Back
किशनगंज सीट पर भाजपा ने स्वीटी सिंह को पांचवीं बार मैदान में उतारा
ASAmit Singh
Oct 15, 2025 15:19:58
Kishanganj, Bihar
भारतीय जनता पार्टी ने किशनगंज विधानसभा सीट से स्वीटी सिंह को एक बार फिर अपना प्रत्याशी घोषित किया है। टिकट मिलने के बाद पटना से किशनगंज पहुंची स्वीटी सिंह का भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं के साथ जोरदार स्वागत किया। उन्होंने स्थानीय मंदिरों में पूजा-अर्चना कर अपने चुनावी अभियान की शुरुआत की। स्वीटी सिंह ने भाजपा की दिग्गज नेत्री स्वर्गीय सुषमा स्वराज को अपना राजनीतिक गुरु और प्रेरणा स्रोत बताया। उन्होंने टिकट मिलने का श्रेय भाजपा के शीर्ष नेतृत्व को दिया। राजपूत समुदाय से ताल्लुक रखने वाली स्वीटी सिंह के पति सिकंदर सिंह ठाकुरगंज के पूर्व विधायक रह चुके हैं। शैक्षणिक और राजनीतिक सफर स्वीटी सिंह ने LLB की डिग्री हासिल की है और 1999 में छात्र जीवन से ही राजनीति में कदम रखा था। वे 2005 से 2007 तक किशनगंज जिला परिषद की अध्यक्ष रहीं और 2011 तक जिला परिषद सदस्य के रूप में कार्य किया। भाजपा ने उन्हें मुस्लिम बहुल किशनगंज विधानसभा सीट से चार बार टिकट दिया, लेकिन अब तक जीत नसीब नहीं हुई। 2010 के चुनाव में वे मात्र 268 वोटों के अंतर से हारी थीं। यह उनका पांचवां प्रयास है, क्योंकि वे 2010, 2015, 2019 के उपचुनाव और 2020 के चुनावों में हार चुकी हैं। फिर भी, पार्टी ने उन पर भरोसा जताया है, खासकर किशनगंज मुस्लिम बहुल जिला होने से स्वीटी सिंह हिन्दू और राजपूत समुदाय से आने के कारण उसपर पांचवी बार दांव लगाया है। स्वीटी सिंह ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार के द्वारा विकास के नाम पर वोट मांगने का काम किया जायेगा। उन्होंने कहा कि भले ही हम चार बार चुनाव हारी हु लेकिन हमारी हार कभी नहीं हुई लगातार वोट प्रतिशत बढ़ता गया जनता का हमेशा प्यार मिलता रहा है। सभी धर्मों को साथ लेकर चुनाव प्रचार करने और चुनाव जितने का भरोसा दिया है। बाइट : स्वीटी सिंह,भाजपा प्रत्याशी किशनगंज。
14
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
BPBramh Prakash Dubey
FollowNov 07, 2025 15:11:030
Report
DGDeepak Goyal
FollowNov 07, 2025 15:10:570
Report
RMRAJESH MISHRA
FollowNov 07, 2025 15:10:460
Report
RSRAJEEV SHARMA
FollowNov 07, 2025 15:10:300
Report
ASANIMESH SINGH
FollowNov 07, 2025 15:10:210
Report
PCPUSHPENDRA CHATURVEDI
FollowNov 07, 2025 15:10:020
Report
ADArjun Devda
FollowNov 07, 2025 15:09:440
Report
RJRakesh Jaiswal
FollowNov 07, 2025 15:09:160
Report
JRJAIDEEP RATHEE
FollowNov 07, 2025 15:08:550
Report
ASAkash Sharma
FollowNov 07, 2025 15:08:420
Report
RSRandhir Singh
FollowNov 07, 2025 15:08:200
Report
RSRandhir Singh
FollowNov 07, 2025 15:07:550
Report
RTRAJ TAKIYA
FollowNov 07, 2025 15:07:260
Report
ANAbhishek Nirla
FollowNov 07, 2025 15:07:050
Report
MMMRITYUNJAI MISHRA
FollowNov 07, 2025 15:06:470
Report