icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
262001
Mohd Sartaj SiddiquiMohd Sartaj SiddiquiFollow10 Jan 2025, 12:18 pm

Pilibhit: थाना बरखेड़ा क्षेत्र में लूट का खुलासा, 6 आरोपी गिरफ्तार

Pilibhit, Uttar Pradesh:

थाना बरखेड़ा क्षेत्र में हुई लूट की घटनाओं का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। 5 जनवरी को किसान मोहित पाल से चार अज्ञात बदमाशों ने ट्रैक्टर रोककर गन्ना भुगतान के 30 हजार रुपए और मोबाइल लूट लिया था। CO बीसलपुर डॉ. प्रतीक दहिया ने आज तीन लूट की घटनाओं का खुलासा करते हुए बताया कि पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 41,500 रुपए नकद, दो बाइक, दो अवैध तमंचे, कारतूस, घड़ी और अन्य सामान बरामद किया है। भैंसहा ग्वालपुर जाने वाले रास्ते पर ईंट भट्टा के पास से छह लुटेरों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस की इस कार्रवाई की सराहना हो रही है।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

दमोह में पहली बारिश: मकान का हिस्सा गिरा, राहत की बात कोई घायल नहीं

Damoh, Madhya Pradesh:पहली बारिश का साइड इफेक्ट, बिजली की गरज के साथ गिरा मकान का अगला हिस्सा.. दमोह जिले में बारिश के शुरुआती दौर में ही असर देखने को मिला है जब एक मकान का अगला हिस्सा गिर गया गनीमत रही कि कोई इसके नीचे नहीं आया वरना हादसा गंभीर हो सकता था। मामला तेंदूखेड़ा का है यहाँ के वार्ड नम्बर 1 में रहने वाले इदरीश खान के घर का अगला हिस्सा गिरा है। बारिश होने के साथ बिजली की चमक के बीच इदरीश के घर के लोग बारिश देखने घर से बाहर निकले और उनका निकलना उनकी जान को बचा ले गया, यहां रहने वाले लोग बाहर थे और बहुत तेज आवाज के साथ बादल तड़के और बिजली की रोशनी आई और एक सेकेंड के भीतर मकान का अगला हिस्सा जमीदोज हो गया। घर के बड़े हिस्से के गिरने के बाद मजदूरी करने वाले इदरीश की हालत खराब हो गई हैं और वो सरकार से मदद की गुहार लगा रहे है।
0
0
Report

बारिश के बावजूद अमरनाथ यात्रा बालटाल और पहलगाम रूट से शुरू, भक्तों में उत्साह

Baltal, खराब मौसम की वजह से थोड़ी देर रुकने के बाद, सालाना श्री अमरनाथ यात्रा बालटाल और पहलगाम रूट से शुरू हुई; हज़ारों श्रद्धालु "बम बम भोले" के जयकारे लगाते हुए पहाड़ी गुफ़ा के मुश्किल रास्तों पर चढ़ने लगे। बारिश और खराब मौसम की वजह से कुछ देर रुकने के बाद, बालटाल बेस कैंप से अमरनाथ यात्रा फिर से शुरू हुई। 10 हज़ार श्रद्धालुओं का पहला जत्था "बम बम भोले" के जयकारे लगाते हुए और पूरी श्रद्धा के साथ पवित्र गुफा की ओर निकल पाया। अधिकारियों ने बताया कि 10,000 से ज़्यादा श्रद्धालु प्राकृतिक रूप से बने शिवलिंग के दर्शन के लिए बालटाल से आगे बढ़ेंगे और आज शाम तक बेस कैंप लौट आएंगे। हाल के खराब मौसम और मुश्किल रास्तों के बावजूद, न तो मौसम की सख्ती और न ही 14 किलोमीटर लंबा मुश्किल बालटाल रूट श्रद्धालुओं के जोश को कम कर पाया। कई यात्रियों ने रास्ते में प्रार्थना करते और रस्में निभाते हुए एक नए मकसद का एहसास किया, क्योंकि वे "बाबा बर्फ़ानी" के दर्शन का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे थे। भगवान शिव के पहाड़ी मंदिर की ओर जाने वाले श्रद्धालुओं की बातें और झलकियाँ। हर पड़ाव पर मंत्रों और प्रार्थनाओं की आवाज़ सुनाई दे रही थी; लोगों का उत्साह कम नहीं हुआ था। हर श्रद्धालु पवित्र गुफ़ा तक पहुँचने के लिए पूरी तरह उत्साहित दिख रहा था। यात्रा के दौरान ऐसे समर्पित श्रद्धालु भी दिखे जो अनोखे तरीके से यात्रा कर रहे थे। एक श्रद्धालु यूपी से पैदल चलकर आया था और 55 दिनों की पैदल यात्रा के बाद पवित्र तीर्थयात्रा के लिए बालटाल पहुँचा था। पैदल आए श्रद्धालु दिनेश शर्मा से बातचीत में उन्होंने कहा, "मेरी इच्छा थी कि कश्मीर के हालात शांतिपूर्ण हो जाएं और यह जन्नत फिर से जीवंत हो उठे." एक और श्रद्धालु मनशा मुश्किल रास्ते पर दंडवत प्रणाम करते हुए चढ़ते हुए दिखे; वे भगवान शिव की पहाड़ी गुफ़ा तक दंडवत प्रणाम करते हुए ही चढ़ेंगे। मनशा कुमार ने कहा, "मेरी एक मन्नत थी और उसी के लिए मैंने दंडवत प्रणाम करते हुए इस रास्ते पर चढ़ने का फ़ैसला किया और गुफा तक इसी तरह जाऊँगा।" यात्रा अधिकारियों और सुरक्षा एजेंसियों ने सुरक्षा और यात्रा के सुचारू संचालन को सुनिश्चित करने के लिए पूरे रास्ते पर कड़ी निगरानी रखी। अधिकारियों ने कहा कि तीर्थयात्रियों के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। अगर खराब मौसम की वजह से कोई रुकावट आती है, तो SDRF और NDRF की टीमें माउंटेन रेस्क्यू टीमों के साथ किसी भी स्थिति से निपटने के लिए अलर्ट पर हैं। राहुय यादव का बयान (यात्रा बालटाल रूट के नोडल अधिकारी) साथ ही, अधिकारियों ने लगभग 10,000 तीर्थयात्रियों को पारंपरिक पहलगाम रूट से आगे बढ़ने की इजाज़त दे दी है। अधिकारियों ने बताया कि पहलगाम से यात्रा करने वाले तीर्थयात्रियों को लगभग 42 किलोमीटर की लंबी चढ़ाई करनी पड़ती है और उम्मीद है कि वे कल या परसों तक अपनी यात्रा पूरी करके पहलगाम लौट आएंगे। श्री अमरनाथ जी श्राइन बोर्ड (SASB) स्थानीय प्रशासन और सुरक्षा बलों के साथ मिलकर मौसम के पूर्वानुमान और रास्ते की स्थिति पर बारीकी से नज़र रख रहा है। मौसम या सेहत से जुड़ी किसी भी इमरजेंसी से तुरंत निपटने के लिए मेडिकल टीमें, इमरजेंसी शेल्टर और रेस्क्यू स्क्वाड जैसी आपातकालीन व्यवस्थाएं भी तैयार रखी गई हैं। कश्मीर में गर्मियों के मौसम की यह सालाना तीर्थयात्रा कड़ी शारीरिक चुनौती और गहरी आध्यात्मिक भावना का संगम है। इस साल तीर्थयात्रियों की ज़्यादा संख्या मुश्किल हालात के बावजूद पवित्र दर्शन करने के प्रति भक्तों के पक्के इरादे को दिखाती है।
0
0
Report
Advertisement

जबलपुर में नाजिया इलाही खान के खिलाफ एफआईआर दर्ज, विरोध तेज

Jabalpur, Madhya Pradesh:जबलपुर ब्रेकिंग न्यूज मध्य प्रदेश में पहली बार सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर नाजिया इलाही खान के खिलाफ एफआईआर दर्ज। हनुमानताल थाने में 'जीरो एफआईआर' दर्ज कर पुलिस ने शुरू की कार्रवाई। पैगंबर मोहम्मद साहब पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर दर्ज हुआ मामला। चार दिनों से मुस्लिम समाज और अधिवक्ताओं का लगातार विरोध प्रदर्शन जारी था। गुरुवार को बड़ी संख्या में वकीलों ने एसपी कार्यालय का घेराव किया। नारेबाजी और प्रदर्शन के बाद एसपी ने एफआईआर दर्ज करने के दिए নির্দেশ। देर रात हनुमानताल थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया। सीएसपी হेमন্ত कुमार ने एफआईआर दर्ज होने की पुष्टि की। पुलिस के अनुसार मामला भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं में दर्ज हुआ घटना मध्य प्रदेश की नहीं होने से 'जीरो एफआईआर' दर्ज की गई अब प्रकरण संबंधित क्षेत्र की पुलिस को भेजा जाएगा देश के कई राज्यों में पहले से नाजिया इलाही के खिलाफ दर्ज हैं कई एफआईआर। मुंबई, भिवंडी, कल्याण, बरेली और मुरादाबाद में भी चल रही है कानूनी कार्रवाई अधिवक्ताओं ने नाजिया पर सख्त कार्रवाई और NSA लगाने की मांग की। भाजपा ने भी नाजिया इलाही से किसी भी संबंध से किया इनकार। नाजिया ने वायरल वीडियो को AI से तैयार किया गया बताया है
0
0
Report

बुराड़ी बाबा कॉलोनी बदहाल सड़क: मानसून ने पोल खोल दी, लोगों की नाराज़गी तेज

New Delhi, Delhi:उत्तरी दिल्ली के बुराड़ी की बाबा कॉलोनी का मुख्य मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी मुसीबत बन गया है। जल बोर्ड और सीवर लाइन बिछाने के बाद सड़क की मरम्मत नहीं होने से पूरा रास्ता गड्ढों में तब्दील हो गया है। मानसून की पहली बारिश ने हालात और बदतर कर दिए हैं। व्यापारियों का कारोबार प्रभावित है, राहगीर परेशान हैं और स्थानीय लोग जनप्रतिनिधियों के खिलाफ नाराजगी जता रहे हैं। बुराड़ी की बाबा कॉलोनी का यह मुख्य मार्ग अब सड़क कम और गड्ढों का जाल ज्यादा नजर आता है। कुछ महीने पहले दिल्ली जल बोर्ड की ओर से पानी और सीवर लाइन डालने का काम शुरू किया गया था। लेकिन निर्माण कार्य पूरा होने के बाद भी सड़क की मरम्मत नहीं की गई। नतीजा यह है कि पूरी सड़क उखड़ चुकी है और जगह-जगह गहरे गड्ढे बन गए हैं। सड़क की बदहाली का सीधा असर उनके कारोबार पर पड़ा है। ग्राहक दुकान तक आने से कतराने लगे हैं। वहीं राजमिस्त्री, मजदूर और रोजाना इस रास्ते से गुजरने वाले लोगों को भी भारी दिक़्तों का सामना करना पड़ रहा है। मानसून की पहली बारिश ने इस बदहाल सड़क की पोल पूरी तरह खोल दी। गड्ढों में पानी भर जाने से लोगों को उनकी गहराई का अंदाजा तक नहीं लग पाता। दोपहिया वाहन चालक फिसलकर गिर रहे हैं, जबकि कार और ई-रिक्शा चालक भी हादसों का शिकार हो रहे हैं। पैदल चलने वाले बुजुर्ग, महिलाएं और स्कूली बच्चों को सबसे ज्यादा परेशानी उठानी पड़ रही है। सड़क पर जलभराव और कीचड़ के कारण पूरे इलाके में बदबू और बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है। स्थानीय आरडब्ल्यूए का आरोप है कि निर्माण एजेंसियों की लापरवाही और काम में देरी के कारण सड़क की यह हालत हुई है। लोगों का कहना है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं निकला। यही वजह है कि इलाके के लोग अपने जनप्रतिनिधियों से भी नाराज नजर आ रहे हैं। स्थानीय लोगों की मांग है कि बाबा कॉलोनी की इस मुख्य सड़क की जल्द से जल्द मरम्मत कराई जाए, ताकि हादसों पर रोक लग सके और लोगों को राहत मिल सके। तस्वीरें साफ बता रही हैं कि बाबा कॉलोनी की यह सड़क अब लोगों के लिए खतरे का रास्ता बन चुकी है। सवाल यह है कि आखिर जिम्मेदार विभाग कब जागेगा और कब लोगों को इस बदहाल सड़क से राहत मिलेगी। अब देखना होगा कि संबंधित विभाग और जनप्रतिनिधि इस गंभीर समस्या का समाधान कब तक करते हैं। फिलहाल राहगीरों के लिए ये सड़क हादसों की डगर बन चुकी है। जहाँ कभी भी कोई बड़ा हादसा होने डर लोगों को सत्ता रहा है।
0
0
Report

डोंगा-कोहरौद अनशन पर चिंता, पांचवें दिन दो वरिष्ठ अस्पताल पहुंचे

Taga, Chhattisgarh:ब्रेकिंग जांजगीर चांपा, डोंगा-कोहरौद में बैठे आमरण अनशन का 5 वां दिन, दो बुजुर्ग अनशनकारियों की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती, डोंगा-कोहरौद सड़क निर्माण की मांग को लेकर जारी आमरण अनशन ने अब चिंताजनक मोड़ ले लिया है, 65 वर्षीय पुनीराम कश्यप की सुबह 4 बजे तबीयत बिगड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया, सुबह 6 बजे 72 वर्षीय पुनीराम पटेल की भी हालत बिगड़ गई, जिन्हें तत्काल अस्पताल ले जाना पड़ा, दोनों अनशनकारियों की तबीयत बिगड़ने से धरना स्थल पर मौजूद ग्रामीणों में चिंता और आक्रोश बढ़ गया, ग्रामीणों का आरोप है कि आंदोलन के पांच दिन बीत जाने के बाद भी जिला प्रशासन ने सड़क निर्माण को लेकर कोई ठोस वार्ता या समाधान नहीं किया है, अनशनकारियों ने साफ कहा सड़क निर्माण पर ठोस कार्रवाई होने तक आमरण अनशन नहीं टूटेगा, अब पूरे क्षेत्र की निगाहें जिला प्रशासन के अगले कदम पर टिकी हैं。
0
0
Report
Advertisement

एसीबी ने पूर्व संयुक्त आयुक्त राजीव गर्ग के खिलाफ संपत्ति अधिक अर्जित मामले दर्ज किया

Pratapgarh, Rajasthan:जिला प्रतापगढ़ खबर की लोकेशन : प्रतापगढ़ भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने जिला उद्योग एवं वाणिज्य केन्द्र के तत्कालीन संयुक्त आयुक्त एवं महाप्रबंधक राजीव गर्ग के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का मामला दर्ज किया है। यह कार्रवाई वर्ष 2024 में रिश्वत प्रकरण में गिरफ्तारी के बाद की गई विस्तृत जांच के आधार पर की गई। एसीबी के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विक्रमसिंह ने बताया कि राजीव गर्ग को 3 अगस्त 2024 को तीन लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद जांच के दौरान उनके 35 बैंक खातों में 57.16 लाख रुपए, 42 सावधि जमा (एफडी) में 1.09 करोड़ रुपए तथा 553 ग्राम सोना मिलने का खुलासा हुआ। जाँच में सामने आया कि आरोपी की कुल 1.73 करोड़ रुपए की संपत्ति उसकी वैध आय की तुलना में 98.55 प्रतिशत अधिक पाई गई। इस आधार पर एसीबी ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत आय से अधिक संपत्ति का नया मामला दर्ज कर विस्तृत जांच शुरू कर दी है।
0
0
Report

श्योपुर मेडिकल कॉलेज में सुविधाओं की कमी से शिक्षा प्रभावित

Sheopur, Madhya Pradesh:श्योपुर कैसे बनेंगे डॉक्टर? श्योपुर चिकित्सा महाविद्यालय में व्यवस्थाओं का अभाव श्योपुर चिकित्सा महाविद्यालय में व्यवस्थाओं का अभाव श्योपुर जिले के शासकीय मेडिकल कॉलेज में अव्यवस्ताओं का अंबार लगा हुआ है। यहां पढ़ाई कर रहे मेडिकल छात्र और कार्यरत फैकल्टी तथा स्टाफ बुनियादी सुविधाओं के अभाव में परेशान हैं। कॉलेज परिसर में पेयजल और बिजली की समस्या लगातार बनी हुई है, जिससे छात्रों के साथ-साथ शिक्षकों और कर्मचारियों को भी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। जानकारी के अनुसार मेडिकल कॉलेज में कई महत्वपूर्ण पद लंबे समय से खाली हैं। फैकल्टी अनुसार टीचिंग स्टाफ 120 की जगह मात्र 24 उपलब्ध है वहीं लैब टेक्नीशियन, थेरपिस्ट और लैब अटेंडेंट के 55 में से 55 पद खाली है वहीं महाविधालय में अन्य आवश्यक कर्मचारियों की कमी का असर पढ़ाई, प्रायोगिक प्रशिक्षण और छात्रों को मिलने वाली सेवाओं पर भी पड़ रहा है। पर्याप्त स्टाफ नहीं होने से मौजूदा कर्मचारियों पर अतिरिक्त कार्यभार बढ़ गया है। वहीं मेडिकल कॉलेज तक पहुंचने वाला मार्ग भी अवरुद्ध होने से छात्रों, शिक्षकों, कर्मचारियों और मरीजों को रोजाना परेशानी उठानी पड़ रही है। बरसात के मौसम में हालात और भी खराब हो जाते हैं, जिससे आवागमन प्रभावित होता है। छात्रों का कहना है कि कभी भी लाइट चली जाती है लाइट कि वजह से पढ़ाई में परेशानी उठानी पड़ रही है छात्रों ने कहा कि लाइट समय पर नहीं मिलने से पानी की किल्लत झेलनी पड़ रही है वहीं गर्मी की वजह से परेशानी लगातार बढ़ी हुई है मेडिकल कॉलेज जैसी महत्वपूर्ण संस्था में मूलभूत सुविधाओं का अभाव चिंताजनक है और इससे चिकित्सा शिक्षा की गुणवत्ता पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं आखिर कब मेडिकल कॉलेज की इन समस्याओं का समाधान होगा और भविष्य के डॉक्टरों को बेहतर माहौल उपलब्ध कराया जाएगा वहीं मेडिकल कॉलेज प्रबंधन ने भी फैकल्टी और लाइट-सड़क वाले मामले में चिंता जताई है कहा है कि हमे जरनेटर चलाने तक के लिए डीजल उपलब्ध नहीं है इसकी मांग की जा रही है
0
0
Report

भिवंडी में सरवली ग्रामपंचायत क्षेत्र में पानी बाढ़: प्रथमेश कॉम्प्लेक्स डूबा

Thane, Maharashtra:भिवंडीतील सरवली ग्रामपंचायत हद्दीतील प्रथमेश कॉम्प्लेक्सला पावसाच्या पुराचा मोठा फटका बसला आहे. गेल्या तीन-चार दिवसांपासून संपूर्ण कॉम्प्लेक्समध्ये चारी बाजूला पाणीच पाणी आहे. गोडाऊन मधील कामगार व वाहनं पाण्यातूनच रस्ता काढत आहेत. निचरा मार्ग बंद केल्याने ही परिस्थिती निर्माण झाल्याचा आरोप आहे. सरवली येथील प्रथमेश कॉम्प्लेक्सच्या अंतर्गत रस्त्यावर गेल्या ६० तासांपासून पाणी साचले आहे. मुसळधार पावसामुळे आणि बाजूच्या गोडाऊन मालकाने भराव केल्यामुळे पावसाच्या पाण्याला निचरा होण्याचा नैसर्गिक नाला बंद झाला आहे. त्यामुळे कॉम्प्लेक्स मधील अनेक कंपन्यांच्या गोडाऊनमध्ये पाणी शिरले आहे. मालाची नासाडी होण्याची भीती व्यक्त होत आहे. तीन-चार दिवस झाले इथं पाणी तुंबलंय. कामगारांना कामासाठी पाण्यातूनच जाव-यावं लागतंय. ट्रक आत येत नाहीत, मालाची लोडिंग-अनलोडिंग बंद झाली आहे. बाजूच्या गोडाऊनवाल्याने भराव टाकून नाला बंद केला. कॉम्प्लेक्स व्यवस्थापकाला कडून कानाडोळा होत असल्याचे बोलले जाते. लाखो रुपयांचं नुकसान होण्याची भिती व्यक्त केली जात आहे. या पाण्यातूनच कामगारांना ये-जा करावी लागत आहे. वाहने अर्धी पाण्यात बुडाली आहेत. कॉम्प्लेक्स व्यवस्थापकाच्या निष्काळजीपणामुळे हा प्रश्न गंभीर बनला आहे. पावसाळ्यापूर्वी निचरा व्यवस्थेची पाहाणी न केल्याचा आरोप कंपनी मालक करत आहेत. पाणी तुंबल्यामुळे मच्छरांचा प्रादुर्भाव आणि साथीच्या रोगाचा धोका वाढला आहे. ग्रामपंचायत प्रशासन आणि कॉम्प्लेक्स व्यवस्थापकाने तातडीने पाण्याचा निचरा करावा अशी मागणी येथील उद्योजक करत आहेत. नाला बंद करून भराव टाकणाऱ्यांवर कारवाई होणार का? हा प्रश्न अनुत्तरित आहे.
0
0
Report
Advertisement

कंडा के सरकारी स्कूल की जर्जर छत से खतरा, बच्चे डर के बीच पढ़ाई

Balrampur, Uttar Pradesh:बलरामपुर जिले के कंडा गांव में संचालित शाशकीय पूर्व माध्यमिक स्कूल में बच्चे डर के साये में पढ़ाई करने पर मजबूर हैं, क्लासरूम की छत जर्जर हो चुकी है जिसे समय रहते विभाग द्वारा मरम्मत नहीं कराया गया है और अब नए शिक्षा सत्र में भी स्कूल का संचालन उसी जर्जर छत के नीचे किया जा रहा है जिससे कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। कंडा मिडिल स्कूल में 45 बच्चों की दर्ज संख्या है जिनको एक कमरे में बैठाकर पढ़ाई करवाई जा रही है। बारिश के समय छत से पानी टपकने लगता है और उस समय बच्चों को प्राथमिक स्कूल के बिल्डिंग में शिफ्ट किया जाता है लेकिन बच्चों की संख्या ज्यादा होने के कारण पढ़ाई प्रभावित हो जाती है। शिक्षकों द्वारा जर्जर स्कूल भवन की जानकारी उच्च अधिकारियों को कई बार दी जा चुकी है लेकिन अभी तक कोई पहल नहीं हो पाया है। शिक्षा विभाग अगर चाहता तो गर्मी की छुट्टियों में जिले में जर्जर पड़े शाला भवनों का मरम्मत करवा सकता था ताकि नए शिक्षा सत्र में बच्चों को डर के साये में पढ़ाई की मजबूरी नहीं झेलनी पड़े।'
0
0
Report

जमशेदपुर के कदमा में फायरिंग, पुरानी रंजिश से संजय घायल, सुरक्षा पर सवाल

Jamshedpur, Jharkhand:जमशेदपुर बंद को लेकर नए एसएसपी के निर्देश पर पूरे शहर में पुलिस की सघन पेट्रोलिंग चल रही थी, वहीं दूसरी ओर अपराधियों ने कदमा थाना क्षेत्र में फायरिंग कर कानून-व्यवस्था को चुनौती दे दी। गुरुवार रात हुई इस घटना से इलाके में दहशत फैल गई और शहर की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एक बार फिर सवाल उठने लगे। जानकारी के अनुसार, कदमा थाना क्षेत्र के रामजनम नगर में गुरुवार देर रात पुरानी रंजिश के चलते ताबड़तोड़ फायरिंग की गई। इस घटना में संजय नामक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि गोली उसके मुंह में लगी, जिससे जबड़ा बुरी तरह जख्मी हो गया और काफी रक्तस्राव हुआ। घायल संजय ने आरोप लगाया कि अनिल और कृष्णा नाम के दो युवक, जिनसे उसकी पुरानी दुश्मनी चल रही थी, बातचीत करने के बहाने उसके पास आए। कुछ देर बातचीत के बाद दोनों ने अचानक हथियार निकालकर उस पर फायरिंग कर दी। गोली लगते ही संजय जमीन पर गिर पड़ा और आरोपी मौके से फरार हो गए। घायल को स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। चिकित्सकों की निगरानी में उसकी स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। फायरिंग की सूचना मिलते ही परिजनों और स्थानीय लोग थाने पहुंचे तथा आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की गई। वहीं अस्पताल में भी भीड़ जुटी थी। गौरतलब है कि शहर के अन्य इलाकों में भी हालिया समय में हिंसक घटनाओं की报告ें सामने आ रही हैं, जिससे लोगों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ी है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आरोपियों की तलाश के लिए छापेमारी जारी है, ताकि घटना के पीछे की पूरी वजह सामने आ सके।
0
0
Report
Advertisement

मूड़िया पूर्णिमा मेला 2026: प्लास्टिक मुक्त सुरक्षा 9 सुपर जोन में कड़े इंतज़ाम

Mathura, Uttar Pradesh:मथुरा। गोवर्धन के प्रसिद्ध 'मुड़िया पूर्णिमा मेला' को सकुशल और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने कमर कस ली है। इस वर्ष यह मेला 23 जुलाई से शुरू होकर 30 जुलाई 2026 तक चलेगा। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए पूरे मेला क्षेत्र को 9 सुपर जोन, 21 जोन और 62 सेक्टरों में विभाजित किया गया है। कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी (DM) चंद्र प्रकाश सिंह एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) श्लोक कुमार की संयुक्त अध्यक्षता में मेले की तैयारियों की समीक्षा बैठक की गई। बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि 15 जुलाई तक सभी तैयारियां हर हाल में पूरी कर ली जाएं। सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन के कड़े इंतजाम मेला क्षेत्र में 6 स्थायी एवं 37 अस्थायी पुलिस चौकियां और 150 बैरियर लगाए जाएंगे। निगरानी के लिए 31 वॉच टावर, 183 सीसीटीवी कैमरे, 3 सीसीटीवी कंट्रोल रूम और 9 सब-कंट्रोल रूम स्थापित किए जाएंगे। पब्लिक एड्रेस सिस्टम: श्रद्धालुओं को निर्देश और सूचनाएं देने के लिए 350 पब्लिक एड्रेस (पीए) सिस्टम लगाए जाएंगे। यातायात व्यवस्था: भीड़ को नियंत्रित करने और सुचारु आवागमन के लिए विशेष ट्रैफिक और डायवर्जन प्लान लागू किया जाएगा। श्रद्धालुओं के लिए सुविधाएं और इंफ्रास्ट्रक्चर प्रकाश व्यवस्था: मेले में 1281 एलईडी लाइट, 14 सेमी हाई मास्ट लाइट, एक हाई मास्ट लाइट तथा 212 सोलर लाइटें लगाई जाएंगी। पार्किंग स्थलों पर भी पर्याप्त प्रकाश की व्यवस्था होगी। पेयजल और स्वच्छता: 140 हैंडपंप, 30 पानी के टैंकर, 17 आरओ प्लांट, 25 मोबाइल शौचालय और 3 जनसुविधा केंद्र स्थापित किए जाएंगे। इसके साथ ही वाहनों के लिए 61 पार्किंग स्थल बनाए जाएंगे। स्वास्थ्य सेवाएं: आपातकालीन स्वास्थ्य स्थितियों से निपटने के लिए 22 चिकित्सा शिविर, 16 अस्थायी चिकित्सा सहायता केंद्र, 14 एंबुलेंस और 5 बाइक एंबुलेंस टीमें तैनात रहेंगी। चिकित्सा शिविरों में डॉक्टरों की उपलब्धता और एंटी-वेनम दवाओं का पर्याप्त भंडार सुनिश्चित किया जाएगा। परिवहन और अग्निशमन: श्रद्धालुओं की यात्रा को सुगम बनाने के लिए 1100 रोडवेज बसें चलाई जाएंगी, जबकि सुरक्षा के लिए 19 अग्निशमन वाहन तैनात रहेंगे। इस बार 'प्लास्टिक मुक्त' होगा मेला DM चंद्र प्रकाश सिंह ने कहा कि वर्ष 2025 में मुड़िया पूर्णिमा मेले में 1.5 करोड़ से अधिक श्रद्धालु पहुंचे थे। इस वर्ष भी श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी। होटल, गेस्टहाउस, आश्रम और ढाबा संचालकों के साथ बैठक कर परिक्रमा मार्ग पर जलभराव रोकने, भंडारों में स्वच्छता और खाद्य गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं। खाद्य सुरक्षा विभाग को मिलावटी खाद्य पदार्थों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने को कहा गया है। मेले की सभी तैयारियां समय पर पूरी कर ली जाएंगी। श्रद्धालुओं की सुविधा व सुरक्षा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी विभागों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि किसी भी स्तर पर कोई लापरवाही न हो।
0
0
Report

चूरू में सड़क की ऊँचाई पर भारी वाहन शोरूम में घुसा, बड़ा हादसा टला

Churu, Rajasthan:चूरू में सड़क की अत्यधिक चढ़ाई बनी हादसों की वजह, अनियंत्रित ट्रक शोरूम में घुसा, बड़ा हादसा टला चूरू की आपणी योजना कलेक्टर कार्यालय के समीप स्थित सड़क पर एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक 12 चक्का ट्रक सड़क की अत्यधिक चढ़ाई पर चढ़ते समय असंतुलित हो गया और पीछे की ओर लुढ़कते हुए पास स्थित एक शोरूम की पार्किंग में जा घुसा। राहत की बात यह रही कि कोई जनहानि या बड़ा हादसा नहीं हुआ। घटना शोरूम पर लगे सीसीटीवी में भी कैद हो गई है, जिसे देखते है तो व्यापारी सहम जाते है। स्थानीय लोगों ने बताया कि घटना के समय वहां कई लोग मौजूद थे, लेकिन समय रहते सभी सतर्क होकर सुरक्षित स्थान पर हट गए। ट्रक शोरूम परिसर में घुसने के बाद एक बड़े पोल से टकराकर रुक गया। यदि पोल बीच में नहीं आता या ट्रक पूरी तरह से लोडेड होता, तो एक बड़ा हादसा हो सकता था। घटना में शोरूम की पार्किंग में बने टीनशेड को नुकसान पहुंचा। शोरूम संचालक अर्जुन प्रजापत ने बताया कि फिलहाल केवल पार्किंग शेड को क्षति पहुंची है, लेकिन यदि ट्रक अधिक भार से लदा होता या वहां लोग मौजूद रहते, तो गंभीर जनहानि हो सकती थी। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस स्थान पर सड़क की अत्यधिक ऊंचाई और असंतुलित रोड लेवल के कारण आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं। उनका आरोप है कि सड़क का स्तर वैज्ञानिक तरीके से नहीं बनाए जाने के कारण भारी वाहन चढ़ाई पर संतुलन खो देते हैं, जिससे हादसों का खतरा लगातार बना रहता है। क्षेत्रवासियों ने प्रशासन और संबंधित विभाग से मांग की है कि इस स्थान का तकनीकी निरीक्षण कर सड़क की ऊंचाई एवं ढाल का स्थायी समाधान किया जाए। उनका कहना है कि जब तक सड़क की कटाई कर इसे समतल नहीं किया जाएगा, तब तक ऐसे हादसों की आशंका बनी रहेगी स्थानीय नागरिकों ने यह भी कहा कि जहां चूरू का कलेक्टर कार्यालय स्थित है, उसी क्षेत्र में इस प्रकार की सड़क व्यवस्था चिंता का विषय है। उन्होंने प्रशासन से अपील की है कि किसी बड़ी अनहोनी का इंतजार किए बिना तत्काल प्रभाव से आवश्यक सुधार कार्य कराए जाएं, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों से बचा जा सके।
0
0
Report

प्रतापगढ़ में त्रिनेत्र अभियान: 40 किलो 540 ग्राम डोडाचूरा के आरोपी गिरफ्तार

Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ जिले में ऑपरेशन त्रिनेत्र अभियान के तहत पुलिस थाना जलोदा जागीर ने कार्रवाई करते हुए 40 किलो 540 ग्राम अवैध डोडाचूरा परिवहन के मामले में पिछले पांच माह से वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी रविन्द्र पाटीदार ने बताया कि पुलिस टीम ने 1 जुलाई को कार्रवाई करते हुए आरोपी Shambhulal पुत्र Gangalram Gurjar निवासी Negadiya, थाना Mangalwad, जिला Chittorgarh को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार 14 जनवरी को गश्त के दौरान तत्कालीन पुलिस टीम ने एक Swift कार से 40 किलो 540 ग्राम अवैध डोडाचूरा बरामद किया था। मामले में कार सवार Kaplesh Gurjar निवासी Kishankareeri तथा Satyanarayan Gurjar निवासी Neemgaon को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ NDPS Act की धारा 8/15 के तहत मामला दर्ज किया गया था। जांच के दौरान डोडाचूरा उपलब्ध कराने वाले Jivann Patidar निवासी Badi Gudmeli (जिला मंदसौर) और Bholaram Gurjar निवासी Bardiya (थाना Rathanjna, Pratapgarh) को भी पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। अनुसंधान के दौरान सामने आया कि Kalmesh और Satyanarayan ने यह अवैध डोडाचूरा Shambhulal के कहने पर मंगवाया था। पुलिस लगातार उसकी तलाश कर रही थी। आखिरकार उसे गिरफ्तार कर लिया गया। फिलहाल आरोपी से डोडाचूरा की खरीद-फरोख्त और नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के संबंध में पूछताछ की जा रही है。
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top