icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
221313
VMVinay MishraFollow14 Nov 2024, 01:43 pm
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

पूर्व मंत्री हेमराज वर्मा ने बीजेपी के सिस्टम पर खड़ा किया सवाल - बताया किसान विरोधी सरकार

Vikrant SharmaVikrant SharmaFollow6m ago
Pilibhit, Uttar Pradesh:धान का कटोरा कहे जाने वाले पीलीभीत में किसानों का गुस्सा उफान पर है। धान खरीद में भारी लापरवाही और गन्ने के बकाए भुगतान को लेकर पूर्व राज्यमंत्री हेमराज वर्मा ने सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने मुख्यमंत्री के पास खुद खाद्य एवं रसद विभाग होने के बावजूद व्यवस्थाएं फेल होने का आरोप लगाया है। पूर्व मंत्री ने चेतावनी दी है कि यदि किसानों की समस्याओं का जल्द समाधान नहीं हुआ, तो वे बड़ा आंदोलन करने को मजबूर होंगे। ​- जिले में एक अक्टूबर से शुरू होने वाली धान खरीद आखिरकार 12 अक्टूबर से शुरू हो पाई, वह भी क्रय नीति आने के बाद। आरोप है कि इस लेटलतीफी के चलते किसानों को अपनी फसल औने-पौने दामों पर बिचौलियों और आढ़तियों के हाथों बेचनी पड़ी है। हालत यह है कि सीधे मुख्यमंत्री के नियंत्रण वाले खाद्य एवं रसद विभाग के विभागों में भी बदहाली साफ दिख रही है। पीलीभीत जिला खुद गन्ना राज्यमंत्री का गृह जनपद है, लेकिन इसके बावजूद बजाज शुगर मिल पर 112 करोड़ और मकसूदापुर चीनी मिल पर 97 करोड़ रुपये का बकाया अटका हुआ है। किसान लगातार मंत्री के आवास का घेराव कर रहे हैं, लेकिन उन्हें राहत के नाम पर सिर्फ आश्वासन ही मिल रहा है। पूर्व मंत्री हेमराज वर्मा ने बताया कि जिस तरह से बीजेपी सरकार किसानों के विरोध में लगातार काम कर रही है, मुख्यमंत्री खुद खाद्य एवं रसद विभाग संभाल रहे हैं, उसके बावजूद हाल यह है कि एक अक्टूबर से शुरू होने वाली धान खरीद 11-12 अक्टूबर को क्रय नीति आने के बाद शुरू हुई। किसान बिचौलियों और आढ़तियों के हाथों लुट चुका है। गन्ना मंत्री के जिले में होने के बाद भी बजाज मिल का 112 करोड़ और मकसूदापुर मिल का 97 करोड़ रुपया बकाया है। यह सरकार किसानों की हितैषी है ही नहीं... मंत्री जी को अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।पूर्व मंत्री ने दो टूक चेतावनी दी है कि यदि किसान विरोधी इस सिस्टम में सुधार नहीं हुआ, तो आने वाले समय में सड़कों पर उतरकर बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
0
0
Report

रतलाम में शिवलिंग सिर पर रखकर वायरल वीडियो, विवाद के बाद पुनः स्थान पर स्थापित

Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम में सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा एक वीडियो इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है। वीडियो में एक युवक अपने सिर पर शिवलिंग रखकर ले जाता दिखाई दे रहा है, जिसके बाद लोग इसकी तुलना फिल्म बाहुबली के दृश्य से कर रहे हैं। मामला बाजना थाना क्षेत्र के बाकि और भांडकला गांव के बीच स्थित एक खुले शिव स्थान का बताया जा रहा है। यहां गरबा आयोजन की तैयारी के दौरान ट tent लगाया गया था। मंदिर की सेवा करने वाले पुजारी ने धार्मिक स्थल के पास देर रात होने वाली नशे करने वाली गतिविधियों पर आपत्ति जताई। इसी बात को लेकर आयोजकों और पुजारी के बीच विवाद की स्थिति बनी। बताया जा रहा है कि पुजारी ने शिवलिंग को वहां से हटाकर अपने सिर पर रख लिया और घर ले गया, इसी दौरान किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पुलिस की समझाइश के बाद दोनों पक्षों ने कोई शिकायत नहीं की। अब शिवलिंग को वापस उसी स्थान पर स्थापित कर दिया गया है और विवाद समाप्त हो गया है। रतलाम
0
0
Report
Advertisement

कुई-कुकदूर में 6 करोड़ के विकास का लोकार्पण, छात्राओं के लिए निःशुल्क बस

Kawardha, Chhattisgarh:कवर्धा कुई-कुकदूर में 6 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण, छात्राओं को मिली निःशुल्क बस की सौगात राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा की मौजूदगी में विधायक भावना बोहरा ने शुरू की बस सेवा, मंत्री ने पंडरिया और कुई में ऑडिटोरियम तथा कापा में नवीन महाविद्यालय की घोषणा कबीरधाम जिले के पंडरिया विधानसभा क्षेत्र के कुई-कुकदूर में करीब 6 करोड़ रुपये की लागत से हुए विकास कार्यों के लोकार्पण कार्यक्रम में राजस्व एवं उच्च शिक्षा मंत्री टंकराम वर्मा और स्थानीय विधायक भावना बोहरा शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र में शिक्षा सुविधाओं के विस्तार और छात्राओं की आवागमन संबंधी परेशानी को दूर करने की दिशा में कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की गईं। इस अवसर पर विधायक भावना बोहरा ने कुई-कुकदूर महाविद्यालय में अध्ययनरत छात्राओं के लिए निःशुल्क बस सेवा की शुरुआत की। इस पहल का उद्देश्य छात्राओं को कॉलेज आने-जाने में सुविधा उपलब्ध कराना और उनकी शिक्षा तक पहुंच को आसान बनाना है। वहीं, राजस्व एवं उच्च शिक्षा मंत्री टंकराम वर्मा ने पंडरिया और कुई में करीब 2.5 -2.5 करोड़ रुपये की लागत से ऑडिटोरियम निर्माण तथा कापा में नवीन महाविद्यालय खोलने की घोषणा की। इन घोषणाओं से क्षेत्र में शैक्षणिक और सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए आधारभूत सुविधाओं के विस्तार की उम्मीद है। कार्यक्रम में विकास कार्यों के लोकार्पण के साथ शिक्षा से जुड़ी सुविधाओं पर भी जोर दिया गया। खासकर छात्राओं के लिए निःशुल्क बस सेवा की शुरुआत को ग्रामीण क्षेत्र में उच्च शिक्षा प्राप्त करने वाली छात्राओं की सुविधा से जोड़कर देखा जा रहा है। कुई-कुकदूर में हुए इस आयोजन के जरिए क्षेत्र में विकास कार्यों के साथ शिक्षा के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की योजनाओं को सामने रखा गया。 बाइट- भावना बोहरा, विधायक पंडरिया
0
0
Report

MPCA अध्यक्ष सिंधिया ने दिव्यांग प्रशंसकों के लिए टी-20 मैच पास जारी किए

Morena, Madhya Pradesh:भारत–वेस्टइंडीज़ टी-20 मैच में दिव्यांग प्रशंसकों की मदद को आगे आए MPCA अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया, विशेष पास की व्यवस्था की मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (MPCA) के अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया ने भारत और वेस्टइंडीज़ के बीच कल खेले गए टी-20 मुकाबले के दौरान दिव्यांग क्रिकेट प्रशंसकों की मदद के लिए विशेष पहल की। इंदौर और आसपास के क्षेत्रों के कई दिव्यांग प्रशंसकों ने महानआर्यमन सिंधिया से संपर्क कर मैच देखने के लिए पास उपलब्ध कराने का अनुरोध किया था। उनकी मांग पर त्वरित कार्रवाई करते हुए महानआर्यमन सिंधिया ने उनके लिए मैच के विशेष पास की व्यवस्था कराई, जिससे वे स्टेडियम पहुंचकर भारतीय टीम का उत्साहवर्धन कर सके। मैच के दौरान दिव्यांग प्रशंसकों ने महानआर्यमन सिंधिया के प्रति आभार व्यक्त करते हुए एक वीडियो बनाया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो के माध्यम से उन्होंने समय पर सहायता उपलब्ध कराने के लिए MPCA अध्यक्ष का धन्यवाद किया। महानआर्यमन सिंधिया ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर कहा कि MPCA प्रत्येक मैच में दिव्यांग प्रशंसकों के लिए विशेष प्रबंध करता है और भविष्य में भी यह व्यवस्था जारी रखेगा।
0
0
Report

सीकर एसपी ने रींगस थाने का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया

Sikar, Rajasthan:जिला सीकर डेट लाइन रींगस सीकर सीकर एसपी संजीव नैन ने किया रींगस थाने का औचक निरीक्षण बैरक, लॉकअप और मालखाने की व्यवस्थाएं जांचीं, थानाधिकारी से कानून व्यवस्था की ली जानकारी सीकर पुलिस अधीक्षक संजीव नैन ने सीकर एसपी पद पर नियुक्ति के बाद पहली बार रींगस पुलिस थाने का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने थाने का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और पुलिस अधिकारियों एवं जवानों से संवाद किया। निरीक्षण के दौरान एसपी संजीव नैन ने पुलिस थाने की बैरक, लॉकअप, मालखाना, कंप्यूटर कक्ष सहित विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने थाने में उपलब्ध व्यवस्थाओं और कार्यप्रणाली की जानकारी ली। साथ ही थानाधिकारी राजेंद्र सिंह कमांडो से क्षेत्र की कानून व्यवस्था और पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर चर्चा की। एसपी ने थाने में तैनात पुलिस जवानों से भी मुलाकात कर उनकी कार्यप्रणाली के बारे में जानकारी ली। उन्होंने पुलिस थाने के प्रवेश और निकास द्वार की व्यवस्थाओं को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान थाने की व्यवस्थाओं, सुरक्षा और पुलिस कार्यप्रणाली से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर जानकारी ली गई।
0
0
Report
Advertisement

पोहरी थाना परिसर में पुलिस अधीक्षक ने आम जनता की समस्याएं सुनीं

Shivpuri, Madhya Pradesh:पोहरी में पुलिस अधीक्षक ने सुनी जनता की समस्याएं थाना परिसर में लगाया जनसुनवाई शिविर, मौके पर निराकरण का किया प्रयास एसडीओपी आनंद राय, थाना प्रभारी रवि चौहान, रहे मौजूद पोहरी में पहली बार पुलिस अधीक्षक स्तर पर थाना परिसर में बैठकर आम जनता की समस्याएं सुनने की पहल की गई। शिवपुरी पुलिस अधीक्षक श्रीमती यांगचेन डोलकर भूटिया ने सोमवार शाम पोहरी थाना परिसर में पहुंचकर ग्रामीणों एवं नगरवासियों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने कई शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए तथा पीड़ितों को जल्द निराकरण का भरोसा दिलाया。 पुलिस अधीक्षक द्वारा तहसील एवं ग्रामीण क्षेत्र के थाने में टेंट लगाकर आमजन के बीच पहुंचकर जनसुनवाई किए जाने को क्षेत्र में एक सराहनीय पहल के रूप में देखा जा रहा है। जनसुनवाई के दौरान बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। पुलिस अधीक्षक ने प्रत्येक व्यक्ति की बात गंभीरता और धैर्य के साथ सुनी तथा कुछ मामलों में मौके पर ही निराकरण का प्रयास किया。 इस दौरान मीडिया द्वारा पोहरी नगर की यातायत्रा व्यवस्था एवं ट्रैफिक की समस्या को भी पुलिस अधीक्षक के सामने रखा गया। इस पर उन्होंने समस्या को संज्ञान में लेते हुए यातायात व्यवस्था को दिखवाने और आवश्यक कार्रवाई किए जाने की बात कही。 पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जनता की समस्या सुनना और उसका समाधान करना पुलिस की जिम्मेदारी है। आमजन को अपनी समस्या लेकर परेशान न होना पड़े, इसके लिए पुलिस हमेशा उनके साथ खड़ी है。 जनसुनवाई के दौरान एसडीओपी आनंद राय, थाना प्रभारी रवि चौहान, चौकी प्रभारी सीमा धाकड़, हरदेश पारसर सहित पुलिस विभाग का समस्त स्टाफ मौजूद रहा。
0
0
Report

सहारनपुर में मिशन शक्ति: महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए पैदल मार्च

Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर में मिशन शक्ति अभियान के तहत निकला भव्य पैदल मार्च, महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण का दिया संदेश शारदीय नवरात्रि के अवसर पर मिशन शक्ति अभियान के नए चरण के तहत सहारनपुर में महिला सुरक्षा, सशक्तिकरण और स्वावलंबन को लेकर आज भव्य पैदल march निकाला गया। पुलिस लाइन से शुरू हुआ यह march कोर्ट रोड होते हुए घंटाघर तक पहुंचा। इसमें जिलाधिकारी अरविंद चौहान, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिनन्दन सहित पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारियों, विद्यार्थियों, एएनएम कार्यकर्ताओं, आशा बहुओं, चिकित्सकों और अन्य विभागों के कर्मचारियों ने प्रतिभाग किया!इस दौरान लोगों को महिलाओं की सुरक्षा, उनके अधिकारों और सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करने का संदेश दिया गया जिलाधिकारी अरविंद चौहान ने बताया कि मिशन शक्ति अभियान के तहत निकाली गई इस वृहद रैली का उद्देश्य महिलाओं को सुरक्षा, सशक्तिकरण और स्वावलंबन के लिए किये जा रहे प्रयासों की जानकारी देना है। उन्होंने कहा कि यह अभियान केवल शहर तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि प्रत्येक थाने, तहसील और गांव स्तर तक पहुंचाया जाएगा। इसके माध्यम से महिलाओं और बेटियों को सरकार की उन योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया जाएगा, जो उन्हें सुरक्षित, सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने में मददगार हैं!एसएसपी अभिनन्दन ने कहा कि मिशन शक्ति अभियान का नया चरण शुरू हो चुका है और शारदीय नवरात्रि के शुभारंभ से ही जिले में लगातार जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में आज भव्य फ्लैग मार्च निकाला गया, जिसमें पुलिस और प्रशासन के साथ विभिन्न विभागों के प्रतिनिधियों ने भी भाग लिया। एसएसपी ने बताया कि पूरे शारदीय नवरात्रि के दौरान निर्धारित कार्यक्रमों के तहत महिलाओं की सुरक्षा और स्वावलंबन को लेकर जागरूकता अभियान चलाया जाएगा, ताकि शासन का संदेश अधिक से अधिक लोगों तक पहुंच सके।उन्होंने कहा कि नवरात्रि के दौरान पुलिस अपनी सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा भी कर रही है। एंटी रोमियो स्क्वॉड और मिशन शक्ति केंद्रों की कार्यप्रणाली को और बेहतर बनाने के साथ अन्य विभागों के साथ समन्वय मजबूत किया जाएगा। इसका उद्देश्य अधिक से अधिक महिलाओं तक पहुंचकर उन्हें सरकारी योजनाओं, सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं और उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना है।मिशन शक्ति अभियान के माध्यम से पुलिस और प्रशासन महिलाओं को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने, उन्हें आत्मनिर्भर बनाने तथा समाज में महिला सम्मान और सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं। बाईट:-जिलाधिकारी अरविंद चौहान बाईट अभिनन्दन एसएसपी
0
0
Report
Advertisement

गांव की 1.5 किमी सड़क में घटिया सामग्री, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन; जांच की मांग

Jamui, Bihar:जमुई मुख्यमंत्री ग्रामीण सड़क उन्नयन योजना के तहत सरौन चकाई बाईपास रोड से छछूडीह गांव तक लगभग 1.5 किलोमीटर लंबी सड़क निर्माण में घटिया सामग्री और भारी अनियमितता का मामला सामने आया है. सड़क पर पिचिंग कार्य पूरा होने के 24 घंटे के भीतर ही सड़क हाथ से छूते ही पपड़ी की तरह उखड़ रही है. सड़क की ऐसी बदहाली देख ग्रामीणों का आक्रोश भड़क उठा और उन्होंने मौके पर कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए प्रदर्शन किया. मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष सह प्रखंड बीस सूत्री उपाध्यक्ष कृष्णा कुमार गुप्ता, पिंटू राय, महेंद्र राय, सत्यदेव यादव, जयनारायण यादव, जीवलाल यादव, सूचित कुमार, कामदेव यादव, जयदेव यादव और गुड्डू यादव सहित कई ग्रामीण जुटे थे. ग्रामीणों ने उखड़ती सड़क को दिखाते हुए कहा कि मानक बोर्ड के अनुसार जीएसबी, डब्ल्यूबीएम और पिचिंग सहित तीन लेयर का कार्य होना था. लेकिन संवेदक द्वारा सीधे जमीन पर अलकतरा बिछा दिया गया. पीसीसी ढलाई में भी दरारें आ चुकी हैं. ग्रामीण कृष्ण कुमार गुप्ता और महेंद्र राय ने बताया कि सड़क पर थोड़ा सा पैर या हाथ लगाने से पूरी गिट्टी उखड़ जा रही है. घटिया काम का विरोध करने पर कर्मियों द्वारा मनमानी की जाती है और कहा जाता है कि जहां शिकायत करनी है करो, काम ऐसे ही होगा. ग्रामीणों ने निर्माण की उच्चस्तरीय तकनीकी जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है. कनिय अभियंता अमर कुमार ने कहा कि पिचिंग का काम अभी ताजा हुआ है, इसलिए अलकतरा ठीक से सेट नहीं हो सका है. चार-पाँच दिन बीतने के बाद सड़क पूरी तरह जम जाएगी. जहां भी तकनीकी कमी पाई जाएगी, वहां सुधार कराया जा रहा है. इस संबंध में ग्रामीण कार्य विभाग झाझा के एसडीओ अमित कुमार ने कहा कि सड़क निर्माण में अनियमितता की शिकायत मिली है. स्थल की जांच करवाई जा रही है और कनीय अभियंता से इस बाबत बात की गई है. सड़क निर्माण पूरी गुणवत्ता के साथ ही कराया जाएगा.
0
0
Report

जग्गांव मंडी में बिट्टू के बयान पर राजनीतिक टकराव, किसान आंदोलन पर सरकार के दावे

Jagraon, Punjab:ਬੀਤੇ ਕੱਲ ਜਗਰਾਓਂ ਦਾਣਾ ਮੰਡੀ ਵਿੱਚ ਸਾਬਕਾ ਮੰਤਰੀ ਰਵਨੀਤ ਬਿੱਟੂ ਦੇ ਮਾਰਕੀਟ ਕਮੇਟੀ ਜਗਰਾਓਂ ਤੇ ਸਰਕਾਰੀ ਪ੍ਰਬੰਧਾਂ ਤੇ ਚੁੱਕੇ ਸਵਾਲਾਂ ਦਾ ਅੱਜ ਮਾਰਕੀਟ ਕਮੇਟੀ ਜਗਰਾਓਂ ਦੇ ਚੇਅਰਮੈਨ ਕੁਲਵिंदਰ ਸਿੰਘ ਕਾਲਾ ਨੇ ਜਵਾਬ ਦਿੰਦਿਆਂ ਕਿਹਾਕਿ ਬਿੱਟੂ ਜੀ ਐਵੇਂ ਹੁਣ ਡਰਾਮੇ ਕਰਕੇ ਕਿਸਾਨਾਂ ਦੇ ਹਿਤੈਸ਼ੀ ਨਾ ਬਣੋ, ਜਦੋਂ ਤੁਸੀਂ MP ਸੀ ਉਦੋਂ ਤਾਂ ਕਦੇ ਜਗਰਾਓਂ ਮੰਡੀ ਵਿੱਚ ਕਦੇ ਗੇੜਾ ਨਹੀਂ ਮਾਰਿਆ ਤੇ ਭਾਜਪਾ ਨੇ ਹੁਣ ਹੜਾਂ ਦੇ ਨੁਕਸਾਨ ਦਾ 1600 ਕਰੋੜ ਰੁਪਇਆ ਪੰਜਾਬ ਨੂੰ ਨਹੀਂ ਦਿੱਤਾ। ਇਸ ਮੌਕੇ ਉਨਾਂ ਦੇ ਨਾਲ ਜਗਰਾਓਂ ਆੜਤੀ ਐਸੋਸੇਸ਼ਨ ਦੇ ਪ੍ਰਧਾਨ ਜਗਪਾਲ ਸਿੰਘ ਤੇ ਰਾਹੁਲ ਬਾਂਸਲ ਤੋ ਬਿਨਾਂ ਆੜਤੀ ਪਰਲ੍ਹਾਦ ਕੁਮਾਰ ਵੀ ਹਾਜਿਰ ਸਨ। ਚੇਅਰਮੈਨ ਨੇ ਇਹ ਵੀ ਕਿਹਾਕਿ ਕਿਸਾਨੀ ਅੰਦਰੋਲਨ ਵੇਲੇ ਵੀ ਭਾਜਪਾ ਨੇ ਕਿਸਾਨਾਂ ਨੂੰ ਚੰਗੀ ਤਰ੍ਹਾਂ ਕੁੱਟਿਆ ਤੇ ਲੁੱਟਿਆ ਤੇ ਹੁਣ ਬਿੱਟੂ ਜੀ ਤੁਸੀ ਜਗਰਾਓਂ ਮੰਡੀ ਵਿੱਚ ਆ ਕੇ ਸਰਕਾਰੀ ਪ੍ਰਬੰਧਾਂ ਤੇ ਸਵਾਲ ਚੁੱਕ ਰਹੇ ਹੋ, ਜਦਕਿ ਮੰਡੀ ਵਿੱਚ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਵਲੋਂ ਪੂਰੇ ਪੁਖਤਾ ਪ੍ਰਬੰਧ ਕੀਤੇ ਹੋਏ ਹਨ ਤੇ ਕਿਸਾਨਾਂ ਨੂੰ ਕੋਈ ਪਰੇਸ਼ਾਨੀ ਨਹੀਂ ਆਉਣ ਦਿੱਤੀ ਜਾ ਰੀ ਹੈ। ਬਾਕੀ ਕੁਦਰਤ ਅੱਗੇ ਕਿਸੇ ਦਾ ਜੋਰ ਨਹੀਂ ਹੈ। ਇਸਦੇ ਨਾਲ ਹੀ ਓਨਾਂ ਕਿਹਾਕਿ ਕੇਂਦਰ ਸਰਕਾਰ FCI ਵਿੱਚ ਕਿਸਾਨਾਂ ਦੇ ਝੋਨੇ ਲਈ ਜਗ੍ਹਾ ਨਾ ਹੋਣ ਦੀ ਗੱਲ ਕਰਕੇ ਸ਼ੈਲਰ ਮਾਲਕਾਂ ਨੂੰ ਤੰਗ ਕਰ ਰਹੀ ਹੈ.
0
0
Report
Advertisement

10 रुपये के लेनदेन पर फाजिल्का में युवक की हत्या, CCTV वीडियो वायरल

Fazilka, Punjab:पंजाब के फाजिल्का जिले के गांव चक्क पक्खी में महज 10 रुपए के लेनदेन को लेकर हुए विवाद में 26 वर्षीय युवक की हत्या का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि युवक अपने साथी के साथ गांव में लगी मोमोज की रेहड़ी पर मोमोज खाने गया था। इसी दौरान पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद हो गया, जो देखते ही देखते खूनी झड़प में बदल गया। आरोप है कि इस दौरान युवक पर धारदार हथियार से वार कर उसकी हत्या कर दी गई। पूरी घटना CCTV कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने मामले में दो लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है। मृतक की पहचान गांव चक्क पक्खी निवासी जगमीत सिंह (26) के रूप में हुई है। मृतक के पिता लक्खा सिंह ने बताया कि उनका बेटा बीती शाम गांव में मोमोज की रेहड़ी पर मोमोज खाने गया था। वहां रेहड़ी लगाने वाले लोगों के साथ उसका विवाद हो गया। जब उन्हें घटना की जानकारी मिली तो वह मौके पर पहुंचे और अपने बेटे को बचाने का प्रयास किया। लेकिन, उनके आरोप के मुताबिक, इस दौरान आरोपियों ने उनके बेटे पर चाकू से वार कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। परिवार के अनुसार, जगमीत सिंह उनका इकलौता बेटा था और पुराने मोटरसाइकिल खरीदने-बेचने का काम करता था। वह शादीशुदा था और अपने पीछे पत्नी तथा दो बेटियों को छोड़ गया है। बेटे की मौत के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार ने पुलिस से आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी है कि जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती, तब तक वे जगमीत सिंह का अंतिम संस्कार नहीं करेंगे। मामले को लेकर पुलिस अधिकारी इंस्पेक्टर परमजीत कुमार ने बताया कि जगमीत सिंह अपने साथी बेअंत सिंह के साथ मोमोज खाने के लिए रेहड़ी पर गया था। वहां चंद पैसों के लेनदेन को लेकर झगड़ा हुआ, जिसके दौरान जगमीत सिंह की हत्या कर दी गई। पुलिस के अनुसार, मोमोज की प्लेट के पैसों को लेकर शुरू हुआ विवाद गंभीर वारदात में बदल गया। फिलहाल पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर मामले की आगे की जांच की जाएगी।
0
0
Report

राजगढ़ में 70वां जिला स्तर छात्रा एथलेटिक्स फिनाले: विजेताओं को पदक से सम्मान

Rajgarh, Rajasthan:राजगढ़ में 70वीं जिला स्तरीय छात्रा एथलेटिक्स प्रतियोगिता का समापन, विजेता खिलाड़ियों को पदक देकर किया सम्मानित राजगढ़ (अलवर)। राजगढ़ के राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय परिसर में 70वीं जिला स्तरीय 17 एवं 19 वर्ष छात्रा एथलेटिक्स खेलकूद प्रतियोगिता का समापन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न स्पर्धाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को सम्मानित किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य सुभाष चंद्र शर्मा ने बताया कि प्रत्येक स्पर्धा में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली विजेता खिलाड़ियों को विद्यालय की ओर से पदक प्रदान किए गए। वहीं, प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली सभी छात्राओं को यूनाइटेड स्पोर्ट्स क्लब राजगढ़ की ओर से प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया गया। समारोह से पूर्व अतिथियों ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। इस दौरान छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां देकर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। सरोज मीना ने प्रतियोगिता का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया।” प्रतियोगिता के सह संयोजक राजेश शर्मा ने ध्वज अवतरण करवाया, जबकि आशा सुमन ने प्रतियोगिता के समापन की घोषणा की। अंत में प्रतियोगिता संयोजक सुभाष चंद्र शर्मा ने सभी अतिथियों, प्रतिभागियों और सहयोगकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।
0
0
Report

साउथ बिहार विश्वविद्यालय 5वें दीक्षांत समारोह में राज्यपाल ने टॉपरों को गोल्ड मेडल दिए

Gaya, Bihar:साउथ बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय में मनाया गया 5 वाँ दीक्षांत समारोह, दीक्षांत समारोह के मौके पर राज्यपाल ने छात्र छात्राओं को दिए संदेश,गुरु एवं शिष्य का संबंध भारतीय परंपरा का अहम हिस्सा। मोक्ष और ज्ञान की नगरी गयाजी में स्थापित दक्षिण बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय में 5वां दीक्षांत समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बिहार के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन, वशिष्ट अतिथि के रूप में सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय के केंद्रीय मंत्री जीतन राम माँझी, बिहार विधानसभा के अध्यक्ष डॉ प्रेम कुमार, विश्विद्यालय के कुलपति कामेश्वर नाथ सहित कई गण्यमान्य लोग उपस्थित हुए। समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया। दीक्षांत समारोह में महामहिम राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन ने स्टेज पर टॉपर्स को डिग्री के साथ चांसलर गोल्ड मेडल, स्कूल गोल्ड मेडल, डिपार्टमेंट गोल्ड मेडल प्रदान किया। पंचम दीक्षांत समारोह के दौरान स्नातक एवं स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कुल 61 विद्यार्थियों को 95 स्वर्ण पदक प्रदान किया गया | वर्ष 2023 के लिए दो विद्यार्थियों को कुलाधिपति स्वर्ण पदक, 11 विद्यार्थियों को संकाय स्वर्ण पदक तथा 29 विद्यार्थियों को विभागीय स्वर्ण पदक प्रदान किए गए। इसी प्रकार, वर्ष 2024 के लिए दो विद्यार्थियों को कुलाधिपति स्वर्ण पदक, 11 विद्यार्थियों को संकाय स्वर्ण पदक तथा 32 विद्यार्थियों को विभागीय स्वर्ण पदक किया गया। पहली बार आठ विद्यार्थियों को प्रायोजित स्वर्ण पदक प्रदान किया गया जिनमे डॉ. मंजू करण स्मृति चिह्न, शेओधारी स्मारक स्वर्ण पदक, श्री विश्वनाथ डालमिया स्मारक स्वर्ण पदक, आनंदी देवी डालमिया स्मारक स्वर्ण पदक, कमला देवी स्मारक स्वर्ण पदक तथा डॉ. बिंदेश्वर पाठक स्वर्ण पदक शामिल हैं। दीक्षांत समारोह में अंडरग्रेजुएट (यूजी), पोस्टग्रेजुएट (पीजी) एवं पीएचडी पाठ्यक्रम के कुल 1,662 विद्यार्थियों को डिग्रियाँ प्रदान की गई | इस समारोह के दौरान छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन ने गुरु एवं शिष्य का संबंध भारतीय परंपरा का अहम हिस्सा है, मैं आज भी अपने गुरुओं का आदर करता हूँ और सदा करता रहूँगा | मुझे अपनी पढ़ाई पूरी किए हुए 50 वर्ष से अधिक हो चुके हैं लेकिन आज भी अगर किसी गुरु का व्हाट्सएप पर मैसेज आता है तो मैं उसको सबसे पहले पढ़ता हूँ | उन्होंने कहा कि इस कामयाबी का श्रेय दोनों को जाता है।आज का दिन आप सबके लिए खास और खुशी का दिन है | मेरा यह परामर्श है कि आप यह खुशियां बांटे क्यूंकि खुशियां और ज्ञान बाटने से बढ़ती है | सीयूएसबी के नैक ए ++ ग्रेड, यूजीसी केटेगरी वन (01) के दर्जे के साथ - साथ यूनिवर्सिटी के साफ़-सुथरे ग्रीन कैंपस का उन्होंने सराहना की करते हुए कहा कि सीयूएसबी के छात्र काफी मेघावी है | इसका प्रमाण मेरे राज्यपाल के रूप में पदभार ग्रहण के बाद बिहार राज्य विश्वविद्यालय सेवा आयोग (बीएसयूएससी), पटना द्वारा नवस्थापित 211 डिग्री महाविद्यालयों के कुल 2400 पदों के लिए सहायक प्राध्यापक के पद पर 80 विद्यार्थियों की नियुक्ति हुई है जो इस विश्वविद्यालय की शैक्षणिक उत्कृष्टता को दर्शाता है | आज जब आप इस परिसर से डिग्रियाँ प्राप्त कर समाज और राष्ट्र के व्यापक फलक पर कदम रख रहे हैं, तो याद रखिएगा कि यह केवल एक शैक्षणिक पड़ाव की समाप्ति नहीं है, बल्कि राष्ट्र निर्माण के प्रति एक नए दायित्व की शुरुआत है। आपकी ऊर्जा, आपकी तकनीकी समझ और आपकी नवीन सोच ही भारत को वैश्विक पटल पर एक मार्गदर्शक के रूप में स्थापित करेगी। स्पीच:- लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन बाइट:-मेघा माधवी, गोल्ड मेडलिस्ट,कंप्यूटर साइंस की छात्रा बाइट:-प्रीति कुमारी, गोल्ड मेडलिस्ट, कॉमर्स की छात्रा बाइट:-रोहित कुमार, गोल्ड मेडलिस्ट, मास्टर डिग्री हिंदी
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top