Back
नाबालिग किशोरी से जुड़ा मामला: मुख्य आरोपी गिरफ्तार, सहयोगी धमकी दे रहे
NJNEENA JAIN
Dec 05, 2025 03:17:55
Saharanpur, Uttar Pradesh
नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार, सहयोगी पीड़ित परिवार पर बना रहे दबाव; जान से मारने की धमकियां
सहारनपुर के थाना देहात कोतवाली क्षेत्र से नाबालिग किशोरी को प्रेम जाल में फंसाकर बहला-फुसलाकर ले जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित परिवार ने अपने पड़ोस में रहने वाले कुछ लोगों पर गंभीर आरोप लगाए हैं।परिवार ने एसएसपी कार्यालय पहुंचकर बताया कि उनकी नाबालिग बेटी को मोहल्ले में रहने वाला फारukh और उसके साथी बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गए थे। लड़की अपने साथ सोने-चांदी के आभूषण और करीब ₹2,00,000 रुपये नकद भी घर से उठा ले गई थी।घटना के बाद पीड़ित परिवार की तहरीर पर थाना देहात कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए किशोरी और आभूषण बरामद कर लिए थे। इसके बाद नाबालिग के धारा 161 और 164 के बयान कराए गए, जिसके आधार पर मुख्य आरोपी फारुख को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।लेकिन आरोप है कि फारुख के अन्य सहयोगी अब भी खुलेआम पीड़ित परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं और समझौते का दबाव बना रहे हैं। परेशान होकर पीड़ित परिवार आज एसएसपी कार्यालय पहुंचा और आरोपियों की अविलंब गिरफ्तारी की मांग की है।
बाईट... पीड़िता के परिजन
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
छत्तीसगढ़ की 10,000 साल पुरानी गुफा पेंटिंग्स में UFO और एलियन? रोहेला लोगों का रहस्य!Old Cave Paint
0
Report
1
Report
0
Report
0
Report
0
Report
1
Report
0
Report
100
Report