icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
231312
SKSushil Kumar UpadhyayFollow13 Dec 2024, 11:52 am
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

डूंगरपुर में गेपसागर किनारे पांच दिवसीय लेजर-ग्राफिक्स शो होगा मुख्य आकर्षण

Dungarpur, Rajasthan:जिला डूंगरपुर विधान सभा डूंगरपुर अखिलेश शर्मा लोकेशन डूंगरपुर हेडलाइन - उदयपुर-नाथद्वारा आने वाले पर्यटकों को ‘सिटी ऑफ हिल्स’ का न्योता: गेपसागर की पाल पर लेजर-ग्राफिक्स शो रहेगा मुख्य आकर्षण एंकर इंट्रो - ''सिटी ऑफ हिल्स'' के नाम से मशहूर डूंगरपुर अब पर्यटन के नक्शे पर एक नई पहचान बनाने जा रहा है। उदयपुर और नाथद्वारा आने वाले देश-विदेश के पर्यटक अब अपनी यात्रा के दौरान डूंगरपुर की सुंदरता और ऐतिहासिक विरासत का भी लुत्फ उठा सकेंगे। नगर परिषद ने दीपावली के अवसर पर पर्यटकों को शहर की खूबसूरती से रूबरू कराने के लिए ‘एक बार आवो डूंगरपुर’ थीम के तहत एक अनूठी पहल शुरू की है। बॉडी - क्लीन सिटी और ग्रीन सिटी के रूप में अपनी पहचान बना चुके डूंगरपुर में स्वच्छता के साथ-साथ पर्यटन की अपार संभावनाओं को नए सिरे से तराशा जा रहा है। प्रदेश के स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर केके गुप्ता और नगर परिषद सभापति सुशीला गुप्ता ने बताया कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी डूंगरपुर की स्वच्छता और सुंदरता की सराहना कर चुके हैं। इसी सोच के साथ इस त्यौहार पर पूरे शहर को आकर्षक रोशनी और सजावट से संवारा गया है। प्रमुख आकर्षण और गतिविधियां गेपसागर की पाल पर 5 दिवसीय लेजर-ग्राफिक्स शो: शहर की हृदयस्थली गेपसागर झील की पाल पर वाराणसी की तर्ज पर 5 दिवसीय विशेष लेजर और ग्राफिक्स शो का आयोजन किया जा रहा है। रात के समय रोशनी से जगमगाती गेपसागर की पाल और ऐतिहासिक बादल महल में संगीत, आधुनिक तकनीक और नए ग्राफिक्स का अद्भुत संगम पर्यटकों को आकर्षित करेगा। ऐतिहासिक धरोहरों और पार्कों का सौंदर्य पर्यटकों के लिए उदयविलास स्थित ''एक थंबिया महल'', विंटेज कार गैरेज, ऐतिहासिक जूना महल, नाना भाई पार्क, शहीद पार्क और फतेहगढ़ी म्यूजिकल फाउंटेन को विशेष रूप से सजाया गया है। व्यापक प्रचार-प्रसार गुजरात और राजस्थान से आने वाले पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए रतनपुर बॉर्डर से लेकर नेशनल हाईवे तक बड़े-बड़े होर्डिंग्स लगाए गए हैं। साथ ही, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के जरिए भी डूंगरपुर पर्यटन का प्रचार किया जा रहा है। किफायती आवास सुविधाएं बाहर से आने वाले पर्यटकों की सुविधा के लिए शहर में कम दरों पर होटल उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इसके साथ ही नगर परिषद भी पर्यटकों को किफायती दरों पर ठहरने की उत्तम व्यवस्था सुनिश्चित कर रही है। बाइट - 1 सुशीला गुप्ता सभापति नगरपरिषद डूंगरपुर बाइट - 2 के के गुप्ता स्वच्छता ब्रांड एम्बेसडर राजस्थान बाइट -3 मेहुल सोशल मीडिया इंफ्ल्यूंजर नगर परिषद की ''एक बार आवो डूंगरपुर'' पहल न केवल शहर के पर्यटन उद्योग को बढ़ावा देने की दिशा में एक सराहनीय कदम है, बल्कि यह डूंगरपुर की स्वच्छता, आधुनिकता और समृद्ध ऐतिहासिक विरासत का एक बेहतरीन मेल भी पेश करती है। वाराणसी की तर्ज पर लेजर शो और किफायती सुविधाओं की उपलब्धता से यह तय है कि उदयपुर और नाथद्वारा आने वाले यात्रियों के लिए डूंगरपुर एक प्रमुख और पसंदीदा टूरिस्ट डेस्टिनेशन बनकर उभरेगा। अखिलेश शर्मा जी मीडिया डूंगरपुर
0
0
Report

झुंझुनूं: देलसर कलां में सरपंच चुनाव हिंसक संघर्ष, जगदीप उर्फ जग्गी की हत्या

Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं देलसर कलां सरपचं चुनाव में खूनी संघर्ष मामला मृतक जगदीप उर्फ जग्गी के परिजन और सरपंच समर्थक पहुंचे एसपी कार्यालय चुनावी रंजिश में जग्गी की हत्या और जानलेवा हमला करने का लगाया आरोप 15-20 लोगों पर हमला करने का आरोप, 5-6 पिकअप गाड़ियों में आए थे हमलावर नवलगढ़ थाने में दर्ज क्रॉस केस की जांच पर भी उठाए सवाल नवलगढ़ विधानसभा क्षेत्र से बाहर उच्च अधिकारी से जांच करवाने की मांग पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंप निष्पक्ष जांच और न्याय की लगाई गुहार झुंझुनूं जिले के नवलगढ़ क्षेत्र के देलसर कलां में सरपंच चुनाव को लेकर 4 नवंबर की रात हुए खूनी संघर्ष के मामलें में अब मृतक के परिजनों के साथ तोगड़ा कलां सरपंच के समर्थकों ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन देकर चुनावी रंजिश मे जगदीप उर्फ जग्गी की हत्या करने और जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया है। साथ ही नवलगढ़ थाने में दर्ज क्रॉस केस के अनुसंधान पर सवाल उठाते हुए पूरे मामले की जांच नवलगढ़ विधानसभा क्षेत्र से बाहर किसी सक्षम उच्च अधिकारी से करवाने की मांग की है।एसपी को दिए ज्ञापन के अनुसार 4 नवंबर 2026 की रात करीब 10 से 10:30 बजे सौरभ पायल और राहुल गावड़िया देलसर कलां में रोशनदास महाराज को एजेंट फॉर्म देने गए थे। इसी दौरान संजीव अपने ड्राइवर जगदीप उर्फ जग्गी के साथ गाड़ी से वहां पहुंचा। आरोप है कि इस दौरान 5-6 पिकअप गाड़ियों में सवार होकर आए 15-20 लोगों ने उन्हें घेर लिया।ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि विजय पुत्र कुरडाराम, पंकज पुत्र हरिसिंह सहित अन्य लोगों ने सरियों से ड्राइवर जगदीप के सिर पर ताबड़तोड़ वार किए। हमले के दौरान संजीव ने भागकर अपनी जान बचाई, जबकि गंभीर चोटों के कारण ड्राइवर जगदीप उर्फ जग्गी की मौत हो गई।ज्ञापन में मांग की गई की राजनीतिक प्रभाव के चलते निष्पक्ष अनुसंधान नहीं किया जा रहा और उनके पक्ष के लोगों को जेल भेजने की धमकियां दी जा रही हैं।पुलिस अधीक्षक से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने और क्रॉस केस का अनुसंथान नवलगढ़ विधानसभा क्षेत्र से बाहर किसी सक्षम उच्च पुलिस अधिकारी से करवाने की मांग की है。
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top