Back
एक लाख रुपये का इनामिया व टॉप टेन हिस्ट्रीशीटर बनारसी यादव मुठभेड़ में ढेर, परिजनों मचा कोहराम
Ghazipur, Uttar Pradesh
चंद रुपयों के लिए किसी की गोली मारकर हत्या करने वाला गाजीपुर का एक लाख रुपये का इनामिया व जिले का टॉप टेन हिस्ट्रीशीटर बनारसी यादव यूपी एसटीएफ की भुठभेड़ में ढेर हो गया। सुपारी बनारसी यादव का गाजीपुर और वाराणसी समेत कई पूर्वांचल के अन्य जनपदों में दहशत का पर्याय बन चुका था। बनारसी यादव पर गाजीपुर में एक दर्जन से ज्यादे हत्या, हत्या के प्रयास, लूट व जबरन वसूली जैसे मामले दर्ज है। कुख्यात अपराधी बनारसी यादव की गाजीपुर पुलिस समेत अन्य जनपदों की पुलिस तलाश कर रही थी।
बता दें कि गाजीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र के गौरहट गांव का रहने वाला बनारसी यादव कभी छोटे-मोटे विवादों और लूट से अपराध की दुनिया में दाखिल हुआ था, लेकिन जल्द ही वह एक शातिर सुपारी किलर और शार्पशूटर के रूप में कुख्यात हो गया। वाराणसी, गाजीपुर, सोनभद्र समेत कई जिलों में उसके खिलाफ 24 से ज्यादा संगीन मुकदमे दर्ज थे। हत्या, लूट, रंगदारी और जबरन वसूली उसके अपराधी करियर का हिस्सा बन चुके थे। बनारसी यादव का नाम उस वक्त सुर्खियों में आया, जब 21 अगस्त 2025 को वाराणसी के सारनाथ थाना क्षेत्र की अरिहंत नगर कॉलोनी फेज-2 में कॉलोनाइजर महेंद्र गौतम की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई।
बताया जाता है कि यह हत्या 50 करोड़ रुपये की जमीन विवाद से जुड़ी थी, जिसमें 5 लाख रुपये की सुपारी दी गई थी। इस वारदात में बनारसी यादव मुख्य शूटर था, जबकि उसके साथ अरविंद यादव उर्फ फौजी और विशाल मौजूद थे। उस दौरान विशाल बाइक चला रहा था और बनारसी यादव ने अपने साथी के साथ मिलकर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं, जिससे महेंद्र गौतम की मौके पर ही मौत हो गई। इस हत्याकांड के बाद से ही बनारसी यादव पुलिस के लिए सबसे बड़ा सिरदर्द बना हुआ था। करीब साढ़े पांच महीने तक फरार रहा और लगातार ठिकाने बदलता रहा।
लेकिन बीती रात 3 फरवरी 2026, वाराणसी पुलिस और यूपी एसटीएफ को बड़ी सफलता मिली। चौबेपुर थाना क्षेत्र के बारियासनपुर रिंग रोड पर एसटीएफ ने उसे घेर लिया। पुलिस के मुताबिक, खुद को घिरता देख बनारसी यादव ने सरेंडर करने के बजाय फायरिंग शुरू कर दी।
जवाबी कार्रवाई में उसे गोली लगी। गंभीर रूप से घायल बनारसी को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौके से दो पिस्टल और भारी मात्रा में कारतूस बरामद किए गए हैं।
महेंद्र गौतम की हत्या ही बनारसी यादव के अपराधी जीवन की आखिरी और सबसे बड़ी गलती साबित हुई। एक ऐसा बदमाश, जो गोली से अपनी पहचान बना बैठा था, उसका अंत भी गोली से ही हुआ। सुपारी किलर बनारसी यादव की पुलिस मुठभेड़ में ढेर की जानकारी मिलते ही उसकी पत्नी सिंधु यादव अपने दो पुत्रों में प्रियांश और शिवम के साथ रोते बिलखते पैतृक गांव गौरहट, ख़ानपुर थाना ग़ाज़ीपुर पहुंची। बताया जा रहा है कि पिछले कई सालों से बनारसी यादव अपने परिवार के साथ ठिकाना बदल बदल कर रहता था। सुपारी किलर बनारसी यादव का ससुराल आजमगढ़ में है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
ASAshutosh Sharma1
FollowFeb 04, 2026 15:35:460
Report
SPSanjay Prakash
FollowFeb 04, 2026 15:35:320
Report
SKSUSHIL KUMAR BAXLA
FollowFeb 04, 2026 15:35:150
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowFeb 04, 2026 15:34:480
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowFeb 04, 2026 15:34:230
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowFeb 04, 2026 15:34:080
Report
ASANIMESH SINGH
FollowFeb 04, 2026 15:33:240
Report
JPJai Prakash
FollowFeb 04, 2026 15:33:020
Report
AMAjay Mehta
FollowFeb 04, 2026 15:32:470
Report
BPBHUPESH PRATAP
FollowFeb 04, 2026 15:32:300
Report
NJNaynee Jain
FollowFeb 04, 2026 15:32:15Noida, Uttar Pradesh:सदन की गरिमा से किया गया यह खिलवाड़ देश नहीं भूलेगा। मा. लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला जी की बार-बार अपील के बावजूद विपक्ष ने मर्यादाओं को तार-तार किया। विपक्ष का ये असंसदीय व्यवहार शर्मनाक है。
0
Report
CSCharan Singh
FollowFeb 04, 2026 15:32:010
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowFeb 04, 2026 15:31:430
Report
RKRANJEET Kumar OJHA
FollowFeb 04, 2026 15:31:120
Report
RKRANJAN KUMAR
FollowFeb 04, 2026 15:30:410
Report