icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
242001
SHIV KUMARSHIV KUMARFollow29 Nov 2024, 08:34 am

संभल हिंसा को देखते हुए शाहजहांपुर में हाई अलर्ट, धार्मिक स्थल के बाहर पुलिस तैनात

Shahjahanpur, Uttar Pradesh:

संभल में हिंसा को देखते हुए शुक्रवार की नमाज के मद्देनज़र शाहजहांपुर पुलिस ने हाई अलर्ट जारी किया है। यहां सभी बड़ी मस्जिदों के बाहर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई। इसके अलावा सभी तिराहा और चौराहे पर भी पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। पुलिस ने कस्बा क्षेत्र में फ्लैग मार्च भी किया है। संभल में हुई हिंसा के बाद खुफिया इनपुट के आधार पर किसी भी आशंका को देखते हुए सभी बड़ी मस्जिदों के बाहर पुलिस कर्मी तैनात किए गए हैं। इसके अलावा पुवायां, जलालाबाद और तिलहर में पुलिस ने फ्लैग मार्च किया है।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

झड़ौदा वार्ड में केंद्रीय विद्यालय नहीं बनना: बच्चों की शिक्षा के लिए कन्या विद्यालय की मांग तेज

New Delhi, Delhi:उत्तरी दिल्ली के बुराड़ी के झड़ौदा वार्ड में केंद्रीय विद्यालय बनाने का वादा अब स्थानीय लोगों के लिए इंतजार की वजह बन गया है. आरोप है कि लोकसभा चुनाव के दौरान सांसद मनोज तिवारी ने यहां केंद्रीय विद्यालय बनाने की बात कही थी, लेकिन करीब दो साल बीतने के बाद भी जमीन पर स्कूल नजर नहीं आ रहा. अब स्थानीय लोगों ने मांग की है कि अगर केंद्रीय विद्यालय नहीं बनता, तो इसी जमीन पर सर्वोदय कन्या विद्यालय बनाया जाए. ये तस्वीरें बुराड़ी के झड़ौदा वार्ड की उस खाली पड़ी जमीन की, जिसे लेकर स्थानीय लोगों को स्कूल बनने की उम्मीद थी. स्थानीय लोगों का कहना है कि लोकसभा चुनाव के दौरान इस जमीन पर केंद्रीय विद्यालय बनवाने की बात कही गई थी. सांसद मनोज तिवारी की ओर से भी केंद्रीय विद्यालय बनवाने की बात कही गई थी. लेकिन करीब दो साल गुजरने के बाद भी जमीन खाली पड़ी है. स्थानीय लोगों का कहना है कि झड़ौदा और आसपास के इलाकों में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं रहते हैं. स्कूल की सुविधा इलाके में पर्याप्त नहीं होने के कारण कई बच्चों को दूर-दराज के स्कूलों में पढ़ने के लिए जाना पड़ता है. खासकर छात्राओं के लिए इलाके में ही बेहतर सरकारी स्कूल की सुविधा उपलब्ध कराने की मांग लगातार उठ रही है. बच्चों को रोजाना आने-जाने में काफी समय खर्च करना पड़ता है. कई छात्रों को व्यस्त सड़क और हाईवे पार करके स्कूल जाना पड़ता है. ऐसे में सड़क हादसे का खतरा भी बना रहता है. लोगों का कहना है कि अगर इसी जमीन पर सर्वोदय कन्या विद्यालय बन जाए, तो इलाके की सैकड़ों छात्राओं को घर के नजदीक शिक्षा मिल सकेगी और उनका समय भी बचेगा. अब स्थानीय लोगों ने साफ कहा है कि अगर केंद्रीय विद्यालय बनाने की योजना आगे नहीं बढ़ती, तो सरकार और प्रशासन इस जमीन पर सर्वोदय कन्या विद्यालय का निर्माण कराए. ताकि झड़ौदा और आसपास के इलाकों की बेटियों को दूर न जाना पड़े और उन्हें अपने ही क्षेत्र में सुरक्षित और बेहतर शिक्षा की सुविधा मिल सके. अब सवाल यही है कि चुनाव के दौरान किया गया केंद्रीय विद्यालय का वादा कब पूरा होगा? या फिर स्थानीय लोगों की मांग के मुताबिक इस जमीन पर सर्वोदय कन्या विद्यालय बनाने की दिशा में सरकार और प्रशासन कोई कदम उठाएगा? स्थानीय लोग अब इस जमीन पर स्कूल की इमारत देखना चाहते हैं, सिर्फ चुनावी वादा नहीं. रिपोर्ट - नसीम अहमद
0
0
Report

नालंदा में अनंत सिंह की जन आशीर्वाद यात्रा, अनुज सिंह के समर्थन में भीड़

Nalanda, Bihar:मोकामा से जेडीयू विधायक अनंत सिंह जन सुराज के पटना स्नातक एमएलसी प्रत्याशी डॉ. अनुज सिंह के समर्थन में नालंदा पहुंचे। हरनौत से लेकर कतरीसराय तक निकली जन आशीर्वाद यात्रा में समर्थकों और कार्यकर्ताओं की भीड़ नजर आई। इस दौरान नीतीश कुमार और निशांत कुमार के समर्थन में भी नारे लगाए गए। अनंत सिंह ने लोगों से डॉ. अनुज सिंह के पक्ष में मतदान की अपील की। अनंत सिंह का काफिला नालंदा पहुंचा तो हरनौत से लेकर कतरीसराय तक समर्थकों की भीड़ नजर आई। आशीर्वाद यात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की और अनुज सिंह के समर्थन में वोट की अपील की गई। इसके बाद बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री श्रीकृष्ण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान छाछूबीघा गांव में जेसीबी के पुष्प वर्षा की गई। दरअसल, पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से जन सुराज ने डॉ. अनुज सिंह को प्रत्याशी बनाया है। अनंत सिंह पहले ही अनुज सिंह के समर्थन का ऐलान कर चुके हैं और उनके पक्ष में प्रचार कर रहे हैं। आज हम जन सुराज के स्नातक एमएलसी प्रत्याशी के पक्ष में घूम-घूमकर प्रबुद्ध लोगों से उनके पक्ष में वोट देने की अपील कर रहे हैं। काफिला भले ही जन सुराज प्रत्याशी अनुज सिंह के समर्थन में निकला हो, लेकिन इस दौरान नीतीश कुमार और निशांत कुमार के समर्थन में भी नारे गूंजते रहे। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि जनता इतना आशीर्वाद दे कि अनुज बाबू की जीत सुनिश्चित हो। साथ ही उन्होंने कहा कि आगे क्या कार्रवाई होती है, इससे उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता。
0
0
Report

पीलीभीत में 14 से 18 अक्टूबर तक आयोजित होगी राज्य स्तरीय 'सनराइज योनेक्स बैडमिंटन चैंपियनशिप 2026

Vikrant SharmaVikrant SharmaFollow1m ago
Pilibhit, Uttar Pradesh:​आयोजन और मेजबानी की घोषणा ​पीलीभीत। उत्तर प्रदेश बैडमिंटन एसोसिएशन के तत्वावधान में तथा जिला बैडमिंटन संघ, पीलीभीत की मेजबानी में आगामी 14 अक्टूबर से 18 अक्टूबर 2026 तक स्थानीय गांधी स्टेडियम में राज्य स्तरीय 'सनराइज योनेक्स बैडमिंटन चैंपियनशिप 2026 (अंडर-19)' का भव्य आयोजन किया जा रहा है।प्रतिभागियों एवं निर्णायक मंडल का विवरण ​इस पांच दिवसीय राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों से 250 से अधिक प्रतिभाशाली खिलाड़ी अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। मैचों के निष्पक्ष और पारदर्शी संचालन हेतु उत्तर प्रदेश बैडमिंटन संघ द्वारा 12 सदस्यीय उच्चस्तरीय निर्णायक मंडल की तैनाती की गई है, जिसमें अधिकांश राष्ट्रीय स्तर (नेशनल लेवल) के अंपायर शामिल हैं।प्रदेशीय टीम का चयन एवं रजत जयंती स्मारिका का प्रकाशन ​आयोजन से जुड़ी सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। जिला बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष अनिल महेंद्रु ने बताया कि पीलीभीत के लिए यह अत्यंत गौरव की बात है कि इसी चैंपियनशिप के प्रदर्शन के आधार पर उत्तर प्रदेश की बैडमिंटन टीम का चयन किया जाएगा। इसके अतिरिक्त, पीलीभीत बैडमिंटन संघ की स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने (रजत जयंती वर्ष) के ऐतिहासिक अवसर पर प्रतियोगिता के दौरान एक आकर्षक एवं विशेष 'स्मारिका' का प्रकाशन भी किया जा रहा है।पत्रकार वार्ता में पदाधिकारियों की उपस्थिति प्रतियोगिता की विस्तृत जानकारी देने हेतु आयोजित पत्रकार वार्ता में जिला बैडमिंटन संघ के मुख्य संरक्षक मनजीत सिंह, अध्यक्ष अनिल महेंद्रु, सचिव मनोज गंगवार, कोषाध्यक्ष संदीप सिंह, उपाध्यक्ष डॉ. अमिताभ अग्निहोत्री, जिला क्रीड़ा अधिकारी अनुराग श्रीवास्तव तथा पुरस्कार प्रायोजक वेद प्रकाश कश्यप विशेष रूप से उपस्थित रहे।​जनसामान्य एवं खेल प्रेमियों से अपील आयोजकों ने सभी खेल प्रेमियों, मीडिया बंधुओं एवं क्षेत्रीय नागरिकों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर खिलाड़ियों का मार्गदर्शन, उत्साहवर्धन और आशीर्वाद प्रदान करें। ​
0
0
Report
Advertisement

महराजगंज जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में आयोजित हुआ संपूर्ण समाधान दिवस

Mahuwa, Uttar Pradesh:महराजगंज जनसामान्य की शिकायतों एवं समस्याओं के त्वरित, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान के उद्देश्य से शनिवार को तहसील सदर के सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाधिकारी महराजगंज श्री गौरव सिंह सोगरवाल एवं पुलिस अधीक्षक महराजगंज श्री शक्ति मोहन अवस्थी द्वारा संयुक्त रूप से की गई। जनसुनवाई के दौरान जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने तहसील क्षेत्र से आए आमजन की शिकायतों एवं समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना। विभिन्न विभागों से संबंधित प्रकरणों को संबंधित अधिकारियों के समक्ष रखा गया तथा प्रत्येक शिकायत की प्रकृति एवं संबंधित तथ्यों के आधार पर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। शिकायतों के निस्तारण में प्रकरण की वास्तविक स्थिति की जांच करते हुए शिकायतकर्ता को प्रभावी समाधान उपलब्ध कराने पर विशेष ध्यान देने को कहा गया। भूमि विवाद, राजस्व एवं पुलिस से संबंधित प्रकरणों में पुलिस एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम द्वारा मौके पर जाकर जांच करने तथा नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए ऐसे मामलों का प्रभावी समाधान सुनिश्चित करने पर जोर दिया। संपूर्ण समाधान दिवस के माध्यम से प्रशासन एवं पुलिस द्वारा आमजन की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर सुनने और उनके समाधान के लिए प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की गई। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों को जनहित, पारदर्शिता एवं संवेदनशीलता को प्राथमिकता देते हुए शिकायतों का निस्तारण सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया। इस दौरान उपजिलाधिकारी एवं क्षेत्राधिकारी सदर सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे ।
0
0
Report
Advertisement

NH-33 पर शिवम यात्री बस पलटी: चौका में बड़ा हादसा, 20 घायल

Jamshedpur, Jharkhand:सरायकेला जिले के चौका थाना क्षेत्र के एनएच-33 स्थित झाबरी के समीप शनिवार तड़के करीब चार बजे बड़ा सड़क हादसा हो गया। कोलकाता से रांची आ रही शिवम यात्री बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे में बस में सवार 20 से अधिक यात्री घायल हो गए। दुर्घटना की सूचना मिलते ही चौका थाना प्रभारी संजीव कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला। इसके बाद सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। बस के पलटते ही घटनास्थल पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई। सुबह-सुबह हुए हादसे के बाद एनएच-33 पर लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य संभाला।
0
0
Report
Advertisement

बोकारो के कथारा कॉलोनियों में गंदगी के मुद्दे पर बवाल, यूनियन ने चेतावनी दी

Bokaro Steel City, Jharkhand:बोकारो के सीसीएल कथारा क्षेत्र के सीसीएल कॉलोनियों में गंदगी का अंबार। स्वच्छता पखवाड़ा की पोल खुल रही है। गंदगी के कारण स्थानीय लोगों का जीना मुहाल हो गया है। सीसीएल कथारा क्षेत्र की स्वच्छता अभियान पर सवाल उठ रहे हैं। एक तरफ स्वच्छता पखवाड़ा और दूसरी तरफ गंदगी का अंबार—यह हाल है बोकारो के बेरमो के सीसीएल कथारा क्षेत्र के कॉलोनियों का जहाँ गंदगी से लोग परेशान हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि सीसीएल अधिकारी या स्वच्छता की बात करने वाले अधिकारी सब हाथों में झाड़ू लेकर फोटो खिंचवाते हैं, लेकिन स्वच्छता को लेकर गम्भीर नहीं दिखते। अभी 2 अक्टूबर गांधी जयंती के बीते कुछ ही समय हुआ है और कॉलोनियों का हाल गंदगी से भरा हुआ है। ऐसे में सीसीएल कथारा क्षेत्र में फैली गंदगी की तस्वीरें वास्तविक हकीकत बयां कर रही हैं। विडम्बना यह देखने को मिला कि यह वास्तविक हकीकत और क्षेत्र वासियों की ज्वलंत गंदगी समस्याओं पर सीसीएल कथारा क्षेत्रीय प्रबंधन गंभीर नहीं दिखा। वहीं इस पूरे मामले पर राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन के कथारा क्षेत्रीय सचिव विल्सन फ्रांसीस उर्फ बबलू ने सीसीएल कॉलोनियों में गंदगी को लेकर सीसीएल प्रबंधन को चेतावनी दी है यदि ऐसा ही रहा तो जल्द ही राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन उक्त सभी गंभीर समस्याओं पर चरणबद्ध तरीके से आंदोलन को बाध्य होगी।
0
0
Report
Advertisement

रेहड़ी-पटरी दुकानदारों को कैनोपी अम्ब्रेला वितरित, बारिश-धूप से राहत पाने के लिए

Ranchi, Jharkhand:रांची के ओटीसी ग्राउंड और धुर्वा इलाके में आज रेहड़ी-पटरी दुकानदारों के बीच कैनोपी अम्ब्रेला का वितरण किया गया। बड़ी संख्या में रेहड़ी-पटरी लगाने वाले लोगों को यह अम्ब्रेला दिए गए। इसका उद्देश्य बारिश, गर्मी और ठंड के दौरान दुकानदारों को राहत देना है। कार्यक्रम को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘सेवा ही संकल्प’ की भावना से जोड़कर देखा गया। इस मौके पर रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, रांची विधायक सीपी सिंह , महापौर रोशनी खालको समेत कई लोग मौजूद रहे। रांची में रेहड़ी-पटरी दुकानदारों को मौसम की मार से राहत देने के लिए कैनोपी अम्ब्रेला का वितरण किया गया। ओटीसी ग्राउंड और धुर्वा में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्ट्रीट वेंडर्स को स्टैंड वाले बड़े अम्ब्रेला दिए गए। इन अम्ब्रेला का इस्तेमाल दुकानदार अपनी अस्थायी दुकानों के ऊपर कर सकेंगे, जिससे बारिश, तेज धूप और ठंड के दौरान उन्हें राहत मिलेगी। कार्यक्रम में मौजूद रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने कहा कि रेहड़ी-पटरी वाले देश की अर्थव्यवस्था का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। सब्जी, फल, चाय और दूसरी रोजमर्रा की चीजों की बिक्री में स्ट्रीट वेंडर्स की बड़ी भूमिका है। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के दौरान भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में रेहड़ी-पटरी वालों को आर्थिक रूप से मजबूत करने के लिए कई कदम उठाए गए थे। संजय सेठ ने बताया कि रांची लोकसभा क्षेत्र के लिए करीब 5 हजार कैनोपी अम्ब्रेला उपलब्ध कराए गए हैं। इसका वितरण आज से शुरू किया गया है। उन्होंने कहा कि इसका उद्देश्य रेहड़ी-पटरी वालों को अपने कारोबार के लिए बेहतर सुविधा उपलब्ध कराना है। कार्यक्रम के दौरान मौजूद दुकानदारों ने भी इस पहल पर खुशी जताई और इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त किया। रेहड़ी-पटरी दुकानदारों का कहना है कि बारिश और तेज धूप में दुकान लगाने के दौरान उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में स्टैंड वाले कैनोपी अम्ब्रेला से उन्हें अपने कारोबार को जारी रखने में मदद मिलेगी। बाइट: संजय सेठ, रक्षा राज्य मंत्री, बाइट: सीपी सिंह, विधायक, रांची बाइट: आम लोग/रेहड़ी-पटरी दुकानदार
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top