281403
यज्ञ के शुभारंभ पर निकली 151 कलशो की यात्रा
Kosi Kalan, Kosikalan Rural, Uttar Pradesh:*गणेश पूजन के साथ ऋगवेद परायण महायज्ञ का हुआ शुभारंभ* वेदों की स्थापना के साथ हुआ महायज्ञ का आगाज कोसीकलां। यज्ञ हमारी प्राचीन वैदिक संस्कृति का अभिन्न अंग है। हमारा देश आर्यवर्त ऋषियों का देश है। यहां हमेशा ही जगत कल्याण हेतु धार्मिक आयोजन होते रहते हैं। उत्सव नगरी में पंच यज्ञ प्रचारिणी सभा के तत्वावधान में श्रीराम मंदिर निर्माण, राष्ट्र सुरक्षा, जगत कल्याण हितार्थ ग्यारह दिवसीय ऋग्वेद परायण महायज्ञ का विधिवत शुभारंभ हुआ।0
0
Report
281403
Mathura- प्रसिद्ध बालाजी मंदिर पर हनुमान जन्मोत्सव पर हुए अनेक कार्यक्रम
Bukharari, Uttar Pradesh:कोसीकला के प्रसिद्ध बालाजी मंदिर पर हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर अनेक प्रकार के कार्यक्रम किए गए । जिसमें प्रात हवन यज्ञ और उसके बाद भजन संध्या तथा भंडारे का कार्यक्रम हुआ। इस दौरान भाजपा के जिला अध्यक्ष निर्भय पांडे मंडल अध्यक्ष अजय गोयंका ने सभी को हनुमान जन्मोत्सव की शुभकामनाएं दी।0
0
Report
281403
Mathura - हनुमान जन्मोत्सव पर राधाकांत मंदिर में हुआ विशाल भंडारा
Kosi Kalan, Kosikalan Rural, Uttar Pradesh:कोसीकला के तालाब शाही स्थित राधाकांत मंदिर में हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर विशाल भंडारी का आयोजन किया गया। जिसमें हजारों की संख्या में नगर व क्षेत्र के लोगों ने भंडारा प्रसाद खाया। इस दौरान मंदिर के महंत ने बताया कि हनुमान जन्मोत्सव पर नगर व क्षेत्र वासियों के सहयोग से पिछले कई वर्षों से यह विशाल भंडारे का आयोजन किया जा रहा है।0
0
Report
Advertisement
281403
Mathura - महावीर स्वामी की जयंती पर कोसीकला में निकली शोभायात्रा
Ajijpur, Uttar Pradesh:कोसीकला में महावीर स्वामी की जयंती पर सराफा बाजार से शोभायात्रा निकाली गई, जो कि नगर के सभी प्रमुख मार्ग से होती हुई महावीर दिगंबर जैन मंदिर तक पहुंची. इस शोभायात्रा में जैन समाज के पुरुष महिलाएं बच्चे बैंड बाजा की धुनों पर नाचते झूमते गाते चल रहे थे।
0
0
Report
281403
Mathura - कैबिनेट मंत्री ने किया किसान मजदूर प्रतीक्षालय का शुभारंभ
Kosi Kalan, Kosikalan Rural, Uttar Pradesh:कोसीकला के थाना रोड के समीप बने किसान मजदूर प्रतीक्षालय का शुभारंभ प्रदेश के कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण ने राम मनोहर लोहिया की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया। वहीं दूसरी तरफ उन्होंने बस स्टैंड के समीप बनी सहकारी समिति की सड़क नगर पालिका द्वारा बनाई गई थी, उसका भी लोकार्पण किया। इस दौरान उनके साथ प्रतिनिधि नरदेव चौधरी नगर पालिका अध्यक्ष धर्मवीर अग्रवाल नगर पालिका के कई सभासद व भाजपा कार्यकर्ता एवं क्षेत्र के लोग मौजूद रहे।0
0
Report
