शाहजहांपुर में जमीनी विवाद को लेकर नाराज युवक पानी की टंकी पर चढ़ा
Shahjahanpur, Uttar Pradesh:शाहजहांपुर में जमीनी विवाद के बाद एक युवक पानी की टंकी पर चढ़ गया है। पानी पर चढ़ा युवक खुद को वकील बता रहा है, आरोप है कि दबंगई के बल पर कुछ लोग उसकी जमीन पर कब्जा कर रहे हैं ,और उसकी कहीं सुनवाई नहीं हो रही है । फिलहाल युवक को नीचे उतारने के लिए पुलिस मौके पर पहुंच गई है। घटना थाना जलालाबाद कस्बे की है। जहां पर कस्बे की सबसे ऊंची पानी की टंकी पर शिवेंद्र कटिहयार नाम का युवक के चढ़ गया है। युवक का कहना है कि वह पेशे से वकील है। इलाके के ही कुछ लोग जबरन उसकी जमीन पर कब्जा कर रहे हैं। जबकि मामला कोर्ट में विचाराधीन है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हापुड़ में केमिकल सिलेंडर फैक्ट्री में भीषण आग, एक के बाद एक कई धमाके
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में केमिकल सिलेंडर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में एक के बाद एक कई सिलेंडरों में जोरदार धमाके हुए। अज्ञात कारणों से फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही हैं। भीषण आग के चलते आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं। घटना धौलाना थाना क्षेत्र स्थित फैक्ट्री की है।
