Raebareli - राष्ट्रीय लोक अदालत की जागरूकता के लिये प्रचार-प्रसार वाहनों को रवाना किया गया
राष्ट्रीय लोक अदालत के आयोजन को लेकर प्रचार-प्रसार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। आगामी 10 मई 2025 को दीवानी न्यायालय में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन को सफल बनाने के लिए बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा प्रचार-प्रसार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।अपर जिला जज/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रायबरेली अनुपम शौर्य और बैंक ऑफ बड़ौदा के क्षेत्रीय प्रमुख शैलेन्द्र सिंह ने प्रचार वाहनों को हरी झंडी दिखाई। इस अवसर पर बैंक ऑफ बड़ौदा के अग्रणी जिला प्रबंधक रूपेश दुबे, मुख्य प्रबंधक नरेंद्र जाहँगीर और अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। प्रचार-प्रसार वाहन के द्वारा शहर के मुख्य चौराहों पर पैम्फलेट वितरण कर आमजनमानस के मध्य राष्ट्रीय लोक अदालत का प्रचार किया गया।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|