281403
Mtahura: कोसीकलां में गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया
Kosi Kalan, Kosikalan Rural, Uttar Pradesh:कोसीकलां में गणतंत्र दिवस को पूरे हर्षोल्लास और सादगी के साथ मनाया गया। नगर के सभी सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों, कॉलेजों और प्रतिष्ठानों पर तिरंगा फहराया गया, और कई स्थानों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। सरस्वती शिशु मंदिर द्वारा बच्चों की रैली बैंड बाजा सहित निकाली गई, जिसमें भारत माता की झांकी भी शामिल थी। नगर को तिरंगे से सजाया गया और नगर पालिका की सफाई व्यवस्था भी काफी अच्छी दिखाई दी।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
पाडरा सांगमा कैनाल में अज्ञात महिला की हत्या; महेश चौहान गिरफ्तार
Vadodara, Gujarat:પાદરા ના સાંગમા વિસ્તારમાં આવેલ કેનાલ પર અજાણી મહિલાની લાશ મળી હતી જે હત્યાના કેસનો વડોદરા જીલ્લા પોલીસ ની LCB, SOG સાથે પાદરા प्रहरीले સંયુક્ત કામગીરી હાથ ધરી હત્યા નો ભેદ ઉકેલી આરોપી પાદરા ના સાંગમા મહેશ ગણપત ચૌહાણની ધરપકડ કરી છે, પોલીસ તપાસમાં સામે આવ્યું છે કે મૃતક વિધવા પાર્વતીબેન ઠાકોર મૂળ ભરૂચ ના પાલેજ ના વતની છે અને સાથે નોકરી કરતો પાદરા ની સાંગમાં કેનાલ પાસે રહેતો આરોપી જે SSG હોસ્પિટલમાં સિક્યુરિટી માં નોકરી કરતા મહેશ ચૌહાણ વચ્ચે પ્રેમ સંબંધ હતો. મુર્ત૨ પાર્વતીબેન ઠાકોર વડોદરાની SSG હોસ્પિટલમાં સફાઈ કર્મચારી તરીકે ફરજ બજાવતી હતી. પ્રાથમિક તપાસ મુજબ ઘટનાના દિવસે મહેશ ચૌહાણ પાર્વતીબેન ઠાકોરને પોતાની સાથે પાદરા તરફ મોટર સાઈકલ પર લઈને આવ્યો હતો. આ દરમિયાન બંને વચ્ચે ઉગ્ર બોલાચાલી થઈ હતી. પોલીસના જણાવ્યા અનુસાર પાર્વતીબેન ઠાકોર એ આરોપી મહેશભાઈ ચૌહાણ સાથે રહેવાની ઇચ્છા વ્યક્ત કરી રહી હતી, ખાસ કરીને મહેશ તેને પોતાની સાથે કાયમી રાખવા તૈયાર ન હતો તેથી આમાં આવેશમાં આવી સ્થિતિએ કાયમી કાંટો કાઢી નાખવા માટે વાદ-वિવાદ થયો અને મહેશ આવી ગયો હતો અને પાર્વતીબેન ને કેનાલ પાસે લઈ જઈ માથા ના ભાગે લોખંડ ના સાળ્યા થી ઇજા પહોંચાડી તેની હત્યા કરી હતી, હત્યા બાદ આરોપીએ પુરાવા છુપાવવાના ઈરાદે પાર્વતીબેન ઠાકોર ના મૃતદેહને કેનાલમાં ફેંકી દીધો હતો. સમગ્ર ઘટનાની ગંભીરતાથી તપાસ હાથ ધરનાર વડોદારા જીલ્લા પોલીસ ની વિવિધ બ્રાન્ચો સહિત પાદરા પોલીસે ટેક્નિકલ તેમજ માનવ ગુપ્ત માહિતીના આધારે આરોપી સુધી પહોંચી તેને ધરપકડ કરી છે. હાલ આરોપી સામે સંબંધિત કલમો હેઠળ કાનૂની કાર્યવાહી હાથ ધરવામાં આવી છે અને વધુ તપાસ ચાલુ છે. લિખિત આ ઘટનામાં આરોપી મહેશ ચૌહાણ ગુનાહિત ઇતિહાસ ધરાવે છે અને અગાઉ પણ મર્ડર સહીતના ગુનાઓ ને અંજામ આપી ચૂક્યો છે0
0
Report
बिजली के करंट की चपेट में आने से 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत, गांव में शोक
Partawal, Uttar Pradesh:परतावल /महराजगंज। महराजगंज जिले के भिटौली थाना क्षेत्र के ग्राम विशुनपुर खुर्द में सोमवार दोपहर बिजली के करंट की चपेट में आने से 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया, जबकि पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, ग्राम विशुनपुर खुर्द निवासी अयूब (45) पुत्र तजम्मुल हुसैन सोमवार दोपहर करीब 12 बजे अपने घर के सामने लगे बिजली के पोल के पास मौजूद थे। इसी दौरान वह अचानक करंट की चपेट में आ गए। तेज झटके से वह मौके पर ही गिर पड़े और अचेत हो गए। घटना के बाद परिजन व ग्रामीण तत्काल उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परतावल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई और गांव में मातम छा गया। मृतक के भाई आरिफ अली शाह ने भिटौली थाने में प्रार्थना पत्र देकर घटना की जांच एवं आवश्यक कानूनी कार्रवाई की मांग की है। थानाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार राय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और प्राप्त तहरीर के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। प्रथम दृष्टया मामला करंट लगने से हुई मौत का प्रतीत हो रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं की गहनता से जांच कर रही है।0
0
Report
भजनपुरा वार्ड में ₹4.29 करोड़ से 34 गलियाँ बनेगी और दो पार्क पुनर्विकास
New Delhi, Delhi:भजनपुरा वार्ड में ₹4.29 करोड़ की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास, 34 गलियों का होगा निर्माण, दो पार्कों का होगा जीर्णोद्धार यमुनापार के उत्तर पूर्व दिल्ली घोंडा विधानसभा क्षेत्र के भजनपुरा वार्ड में आधारभूत नागरिक सुविधाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में सोमवार को ₹4.29 करोड़ की लागत वाली विकास परियोजनाओं का शिलान्यास किया गया। इस परियोजना के तहत 34 गलियों का निर्माण तथा दो सार्वजनिक पार्कों का जीर्णोद्धार कराया जाएगा। यमुना पार विकास बोर्ड के चेयरमैन अरविंदर सिंह लवली और घोंडा विधानसभा के विधायक अजय महावर ने 4.5 पुस्ता सर्विस रोड स्थित अटल कैंटीन के समीप, गामड़ी में आयोजित कार्यक्रम में संयुक्त रूप से परियोजनाओं का शिलान्यास किया। परियोजना के अंतर्गत भजनपुरा वार्ड की 34 गलियों का निर्माण कराया जाएगा। इसके अलावा बाल समाधि पार्क (गढ़ी मेन्डू) और चौधरी हंसराज पार्क (गामड़ी) का भी पुनर्विकास एवं जीर्णोद्धार किया जाएगा। इन कार्यों का उद्देश्य क्षेत्र में बेहतर आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना, आवागमन को सुगम बनाना तथा सार्वजनिक स्थलों को अधिक उपयोगी और आकर्षक बनाना है। इस अवसर पर अरविन्दर सिंह लवली ने कहा कि यमुनापार क्षेत्र के समग्र विकास के लिए आधारभूत ढांचे को मजबूत करना सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने कहा कि गलियों के निर्माण और पार्कों के जीर्णोद्धार से स्थानीय नागरिकों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और क्षेत्र के विकास को नई गति प्राप्त होगी। विधायक अजय महावर ने कहा कि क्षेत्र की जनता की लंबे समय से लंबित विकास संबंधी मांगों को चरणबद्ध तरीके से पूरा किया जा रहा है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि नई गलियो के निर्माण से लोगों को बेहतर आवागमन की सुविधा मिलेगी, जबकि दोनों पार्कों के पुनर्विकास से स्थानीय निवासियों को स्वच्छ, सुरक्षित और बेहतर सार्वजनिक स्थल उपलब्ध होंगे। क्षेत्रीय पार्षद रेखा रानी ने कहा कि स्थानीय स्तर पर नागरिक सुविधाओं को मजबूत करने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इन विकास कार्यों से भजनपुरा वार्ड के निवासियों को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा तथा क्षेत्र में स्वच्छता, सुगमता और सार्वजनिक सुविधाओं की गुणवत्ता में उल्लेखनीय सुधार होगा。 शिलान्यास समारोह में भाजपा उत्तर-पूर्वी जिला अध्यक्ष डॉ. यू. के. चौधरी, मंडल अध्यक्ष राजेश पाल, जिला कोषाध्यक्ष भुवनेश सिंघल, जिला उपाध्यक्ष दिनेश धामा, राहुल गौड़, जिला मंत्री जितेंद्र भदोरिया, हरीश शर्मा सहित अनेक जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी एवं स्थानीय गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।0
0
Report
Advertisement
बिलौटी एनकाउंटर: न्यायिक आयोग की सुनवाई में गवाहों ने जानदार बयान दिए
Mumbai, Maharashtra:भोजपुर जिले के शाहपुर थाना अंतर्गत बिलौटी गांव में 17 जून को हुए भारत भूषण तिवारी एनकाउंटर मामले की न्यायिक जांच प्रक्रिया में तेजी आ गई है। इस संवेदनशील प्रकरण की निष्पक्ष जांच के लिए गठित न्यायिक जांच आयोग के समक्ष आज दूसरे दिन महत्वपूर्ण गवाही दर्ज की गई। sevanivrit_high_court के न्यायाधीश एवं न्यायिक जांच आयोग के अध्यक्ष विनोद कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में संपन्न हुई इस सुनवाई के दौरान तीन प्रमुख गवाहों ने अपना पक्ष रखा। इनमें भारत भूषण तिवारी की भाभी सुमन देवी, सत्यनारायण चौधरी और मंटू कमकर शामिल रहे। आयोग ने इन गवाहों से करीब डेढ़ घंटे तक विस्तृत पूछताछ की, ताकि घटना के प्रत्येक पहलू को स्पष्ट रूप से समझा जा सके। बयान दर्ज कराने के पश्चात भरत भूषण तिवारी की भाभी सुमन देवी ने मीडिया से बातचीत में आयोग की कार्यवाही पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने स्पष्ट किया कि घटना से संबंधित तमाम जानकारियों और इस प्रकरण में शामिल रहे संबंधित अधिकारियों व पुलिसकर्मियों की भूमिका के बारे में आयोग को अवगत करा दिया गया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि न्याय अवश्य मिलेगा और दोषियों के विरुद्ध कड़ी दंडात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। इस मामले में जवईनिया निवासी गवाह सत्यनारायण चौधरी द्वारा दिए गए बयान ने घटना को एक नया मोड़ दे दिया है। उन्होंने दावा किया कि भारत भूषण तिवारी ने आत्मसमर्पण कर दिया था, जिसके बाद उसे घटनास्थल से करीब 50 मीटर दूर ले जाकर गोली मार दी गई। गवाह ने यह भी उल्लेख किया कि उस समय वहां प्रशासन के लगभग 35 लोग मौजूद थे। आयोग ने इस गंभीर दावे की गहनता से पड़ताल करने के लिए उनसे करीब आधे घंटे तक पूछताछ की। न्यायिक कार्यवाही की संवेदनशीलता को देखते हुए कार्यालय परिसर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति को टालने और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया था। आयोग परिसर में आने-जाने वाले प्रत्येक व्यक्ति पर कड़ी निगरानी रखी गई.. बता दे कि इस मामले में इससे पूर्व 11 जुलाई को भारत भूषण तिवारी के माता-पिता, आशा देवी और काशीनाथ तिवारी ने भी आयोग के समक्ष अपना बयान दर्ज कराया था। उस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचित में एसडीएम, डीएसपी, थानाध्यक्ष और एसटीएफ के जवानों पर गंभीर आरोप लगाए थे। फिलहाल, न्यायिक जांच आयोग इस मामले की बारीकी से समीक्षा कर रहा है। गवाहों के बयानों और sाक्ष्यों के आधार पर यह जांच तेजी से आगे बढ़ रही है, जिससे उम्मीद की जा रही है कि बिलौटी एनकाउंटर मामले का सच जल्द ही पूरी तरह से स्पष्ट हो सकेगा.0
0
Report
जयपुर के खेत में खंभे पर ट्रांसफॉर्मर, हाईकोर्ट नोटिस के बाद बिजली कंपनी पर सवाल
Dudu, Rajasthan:दूदू (जयपुर) बिजली निगम के एईएन ने उच्चाधिकारियों को भेजी रिपोर्ट, मौके पर लाइन नहीं डालकर पीड़ित को संपूर्ण कार्य का भेजा नोटिस。 माधोराजपुरा के चित्तौड़ा गांव में टोडावता की ढाणी का है मामला。 लंबे समय से खेत में लगे बिजली के खंभे पर लटका है सिर्फ ट्रांसफॉर्मर。 खेत में जमीन पर पड़े हुए हैं बिजली के तार, नोटिस में लाइन की खिंचने का दिया हवाला。 लाइन नहीं खिंचने को लेकर पीड़ित ने हाईकोर्ट में लगाई थी याचिका。 रेनवाल मांजी बिजली निगम से जुड़ा हुआ है मामला, पीड़ित धर्मेंद्र ने लगाया आरोप - मेरे खेत में लाइन नहीं डाली फिर मुझे बिजली निगम द्वारा संपूर्ण करने का थमाया नोटिस。0
0
Report
डूंगरपुर के पानी भरे गड्ढे में दो बच्चों की डूबकर मौत, एक गंभीर
Dungarpur, Rajasthan:पानी से भरे गड्ढे में डूबे दो मासूम, 10 वर्षीय बालक की मौत, दूसरा गंभीर डूंगरपुर जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के भंडारिया पानी दरा गांव में दर्दनाक हादसा हो गया। घर के पास तालाब के निकट पानी से भरे गड्ढे में दो बच्चे डूब गए। हादसे में एक बच्चे की मौत हो गई, जबकि दूसरे बालक को गंभीर अवस्था में भर्ती करवाया गया है। मामले के अनुसार भंडारिया गांव के तालाब के पास 10 वर्षीय नरेंद्र और 12 वर्षीय संगीत खेल रहे थे। खेलते समय तालाब के निकट पानी से भरे गड्ढे में गिर गए। बच्चों को डूबता देख आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत उन्हें बाहर निकाला और जिला अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने जांच के बाद नरेंद्र को मृत घोषित कर दिया, जबकि संगीत की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे पीआईसीयू में भर्ती कर इलाज शुरू किया गया है। मृतक बालक के शव को जिला अस्पताल की मॉर्च्यूरी में रखवाया गया है। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।0
0
Report
Advertisement
गोरखपुर में 8.37 करोड़ के साइबर फ्रॉड का पर्दाफाश, विदेशी नेटवर्क की जांच जारी
Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोरखपुर में 8.37 करोड़ के साइबर फ्रॉड का भंडाफोड़, क्रिप्टो के जरिए विदेश भेजी जा रही/th ठगी की रकम। ANCHOR: गोरखपुर पुलिस ने साइबर अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करोड़ों रुपये की साइबर ठगी से जुड़े एक अंतरराज्यीय और विदेशी नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। रामगढ़ताल थाना पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने एक ऐसे आरोपी को गिरफ्तार किया है, जो साइबर ठगी से हासिल रकम को म्यूल बैंक खातों के जरिए क्रिप्टो करेंसी में बदलकर चीन, लाओस और कंबोडिया तक पहुंचा रहा था। जांच में करीब 8 करोड़ 37 लाख रुपये के संदिग्ध लेनदेन का खुलासा हुआ है। पुलिस अब इस गिरोह के विदेशी नेटवर्क और फरार साथियों की तलाश में जुटी है। VO-: गोरखपुर पुलिस ने साइबर ठगी के एक बड़े नेटवर्क का खुलासा करते हुए रामगढ़ताल थाना क्षेत्र के झरवा गांव निवासी शिवम साहनी को गिरफ्तार किया है। पुलिस मुख्यालय से मिली सूचना के बाद रामगढ़ताल पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को दबोचा। शुरुआती जांच में सामने आया कि आरोपी के जरिए करीब 8 करोड़ 37 लाख रुपये का संदिग्ध लेनदेन किया गया। पुलिस जांच में पता चला कि शिवम साहनी अपने साथी दुर्गेश साहनी और एक अन्य व्यक्ति के साथ मिलकर लोगों को अच्छी नौकरी और आर्थिक सहायता दिलाने का झांसा देता था। इसके बाद उनके नाम पर बैंक खाते खुलवाए जाते और मोबाइल सिम लिए जाते। इन खातों का इस्तेमाल देशभर में होने वाली साइबर ठगी की रकम जमा करने के लिए किया जाता था। जांच के दौरान यह भी सामने आया कि आरोपी ने राजघाट, रामगढ़ताल और तिवारीपुर क्षेत्र के करीब 25 से 30 लोगों के नाम पर बैंक खाते खुलवाए थे। साइबर ठगी की रकम पहले इन खातों में जमा होती, फिर एटीएम, यूपीआई, फोनपे और इंटरनेट बैंकिंग के जरिए निकाल ली जाती थी। इसके बाद इस रकम को यूएसडीटी समेत अन्य क्रिप्टो करेंसी में बदला जाता था, जिससे धन के स्रोत और गंतव्य का पता लगाना बेहद मुश्किल हो जाता था। यही डिजिटल करेंसी चीन, लाओस और कंबोडिया में बैठे साइबर अपराधियों के नेटवर्क तक भेजी जाती थी। पुलिस के अनुसार इस पूरे नेटवर्क में काम करने के बदले शिवम साहनी को लगभग 10 प्रतिशत कमीशन मिलता था। पूछताछ में यह भी खुलासा हुआ कि पॉलिटेक्निक की पढ़ाई करने वाला शिवम खुद को निवेश का कारोबारी बताता था। साइबर ठगी से अर्जित रकम से उसने एक स्कॉर्पियो वाहन भी खरीदा था। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इस नेटवर्क से और कौन-कौन लोग जुड़े हैं तथा ठगी की रकम से कितनी संपत्ति बनाई गई है। इस पूरे मामले का खुलासा तब हुआ जब अजनवनिया गांव निवासी मजदूर अखिलेश निषाद ने पुलिस से शिकायत की कि नौकरी और आर्थिक मदद का झांसा देकर उसके नाम पर बैंक खाता खुलवाया गया और बाद में उसका दुरुपयोग किया गया। शिकायत के आधार पर जांच शुरू हुई, जिसमें करोड़ों रुपये के साइबर फ्रॉड और विदेशी कनेक्शन का खुलासा हुआ। एसपी सिटी निमिष पॉटील ने बताया कि साइबर ठगी से जुड़े एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। जांच में करीब 8 करोड़ 37 लाख रुपये के संदिग्ध लेनदेन की जानकारी मिली है। गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश की जा रही है और विदेशी नेटवर्क की भी जांच जारी है। गोरखपुर पुलिस की इस कार्रवाई से साइबर अपराध के एक बड़े नेटवर्क का खुलासा हुआ है। अब पुलिस फरार आरोपियों की गिरफ्तारी, विदेशी कनेक्शन की जांच और साइबर ठगी से अर्जित संपत्तियों का भी पता लगा रही है। आने वाले दिनों में इस मामले में और बड़े खुलासे होने की संभावना है。0
0
Report
कुशीनगर: संजय निषाद ने बूथ सम्मेलन में सपा पर गंभीर आरोप लगाए
Kushinagar, Uttar Pradesh:Breaking कुशीनगर - निषाद पार्टी के बूथ सम्मेलन में शामिल होने कुशीनगर में पहुंचे कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद - बूथ पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ संगठन को लेकर की अहम बैठक - मंच से समाजवादी पार्टी पर लगाए गंभीर राजनीतिक आरोप - सपा सरकार में निषाद समाज की शिक्षा, जमीन और अधिकार छीनने का काम हुआ- संजय निषाद - सपा में एक भी निषाद नेता नहीं हुआ सिर्फ आरक्षण के नाम पर राजनीति हुई - संजय निषाद - कार्यकर्ताओं से हर बूथ को मजबूत कर आगामी चुनाव की तैयारी में जुटने का किया आह्वान - खड्डा विधानसभा में आयोजित हुआ कार्यक्रम बाइट - संजय निषाद, कैबिनेट मंत्री,यूपी सरकार0
0
Report
सीतापुर में अवैध अतिक्रमण हटाकर सड़क चौड़ीकरण के लिए बुलडोजर चलाया
Sitapur, Uttar Pradesh:सीतापुर। अवैध अतिक्रमण का चला प्रशासन का बुलडोजर। सड़क निर्माण कार्य में बाधा बन रहे अवैध अतिक्रमण को हटाया । पीडब्ल्यूडी विभाग के द्वारा कराया जाना है सड़क चौड़ीकरण का कार्य। मछरेहटा मिश्रिख मार्ग पर राजस्व टीम और पीडब्ल्यूडी ने हटवाया अवैध अतिक्रमण। अवैध अतिक्रमण कारियों में मचा हड़कप। कार्रवाई के दौरान पुलिस बल रहा मौजूद। मछरेहटा थाना क्षेत्र में हटवाया गया अतिक्रमण。0
0
Report
Advertisement
कटहराटांड जंगल में विष्णु कुमार का शव पेड़ से लटका, क्षेत्र में हड़कंप
Jamui, Bihar:जमुई जिले के बटिया थाना क्षेत्र के कटावत गांव निवासी स्वर्गीय बालदेव रविदास के पुत्र विष्णु कुमार का शव सोमवार सुबह कटहराटांड जंगल में एक पेड़ से लटका मिला। घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही बटिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जमुई सदर अस्पताल भेज दिया। जानकारी के अनुसार, विष्णु कुमार शनिवार को घर से जंगल में लकड़ी लाने के लिए साइकिल और मोबाइल लेकर निकले थे। देर शाम तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। रविवार को भी ग्रामीणों ने आसपास के जंगल और अन्य स्थानों पर खोजबीन की, पर सफलता नहीं मिली。 सोमवार सुबह करीब 40 ग्रामीण युवक फिर से कटहराटांड जंगल में खोजबीन के लिए निकले। इसी दौरान घने जंगल में एक पेड़ से विष्णु कुमार का शव फंदे से लटका दिखाई दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने तत्काल बटिया थाना पुलिस को सूचना दी。 घटना की जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी सुजाता कुमारी एवं एएसआई दिलीप कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। इसके बाद एफएसएल (फॉरेंसिक) टीम को बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। जांच के बाद शव को फंदे से उतारकर कब्जे में लिया गया और पोस्टमार्टम के लिए जमुई सदर अस्पताल भेज दिया गया। मृतक की पत्नी आरती कुमारी ने बताया कि उनके पति शनिवार को लकड़ी लाने जंगल गए थे, लेकिन वापस नहीं लौटे। उन्होंने बताया कि उनकी 22 दिन पहले एक बच्ची का जन्म हुआ है। परिवार में पहले से एक बेटा और एक बेटी है। विष्णु कुमार अपने पीछे पत्नी और तीन छोटे बच्चों को छोड़ गए हैं। फिलहाल पुलिस मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा।0
0
Report
पटना में नितिन नवीन के आवास पर बैठक खत्म, नेता मौजूद
Noida, Uttar Pradesh:मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतिन नवीन के आवास पहुंचे। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की बैठक समाप्त हो गई है। नितिन नवीन के आवास पर बिहार सरकार के मंत्री दिलीप जायसवाल भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, बांकेपुर के एनडीए प्रत्याशी नीरज कुमार सिन्हा समेत तमाम नेता मौजूद है।0
0
Report
बिजनौर में नकली सोना बेचने की कोशिश कर रहे ठग युवक पकड़ा, वीडियो वायरल
Moradabad, Uttar Pradesh:बिजनौर- शातिर ठग नकली ज्वैलरी लेकर ज्वैलर्स की दुकान पर पहुंचा, लाखों रुपए का नकली सोना बेच कर व्यापारी को चपत लगाना चाहता था युवक। सर्राफा व्यापاری को शक होते ही युवक को दबोचा, सर्राफा व्यापारियों ने युवक की जमकर की पिटाई, पिटाई के बाद युवक की बिगड़ी हालत युवक को छोड़ गया। किसी राहगीर ने वीडियो बनाकर किया वायरल, धामपुर थाना क्षेत्र के सर्राफा बाजार का मामला।0
0
Report
Advertisement
उदयपुर में नगर निगम के घटिया निर्माण की पोल खुली: सड़क धंसी, कार चालक बचा
Udaipur, Rajasthan:उदयपुर से बड़ी खबर, फिर खुली नगर निगम के घटिया निर्माण की पोल। टीआरआई चौराहे के पास नाले पर बनी सड़क धंसी; हर वर्ष इसी जगह से धंसती है सड़क; हादसे के दौरान एक कार नाले में गिरने से बची; लोगों ने car चालक को बाहर निकाला; बड़ी दुर्घटना होने से टली; हादसे के बाद रोड पर लगा लंबा जाम; पुलिस ने रास्ते पर आवागमन रोक दिया。0
0
Report
गोरखपुर में नहर में मजदूर की मौत: हत्या या आत्महत्या की जांच जारी
Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोरखपुर के चौरीचौरा थाना क्षेत्र में सोमवार दोपहर फुलवरिया गांव के कुर्मी टोला स्थित नहर में एक मजदूर का शव उतराता मिला. शव मिलने की सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंची और शव को बाहर निकलवा कर पहचान कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मृतक रविवार शाम से घर से लापता था. मौत कैसे हुई यह अब जांच का विषय बना हुआ है. पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है. चौरीचौरा थाना क्षेत्र के फुलवरिया गांव के कुर्मी टोला स्थित नहर में सोमवार दोपहर ग्रामीणों ने शव देखा. सूचना मिलते ही इलाके में भीड़ जुट गई. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहचान की कोशिश शुरू की. कुछ ही देर में शव की पहचान धर्मेंद्र पासवान के रूप में हुई, वह 38 वर्षीय थे और सब्जी मंडी में मजदूरी कर परिवार चलाते थे. उनके पीछे पत्नी और तीन बच्चे हैं. परिजनों में कोहराम मच गया. छोटे भाई ने बताया कि धर्मेंद्र रविवार शाम घर से निकले थे, लेकिन रात तक नहीं लौटे. सोमवार दोपहर नहर में शव मिलने की सूचना मिली. परिजनों ने पहाड़पुर निवासी धर्मेंद्र की पहचान की. कुंदन सिंह, क्षेत्राधिकारी चौरीचौरा ने कहा कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. शुरुआती जांच में मौत के कारण स्पष्ट नहीं हो सके. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असल वजह सामने आएगी. फिलहाल पुलिस सभी संभावित पहलुओं पर जांच कर रही है. धर्मेंद्र पासवान की मौत रहस्य बनी हुई है. यह हादसा है, आत्महत्या या साजिश का नतीजा... इसका जवाब पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही सामने आएगा. इस घटना से इलाके में शोक और सनसनी है.0
0
Report
NH-9 पर अतिक्रमण हटाने के लिए प्रशासन-एनएचएआई ने बड़े अभियान शुरू किए
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ जिले के गढ़मुक्तेश्वर में राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच-9 पर यातायात को सुगम बनाने और सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए प्रशासन और एनएचएआई ने मिलकर बड़ी कार्रवाई की. गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र में हाईवे के किनारे अवैध रूप से बनाए गए ढाबों, दुकानों और अस्थाई अतिक्रमण पर प्रशासन का पीला पंजा गरजा. एनएचएआई के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर जय वर्द्धन सिंह और गढ़मुक्तेश्वर के नायब तहसीलदार वेद प्रकाश सोनी की अगुवाई में भारी पुलिस बल के साथ यह अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया. अधिकारियों के मुताबिक, हाईवे के किनारे एक्सीडेंट प्रोन एरिया (दुर्घटना संभावित क्षेत्र) में अवैध दुकानों और खोकों के कारण लगातार जाम की स्थिति बनी रहती थी, जिससे हादसों का खतरा काफी बढ़ गया था. कार्रवाई के दौरान बुलडोजर से सड़क किनारे अवैध रूप से कब्जा जमाए बैठे दुकानदारों के टिन शेड और अवैध निर्माणों को पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया गया. इस मौके पर नायब तहसीलदार वेद प्रकाश सोनी ने सख्त लहजे में चेतावनी दी कि यदि दोबारा किसी ने हाईवे की जमीन पर अतिक्रमण करने का प्रयास किया, तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी और जुर्माना भी वसूला जाएगा. एनएचएआई के अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यात्रियों की सुरक्षा सर्वोपरि है और भविष्य में भी इस प्रकार के औचक अभियान चलाकर हाईवे को पूरी तरह अतिक्रमण मुक्त रखा जाएगा.0
0
Report
Advertisement
