icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
221508
SMSyed Mohd.RazaFollow24 Jan 2025, 03:19 pm

प्रयागराजः हंडिया क्षेत्र के अतरौरा में साप्ताहिक क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन

Antaraura Ta. Basagit, Uttar Pradesh:

हंडिया तहसील क्षेत्र के अतरौरा में शुक्रवार को बरम बाबा क्रिकेट क्लब के देखरेख में साप्ताहिक क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. मुख्य अतिथि के रूप में समाजसेवी और भावी जिला पंचायत प्रत्याशी अनिल राजकेश यादव ने फीता काटकर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। इसके बाद उन्होंने कहा कि खेल हमारे जीवन का आवश्यक हिस्सा है। स्वस्थ शरीर और दिमाग काे विकसित करने के लिए खेल महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। खेल कई प्रकार के होते हैं जाे हमारे शारीरिक और मानसिक विकास में मदद करते हैं। लगातार पढ़ाई के दौरान कई बार तनाव की स्थिति होती है। ऐसे में खेल इस तनाव को दूर करने का बेहतर माध्यम है। 

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

पाकुड़ के सितेशनगर खेत से दो शव मिलने पर सनसनी, जांच शुरू

Pakur, Jharkhand:पाकुड़ के मुफ्फसील थाना क्षेत्र के सितेशनगर गांव में एक खेत से दो व्यक्तियों के शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई...सूचना मिलने पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए और पुलिस को सूचित किया...पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर ग्रामीणों से पूछताछ की और मामले की जांच शुरू कर दी है...मृतकों की पहचान सितेशनगर गांव निवासी नूरुद्दीन शेख (लगभग 55 वर्ष) और मोतीउर शेख (लगभग 45 वर्ष) के रूप में हुई है...मृतक मोतीउर शेख मजदूरी का काम करते थे, जबकि नूरुद्दीन शेख राजमिस्त्री का काम करते थे...शनिवार शाम को गांव के एक खेत में ये दोनों व्यक्ति पड़े हुए दिखाई दिए थे...काफी देर तक कोई हलचल न होने पर कुछ लोगों ने पास जाकर देखा तो पता चला कि दोनों अचेत अवस्था में हैं...ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि दोनों व्यक्ति शराबी थे और प्रतिदिन साथ में शराब पीने के लिए खेत की ओर जाते थे...आज खेत की तरफ निकले थे...ग्रामीणों ने आशंका जताई है कि अत्यधिक शराब पीने या नकली शराब के सेवन से उनकी मौत हुई होगी...कुछ ग्रामीणों ने यह भी बताया कि संभवतः शराब पीने के साथ उन्होंने कुछ खाया होगा, जिसमें जहर हो सकता है...इस घटना को लेकर ग्रामीणों में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं...पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है...थाना प्रभारी गौरव कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह जहरीली शराब के सेवन या जहरीले पदार्थ खाने से हुई मौत का मामला प्रतीत होता है... उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो पाएगा...पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है...
0
0
Report

पलवल जाट धर्मशाला महाकुंभ: 11 लाख से विकास, 21 लाख राशि की घोषणा

Palwal, Haryana:पलवल स्थित जाट धर्मशाला में जाट समाज विकास समिति द्वारा दो दिवसीय भव्य चौपाई महाकुंभ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हरियाणा के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने की। कार्यक्रम में चौपाई, जिक्री, रसिया और नगाड़ों के माध्यम से बृज क्षेत्र की संस्कृति की शानदार प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने कहा कि चौपाइयों, जिक्री, रसिया और नगाड़ों के माध्यम से बृज क्षेत्र की संस्कृति और इतिहास को जीवित रखने का सराहनीय कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार शिक्षा व्यवस्था को लगातार मजबूत करने का कार्य कर रही है और सरकारी स्कूलों के परीक्षा परिणामों में लगातार सुधार देखने को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि सीबीएसई और हरियाणा बोर्ड के परिणामों में ज्यादा अंतर नहीं है, केवल एक-दो प्रतिशत का फर्क है। साथ ही उन्होंने कहा कि सरकारी और निजी स्कूलों में भी अब ज्यादा अंतर नहीं रह गया है तथा अध्यापकों और विद्यार्थियों में इतनी क्षमता है कि आने वाले समय में परिणामों को 100 प्रतिशत तक पहुंचाया जा सकता है। शिक्षा मंत्री ने कहा कि पलवल में उनके परिवार के लोग रहते हैं और वह यहां अपने लोगों से मिलने तथा आशीर्वाद लेने के लिए आए हैं। इस दौरान उन्होंने जाट धर्मशाला के विकास के लिए 11 लाख रुपए तथा आधुनिक लाइब्रेरी बनवाने की घोषणा भी की। वहीं खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि चौपाइयां समाज में भाईचारा, संस्कृति और इतिहास को जीवित रखने का एक मजबूत माध्यम हैं। उन्होंने दादा कान्हा रावत की प्रतिमा स्थापित कराने का आश्वासन देते हुए जाट धर्मशाला के विकास कार्यों के लिए 21 लाख रुपए देने की घोषणा की। नीट परीक्षा को लेकर पूछे गए सवाल पर शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने कहा कि मामले की जांच चल रही है और जांच पूरी होने के बाद ही कोई निर्णय लिया जाएगा。
0
0
Report
Advertisement

पेट्रोल-डीजल बचाने की अपील पर राठौड़ ने गहलोत पर हमला

Alwar, Rajasthan:पेट्रोल-डीजल बचाने की अपील पर राजनीति गलत: मदन राठौड़ ने गहलोत पर साधा निशाना अलवर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन सिंह राठौड़ ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि जब गहलोत खुद मुख्यमंत्री थे, तब उन्होंने पानी और बिजली बचाने की अपील की थी, जिसका भाजपा ने स्वागत किया था। लेकिन अब यदि नरेंद्र मोदी पेट्रोल-डीजल बचाने की बात करते हैं, तो उसमें गलत क्या है。 राठौड़ ने यह बयान अलवर में भाजपा के अलवर दक्षिण जिला स्तरीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर के बाद पत्रकारों से बातचीत में दिया। उन्होंने कहा कि विपक्ष को समझना चाहिए कि सरकार की अपील राष्ट्रहित में है। यह कोई प्रतिबंध नहीं, बल्कि फिजूलखर्ची कम करने की सलाह है। जरूरी काम के लिए यात्रा करने पर किसी प्रकार की रोक नहीं है。 उन्होंने भाजपा नेताओं के आचरण पर भी सफाई देते हुए कहा कि पार्टी अधिकतर बैठकें वर्चुअल माध्यम से करती है और केवल आवश्यक होने पर ही यात्रा की जाती है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के काफिले में भी वाहनों की संख्या कम की गई है और संगठन स्तर पर भी एक ही वाहन में अधिकतम लोगों के साथ चलने का प्रयास किया जाता है। संगठन को लेकर राठौड़ ने कहा कि भाजपा सेवा भाव से काम करने वाला संगठन है और उसके कार्यक्रमों में भी सेवा की भावना प्रमुख रहती है। राजनीतिक नियुक्तियों के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि पहले भी नियुक्तियां होती रही हैं और आगे भी होंगी। इस विषय पर चर्चा जारी है और जल्द ही निर्णय लिया जाएगा। वहीं, मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर उन्होंने कहा कि समय आने पर सब कुछ अच्छा होगा। नीट पेपर लीक मामले में राठौड़ ने दावा किया कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के कार्यकाल में एक भी पेपर लीक नहीं हुआ है। उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्व सरकार के दौरान कई पेपर लीक हुए, लेकिन उन्हें रद्द नहीं किया गया। उन्होंने यह भी कहा कि इस मामले की जड़ें केरल से जुड़ी हैं। राठौड़ ने परीक्षा आयोजित करने वाली संस्था National Testing Agency (NTA) की सराहना करते हुए कहा कि परीक्षा को तुरंत रद्द कर नई तारीख घोषित करना छात्रों के हित में है। इससे विद्यार्थियों की पढ़ाई की निरंतरता बनी रहती है। कोचिंग माफिया और साइबर फ्रॉड के मामलों पर उन्होंने कहा कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और किसी को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि भाजपा सरकार में पुलिस और एसओजी पूरी मुस्तैदी से काम कर रही है।
0
0
Report
Advertisement

मधुबनी में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार युवक की जान ले ली; सड़क जाम

Madhubani, Bihar:मधुबनी में तेज रफ्तार का कहर युवक की मौत। तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रैक्टर ने बाइक सवार युवक को रौंदा, युवक की मौके पर मौत, घटना बेनीपट्टी थाना क्षेत्र के तीसीयाही हरलाखी सड़क की है। मृतक की पहचान खिरहर थाना क्षेत्र के जिरौल गांव निवासी मुस्तफा के रूप में हुई। युवक गम्हरिया गांव स्थित ननिहाल से घर लौट रहा था वहीं विपरीत दिशा से आर रही ट्रैक्टर के चपेट में आ गया। तेज रफ्तार ट्रैक्टर की ठोकर से जहां बाइक के परखच्चे उड़ गए। वही, युवक की घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। स्थानीय लोगों ने ब्रेकर निर्माण कराने, मृतक के आश्रित को मुआवजा दिलाने और फरार ट्रैक्टर चालक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सड़क जाम कर हंगामा किया। प्रदर्शनकारियों ने ट्रैक्टर के ट्रॉली से ईंट उतार कर सड़क पर बिखेर दिया जिससे सड़क पर आवागमन घण्टो अवरुद्ध हो गया। दोनों ओर वाहनों की लंबी लंबी कतार लग गई। स्थानीय पुलिस के काफी जद्दोजहद के बाद भी जामकर्ता नहीं हटे। बेनीपट्टी अनुमंडल के कई थाने की पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंच कर जाम कर रहे लोगों को समझाया और तीन घंटे बाद जाम खाली कराया। पुलिस मामले की जांच और कार्रवाई में जुट गई है।
0
0
Report

बहेड़ी में खाकी पर गंभीर आरोप: कपड़ा व्यापारियों से मारपीट और नकदी छीनने का मामला गरमाया, एसएसपी से

Baheri, Uttar Pradesh:बहेड़ी (बरेली)। बहेड़ी थाना क्षेत्र में तैनात एक पुलिसकर्मी पर कपड़ा व्यापारियों के साथ मारपीट और नकदी छीनने के आरोपों को लेकर व्यापारी वर्ग में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। सेंटर पॉइंट मार्केट व्यापारी एसोसिएशन ने शनिवार को एसएसपी बरेली के नाम एक ज्ञापन कोतवाल बहेड़ी दिनेश कुमार शर्मा को सौंपकर आरोपी हेड मोहर्रिर के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग उठाई। व्यापारी एसोसिएशन के अनुसार, घटना 12 मई 2026 की देर रात की है। मार्केट के व्यापारी मोहम्मद उवैस और मोहम्मद तारिक बाईपास तिराहा स्थित वन विभाग चौकी के पास अपने परिचित को लेने पहुंचे थे। आरोप है कि इसी दौरान एक सफेद रंग की कार वहां रुकी और उसमें से उतरे व्यक्ति ने नशे की हालत में व्यापारियों के साथ अभद्रता शुरू कर दी। विरोध करने पर दोनों व्यापारियों के साथ मारपीट की गई। पीड़ित व्यापारियों का आरोप है कि मारपीट में उन्हें गंभीर चोटें आईं और इस दौरान करीब 28,500 रुपये की नकदी भी गायब हो गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया। बाद में आरोपी की पहचान थाना बहेड़ी में तैनात हेड मोहर्रिर श्रीपाल के रूप में होने का दावा किया गया। व्यापारियों ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी पुलिसकर्मी का व्यवहार पहले भी विवादों में रहा है और उसी रात जाफरी चौराहे पर भी एक युवक के साथ मारपीट की घटना हुई थी। हालांकि पुलिस की ओर से इस मामले में अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। शनिवार को बड़ी संख्या में व्यापारी एकत्र होकर कोतवाली पहुंचे और निष्पक्ष जांच की मांग की। व्यापारियों का कहना है कि यदि मामले में निष्पक्ष कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा। ज्ञापन देने वालों में जसवीर गिरी, इमरान पप्पू, मोहम्मद खालिद, शादाब लकी, राशिद फ्रेंड्स, शोएब, मोहम्मद अजीम, मोहम्मद तारिक, शकील एसके, गुलशाद अली, मोहम्मद रिजवान, आशीष कुरैशी, अशफाक अहमद, मोहम्मद आतिफ, जाहिद शेरी और हमजा खालिद सहित कई व्यापारी शामिल रहे।
0
0
Report
Advertisement

​सिकंद्राराऊ हज यात्रा पर गए पालिकाध्यक्ष मुशीर कुरैशी, फहीम अंसारी बने प्रशासनिक अध्यक्ष

Mohammad RajaMohammad RajaFollow28m ago
Sikandra Rao, Uttar Pradesh:​सिकंद्राराऊ नगर पालिका अध्यक्ष मुशीर कुरैशी अपनी पत्नी व पूर्व सभासद सायरा बेगम के साथ 45 दिवसीय पवित्र हज यात्रा के लिए मक्का-मदीना रवाना हो गए हैं। उनकी अनुपस्थिति में लगातार चार बार के वरिष्ठ सभासद फहीम अंसारी को पालिका का प्रशासनिक अध्यक्ष बनाया गया है। ​इस अवसर पर पालिका परिसर में सभासदों व समर्थकों अकबर नवाब, इकबाल कुरैशी, छोटे कुरैशी, रवि कुमार, ललित कुमार आदि ने फहीम अंसारी का फूल-मालाएं पहनाकर जोरदार स्वागत किया। कार्यभार संभालते ही प्रशासनिक अध्यक्ष फहीम अंसारी ने कड़े तेवर दिखाए। उन्होंने कर्मचारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि नगर की सफाई व्यवस्था में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की
0
0
Report

कोडरमा में अवैध संबंध के बदले नेहा राज की हत्या, पति-फुफरे चाचा-चाची गिरफ्तार

Koderma, Jharkhand:14 मई को कोडरमा थाना क्षेत्र के मिटको कॉलोनी में नेहा राज की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर लिया है और इस मामले में मृतका के पति शंभू राणा समेत उसके फुफेरे चाचा और चाची को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इस मामले में हत्या के आरोप में शंभू राणा के फुफरे चाचा रोहित राणा और फुफेरी चाची देवंती देवी को जेल भेजा गया है, जबकि मृतका के पति शंभू र Rana को उसकी चाची के साथ जबरन अवैध संबंध बनाने की आरोप में गिरफ्तार किया गया है। दरअसल शंभू राणा अपनी फुफेरी चाची देवंती देवी के साथ कई बार अवैध संबंध बनाया था, जिस बात की जानकारी मिलते ही उसका फुफेरा चाचा रोहित राणा आक्रोश में आ गया और अपनी पत्नी के साथ हो रहे शारीरिक शोषण का बदला शंभू की पत्नी से लेने की ठान ली। बहरहाल सुनियोजित तरीके से मृतका के पति शंभू राणा के फुफेरे चाचा और चाची उसकी गैर मौजूदगी में 14 मई को उसके घर पहुंचे और नेहा राज को अकेला पाकर उसे पर हमला कर दिया। पहले दुपट्टे से नेहा राज का गला दबाकर जान मारने की कोशिश की, लेकिन जब उसकी सांस चल ही रही थी, तब घर में रखें एक चाकू से रोहित राणा ने उसके गला काटकर उसकी हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद दोनों वहां से निकाल कर अपने घर चले गए। घटना के बाद डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक जांच के बाद भी जब पुलिस को कोई सबूत नहीं मिले तो, मिटको कॉलोनी में लगे एक सीसीटीवी कैमरे में घटना के वक्त देवंती देवी और रोहित राणा को आते और जाते देखा गया। इसके बाद पुलिस उन दोनों तक पहुंची और कोडरमा थाना क्षेत्र के सलैया से दोनों को गिरफ्तार कर लिया। मामले का खुलासा करते हुए एसपी कुमार शिवाशीष ने बताया कि पकड़े गए दोनों पति-पत्नी से कड़ाई से पूछताछ में दोनों ने हत्या की बात स्वीकार कर ली। रोहित राणा ने पुलिस को बताया कि अपनी पत्नी के साथ शंभू राणा के द्वारा जबरन अवैध संबंधों को लेकर वह आक्रोश में था और शंभू की पत्नी से बदला लेने की ठान चुका था और इसी आक्रोश में उसने शंभू र Rana की पत्नी नेहा राज की गला रेतकर हत्या कर दी। एसपी ने बताया कि रोहित राणा और देवंती देवी को हत्या के मामले में जबकि मार्तिका के पति शंभू राणा को अपनी चाची के साथ संबंध बनाने के आरोप में जेल भेजा गया है。
0
0
Report

ललन सिंह बोले- नीतीश CM छोड़ें तो सम्राट चौधरी ही होंगे उत्तराधिकारी

Lakhisarai, Bihar:ANCHOR - लखीसराय पहुंचे केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने बड़ा बयान दिया है। एक सभा को संबोधित करते हुए कहा ललन सिंह ने कहा कि 'नीतीश कुमार जी' ने CM की कुर्सी छोड़ने का फैसला किया तो अपना उत्तराधिकारी भी उन्होंने ही तय किया कि सम्राट चौधरी मेरा उत्तराधिकारी होगा और सम्राट चौधरी के हाथ में CM की कुर्सी उन्होंने दिया । बताते चलें कि केंद्र में ललन सिंह एक दिवसीय दौरे पर लखीसराय पहुंचे जहां उनके साथ बिहार सरकार में मंत्री लेसी सिह और श्रवण कुमार भी मौजूद रहे। इस दौरान ललन सिंह ने दियारा वास को करोड़ों रुपए की योजनाओं की सौगात दी। बाइट- ललन सिंह, केंद्रीय मंत्री,भारत सरकार। लखीसराय से राज किशोर मधुकर की रिपोर्ट।
0
0
Report
Advertisement

हनुमान बेनीवाल डीडवाना दौरे में विकास कार्यों की समीक्षा, तत्काल समाधान के निर्देश

Nagaur, Rajasthan:डीडवाना : नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल रहे डीडवाना दौरे पर जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति ‘‘दिशा’’ की बैठक में की शिरकत मकराना विधायक जाकिर हुसैन गैसावत, लाडनूं विधायक मुकेश भाकर, जिला कलक्टर अवधेश मीना रहे मौजूद विकास कार्यों में लचर प्रणाली पर अधिकारियों को लगाई फटकार विकास कार्यों व योजनाओं के साथ जनसमस्याओं पर हुई चर्चा जन समस्याओं के तत्काल समाधान के दिए निर्देश नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने डीडवाना दौरे पर बैठक ली। इस बैठक में मकराना विधायक जाकिर हुसैन गैसावत, लाडनूं विधायक मुकेश भाकर, जिला कलक्टर अवधेश सहित जिलेभर के अनेक विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। बैठक में विभिन्न विकास कार्यों व योजनाओं के साथ जनसमस्याओं पर चर्चा हुई। बैठक में बेनीवाल ने साथ ही विकास की योजनाओं को लंबित पड़े रखने पर भी नाराजगी जताई। बेनीवाल ने कहा कि, सरकार की योजनाओं लाभ जनता तक नही पहुँच रहा है। उन्होंने पिछली बैठकों के निर्देशों का पालन न करने पर अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाते हुए इसे जनता के प्रति गैर-जिम्मेदार रवैया बताया। साथ ही कड़े शब्दों में अधिकारियों को साफ कहा कि उन्हें अपनी कार्यशैली सुधारनी होगी। उन्होंने कहा कि समस्याओं के समाधान और विकास कार्यों में लचर प्रणाली को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और ऐसे लापरवाह अधिकारियों पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर बेनीवाल ने विभागवार फीडबैक लेते हुए अधिकारियों को जनता की समस्याओं की तत्काल सुनवाई करते हुए उनका तुरंत समाधान करने का निर्देश दिए। सांसद ने किसानों को फसल खराबे और प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत उचित मुआवजा दिलाने पर जोर दिया। उन्होंने गांवों में सड़कों की जल्द मरम्मत करवाने को भी कहा, ताकि ग्रामीणों को आवाजाही में परेशानी न हो। बेनीवाल ने कहा कि अभी भीषण गर्मी का दौर है, ऐसे में कई गांवों व कस्बों में पेयजल की मांग बढ़ गई है। ऐसे में प्रत्येक गांव में पानी की पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित की जाए, साथ ही पानी को व्यर्थ बहने से भी बचाया जाए। बेनीवाल ने कहा कि कोई भी गांव पेयजल किल्लत से नहीं जूझना चाहिए, ओर अधिकारियों को तत्काल लोगों को पेजयल उपलब्ध कराना चाहिए, अन्यथा कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बैठक के दौरान बेनीवाल ने जिले के स्वास्थ्य संस्थानों के बदहाल व्यवस्थाओं को सुधार करवाने के निर्देश दिए साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य व्यवस्था, अस्पतालों में साफ - सफाई, जल जीवन मिशन के तहत गांवों व ढाणियों में पेयजल लाइन डालने की समीक्षा की। वहीं जल जीवन मिशन के कार्य दौरान टूटी सड़कों का निर्माण करने, वन क्षेत्र में अवैध पेडों की कटाई और खनन गतिविधियों पर रोक लगाने, स्वच्छ भारत मिशन के तहत घर -घर कचरा संग्रहण कराने, वृद्धावस्था पेंशन एवं श्रम विभाग के श्रमिक कार्ड के आवेदनों का निस्तारण करने, फसल बीमा योजना जैसी प्राथमिक योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश दिए। इसके अलावा क्षेत्र में आधारभूत संरचना, सड़क निर्माण कार्य, नये लघु व सूक्ष्म उद्योगों की स्थापना के प्रस्ताव तैयार करने, जिले में कौशल विकास और राजीविका की गतिविधियाँ आयोजित करने और कृषि विकास से जुड़ी योजनाओं पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।
0
0
Report

अमावस्या पर जगदीश धाम कैमरी में श्रद्धा का सैलाब, महाप्रसादी का आयोजन

Karauli, Rajasthan:जगदीश धाम कैमरी में अमावस्था के अवसर पर हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह तड़के से ही मंदिर परिसर में भगवान जगदीश के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया। मंदिर में विशेष पूजा, पंचामृत महाभिषेक, हवन और महाआरती का आयोजन किया गया। वहीं जगदीश चौक में श्रद्धालुओं को अटका महाप्रसादी वितरित की गई। धार्मिक आयोजन के दौरान पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना रहा। अमावस्या के अवसर पर भगवान जगदीश को विशेष पूजा-अर्चना के साथ अटका महाप्रसादी अर्पित की गई। हवलदार राजेश सिंह ठूठ निवासी पुरा खेड़ला, हिम्मत सिंह सालोदा, ठेकेदार गुमान सिंह भूरे का पुरा खेड़ला तथा भरत सिंह बड़ी धमाड़ी की ओर से भगवान को महाप्रसादी अर्पित की गई। बड़ी धमाड़ी निवासी भरत सिंह ने भगवान जगदीश जी को नई पोशाक भी भेंट की। इस दौरान हवन-पूजन कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की गई। मंदिर के महंत मनोज शास्त्री और पंडित हरिमोहन शास्त्री ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान का पंचामृत महाभिषेक कराया। इसके बाद जगदीश चौक में श्रद्धालुओं के बीच अटका महाप्रसादी वितरित की गई। कार्यक्रम में मंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष घनश्याम खटाना खेड़ला, उपाध्यक्ष कैप्टन राजाराम होदाहेली, ट्रस्ट एवं पीसीसी सदस्य शीशराम खटाना, कोषाध्यक्ष कैप्टन शीशराम खटाना और सचिव रामगिलास गुर्जर समेत ट्रस्ट के पदाधिकारी एवं बारह गांवों के पंच-पटेलों ने महाप्रसादी अर्पित करने वाले श्रद्धालुओं और अतिथियों का साफा, माला और भगवान का छायाचित्र भेंट कर सम्मान किया। इस अवसर पर लोग मौजूद रहे: हंसराज गुंजर, सियाराम वकील, नरेश मास्टर, सुग्रीव सरपंच, रूप सिंह सैनी, सूबेदार साहब सिंह, मुरारीलाल नेता, भूपेंद्र खटाना अधैत, शेर सिंह नेता इब्राहिमपुर, राजबहादुर नयापुरा, पूर्व उपाध्यक्ष कैप्टन नरपत सिंह, भूर सिंह धमाड़ी आदि। कार्यक्रम में समसा के सहायक निदेशक नादान सिंह खटाना, प्रवक्ता पृथ्वी सिंह, हनुमान सहाय, रामस्वरूप बिलाई, रामदयाल, जेकेपी के जिलाध्यक्ष कैप्टन रतन सिंह खटाना, ब्लॉक अध्यक्ष ज्ञान सिंह मास्टर, दयाराम ठेकेदार, ज्ञान सिंह कालाडबरा और धारा खेड़ली सहित कई गणमान्य लोग शामिल हुए। अमावस्या मेले के दौरान जगदीश चौक परिसर में लगी दुकानों पर महिलाओं और बच्चों ने जमकर खरीदारी की। वहीं ट्रस्ट अध्यक्ष घनश्याम खटाना और भूपेंद्र खटाना अधैत ने श्रद्धालुओं को भगवान जगदीश धाम के प्राचीन इतिहास की जानकारी भी दी。
0
0
Report

सीकर NEET छात्र प्रदीप मेघवाल की आत्महत्या: परिजनों को सहयोग मिला

Sikar, Rajasthan:सीकर में NEET छात्र आत्महत्या मामला: धरना समाप्त, लोगों ने जुटाए 2 लाख रुपए, पोस्टमार्टम जारी सीकर में NEET की तैयारी कर रहे छात्र प्रदीप मेघवाल की आत्महत्या के मामले में मोर्चरी के बाहर परिजनों और ग्रामीणों का धरना चला। परिजन मुआवजे की मांग कर रहे थे, जबकि पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी लगातार समझाइश में जुटे रहे। मौके पर बड़ी संख्या में लोग एकत्रित रहे। धरने के दौरान मानवता की मिसाल भी देखने को मिली। मृतक के परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने की जानकारी सामने आने के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने स्वयं आर्थिक सहयोग जुटाना शुरू किया जिसमें पुलिस के अधिकारियों ने भी सहयोग किया कुछ ही समय में करीब 2 लाख रुपए की राशि एकत्र कर मृतक के परिजनों को सहायता के रूप में दी गई। प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से वार्ता के बाद परिजन धरना समाप्त करने पर सहमत हो गए। इसके बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाने की प्रक्रिया शुरू करवाई। जानकारी के अनुसार झुंझुनूं जिले के गुड्डा गोडजी गांव निवासी 22 वर्षीय प्रदीप मेघवाल सीकर में GCI कोचिंग संस्थान में रहकर पिछले तीन साल से NEET परीक्षा की तैयारी कर रहा था। गुरुवार सुबह करीब 11:30 बजे उसने कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। उस समय उसकी बहन नहाने गई हुई थी और दोनों भाई-बहन साथ रहकर पढ़ाई कर रहे थे। बताया जा रहा है कि प्रदीप दो दिन पहले ही गांव से वापस सीकर लौटा था। परिवार ने उसकी पढ़ाई पर अब तक करीब 8 से 11 लाख रुपए खर्च किए थे। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के बावजूद परिवार ने बेटे को डॉक्टर बनाने का सपना देखा और इसी कारण अब तक अपना मकान भी नहीं बना पाया। घटना उद्योग नगर थाना इलाके की है। मामले के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल बना हुआ है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top