Back
"2 .85 करोड़ की इको टूरिज्म प्रोजेक्ट का विधायक ने किया शिलान्यास"
Bahraich, Uttar Pradesh
बहराइच। प्रदेश के सबसे बड़े वेटलैंड में शुमार बघेल झील के तट पर विधायक सुभाष त्रिपाठी के प्रयासों से 2.85 करोड़ की इको पर्यटन परियोजना का शिलान्यास विधायक श्री त्रिपाठी द्वारा विधिवत भूमि पूजन और शिलान्यास पट का अनावरण करके किया।इस अवसर पर विधान सभा संयोजक निशंक त्रिपाठी ,जिला उपाध्यक्ष भाजपा उमा शंकर तिवारी ,किसान मोर्चा उपाध्यक्ष आनंद पाण्डेय ,समाज सेवी हरि ओम रस्तोगी ,पर्यटन विभाग के मंडलीय अधिकारी,और भाजपा मंडल अध्यक्ष गण प्रमोद पांडे दुर्गेश सिंह रैकवार सहित क्षेत्रीय लोग उपस्थित रहे।
बताते चले कि विधान सभा पयागपुर अंतर्गत अवस्थित बघेल झील की गणना प्रदेश के बड़े वेट लैंड में की जाती है ।इस झील का अतीत बहुत सुहावना था किंतु समय के साथ साथ इसके अस्तित्व पर संकट के बादल छाने लगे थे। इस संबंध में तमाम पर्यावरण के प्रति जागरूक लोगों और समाज सेवियों ने अपनी चिंता से विधायक श्री त्रिपाठी को अवगत कराते आ रहे थे।अपने एम एल सी कार्यकाल में श्री त्रिपाठी ने बघेल झील पर पर्यटन के लिए शासन स्तर तक प्रयास किया था इसी क्रम को आगे बढ़ाते हुए बघेल के तट पर विधायक सुभाष त्रिपाठी के प्रयासों को सफलता मिली। शासन द्वाराइसके तट पर इको टूरिज्म के विकास हेतु 2करोड़ पचासी लाख 42 हजार रुपए की महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट स्वीकृति हुई है। इसके लिए शनिवार को विधायक द्वारा पुरोहित राम जी पाण्डेय के निर्देशन में विधिवत भूमि पूजन और शिला पट का अनावरण करके परियोजना का शिलान्यास किया। श्री त्रिपाठी ने बताया कि इस परियोजना में बघेल के तट पर सी सी प्लेट फॉर्म ,ओपन ऑडिटोरियम,दुकानें बनेंगी। इसके तट पर टी आकार लगभग डेक सेल्फी प्वाइंट, के साथ ही साथ खूबसूरत हरियाली भी विकसित की जाएगी। लाइटिंग और पार्क का निर्माण होगा।उन्होंने बताया कि इससे पयागपुर में पर्यटन के साथ रोजगार के भी अवसर बढ़ेंगे। इस अवसर पर पूर्व मंडल अध्यक्ष राज कुमार शुक्ल,समाज सेवी राजेश विश्वास,जिला पंचायत सदस्य राम जनक सिंह , कपीश कुमार सिंह ,प्रदीप त्रिपाठी ,राज किशोर तिवारी मुन्ना शुक्ल प्रभु दयाल साहू कमलेश पासवान रामदीन चौहान सुरेश निषाद मुकेश शर्मा सुनीता देवी ज्योति सरोज जागेश मिश्रा सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
ASAshutosh Sharma1
FollowFeb 04, 2026 15:35:460
Report
SPSanjay Prakash
FollowFeb 04, 2026 15:35:320
Report
SKSUSHIL KUMAR BAXLA
FollowFeb 04, 2026 15:35:150
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowFeb 04, 2026 15:34:480
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowFeb 04, 2026 15:34:230
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowFeb 04, 2026 15:34:080
Report
ASANIMESH SINGH
FollowFeb 04, 2026 15:33:240
Report
JPJai Prakash
FollowFeb 04, 2026 15:33:020
Report
AMAjay Mehta
FollowFeb 04, 2026 15:32:470
Report
BPBHUPESH PRATAP
FollowFeb 04, 2026 15:32:300
Report
NJNaynee Jain
FollowFeb 04, 2026 15:32:15Noida, Uttar Pradesh:सदन की गरिमा से किया गया यह खिलवाड़ देश नहीं भूलेगा। मा. लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला जी की बार-बार अपील के बावजूद विपक्ष ने मर्यादाओं को तार-तार किया। विपक्ष का ये असंसदीय व्यवहार शर्मनाक है。
0
Report
CSCharan Singh
FollowFeb 04, 2026 15:32:010
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowFeb 04, 2026 15:31:430
Report
RKRANJEET Kumar OJHA
FollowFeb 04, 2026 15:31:120
Report
RKRANJAN KUMAR
FollowFeb 04, 2026 15:30:410
Report