पीलीभीत के CHC केंद्रों पर गर्मी से राहत देने हेतु लगाए गए कूलर
Pilibhit, Uttar Pradesh:पीलीभीत में भीषण गर्मी से राहत देने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने जिले भर के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों CHC पर मरीजों और नवजात शिशुओं के लिए 74 कूलर लगवाए हैं। आपको बता दें कि अमरिया, पूरनपुर, बरखेड़ा, बीसलपुर सहित 7 CHC पर कूलर लगाए गए हैं, ताकि भर्ती मरीजों, गर्भवती महिलाओं और नवजात शिशुओं को गर्मी से राहत मिल सके। हर CHC पर 6-6 बेड वाले हीट वेव वार्ड भी बनाए गए हैं, जिनमे कूलर, फर्राटा, आईजेल और दवाइयां रखी गई है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
गरियाबंद डीएसपी ने गाना गाकर नशे में धुत बाइक सवार का काटा चालान, वीडियो वायरल
Majarkata, Chhattisgarh:गरियाबंद/कमल किशोर शर्मा: गरियाबंद में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस का अनूठा अंदाज सामने आया है। यहां के डीएसपी गोपाल वैश्य ने चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट और शराब पीकर बाइक चला रहे एक युवक को रोका। एल्कोमीटर जांच में शराब की मात्रा तय सीमा 40 एमजी से करीब छह गुना अधिक (273) पाई गई। इस पर डीएसपी ने फिल्मी गाने की तर्ज पर गाते हुए युवक को समझाइश दी और दीवान को चालानी कार्रवाई कर उसे माननीय न्यायालय में पेश करने के निर्देश दिए। सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
Unique Style: Gariaband DSP Sings to Issue Challan to Drunk Biker, Orders Court Presentation
