247001
सहारनपुर में मानसून को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम
Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर में मानसून के आगमन को लेकर प्रशासन द्वारा सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। बाढ़ की आपदा जैसी स्थिति से निपटने के लिए प्रशासनिक अधिकारियों से बैठक कर आवश्यक निर्देश दिए जा रहे हैं। वर्ष 2023 में बाढ़ के दंश को झेला है इसलिए इस बार प्रशासन पहले से तैयारी में है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
विकास भवन परिसर से 11वें राष्ट्रीय आयुर्वेदिक दिवस के अवसर "सेवा पखवाड़ा" जागरूकता रैली
Gonda, Uttar Pradesh:विकास भवन परिसर से 11वें राष्ट्रीय आयुर्वेदिक दिवस के अवसर "सेवा पखवाड़ा" जागरूकता रैली का मुख्य विकास अधिकारी ने शुभारंभ किया0
0
Report
मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा शुरू, 351 बसों से होगा परिचालन; 1500 बसों का चरणबद्ध विस्तार
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव की सबसे ज्यादा महत्वाकांक्षी योजना मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा योजना,आ गई धरातल पर प्रदेश में 25 सितंबर से शुरू होगी मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भेल दशहरा मैदान भोपाल में आयोजित राज्यस्तरीय कार्यक्रम में 351 बसों को हरी झंडी दिखाकर करेंगे रवाना शुरुआती चरण में लगभग 1500 बसों का शुरू हो जाएगा संचालन मध्यप्रदेश के नागरिकों को सुलभ, सुरक्षित, आधुनिक एवं पर्यावरण अनुकूल सार्वजनिक परिवहन सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा प्रदेश सरकार बड़ा कदम उठाने जा रही है। परिवहन विभाग की महत्वाकांक्षी ‘मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा’ का 25 सितंबर 2026 को शुभारंभ होगा। भोपाल के दशहरा मैदान में आयोजित राज्यस्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शुरुआती चरण में 351 बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। प्रदेश सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश के विभिन्न शहरों के बीच कनेक्टिविटी को मजबूत करना, दैनिक यात्रियों को राहत पहुंचाना और पर्यावरण-अनुकूल सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा देना है। मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा अंतर्गत प्रदेश में लगभग 1500 बसें चलना शुरू हो जाएंगी दो श्रेणियों में शुरू होंगी बस सेवाएं कार्यक्रम के दौरान 351 बसों को एक साथ हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जाएगा। इसे दो श्रेणियों में विभाजित किया गया है। इसमें 120 इंटरसिटी बसें हैं। ये बसें दो या दो से अधिक शहरों के बीच आवागमन को सुगम और तीव्र बनाएंगी। 231 इंट्रासिटी बसें शहरों के भीतर नागरिकों को सुरक्षित, सुलभ और सस्ती यात्रा सुविधा प्रदान करेंगी। 7 शहरों की 351 बसों को दिखाई जाएगी हरी झंडी मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा अंतर्गत प्रथम चरण में प्रदेश के 7 प्रमुख शहरों की बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जाएगा। इसमें इदौर, भोपाल, जबलपुर, रीवा, देवास, कटनी और भिंड शामिल है। इंदौर में 145 बस, जिसमें 50 इंटरसिटी, 95 इंट्रासिटी, भोपाल के लिए 106 बसें, जिसमें 23 इंटरसिटी, 83 इंट्रासिटी, जबलपुर के लिए 67 बसें, जिसमें 14 इंटरसिटी, 53 इंट्रासिटी। रीवा की 18 इंटरसिटी बस, देवास की 10 इंटरसिटी बस, कटनी की 3 और भिंड की 2 इंटरसिटी बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जाएगा। लगभग 15,000 सार्वजनिक बसें की जाएंगी संचालित मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा के अंतर्गत वर्ष 2031 तक 75 प्रतिशत ग्राम पंचायतों को बस सेवा से जोड़कर ग्रामीण कनेक्टिविटी को नई मजबूती दी जाएगी। प्रदेशभर में लगभग 15,000 से अधिक आधुनिक सार्वजनिक बसें संचालित की जाएंगी। इससे प्रतिदिन 30 लाख से ज्यादा यात्रियों को सुरक्षित आवागमन की सुविधा प्रदान होगी। साथ ही 180 से अधिक आधुनिक बस स्टैंड्स, टर्मिनल्स और डिपो का कायाकल्प किया जाएगा。 इलेक्ट्रिक बसों के विस्तार पर विशेष जोर प्रदेश सरकार द्वारा पर्यावरण संरक्षण और कार्बन उत्सर्जन में कमी लाने के उद्देश्य से स्वच्छ ईंधन और इलेक्ट्रिक बसों के विस्तार पर विशेष जोर दिया जाएगा। इंटेलिजेंट ट्रांसपोर्ट मैनेजमेंट सिस्टम (ITMS) के माध्यम से की जाएगी निगरानी मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा के अंतर्गत संचालित बसों की निगरानी इंटेलिजेंट ट्रांसपोर्ट मैनेजमेंट सिस्टम (ITMS) के माध्यम से की जाएगी। इसके लिए मध्यप्रदेश यात्री परिवहन एण्ड इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड (MPYPIL) एवं उसकी 7 सहायक कंपनियों में अत्याधुनिक कमांड-कंट्रोल सेंटर स्थापित किए गए हैं। इन सेंटरों के माध्यम से बसों के संचालन, लोकेशन, समयबद्धता एवं अन्य महत्वपूर्ण गतिविधियों की रियल टाइम निगरानी सुनिश्चित की जाएगी। इसके साथ ही सार्वजनिक बसों में महिला और बाल सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है। इससे यात्री परिवहन व्यवस्था अधिक सुरक्षित, सुगम, पारदर्शी और प्रभावी बनाने में भी मदद मिलेगी। सभी बसों को 07 सीसीटीवी कैमरों, पैनिक बटन और रियल-टाइम व्हीकल लोकेशन ट्रैकिंग (VLTD) सिस्टम से लैस किया जा रहा है। इसके अलावा, पैसेंजर इंफॉर्मेशन सिस्टम (PIS), ड्राइवरों की तकनीकी ट्रेनिंग और त्वरित शिकायत निवारण तंत्र के जरिए सुरक्षित एवं समयबद्ध यात्रा सुनिश्चित की जाएगी। पीपीपी मॉडल के जरिए निजी ऑपरेटरों की सशक्त भागीदारी जन-निजी भागीदारी (PPP) को गति देने के लिए पारदर्शी अनुबंध प्रणाली और प्रोत्साहन योजनाएं लागू की जाएगी। इस मॉडल से निजी बस ऑपरेटरों को राजस्व रिसाव रोकने, नॉन-फेयर रेवेन्यू (जैसे विज्ञापन व कार्गो सेवाएं) बढ़ाने और आधुनिक डिपो व टर्मिनलों के उपयोग की सुविधाएं मिलेंगी साथ ही प्रशासन का पूर्ण सहयोग भी मिलेगा। परिवहन क्षेत्र में रोजगार और निवेश को मिलेगा बढ़ावा प्रदेश में सुगम यात्री परिवहन सेवा शुरू होने से परिवहन क्षेत्र में रोजगार और निवेश को बढ़ावा मिलेगा। यात्री परिवहन के विस्तार से प्रदेश में बस संचालन, वाहन निर्माण, इलेक्ट्रिक मोबिलिटी, चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर, तकनीकी सेवाओं और अन्य संबद्ध क्षेत्रों में निवेश की संभावनाएं बढ़ेंगी। इससे परिवहन क्षेत्र से जुड़े उद्योगों को प्रोत्साहन मिलने के साथ युवाओं के लिए रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे। मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा योजना को लेकर महिलाओं ने कहा उन्हें बसों में सुरक्षित महसूस आसानी से से यात्रा कर सकेंगे。 वही गांव से शहर की ओर आने वाले यात्रियों ने कहा गांव तक बसें पहुंचेगी तो उनके लिए काम करना आसान होगा अभी बड़ी मुश्किल से बसें मिलती है उनका समय बर्बाद होता है लेकिन मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा योजना के तहत जब बस मिलेगी तो बड़ी राहत उनको मिलेगी。 Voxpop0
0
Report
25 सितम्बर से शुरू हो रही रोडवेज बस सेवा: भिंडवासियों को राहत की उम्मीद
Bhind, Madhya Pradesh:मध्य प्रदेश सरकार द्वारा 25 सितंबर को शुरू हो रही रोडवेज बस सेवा का भिंड वासियों को ब्रेबशी से इंतजार। यात्रियों का कहना है कि शासकीय बस सेवा शुरू हो जाने के बाद लोगों को काफी राहत मिलेगी, एक और निजी बस ऑपरेटर द्वारा मनमाने किराया वसूली से निजात मिलेगी तो दूसरी ओर निजी बस ऑपरेटरों द्वारा भिंड से ग्वालियर की ओर चलाई जा रही नॉनस्टॉप बसों से ग्रामीण जनों को काफी परेशानी है क्योंकि वह हर जगह नहीं रुकती है जिस वजह से लोगों को आने-जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है, मध्य प्रदेश सरकार द्वारा संचालित बस आ जाने के बाद ग्रामीण स्टॉपेज पर रुकने से लोगों को आवागमन में काफी सुविधा मिलेगी।0
0
Report
Advertisement
दो आयुक्तों ने ज्ञानेश कुमार के मनमानेपन का पर्दाफाश कर सचिव को पत्र लिखा
Noida, Uttar Pradesh:देश की इतिहास में पहली बार हुआ है जिसमे दो आयुक्तों ने कैबिनेट सेक्रेटरी के पास लेटर देकर कम्प्लांट दी है कि ज्ञानेश कुमार की मनमानी चल रही है प्रजातंत्र मारा जा रहा है , हत्या है गैंग का पर्दाफाश इन दोनों ने किया है तुरन्त ज्ञानेश कुमार को जेल में डालना चाहिए और जो मनमानी की हमारी पार्टी तोड़ी , तृणमूल को तोड़ा aap की तोड़ा बंगाल के चुनाव में 90लाख वोटर गायब कर दिए जब लोकसभा चुनाव हुए थे तब MVA ने अच्छा किया था और महाराष्ट्र चुनाव के दौरान 45 लोग घुसाए गए और अब उनमे से 40लाख लोगो पर आपत्ति जताई है सिर्फ महाराष्ट्र नहीं तमिल नाडु और पश्चिम बंगाल में चुनाव होना चाहिए और बैलट पेपर पर होना चाहिए अकेले की मन की बात नहीं अब जान की बात होनी चाहिए0
0
Report
योगी ने भारत टैक्सी के सारथियों को सम्मानित किया, किसानों के ऋण चेक वितरित
Noida, Uttar Pradesh:मुख्यमंत्री ने भारत टैक्सी के पांच सारथियों को किया सम्मानित, कृषक समृद्धि योजना के लाभार्थियों को प्रदान किया चेक भारत टैक्सी और तीन प्रमुख संस्थाओं के बीच एमओयू का आदान-प्रदान लखनऊ, 23 सितंबर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भारत टैक्सी के पांच सारथियों सुमनदीप कौर, अमित कुमार अग्रवाल, अमरीश सोनकर, शशांक पांडेय और पंकज कुमार वर्मा को मंच पर शेयर प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया। इसके साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना के लाभार्थियों को ऋण के चेक भी वितरित किए, जिसमें अनिल कुमार सिंह को छह लाख रुपये, अंकुश कुमार को पांच लाख रुपये, अवधेश कुमार को चार लाख 50 हजार रुपये, बाबूलाल राजपूत को तीन लाख रुपये और संजय को दो लाख रुपये का ऋण प्रदान किया गया। इस अवसर पर राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) सहकारिता विभाग जेपीएस राठौर ने मुख्यमंत्री को उत्तर प्रदेश राज्य भंडारण निगम के लाभांश के रूप में दो करोड़ 69 लाख रुपये का चेक भी सौंपा। मुख्यमंत्री के समक्ष भारत टैक्सी के साथ तीन एमओयू मुख्यमंत्री की उपस्थिति में मंच पर भारत टैक्सी और तीन प्रमुख संस्थाओं के बीच एमओयू का आदान-प्रदान हुआ। भारत टैक्सी के सीईओ हिमांशु ने अडानी एयरपोर्ट लखनऊ के चीफ कमर्शियल ऑफिसर शिव मोहन सिंह, उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (यूपीएमआरसी) के मैनेजिंग डायरेक्टर सुशील कुमार तथा यातायात एवं सड़क सुरक्षा, लखनऊ के डीआईजी अरविंद कुमार मौर्य के साथ एमओयू का आदान-प्रदान किया। बॉक्स भारत टैक्सी से युवाओं को मिलेगा रोजगार का नया अवसर : ब्रजेश पाठक उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि सहकारिता विभाग समाज के गरीब, किसान और मध्यम वर्ग से जुड़े लोगों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। पूर्ववर्ती सरकारों में यह विभाग अपनी मूल भावना से भटक गया था, लेकिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सहकारिता विभाग को नई दिशा मिली है और आज सहकारी बैंक लाभ की स्थिति में हैं, जिसका लाभ किसानों और आम लोगों को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय स्तर पर सहकारिता मंत्रालय की स्थापना के बाद देश में सहकारिता व्यवस्था को मजबूत करने का कार्य तेजी से हुआ है। भारत टैक्सी इसी दिशा में महत्वपूर्ण पहल है, जिसमें अपनी गाड़ी, अपना ड्राइवर और अपनी कमाई की व्यवस्था होगी तथा पैसा स्थानीय स्तर पर परिवार और अर्थव्यवस्था में ही घूमेगा। उन्होंने प्रदेशवासियों से भारत टैक्सी को सफल बनाने के लिए मिलकर प्रयास करने तथा स्वयं को इसका ब्रांड एंबेसडर बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में अब अपराध और कट्टा संस्कृति के स्थान पर कलम, शिक्षा और विकास की संस्कृति मजबूत हुई है। बॉक्स उत्तर प्रदेश में सहकारिता के क्षेत्र में हो रहा उल्लेखनीय कार्य: मुरलीधर मोहोल केंद्रीय सहकारिता एवं नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल ने कहा कि आज लखनऊ के साथ गोरखपुर, वाराणसी, कानपुर और प्रयागराज में भी भारत टैक्सी की सेवा शुरू हो रही है तथा प्रदेश के विभिन्न जिलों से करीब 50 हजार से अधिक लोग ऑनलाइन इस कार्यक्रम से जुड़े हैं। भारत टैक्सी के संबंध में उन्होंने बताया कि पिछले छह महीनों में 100 करोड़ रुपये से अधिक की राशि ड्राइवर भाई-बहनों के खातों में पहुंच चुकी है। वर्तमान में भारत टैक्सी देश के करीब 15 शहरों में संचालित हो रही है और लखनऊ, गोरखपुर, वाराणसी, कानपुर तथा प्रयागराज के जुड़ने के साथ उत्तर प्रदेश में अब तक करीब 40 हजार ड्राइवरों ने पंजीकरण कराया है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में सहकारिता आंदोलन को मजबूत करने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन और सहकारिता मंत्री जेपीएस राठौर के नेतृत्व में उल्लेखनीय कार्य हो रहा है। प्रदेश में करीब 42 हजार सहकारी समितियां कार्यरत हैं। पैक्स के कंप्यूटरीकरण और ग्रामीण बैंकों के डिजिटलीकरण का कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश का सहकारी मॉडल देश के अन्य राज्यों के लिए भी प्रेरणादायी बन सकता है और भारत टैक्सी इस सहकारिता आंदोलन को मोबिलिटी के क्षेत्र में नई गति देने वाली महत्वपूर्ण पहल है。0
0
Report
लखनऊ में मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना का शुभारंभ, उर्वरक सेतु और UPCDC ऐप क्रमशः लॉन्च
Noida, Uttar Pradesh:भारत टैक्सी एवं मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना के शुभारम्भ हेतु आज लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित हुआ। इस अवसर पर मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना के ई-पोर्टल, किसानों को उर्वरक एवं बीज की सहज, सुव्यवस्थित व समय पर उपलब्धता हेतु उर्वरक सेतु मोबाइल ऐप और उत्तर प्रदेश को-ऑपरेटिव डेटाबेस सेंटर के मोबाइल ऐप UPCDC का शुभारम्भ किया। भारत टैक्सी एवं विभिन्न संस्थाओं के मध्य MoU का आदान-प्रदान भी हुआ। साथ ही भारत टैक्सी के सारथियों को शेयर प्रमाण-पत्र का वितरण कर विभिन्न लोक-कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को चेक भी प्रदान किए। पीएम जी के मार्गदर्शन तथा गृह एवं सहकारिता मंत्री जी के नेतृत्व में सहकारिता आंदोलन आज भारत की समृद्धि का प्रतीक बन रहा है। सभी लाभार्थियों को हार्दिक बधाई।0
0
Report
Advertisement
झुंझुनूं में पंचायत समिति प्रधान पद के आरक्षण की लॉटरी आयोजित
Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं झुंझुनूं में 14 पंचायत समितियों के प्रधानों का आरक्षण तय प्रधान पदों के लिए सूचना केंद्र सभागार में निकली लॉटरी सिंघाना एससी महिला, खेतड़ी एससी के लिए हुआ आरक्षित मंडावा ओबीसी, गुढ़ागौड़जी ओबीसी महिला के लिए आरक्षित पिलानी, बबाई, गोठड़ा, नवलगढ़, चिड़ावा सामान्य महिला अलसीसर, बुहाना, झुंझुनूं, सूरजगढ़, उदयपुरवाटी सामान्य रहे जिले में किसी भी पंचायत समिति का प्रधान एसटी नहीं हुआ गुरुवार को 389 ग्राम पंचायतों में सरपंच-वार्ड पंचों का आरक्षण पंचायतराज चुनावों की तैयारियों के बीच बुधवार को झुंझुनूं में पंचायत समितियों के प्रधान, पंचायत समिति सदस्यों और जिला परिषद सदस्यों के पदों के लिए आरक्षण की लॉटरी प्रक्रिया पूरी हुई। सूचना केंद्र सभागार में जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर डॉ. अरूण गर्ग की मौजूदगी में जिले की 14 पंचायत समितियों के प्रधान पद, 248 पंचायत समिति सदस्य तथा 41 जिला परिषद सदस्यों के लिए लॉटरी निकाली गई। सिंघाना एससी महिला, खेतड़ी एससी, मंडावा ओबीसी, गुढ़ागौड़जी ओबीसी महिला के लिए आरक्षित की गई। पिलानी, बबाई, गोठड़ा, नवलगढ़, चिड़ावा को सामान्य महिला के लिए आरक्षित किया गया है। वहीं अलसीसर, बुहाना, झुंझुनूं, सूरजगढ़ और उदयपुरवाटी सामान्य रहेगी। जिले में किसी भी पंचायत समिति के प्रधान का पद एसटी वर्ग के लिए आरक्षित नहीं हुआ। क्योंकि निर्धारित मापदंड के अनुसार जिले की किसी भी पंचायत समिति में एसटी आबादी नहीं है। आरक्षण की लॉटरी प्रक्रिया करीब ढाई घंटे से अधिक समय तक चली। इस दौरान सूरजगढ़ विधायक श्रवण कुमार, कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश सुंडा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष अजय चाहर, कांग्रेस जिला संगठन महामंत्री सलीम सीगड़ी सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि मौजूद रहे। लॉटरी प्रक्रिया पूरी होने के बाद जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर डॉ. अरूण गर्ग ने बताया कि पंचायती राज संस्थाओं के आरक्षण के लिए निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार सबसे पहले प्रधान पदों के लिए लॉटरी कराई गई। इसके बाद 41 जिला परिषद वार्डों और फिर जिले की 14 पंचायत समितियों के लिए लॉटरी प्रक्रिया पूरी की गई। पंचायत समिति प्रधानों और सदस्यों तथा जिला परिषद सदस्यों के आरक्षण के बाद अब गुरुवार को जिले के सभी उपखंड मुख्यालयों पर 389 ग्राम पंचायतों के सरपंचों और 3891 वार्ड पंचों के पदों के आरक्षण की लॉटरी होगी। इसके बाद पंचायतराज चुनावों को लेकर तस्वीर और स्पष्ट हो जाएगी। आरक्षण की स्थिति सामने आने के बाद चुनाव लड़ने के इच्छुक नेताओं और संभावित प्रत्याशियों की राजनीतिक सक्रियता भी बढ़ने की संभावना है। गौरतलब है कि झुंझुनूं जिला प्रमुख का पद पहले ही सामान्य महिला के लिए आरक्षित किया जा चुका है। जयपुर में पिछले महीने हुई लॉटरी प्रक्रिया में जिला प्रमुख पद का आरक्षण तय किया गया था। बाइट : डॉ. अरूण गर्ग, कलेक्टर, झुंझुनूं0
0
Report
zee हेल्पलाइन ने बाबूंपुरवा के टूटे नाले और धसती सड़कें हल कर दी
Kanpur, Uttar Pradesh:कानपुर zee helpline मददगार -zee हेल्पलाइन की मदद से महीने पड़े टूटे नाले से धसी सड़क का निर्माण -व्यापारियों ने टूटे नाले को लेकर अर्धनग्न होकर प्रदर्शन -सुनवाई नहीं होने zee हेल्पलाइन से ली थी मदद कानपुर के बाबूपुरवा क्षेत्र में 40 दुकान के व्यापारियों की बड़ी समस्या का निस्तारण zee हेल्पलाइन की मदद से हुआ व्यापारियों की दुकान के बाहर मेंन रोड पर टूटा नाला और सड़क धस गई । नाले का पानी आफत बनकर आया और पूरा मार्केट जलमग्न हो गया इसके बाद व्यापारियों ने कई बार जल निगम, नगर निगम, पार्षद और विधायक से पूरे मामले की शिकायत की लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई परेशान होकर व्यापारियों ने अर्धनग्न होकर टूटे नाले के पास में प्रदर्शन किया । लेकिन जिम्मेदारों को यह प्रदर्शन भी नहीं भाया और नाला जस का तस पड़ा रहा। हालात यह हो गए थे कि मेन रोड का टूटा नाल ट्रैफिक व्यवस्था को तो खराब कर ही रहा था इसके साथ 40 दुकान में बने व्यापारियों की दुकान भी जलमग्न हो गई थी ग्राहकों का आना भी बंद हो गया था एक तो आसमानी बारिश ने आफत मचा रखी थी ऊपर से इस टूटे नाले का पानी ओवरफ्लो होकर पूरी मार्केट में भर रहा था जिससे व्यापारियों का लाखों का नुकसान भी हुआ लेकिन जिम्मेदार कुछ भी सुनने को तैयार नहीं थे इलाके के आशीष अग्रवाल ने बताया कि वह zee न्यूज़ देख रहे थे अचानक जी हेल्पलाइन का उन्हें नंबर दिखाई दिया जिसके बाद में जी हेल्पलाइन नंबर उन्होंने मिलाया और महीनों की समस्या का निस्तारण zee हेल्पलाइन की मदद से कुछ दिनों में ही हो गया और टूटे नाले और धसी सड़क को दोबारा निर्माण कर उसकी मरम्मत का काम किया गया । वही आशीष अग्रवाल जो व्यापारी है उन्होंने zee हेल्पलाइन का धन्यवाद किया कि zee हेल्पलाइन ने हमारी महीनों से पड़ी समस्या का निस्तारण महज कुछ दिन में करा दिया। वही जल विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों ने ज़ी हेल्पलाइन का धन्यवाद किया। कहां की zee हेल्पलाइन की मदद से मामला संज्ञान में आया था।0
0
Report
JNU में छात्रा के साथ छेड़छाड़ के आरोप पर ABVP का प्रदर्शन, सुरक्षा प्रश्न
New Delhi, Delhi:दिल्ली JNU में छात्रा से छेड़छाड़ के आरोप पर हंगामा, ABVP छात्रों ने देर रात प्रदर्शन किया; JNU में सुरक्षा को लेकर सवाल उठे. JNU छात्राओं ने कैम्पस में सुरक्षा को लेकर बड़े सवाल खड़े किए; पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया. घटना के विरोध में ABVP से जुड़े छात्रों ने मुख्य गेट बंद कर प्रदर्शन किया और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की. पुलिस के अनुसार कैम्पस से पीसीआर कॉल आया, दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की गई. मामला दर्ज नहीं होने की जानकारी भी दी गई. सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कैंपस में नाराजगी दिखी; छात्रों का कहना है कि प्रशासन को सुरक्षा के लिए और कड़़ी नीति अपनानी चाहिए.0
0
Report
Advertisement
दिल्ली विश्वविद्यालय के कर्मचारियों का धरना: प्रिंसिपल नियुक्ति पर उठे सवाल
New Delhi, Delhi:दिल्ली विश्वविद्यालय के गेट नंबर-1 पर वाइस चांसलर कार्यालय के बाहर दिल्ली यूनिवर्सिटी एंड कॉलेज कर्मचारी यूनियन धरने पर बैठ गई है। कर्मचारी यूनियन ने दौलत राम कॉलेज में नियुक्त प्रिंसिपल सुनीता राय को तत्काल पद से हटाने और कथित तौर पर गैरकानूनी तरीके से की गई नई नियुक्तियों की जांच की मांग की है। इसके अलावा गोविंद सिंह नाम के कर्मचारी को 10 महीने तक बिना वेतन काम कराने का आरोप लगाते हुए बकाया वेतन दिलाने की मांग भी की गई है। तस्वीरें दिल्ली विश्वविद्यालय के गेट नंबर-1 की हैं जहां वाइस चांसलर कार्यालय के बाहर कर्मचारी यूनियन के सदस्य धरने पर बैठे नजर आ रहे हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय एंड कॉलेज कर्मचारी यूनियन का आरोप है कि दौलत राम कॉलेज में प्रिंसिपल सुनीता राय की नियुक्ति को लेकर गंभीर सवाल हैं। यूनियन ने उनकी तत्काल पद से हटाने की मांग के साथ-साथ नई नियुक्तियों की भी जांच कराने की मांग उठाई है। कर्मचारी यूनियन का एक और आरोप गोविंद सिंह नाम के कर्मचारी से जुड़ा है। यूनियन के मुताबिक गोविंद सिंह से करीब 10 महीने तक काम कराया गया, लेकिन उन्हें वेतन नहीं दिया गया। अब यूनियन ने इन 10 महीनों का बकाया वेतन दिलाने की मांग की है यूनियन का कहना है कि कर्मचारियों से जुड़े इन मुद्दों पर विश्वविद्यालय प्रशासन को तत्काल कार्रवाई करनी चाहिए। धरने पर बैठे कर्मचारियों का कहना है कि जब तक उनकी मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं होती, उनका विरोध जारी रहेगा। यूनियन ने कहा है कि वह संवैधानिक तरीके से वाइस चांसलर कार्यालय के बाहर लगातार प्रदर्शन करती रहेगी। फिलहाल कर्मचारियों के इस धरने के बीच बड़ा सवाल यही है कि विश्वविद्यालय प्रशासन इन आरोपों और मांगों पर क्या कदम उठाता है0
0
Report
नाबालिग से छेड़छाड़ के आरोपी हरेराम यादव आज कोर्ट में पेश
Jamui, Bihar:नाबालिक से छेड़छाड़ मामले में आरोपी हरेराम यादव को इलाज के बाद आज कोर्ट में पेश किया जा रहा है जिसको लेकर 3:00 बजे का समय दिया गया है फिलहाल पुलिस के द्वारा अस्पताल से निकाल कर एसपी कार्यालय में लाया गया है उसके बाद उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा फिलहाल टाइम मैनेजमेंट के लिए दूसरे थाने में फिलहाल ले जाया जा रहा है।0
0
Report
फर्रुखाबाद: 11 हजार वोल्ट लाइन की चपेट में युवक, गंभीर झुलसा
Noida, Uttar Pradesh:फर्रुखाबाद ब्रेकिंग जिला - फर्रुखाबाद फर्रुखाबाद में हजार वोल्ट लाइन की चपेट में आया युवक, गंभीर रूप से झुलसा ➡️ फर्रुखाबाद में 11 हजार वोल्ट लाइन की चपेट में आया युवक, गंभीर रूप से झुलसा ➡️ बंदर के कूदने से बिजली के तार की चपेट में आए राजेन्द्र ➡️ हादसे में राजेन्द्र पुत्र छोटेलाल गंभीर रूप से झुलसे ➡️ परिजन आनन-फानन में लेकर पहुंचे डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल, उपचार जारी ➡️ थैली लगाकर परिवार का पालन-पोषण करते हैं राजेन्द्र ➡️ थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के रकाबगंज तहसील इलाके का मामला0
0
Report
Advertisement
नंदीग्राम उपचुनाव में हासिनारी रथ के उम्र-शैक्षणिक योग्यता पर सवाल
Haldia, West Bengal:নন্দীগ্রাম: নন্দীগ্রাম বিধানসভা উপনির্বাচনে বিজেপি প্রার্থী হাসিনারি রথের নির্বাচন কমিশনে জমা দেওয়া হলফনামায় বয়স ও শিক্ষাগত যোগ্যতার তথ্য ঘিরে প্রশ্ন উঠেছে। হলফনামায় তাঁর বয়স ‘৬০ প্লাস’ উল্লেখ করা হয়েছে। একইসঙ্গে শিক্ষাগত যোগ্যতার জায়গায় ১৯৬৫ সালে চৈতালী মিলন কন্যা হাইস্কুলে দশম শ্রেণিতে পড়াশোনার কথা উল্লেখ রয়েছে। এই দুই তথ্যের মধ্যে সামঞ্জস্য নিয়ে প্রশ্ন তুলেছে বিরোধীরা। স্কুলের তথ্য অনুযায়ী, সংশ্লিষ্ট বিদ্যালয়টি ১৯৬৩ সালে প্রতিষ্ঠিত হলেও প্রাথমিকভাবে জুনিয়র স্কুল হিসেবে চলত। ১৯৭৩ সালে দশম শ্রেণির অনুমোদন পাওয়ার পর সেখানে উচ্চমাধ্যমিক স্তরের পড়াশোনা শুরু হয় বলে জানা গিয়েছে। ফলে ১৯৬৫ সালে দশম শ্রেণিতে পড়ার দাবি কীভাবে সম্ভব, তা নিয়ে প্রশ্ন উঠেছে। বিষয়টি নিয়ে সিপিআই(এম)-এর পূর্ব মেদিনীপুর জেলা সম্পাদক নিরঞ্জন সিহি ও সিপিআইএম নেতা পরিতোষ পট্টনায়ক বলেছেন নির্বাচন কমিশনে দেওয়া তথ্য নিয়ে নির্দিষ্ট অভিযোগ জানানো হয়েছে। তাঁর বক্তব্য, প্রকৃত তথ্য যাচাই হওয়া প্রয়োজন। অপরদিকে কংগ্রেসের পক্ষে প্রার্থীর এজেন্ট সুব্রত মহাপাত্র ও কমিশনে অভিযোগ জানিয়েছেন। আগামী ৬ অক্টোবর নন্দীগ্রাম-সহ রাজ্যের দুই বিধানসভা কেন্দ্রে উপনির্বাচন। তার আগে মনোনয়ন যাচাইয়ের সময় হাসিনারি রথের হলফনামায় থাকা বয়স ও শিক্ষাগত যোগ্যতার তথ্য কতটা সঠিক, তা নিয়েই এখন প্রশ্ন উঠেছে। অপরদিকে নন্দীগ্রামের বিজেপি নেতা অশোক করন বলেছেন বিরোধীরা বিরোধিতা করার জন্য এ ধরনের কথা বলছে। নির্বাচন কমিশন সমস্ত ডকুমেন্টস নিয়ে তা স্কুটনি করে আমাদের সিম্বল দিয়ে দিয়েছে। এরপর আর কোন বলার অপেক্ষা থাকে না।0
0
Report
लखनऊ में BSP ने ईशान आनंद को राष्ट्रीय संयोजक बनाते हुए बड़ी जिम्मेदारी सौंपी
Lucknow, Uttar Pradesh:लखनऊ में बीएसपी की बड़ी बैठक भतीजे ईशान आनद को दी बड़ी जिम्मेदारी लखनऊ में बीएसपी की राष्ट्रीय स्तर की बड़ी बैठक की गई इस बैठक में मायावती ने अपने भतीजे ईशान आनंद को राष्ट्रीय संयोजक बनाया. पार्टी में साथ जुड़ने के लिए ईशान आनंद को बड़ी जिम्मेदारी दी है बैठक में पार्टी को बूथ स्तर से किस तरह मजबूत करना है इसका कार्यकर्ताओं को दिशा निर्देश दिए गए बैठक में तीन राज्यों के राष्ट्रीय पदाधिकारी मौजूद थे उत्तर प्रदेश उत्तराखण्ड पंजाब के जिला अध्यक्ष समेत तमाम बड़े नेता इस बैठक के मौजूद रहे हैं बैठक में साफतौर पर मायावती ने कहा है कि 2027 चुनाव पार्टी अपने अकेले दम पर लड़ेगी किसी से कोई गठबंधन नहीं होगा बैठक में पहुंचे कार्यकर्ताओं ने बताया कि बहन जी ने कई मुद्दों को उठाने के लिए बताया जिसमें बेरोजगारी बड़ा मुद्दा है, 2017 से 2012 उत्तर प्रदेश में जब बीजेपी सरकार थी उसमें तमाम योजनाएं जो चलाई गई थी उसका कितना लाभ लोगों को जनता को मिला था उसको जनता के बीच जाकर बताना है पार्टी में मुस्लिम कार्यकर्ताओं का कहना है कि मुसलमान बहन जी के साथ है सभी पार्टी है सिर्फ मुसलमान का वोट लेती है मगर उनके लिए काम नहीं करती है सिर्फ बीएसपीएससी पार्टी है जो मुसलमान का भला करती है0
0
Report
जमीयत उलमा-ए हिंद की आपात बैठक: संविधान उल्लंघन पर ठोस कदम और मस्जिदों की सुरक्षा पर जोर
New Delhi, Delhi:मस्जिदों के विध्वंस और संविधान के उल्लंघन पर जमीयत उलमा-ए-हिंद की कार्यकारिणी की आपात बैठक 23 सितंबर को पूरी हुई देश की मौजूदा स्थिति, विशेष रूप से संविधान के उल्लंघन और धार्मिक स्वतंत्रता से जुड़े विभिन्न मुद्दों के मद्देनज़र जमीयत उलमा-ए-हिंद की कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक 23 सितं बुधवार को हुई यह बैठक जमीयत उलमा-ए-हिंद के अध्यक्ष मौलाना महमूद असद मदनी की अध्यक्षता में हुई जिसमें देशभर से कार्यकारिणी के सदस्यों के शामिल हुए। बैठक के प्रमुख एजेंडे में प्रशासन और न्यायपालिका के कुछ कदमों के संदर्भ में शरीयत से संबंधित मामलों में हस्तक्षेप तथा धार्मिक स्वतंत्रता के संरक्षण से जुड़े मुद्दे शामिल हैं। इसके अलावा धार्मिक स्थलों, विशेष रूप से मस्जिदों तथा इस्लामी मदरसों के सामने मौजूद मौजूदा चुनौतियों की भी समीक्षा की गई। मौलाना महमूद मदनी, अध्यक्ष, जमीयत उलेमा ए हिंद जमीयत उलेमा हिंद ने अपनी कार्यकारिणी की इमरजेंसी बैठक बुलाई थी जिसमें मुल्क के हालातो पर चर्चा हुई। सरकारें, प्रशासन और बहुत सारे मौकों पर अदालतें ऐसे फैसले ले रही हैं और प्रशासन तो राहत लेने का मौका भी नहीं दे रही है कि लोग ऊपरी न्यायालय में जाकर राहत ले सके और एक वर्ग के खिलाफ एक तरफा तौर पर सरकार की सरपरस्ती में प्रशासन के मनमानी रवैया से जुल्म किया जा रहा है। और यह एक जगह पर या एक राज्य में नहीं बल्कि कई जगहों पर हो रहा है। यह बहुत फिक्र की बात है। हमने भारत की इस बिगड़ती हुई सूरत हाल पर अफसोस जताया है और राष्ट्रपति से मिलकर शिकायत दर्ज करने का फैसला किया है और उनसे वक्त मांगा जाएगा। मुल्क में जहां-जहां मजलूमों की और इंसाफ की और भारत के संविधान को बचाने की बात हो सकती है वह सब कोशिश करने का फैसला किया है। हम कौम को यह पैगाम देना चाहते हैं कि मायूस होने की डरने की या बुजदिल होने की जरूरत नहीं है। हिम्मत के साथ और हौसले के साथ, मुल्क हमारा है और हम इस मुल्क के बराबर के निवासी हैं। अपने हक लेना और हक लेने के लिए लड़ाई लड़ना हमारा बुनियादी हक है। उसे हम छोड़ेंगे नहीं, संविधान ने ہمیں जितने भी रास्ते दिए हैं वह सारे हम अपनाएंगे।0
0
Report
Advertisement
