकर्षण रही। महिला ड्राइवरों ने भी रैली में हिस्सा लेकर महिला सशक्तिकरण का संदेश दिया। इसके साथ ही मिशन शक्ति अभियान को जोड़ते हुए महिलाओं और बेटियों को सुरक्षा, सम्मान और जागरूकता का संदेश दिया गया। यातायात पुलिस का उद्देश्य है कि पूरे नवंबर महीने में अलग-अलग जागरूकता कार्यक्रमों के जरिए सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाया जाए और लोगों को यातायात नियमों के प्रति जिम्मेदार बनाया जाए। यातायात माह के दौरान पुलिस का फोकस सिर्फ चालान काटने पर नहीं, बल्कि लोगों को जागरूक कर सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाने पर भी रहेगा。0
0
Report
कटिहार में अवैध उर्वरक-बीज परिवहन रोकथाम: ट्रैक्टर जब्त, प्राथमिकी दर्ज
Katihar, Bihar:कटिहार जिला के कदवा थाना क्षेत्र में अवैध रूप से परिवहन किए जा रहे उर्वरक एवं मक्का बीज लदे ट्रैक्टर को किया गया जब्त, प्राथमिकी दर्ज कुल 62 बोरा उर्वरक जब्त उर्वरकों एवं बीजों के परिवहन से संबंधित कोई वैध कागजात प्रस्तुत नहीं किया जा सका कटिहार जिला में उर्वरकों के अवैध भंडारण एवं परिवहन के विरुद्ध कृषि विभाग द्वारा लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में देर रात कदवा थाना क्षेत्र में अवैध रूप से उर्वरक एवं मक्का बीज का परिवहन कर रहे एक ट्रैक्टर को पकड़ा गया। कृषि विभाग के एसडीएओ, बारसोई एवं प्रखंड कृषि पदाधिकारी ने गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पावरट्रैक क्लासिक ट्रैक्टर को जब्त किया गया। ट्रैक्टर पर लदे उर्वरक एवं बीज की जांच की गई तथा आवश्यक कार्रवाई के लिए कदवा थाना में लिखित आवेदन समर्पित कर प्राथमिकी दर्ज किया गया है। जाँच के दौरान ट्रैक्टर पर 26 बोरा डीएपी, 27 बोरा यूरिया, 09 बोरा एमओपी, 11 पैकेट मक्का बीज से संबंधित कोई वैध कागजात प्रस्तुत नहीं किया जा सका । उर्वरक नियंत्रण आदेश, 1985 तथा आवश्यक वस्तु अधिनियम, 1955 के सुसंगत प्रावधानों के तहत प्राथमिकी दर्ज कर नियमानुसार कार्रवाई करने का अनुरोध किया गया है。 कृषि विभाग, कटिहार द्वारा किसानों से अपील की गई है कि वे उर्वरक एवं बीज की खरीद केवल अधिकृत विक्रेताओं से करें तथा खरीद की अनिवार्य रसीद अवश्य प्राप्त करें。0
0
Report
हापुड़ में अवैध पटाखों के कारोबार पर पुलिस ने दबिश दी, एक गिरफ्तार
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में अवैध पटाखों की बिक्री और भंडारण की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत हापुड़ नगर पुलिस ने रामपुर रोड स्थित ओम बिल্ডिंग मैटेरियल के पास से एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया. पुलिस ने उसके कब्जे से 19 कार्टून अवैध पटाखे बरामद किए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 90,000 रुपये आंकी गई है. थाना हापुड़ नगर पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना के आधार पर रामपुर रोड पर ओम बिल्डिंग मैटेरियल के पास घेराबंदी कर अवैध पटाखों का कारोबार करने वाले एक व्यक्ति को रंगे हाथों पकड़ लिया. गिरफ्तार किए गए अभियुक्त की पहचान मोहसिन पुत्र इमरान निवासी मोहल्ला नवीकरीम, थाना हापुड़ नगर के रूप में हुई है. तलाशी के दौरान उसके पास से 19 गत्ते के कार्टूनों में रखे अवैध पटाखे बरामद हुए. पुलिस के अनुसार बरामद पटाखों की कुल कीमत करीब नब्बे हजार रुपये है. पुलिस ने बरामदगी और गिरफ्तारी के आधार पर अभियुक्त के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है.0
0
Report
Advertisement
यातायात माह के उद्घाटन में नियमों के पालन और सुरक्षा पर जोर
Hapur, Uttar Pradesh:सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और लोगों को सुरक्षित यातायात के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से जिले में यातायात माह का शुभारंभ किया. पुलिस अधीक्षक मधुबन कुमार सिंह ने हरी झंडी दिखाकर यातायात जागरूकता रैली को रवाना किया. इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक, पुलिस क्षेत्राधिकारी यातायात, पुलिस बल के जवान और भारी संख्या में एनसीसी कैडेट्स उपस्थित रहे. पुलिस अधीक्षक ने उपस्थित पुलिस स्टाफ, एनसीसी छात्र-छात्राओं और नागरिकों को संबोधित करते हुए यातायात नियमों की अनिवार्यता पर बल दिया. उन्होंने कहा कि हेलमेट और सीटबेल्ट केवल चालान से बचने का साधन नहीं, बल्कि जीवन रक्षा के प्राथमिक उपाय हैं. लापरवाही और तेज रफ्तार सड़क हादसों का मुख्य कारण बनती हैं, जिसे केवल सतर्कता और अनुशासन से रोका जा सकता है. एसपी ने कहा कि आज से शुरू हो रहे यातायात माह के तहत मुख्य उद्देश्य दंडात्मक कार्रवाई से ज्यादा नागरिकों में स्वेच्छा से नियमों के पालन की आदत डालना है. विशेषकर युवा वर्ग और एनसीसी के साथी समाज में इस संदेश के सबसे मजबूत संवाहक बन सकते हैं. दोपहिया वाहन चलाते समय मानक हेलमेट का प्रयोग और चार पहिया वाहन में सीटबेल्ट लगाना प्रत्येक नागरिक की व्यक्तिगत जिम्मेदारी है. नियमों का पालन करें और सुरक्षित रहें.0
0
Report
पलामू के 47 केंद्रों पर जेटेट शांतिपूर्ण, कदाचारमुक्त: DC-SP ने निरीक्षण किया
Babhandih, Jharkhand:पलामू जिले के 47 परीक्षा केंद्रों पर झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (जेटेट) का आयोजन किया जा रहा है। परीक्षा दो पालियों में आयोजित हो रही है। परीक्षा को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और कदाचारमुक्त संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। इसी क्रम में पलामू के अधिकारियों ने केंद्रों की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और सीसीटीवी कैमरों की कार्यप्रणाली का अवलोकन किया ताकि निदेश स्पष्ट हों कि परीक्षा के दौरान किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी केंद्रों पर निर्धारित दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जाए, ताकि परीक्षा पूरी तरह शांतिपूर्ण और कदाचारमुक्त माहौल में संपन्न हो सके। जिला प्रशासन और पुलिस की संयुक्त निगरानी में परीक्षा संचालित की जा रही है।0
0
Report
सिमडेगा में चाकू मारकर हत्या: आरोपी जितेन्द्र मांझी गिरफ्तार
Simdega, Jharkhand:सिमडेगा में चाकू मारकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार सिमडेगा के कोलेबिरा थाना क्षेत्र के सेतासोया बांधटोली में चाकू मारकर 45 वर्षीय विनोद डांग की हत्या के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी जितेन्द्र मांझी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त खून लगा चाकू भी बरामद किया है। घटना 30 अक्टूबर की रात की है। मामले में मृतक के भतीजे के आवेदन पर कोलेबिरा थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित टीम ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।0
0
Report
Advertisement
नित्यानंद राय का दावा: कांग्रेस संविधान के रास्ते पर चले, अराजकता छोड़ दें
Patna, Bihar:केन्द्रीय गृह राज्यमंत्री श्री नित्यानंद राय ने कांग्रेस पर करारा प्रहार करते हुए कहा है कि पौराणिक काल के राक्षसों की तरह जनकल्याण में बाधा बन रही है कांग्रेस। भारत की जनता कांग्रेस के झांसे में आने वाली नहीं है। भारत संविधान व जनता के जनादेश से चलेगा न कि कांग्रेस व इंडी गठबंधन की अराजकता से - नित्यानंद राय0
0
Report
त्योहारी सीजन में बीकानेर की सड़कों पर ट्रैफिक जाम भारी
Bikaner, Rajasthan:त्योहारी सीजन में शहर की ट्रैफिक व्यवस्था बदहाल, जगह-जगह जाम से आमजन परेशान मुख्य बाजारों में खरीदारी के बीच यातायात व्यवस्था चरमराई कोटगेट, KEM रोड, बड़ा बाजार और जस्सूसर गेट पर वाहनों की लंबी कतारें जाम के चलते आमजन के साथ व्यापारी भी हो रहे परेशान ट्रैफिक पुलिस ने चुनावी ड्यूटी का हवाला देकर जताई असमर्थता यातायात प्रभारी कानाराम बोले- 6 नवंबर के बाद उपलब्ध होगा पर्याप्त जाब्ता त्योहारों का सीजन है बाजारों में रौनक है खरीदारी के लिए लोग घरों से निकल रहे हैं लेकिन बीकानेर की सड़कों पर इस रौनक के बीच जाम का झाम लोगों की परेशानी बढ़ा रहा है शहर के प्रमुख बाजारों में हालात ऐसे हैं कि वाहन रेंगते नजर आ रहे हैं और कई जगह लोगों को निकलने तक का रास्ता नहीं मिल रहा कोटगेट से KEM रोड और बड़ा बाजार से जस्सूसर गेट तक यातायात व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं दूसरी ओर ट्रैफिक पुलिस चुनावी ड्यूटी के चलते पर्याप्त जाब्ता नहीं होने की बात कह रही है। दीपावली और त्योहारी खरीदारी के लिए बाजारों में उमड़ रही भीड़ लेकिन इस भीड़ को संभालने के लिए शहर की ट्रैफिक व्यवस्था नाकाफी नजर आ रही है बीकानेर के प्रमुख बाजारों और सड़कों पर जगह-जगह जाम के हालात बने हुए हैं कोटगेट, KEM रोड, बड़ा बाजार और जस्सूसर गेट जैसे व्यस्त इलाकों में वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है हालात यह हैं कि बाजारों में खरीदारी के लिए पहुंच रहे लोगों का काफी समय जाम में गुजर रहा है कई जगह वाहनों की कतारें लग रही हैं। पैदल राहगीरों को भी रास्ता निकालने में मुश्किल हो रही है इसका असर केवल आमजन पर ही नहीं बल्कि व्यापारियों पर भी पड़ रहा है बाजारों में ग्राहक तो पहुंच रहे हैं लेकिन अव्यवस्थित यातायात के चलते खरीदारी और कारोबार दोनों प्रभावित हो रहे हैं अब सवाल यह है कि आखिर त्योहारों के इस अहम समय में ट्रैफिक व्यवस्था को संभालने की जिम्मेदारी कौन निभाएगा? इस संबंध में यातायात प्रभारी कानाराम ने चुनावी ड्यूटी का हवाला दिया है उनका कहना है कि पंचायत चुनाव के चलते ट्रैफिक पुलिस के अधिकांश जवान चुनावी ड्यूटी में तैनात हैं ऐसे में शहर में पर्याप्त पुलिस जाब्ता उपलब्ध नहीं हो पा रहा है यातायात प्रभारी के मुताबिक 6 नवंबर को तीसरे चरण का चुनाव संपन्न होने के बाद पर्याप्त जाब्ता उपलब्ध हो सकेगा यानी फिलहाल शहरवासियों को ट्रैफिक व्यवस्था में राहत के लिए चुनावी ड्यूटी खत्म होने का इंतजार करना पड़ सकता है।0
0
Report
CM ने सरकारी शिविरों में महिलाओं और ग्रामीणों के सम्मान पर ज़ोर दिया
Panna, Madhya Pradesh:मुख्यमंत्री जनविश्वास शिवरों और अन्य शासकीय शिविर या कार्यक्रमों के आयोजन में महिलाओं और ग्रामीण जनों के सम्मान का ख्याल रखा जाना चाहिए0
0
Report
Advertisement
