Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Kanpur Nagar208001

बेसहारों का सहारा बना संकल्प संगठित परिवार

Jaheer KhanJaheer KhanMar 30, 2026 10:34:46
Kanpur, Uttar Pradesh:कानपुर में सामाजिक संस्था संकल्प संगठित परिवार लगातार जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आ रही है। इसी कड़ी में संस्था द्वारा पटेल बस्ती में गरीब और जरूरतमंद बच्चों के बीच शिक्षा सामग्री वितरित की गई। वहीं फुटपाथ पर जीवन यापन कर रहे लोगों को भोजन भी कराया गया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों के चेहरों पर मुस्कान देखने को मिली और संस्था ने भविष्य में भी ऐसे सेवा कार्य जारी रखने की बात कही। कानपुर के पटेल बस्ती इलाके में संकल्प संगठित परिवार संस्था द्वारा जरूरतमंद बच्चों के बीच कॉपी, किताब, पेन, पेंसिल, रबर, कटर, ड्राइंग सामग्री, स्केच पेन और अन्य शैक्षिक सामग्री वितरित की गई। इसके साथ ही बच्चों को चिप्स, कुरकुरे और चॉकलेट भी बांटे गए। शिक्षा सामग्री पाकर बच्चों के चेहरों पर खुशी साफ दिखाई दी। कार्यक्रम की संचालिका वैशाली ने कहा कि निस्वार्थ भाव से की गई सेवा ही ईश्वर की सच्ची पूजा है और जरूरतमंदों की मदद करना सबसे बड़ा मानव धर्म है। संस्था की डायरेक्टर प्रिया यादव ने बताया कि आज के समय में निजी स्कूलों की फीस इतनी अधिक हो गई है कि गरीब परिवारों के बच्चे शिक्षा से वंचित रह जाते हैं। ऐसे बच्चों की मदद के लिए संस्था द्वारा शिक्षा सामग्री का वितरण किया गया और उन्हें निःशुल्क शिक्षा देने की पहल भी की जाएगी। इसके साथ ही फुटपाथ पर रहने वाले गरीब लोगों के बीच भोजन का वितरण कर उनकी भूख मिटाने का प्रयास किया गया। इस सेवा कार्य में संस्था के उपाध्यक्ष अश्विनी कुमार, करनदीप सलूजा, प्रदीप सक्सेना, अबूज़र खान, रोशनी, दुर्गेश कुमार समेत कई सदस्यों का योगदान रहा।
0
comment0
Report
Kanpur Nagar208001

केडीए का बुलडोज़र एक्शन,7 बीघा अवैध प्लाटिंग ध्वस्त

Jaheer KhanJaheer KhanMar 19, 2026 07:50:06
Kanpur, Uttar Pradesh:कानपुर में अवैध निर्माण के खिलाफ कानपुर विकास प्राधिकरण का बुलडोज़र लगातार चल रहा है। केडीए ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए कल्याणपुर नरवल क्षेत्र में करीब 7 बीघा में फैली अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त कर दिया। बिना मानचित्र स्वीकृति के किए जा रहे इस अवैध विकास पर सख्त कदम उठाया गया है। उपाध्यक्ष केडीए के आदेश और सचिव के निर्देशों के क्रम में 18 मार्च 2026 को प्रवर्तन जोन-4 की टीम ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। आराजी संख्या 205 व अन्य, कुल करीब 7 बीघा भूमि पर बिना स्वीकृत मानचित्र के अवैध प्लाटिंग की जा रही थी। मौजा कल्याणपुर नरवल, अलकनंदा रोड पर चल रहे इस अवैध विकास को चिन्हित करते हुए केडीए की टीम मौके पर पहुंची और ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू की। प्रभारी अधिकारी प्रवर्तन जोन-4 अतुल कुमार राय, अवर अभियंता अटल चतुर्वेदी, सुपरवाइजर और प्रवर्तन दल की मौजूदगी में पूरी कार्रवाई संपन्न कराई गई। केडीए ने स्पष्ट किया है कि बिना मानचित्र स्वीकृति के किसी भी तरह का निर्माण या प्लाटिंग बर्दाश्त नहीं की जाएगी। आने वाले समय में भी इस तरह की अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।
0
comment0
Report
Kanpur Nagar208001

अवैध निर्माण पर KDA की बड़ी कार्रवाई

Jaheer KhanJaheer KhanMar 09, 2026 10:42:51
Kanpur, Uttar Pradesh:कानपुर विकास प्राधिकरण ने अवैध निर्माण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए कल्याणपुर क्षेत्र के बैरी अकबरपुर में दो परिसरों को सील कर दिया। करीब चार बीघा क्षेत्र में होटल और गेस्ट हाउस के लिए किए जा रहे निर्माण को मानकों के विपरीत पाए जाने पर यह कार्रवाई की गई। वीओ: प्रवर्तन जोन-1बी के विशेष कार्याधिकारी डॉ. रवि प्रताप सिंह के नेतृत्व में टीम ने कार्रवाई करते हुए दोनों परिसरों को सील कर थाना कल्याणपुर पुलिस की अभिरक्षा में सौंप दिया। वहीं सिंहपुर बाजार रोड पर लगभग 50 बीघा में हो रही अवैध प्लॉटिंग को भी चिन्हित कर नोटिस जारी किया गया है। केडीए ने लोगों से अपील की है कि प्लॉट खरीदने से पहले स्वीकृत कॉलोनियों और नक्शे की जांच जरूर करें।
0
comment0
Report
Advertisement
Kanpur Nagar208012

केडीए का बुलडोजर चला, 2000 वर्ग गज भूमि कब्जामुक्त

Jaheer KhanJaheer KhanFeb 27, 2026 14:40:50
Kanpur, Uttar Pradesh:कानपुर में अवैध कब्जों के खिलाफ कानपुर विकास प्राधिकरण की बड़ी कार्रवाई सामने आई है। जोन-04 क्षेत्र के दहेली सुजानपुर, स्वर्ण जयंती विहार पार्ट-1 और अलखनंदा योजना समेत कई स्थानों पर प्राधिकरण की भूमि पर किए गए अवैध कब्जों को हटाया गया। करीब 2000 वर्ग गज जमीन और 6 अवैध भवनों को कब्जे से मुक्त कराया गया है। कानपुर विकास प्राधिकरण द्वारा 27 फरवरी 2026 को जोन-04 क्षेत्र में अभियान चलाया गया। दहेली सुजानपुर, स्वर्ण जयंती विहार पार्ट-1 और अलखनंदा योजना में भूमि बैंक द्वारा चिन्हित प्राधिकरण की जमीन पर अवैध कब्जों को हटाने की कार्रवाई की गई। टीम ने लगभग 4 भूखंड, कुल करीब 2000 वर्ग गज क्षेत्रफल तथा 6 अलग-अलग अवैध भवनों को कब्जे से मुक्त कराया। मौके पर बनी अस्थायी संरचनाओं को भी ध्वस्त कर जमीन को पुनः प्राधिकरण के अधीन लिया गया। इस कार्रवाई का नेतृत्व प्रभारी अधिशासी अभियंता और प्रभारी सहायक अभियंता ने किया, जबकि अवर अभियंता व अन्य कर्मचारी भी मौके पर मौजूद रहे। प्रभारी अधिशासी अभियंता ने साफ कहा है कि प्राधिकरण की भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और आगे भी यह अभियान लगातार जारी रहेगा। केडीए की इस सख्त कार्रवाई से अवैध कब्जेदारों में हड़कंप मच गया है, वहीं स्थानीय लोगों ने इस कदम का स्वागत किया है।
0
comment0
Report
Kanpur Nagar208001

कानपुर में अवैध प्लाटिंग पर केडीए का बुलडोजर, 15 बीघा में ध्वस्तीकरण

Jaheer KhanJaheer KhanFeb 26, 2026 07:08:24
Kanpur, Uttar Pradesh:कानपुर में अवैध प्लाटिंग के खिलाफ कानपुर विकास प्राधिकरण ने बड़ी कार्रवाई की है। प्रवर्तन जोन-1बी की टीम ने करीब 15 बीघा क्षेत्र में विकसित की जा रही अवैध कॉलोनियों पर बुलडोजर चलाया। कानपुर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष मदन सिंह गब्र्याल और सचिव अभय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में डॉ. रवि प्रताप सिंह के नेतृत्व में ग्राम कटरी ख्यौरा और चिरान रोड क्षेत्र में अवैध प्लाटिंग के खिलाफ ध्वस्तीकरण किया गया। बिना स्वीकृति विकसित की जा रही सड़कों, नालों, बाउंड्रीवाल और निर्माणाधीन भवनों को दो जेसीबी मशीनों से ध्वस्त कर दिया गया। मौके पर अभियंताओं की टीम और थाना बिठूर की पुलिस बल मौजूद रही। प्राधिकरण ने जानकारी दी कि ग्राम गम्भीरपुर में भी लगभग 60 बीघा अवैध प्लाटिंग चिन्हित की गई है, जिस पर जल्द कार्रवाई होगी। अधिकारियों ने आम लोगों से अपील की है कि प्लाट खरीदने से पहले केडीए से नक्शा और लेआउट की स्वीकृति अवश्य जांच लें। केडीए ने साफ किया है कि अवैध निर्माण के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top