Back
शाहजहांपुर होटल में लाश: फेफड़ों की बीमारी से मौत, परिजनों ने शिकायत नहीं दी
SKSHIV KUMAR
Feb 04, 2026 12:51:52
Piprola Ahmedpur, Uttar Pradesh
शाहजहांपुर के होटल में मिली लाश अभी भी चर्चा का विषय बनी हुई है। यहां ऋषिकेश के रहने वाले सिविल इंजीनियर की संदीप की परिस्थितियों में लाश मिली थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवक की मौत की वजह फेफड़ों की बीमारी बताई जा रही है। फिलहाल परिजनों ने किसी तरह की पुलिस में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई है। पुलिस का कहना है की शिकायत मिलने पर मामले में जांच की जाएगी। पूरा मामला थाना सदर बाजार क्षेत्र के स्वागत होटल का है। यह बताया जा रहा है कि तीन दिन पहले ऋषिकेश का रहने वाला गौरव सक्सेना नाम का व्यक्ति स्वागत होटल में रूम नंबर 107 में रुका हुआ था। कल जब क्लीनिंग स्टाफ होटल के कमरे के अंदर पहुंच तो वहां पर गौरव की लाश पड़ी हुई थी। जिसके मुंह और कान से खून बह रहा था। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सबको कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। इसके अलावा होटल के सीसीटीवी रिकॉर्डिंग को भी जांच के तौर पर अपने साथ ले गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गौरव सक्सेना की मौत की वजह फेफड़ों की बीमारी बताई गई है। इसके अलावा यह भी बताया गया है कि वह ब्लड प्रेशर और शुगर की बीमारी से भी ग्रसित था। फिलहाल पुलिस का कहना है कि परिजनों की तरफ से किसी तरह की कोई शिकायत अभी नहीं दी गई है। मृतक के शव को परिजन ऋषिकेश ले गए हैं। होटल स्टाफ का कहना है कि जिस वक्त उन्होंने कमरा लिया था, उस समय वह स्वस्थ दिख रहे थे। लेकिन परिवार वालों ने बताया कि वह कुछ परेशान थे। यहां शादी में शामिल होने के लिए आए थे। यह भी पता चला है कि शाहजहांपुर में गौरव सक्सेना की ससुराल थी। लेकिन वह ससुराल में ना रुककर होटल में रुके हुए थे। पुलिस का कहना है कि इस मामले में लिखित शिकायत मिलने पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
TCTanya chugh
FollowFeb 04, 2026 14:19:460
Report
AKAtul Kumar Yadav
FollowFeb 04, 2026 14:19:050
Report
VKVIJAY KUMAR
FollowFeb 04, 2026 14:18:190
Report
ABAnnu Babu Chaurasia
FollowFeb 04, 2026 14:17:280
Report
VKVINOD KANDPAL
FollowFeb 04, 2026 14:17:070
Report
RDRAJKUMAR DIXIT
FollowFeb 04, 2026 14:16:440
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowFeb 04, 2026 14:16:300
Report
DKDeepesh Kumar
FollowFeb 04, 2026 14:16:170
Report
ABATISH BHOIR
FollowFeb 04, 2026 14:15:370
Report
0
Report
0
Report
1
Report
0
Report
0
Report
0
Report