Back
श्री बालाजी महाराज दरबार में फूलों व गुलाल की होली, भक्ति और उल्लास का अद्भुत संगम
uttrapradesh, Uttar Pradesh
मीरगंज। होली पर्व से पूर्व शनिवार को मीरगंज के नथपुरा रोड स्थित श्री बालाजी महाराज दरबार में भक्ति और उल्लास का अद्भुत संगम देखने को मिला। महंत रामकिशोर जी के सानिध्य में आयोजित कार्यक्रम में फूलों, गुलाल और अबीर की बौछार के बीच श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक होली उत्सव मनाया। महिला, पुरुष और बच्चों की भारी भीड़ सुबह से ही दरबार परिसर में उमड़ पड़ी।
दरबार में बाबा के जयकारों और होली के भजनों से वातावरण भक्तिमय हो उठा। जैसे ही फूलों और गुलाल की होली शुरू हुई, पूरा पंडाल रंगों और खुशियों से सराबोर हो गया। श्रद्धालु एक-दूसरे पर फूलों की वर्षा कर प्रेम और भाईचारे का संदेश दे रहे थे। लगभग तीन घंटे तक चले दरबार में भजन-कीर्तन और संगीत वादन ने समा बांध दिया।
मशहूर भजन गायक दीपक सांवरिया ने अपने मधुर स्वरों में भगवान बालाजी के भजन प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। उनके भजनों पर भक्त ताली बजाते और झूमते नजर आए। आरती और भोग के पश्चात गुलाल, अबीर और फूलों की वर्षा के साथ उत्सव और भी रंगीन हो गया।
महंत रामकिशोर जी ने दरबार के नित्य सेवाकार्य में लगे सेवादारों को सपत्नीक वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि होली प्रेम, सौहार्द और भाईचारे का प्रतीक है तथा इसे शांति और भक्तिमय वातावरण में मनाया जाना चाहिए। साथ ही उन्होंने समाज में सद्भाव बनाए रखने और मर्यादित तरीके से पर्व मनाने की अपील की।
इस अवसर पर बब्लू, योगेश कुमार गुप्ता, उमेश कुमार, बब्लू गंगवार, ओमकार गंगवार, दीपक, ओमप्रकाश गंगवार, पंडित राजकिशोर शर्मा, विनय कुमार शर्मा, सतीश कुमार, सोनू गुप्ता, विकास यादव, भजन लाल यादव, योगेश शर्मा, रिंकू, रूपराम, ओमकार, सुषमा देवी और मीना देवी सहित सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में सामूहिक अर्जी लगाकर सभी भक्तों ने सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। फूलों और गुलाल की इस अनोखी होली ने सनातन परंपरा और आस्था की सुंदर झलक प्रस्तुत की।
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
0
Report
KAKapil Agarwal
FollowFeb 28, 2026 16:47:180
Report
ATALOK TRIPATHI
FollowFeb 28, 2026 16:46:040
Report
BKBRAJESH KUMAR
FollowFeb 28, 2026 16:45:490
Report
ASANIMESH SINGH
FollowFeb 28, 2026 16:45:380
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowFeb 28, 2026 16:45:240
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
RVRaunak Vyas
FollowFeb 28, 2026 16:30:550
Report
HBHeeralal Bhati
FollowFeb 28, 2026 16:30:440
Report
HBHeeralal Bhati
FollowFeb 28, 2026 16:30:330
Report
RZRajnish zee
FollowFeb 28, 2026 16:30:220
Report
ASABDUL SATTAR
FollowFeb 28, 2026 16:16:020
Report
