Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Prayagraj211002

प्रयागराज जंक्शन पर दिवाली-छठ सुरक्षा के लिए कठोर चेकिंग अभियान

MGMohd Gufran
Oct 15, 2025 08:49:54
Prayagraj, Uttar Pradesh
प्रयागराज जंक्शन पर रेलवे ने चलाया चेकिंग अभियान, आरपीएफ, जीआरपी और बीडीएस टीमों के साथ चलाया गया चेकिंग अभियान, दीपावली और छठ पर्व को देखते हुए स्टेशन परिसर की सुरक्षा को लेकर अलर्ट。 दीपावली और छठ को लेकर प्रयागराज रेलवे स्टेशन पर खास चौकसी बरती जा रही है। रेलवे स्टेशन की हर गतिविधियों पर सीसीटीवी कैमरों से नजर रखी जा रही है। साथ ही सुबह, शाम और दोपहर जीआरपी और आरपीएफ की टीमें बीडीएस स्कॉट के साथ संयुक्त रूप से चेकिंग अभियान चला रहीं हैं। जंक्शन के प्लेटफॉर्म, फुट ओवर ब्रिज, स्किलेटर, सर्कुलेटिंग एरिया के अलावा वेटिंग हॉल में बाकायदा चेकिंग करके सुरक्षा सुनिश्चित की जा रही है। जीआरपी और आरपीएफ के संयुक्त चेकिंग अभियान के दौरान डॉग स्क्वायड की टीमें भी साथ मौजूद रहतीं हैं। मकसद साफ़ है कि स्टेशन की सुरक्षा में किसी तरह की विघ्न न पहुंचे, इसके लिए जरूरी अलर्टनेस प्लान लागू किया गया है。 आरपीएफ के इंस्पेक्टर अमित कुमार मीणा ने बताया कि हमारा मकसद त्यौहार सीजन में यात्रियों की सुरक्षा बेहतर करने की है। इसी कड़ी मे हम हर दिन अलर्टनेस को परखने पूरी टीम के साथ जंक्शन पर चेकिंग अभियान चलाते हैं। उन्होंने कहा कि हम लोगों से भी अपील करते हैं कि त्योहारी सीजन में अगर कोई संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु स्टेशन के आस पास या फिर परिसर में दिखे तो तुरंत सुरक्षाकर्मियों को बताएं। जिससे कि स्टेशन परिसर की सुरक्षा को और बेहतर किया जा सके।
12
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
KCKashiram Choudhary
Oct 15, 2025 15:21:02
0
comment0
Report
ASAmit Singh
Oct 15, 2025 15:19:58
Kishanganj, Bihar:भारतीय जनता पार्टी ने किशनगंज विधानसभा सीट से स्वीटी सिंह को एक बार फिर अपना प्रत्याशी घोषित किया है। टिकट मिलने के बाद पटना से किशनगंज पहुंची स्वीटी सिंह का भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं के साथ जोरदार स्वागत किया। उन्होंने स्थानीय मंदिरों में पूजा-अर्चना कर अपने चुनावी अभियान की शुरुआत की। स्वीटी सिंह ने भाजपा की दिग्गज नेत्री स्वर्गीय सुषमा स्वराज को अपना राजनीतिक गुरु और प्रेरणा स्रोत बताया। उन्होंने टिकट मिलने का श्रेय भाजपा के शीर्ष नेतृत्व को दिया। राजपूत समुदाय से ताल्लुक रखने वाली स्वीटी सिंह के पति सिकंदर सिंह ठाकुरगंज के पूर्व विधायक रह चुके हैं। शैक्षणिक और राजनीतिक सफर स्वीटी सिंह ने LLB की डिग्री हासिल की है और 1999 में छात्र जीवन से ही राजनीति में कदम रखा था। वे 2005 से 2007 तक किशनगंज जिला परिषद की अध्यक्ष रहीं और 2011 तक जिला परिषद सदस्य के रूप में कार्य किया। भाजपा ने उन्हें मुस्लिम बहुल किशनगंज विधानसभा सीट से चार बार टिकट दिया, लेकिन अब तक जीत नसीब नहीं हुई। 2010 के चुनाव में वे मात्र 268 वोटों के अंतर से हारी थीं। यह उनका पांचवां प्रयास है, क्योंकि वे 2010, 2015, 2019 के उपचुनाव और 2020 के चुनावों में हार चुकी हैं। फिर भी, पार्टी ने उन पर भरोसा जताया है, खासकर किशनगंज मुस्लिम बहुल जिला होने से स्वीटी सिंह हिन्दू और राजपूत समुदाय से आने के कारण उसपर पांचवी बार दांव लगाया है। स्वीटी सिंह ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार के द्वारा विकास के नाम पर वोट मांगने का काम किया जायेगा। उन्होंने कहा कि भले ही हम चार बार चुनाव हारी हु लेकिन हमारी हार कभी नहीं हुई लगातार वोट प्रतिशत बढ़ता गया जनता का हमेशा प्यार मिलता रहा है। सभी धर्मों को साथ लेकर चुनाव प्रचार करने और चुनाव जितने का भरोसा दिया है। बाइट : स्वीटी सिंह,भाजपा प्रत्याशी किशनगंज。
3
comment0
Report
SCSUBIR CHATTERJEE
Oct 15, 2025 15:19:21
Dumka, Jharkhand:दुमका जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी संख्या में घनी आबादी और दुकानों के बीच बिना लाइसेंस के अवैध रूप से पटाखा बेच रहे तीन दुकानों को सील कर दिया। दीपावली के समय दुमका के चौक-चौराहों में दीपावली बाजार सजना शुरू हो चुका है। इसके बीच बिना लाइसेंस पटाखा बिक्री की सूचना जिला प्रशासन को मिली थी। जिला प्रशासन ने उन दुकानदारों को सबक सिखाने के उद्देश्य से चापेमारी अभियान चलाया। दुमका एसडीओ कौशल कुमार के नेतृत्व में सदर एसडीपीओ विजय कुमार महतो और नगर थाना की पुलिस ने शहर की सनसाइन गली में दो दुकानों को और अग्रसेन भवन रोड में श्रवण स्टोर नामक एक दुकान को मिलाकर कुल तीन दुकानों को सील किया गया। एसडीओ कौशल कुमार ने कहा कि बगैर लाइसेंस के पटाका बेचना गैरकानूनी है और जिन दुकानों को सील किया गया है उनके पास पटाखा बेचने का लाइसेंस नहीं है। उन्होंने कहा कि सघन आबादी वाले क्षेत्र में पटाखा बेचने की अनुमति नहीं दी जा सकती, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। तीनों दुकानों में रखे पटाके जप्त कर दुकानें सील की गईं और आगे की कार्रवाई की जा रही है। जिन्होंने पटाका बेचना है वे लाइसेंस के लिए आवेदन करें; लाइसेंस मिलने के बाद ही जिला प्रशासन द्वारा निर्धारित स्थल पर पटाका बिक्री होगी ताकि जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।
0
comment0
Report
Oct 15, 2025 15:18:10
Hapur, Uttar Pradesh:खबर यूपी के हापुड़ से है जहां सालासर पाइप फैक्ट्री में एक बड़ा हादसा हुआ है। फैक्ट्री में काम करते वक्त क्रेन गिरने से एक मजदूर की मौत हो गई है साथ ही आधा दर्जन से अधिक मजदूर घायल हुए हैं बताया जा रहा है सालासर फैक्ट्री में बड़े पोल बनाने का काम किया जाता है और आज काम करते समय अचानक क्रेन गिर गई जिसकी चपेट में आने से कई मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए जिसमें एक की मौत हो गई है। घायल मजदूरों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है पुलिस बल मौके पर पहुंच कर जांच में जुटा हुआ है।बताया जा रहा है। टोल टैक्स के पास सालासर पाइप फैक्ट्री स्थित है। वहीं मजदूर की मौत के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।
0
comment0
Report
Oct 15, 2025 15:18:09
0
comment0
Report
SKSUSHIL KUMAR BAXLA
Oct 15, 2025 15:17:43
Goreya Pipar, Chhattisgarh:एंकर -सीतापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मोबाइल चार्जर के तार से गला घोंटकर बड़े भाई की हत्या करने का मामला सामने आया है। जिसमे खाना बनाने को लेकर विवाद हुआ था।आपको बता दें कि सरगुजा जिले के सीतापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत एक युवक ने मोबाइल चार्जर के तार से गला घोंटकर अपने बड़े भाई की हत्या कर दी। दोनों के बीच मंगलवार की रात खाना बनाने को लेकर विवाद हुआ था। बुधवार की सुबह गांव वालों ने थाने में सूचना दी। जबकि पिता ने बताया कि मेरे छोटे बेटे ने बड़े बेटे की हत्या की है। पुलिस उसकी बातों पर भी संदेह जाता रही है। आगे की कार्रवाई के लिए पुलिस पीएम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। पुलिस ने आरोपी छोटे भाई को फिलहाल हिरासत में लिया है। आगे की जांच पुलिस शुरू कर दी हैं।
0
comment0
Report
NBNARAYAN BEHERA
Oct 15, 2025 15:17:17
Paradeep, Odisha:ପାରାଦୀପ ବନ୍ଦର ମଧ୍ୟରେ ରେଳ ଟ୍ରାକ୍ ଲାଇନ କାର୍ଯ୍ୟ କରୁଥିବା ସମୟରେ ଦୁର୍ଘଟଣା। ଦୁଇ ଶ୍ରମିକଙ୍କ କଟିଗଲା ଗୋଡ। ଗୁରୁତର ଅବସ୍ଥାରେ ପ୍ରଥମେ ପାରାଦୀପ ଅଠରବାଙ୍କୀ ମେଡ଼ିକାଲ ଓ ପରେ କଟକ ସ୍ଥାନାନ୍ତର। ବିଳମ୍ବରେ ଆମ୍ବୁଲାନ୍ସ ପହଞ୍ଛି ଶ୍ରମିକଙ୍କ ମଧ୍ୟରେ ଦେଖା ଯାଇଥିଲା ଉତେଜନା। ଶ୍ରମିକ ଓ କମ୍ପାନୀ ଅଧିକାରୀଙ୍କ ସହ ଯୁକ୍ତି ତର୍କ। ଆଜି ଅପରାହ୍ନ ସମୟରେ ପାରାଦୀପ ବନ୍ଦର ଅଧିନରେ କାର୍ଯ୍ୟ କରୁଥିଲେ ଇଂଡିଆନ୍ ପୋର୍ଟ ରେଲୱେ ଆଣ୍ଡ ରୋପ କର୍ପୋରେସନ୍ ଲିମିଟେଡ୍ (IPRSC) ରେ ଶ୍ରମିକମାନେ। ହଠାତ କୌଣସି କାରଣରୁ ରେଳ ଟ୍ରାକ୍ ଲାଇନ୍ ଛିଟିକି ପଡିବାରୁ ଦୁଇ SHରମିକଙ୍କର ଗୋଡ ରେ ମାଡ ହୋଇ ଗୋଡ କଟିଯାଇ ଗୁରୁତର ଭାବେ ପ୍ରଥମେ ପାରାଦୀପ ଅଠରବାଙ୍କୀ ମେଡିକାଲ ଓ ପରେ କଟକ ସ୍ଥାନାନ୍ତର କରାଯାଇଛି। ତେବେ ଜଣେ ଶ୍ରମିକର ଗୋଟିଏ ଗୋଡ କଟିଥିବା ବେଳେ ଅନ୍ୟ ଜଣଙ୍କର ଦୁଇଟି ଗୋଡ କଟିଥିବା ଜଣାପଡିଛି। ତେବେ ଘଟଣା ନେଇ ପାରାଦୀପ ବନ୍ଦର ଏବଂ IP RSC ର ଅଧିକାରୀଙ୍କୁ ସଂସଥାପନାରେ ପାରାଦୀପ ପୋର୍ଟ ଆଣ୍ଡ ଡକ ମଜଦୁର ସଂଘର ଦାବୀ ସହୀତ କ୍ଷତି ପୂରଣ ଦାବୀ କରାଯାଉଛି।
0
comment0
Report
Oct 15, 2025 15:17:01
Durgapur, West Bengal:पांडवेश्वर में लगभग 10 हजार माताओं के समागम में विजया सम्मेलन आयोजित किया गया। पांडवेश्वर विधानसभा में विजया सम्मिलनी में अभिनेता और विधायक सोहम चक्रवर्ती उपस्थित थे। पांडवेश्वर विधानसभा के पांडवेश्वर ब्लॉक और दुर्गापुर फरीदपुर ब्लॉक में तृणमूल कांग्रेस द्वारा आयोजित विजया सम्मेलन आयोजित किया गया। पांडवेश्वर ब्लॉक में बहुला स्कूल मैदान में और दुर्गापुर फरीदपुर ब्लॉक में लौदोहा फुटबॉल ग्राउंड में आयोजन किया गया।विधायक नरेंद्र नाथ चक्रवर्ती ने कहा,"विजया सम्मेलन के माध्यम से हमने अपने क्षेत्र के लोगों को एक साथ लाने का प्रयास किया है, जिससे हम अपने क्षेत्र के विकास के लिए एकजुट होकर काम कर सकें।"
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top