icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
276405
Pramod VishwakarmaPramod VishwakarmaFollow8 May 2025, 05:12 am

मऊ में आकाशीय बिजली गिरने से मड़ई में लगी आग, किसान दंपती की मौत

Bhopatpur, Uttar Pradesh:

मऊ जनपद के हलधरपुर थाना क्षेत्र के ठैचा ग्राम पंचायत के रेता पुरवा में आकाशीय बिजली गिरने से खेत में बनी मड़ई में आग लग गई। इस हादसे में खेत की रखवाली कर रहे किसान कांता राजभर 55 और उनकी पत्नी बालकेसिया देवी 53 की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों तरबूज की फसल की रखवाली के लिए मड़ई में सो रहे थे। सुबह जब परिजन खेत पहुंचे, तो दोनों के शव जले हुए मिले। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस अधीक्षक मऊ श्री इलामारन ने बताया कि आकाशीय बिजली गिरने से दंपती की मौत हुई है और मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Back to top