281403
Mathura: विधि नारी सेवा समिति ने कराया ब्राइडल और डांस कंपटीशन
Kosi Kalan, Kosikalan Rural, Uttar Pradesh:शहर की प्रमुख सामाजिक संस्था विधि नारी सेवा समिति द्वारा ब्राइडल मेकअप और डांस कंपटीशन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ समिति की संचालिका अर्चना वैष्णव और एंटी रोमियो स्क्वायड की जिला प्रभारी अलका रानी ने दीप प्रज्वलन से किया। इस प्रतियोगिता में हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, और दिल्ली से आई युवतियों ने भाग लिया। विजेताओं को प्रथम, द्वितीय, तृतीय और सांत्वना पुरस्कार दिए गए।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
जालौन में गर्भवती रोडवेज परिचालक पर चाकू हमला, परिवार सहित दबंगों का हमला
Jalaun, Uttar Pradesh:जालौन में चार माह की गर्भवती रोडवेज परिचालक से मारपीट और चाकू से हमला करने का आरोप, मामा के लड़के 16 वर्षीय किशोर नमन को बचाने पहुंची महिला व उसके पति से मारपीट, दबंग पिता-पुत्र समेत कई लोगों पर लाठी-डंडों और पत्थरों से मारपीट करने का आरोप, मारपीट के दौरान एक युवक पर गर्भवती रोडवेज परिचालक पर चाकू से हमला करने का आरोप, मारपीट और हमले के दौरान महिला और उसका पति हुआ घायल, महिला के हाथ में आए चार टांके, मारपीट के दौरान बीच बचाव करने पहुंचे रिश्तेदार भी हुए घायल, घटना से जुड़ा गाली गलौज का वीडियो भी सोशल मीडिया पर हुआ वायरल, मारपीट के बाद जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हुए आरोपी, पुलिस द्वारा कार्रवाई न करने पर महिला ने कोंच में संपूर्ण समाधान दिवस में एसपी विनय कुमार सिंह से की शिकायत, एसपी ने घटना का तुरंत संज्ञान लेकर उरई कोतवाली पुलिस को FIR दर्ज करने के दिए निर्देश, जालौन के उरई कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला लहरियापुरवा का मामला।0
0
Report
गौरी माता के आगमन की धूम: शहापुर, कल्याण और भिवंडी ने सजाए घर
Thane, Maharashtra:शहापूर, कल्याण, भिवंडी - गौरी मातेचे उत्साहात आगमन... शहापूर, कल्याण आणि भिवंडी परिसरात काल रात्री उशिरापर्यंत मोठ्या उत्साहात गौरीचे आगमन झाले. गौराई म्हणजे आपल्या घरची लेक वर्षभरानंतर माहेरी येते, त्यामुळे तिच्या स्वागतासाठी घरोघरी आनंदाचे आणि भक्तिमय वातावरण पाहायला मिळत आहे. VO-1: गणपती बाप्पाच्या आगमनानंतर प्रतीक्षा असते ती गौरी मातेच्या आगमनाची. काल रात्री उशिरापर्यंत शहापूर, कल्याण आणि भिवंडी परिसरात हजारो घरांमध्ये गौरीचे मोठ्या थाटामाटात आगमन झाले. तुम्ही या दृश्यांमध्ये पाहू शकता की घरात सुंदर फुलांनी सजवलेला मखर, आकर्षक रोषणाई आणि गौरी मातेची सुंदर मूर्ती स्थापित करण्यात आली आहे. VO-2: गौरी म्हणजे आपली लेक आणि ती एका वर्षाने घरी येत असल्याने तिच्या स्वागताची जोरदार तयारी सुरू आहे. घरातील महिलांनी पारंपरिक साडी नेसून धूप, दीप, ओवाळणी करून आरती केली. या वेळी संपूर्ण कुटुन्प एकत्र येऊन गौरी मातेची पूजा करताना दिसत आहे. मखराची आरास, घरातील सजावट, विविध पदार्थांचे नैवेद्य आणि गोडधोड बनवण्याची लगबग सर्वत्र दिसून येत आहे. आज गणपती बाप्पांसोबतच गौरी मातेचेही विसर्जन होणार असल्याने सध्या भाविक विविध प्रकारचे नैवेद्य अर्पण करण्यात आणि गौरीला निरोप देण्याच्या तयारीत व्यस्त आहेत.0
0
Report
बहादुरगढ़ में 10 करोड़ के विकास कार्य, फुटबॉल स्टेडियम और पार्किंग की घोषणा
Jhajjar, Haryana:बहादुरगढ़ को मिली करीबन 10 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात。 7 करोड़ 23 लाख की लागत से बनेगा फुटबाल स्टेडियम。 एचएल सिटी सेक्टर 37 में होगा निर्माण。 2 एकड़ में फुटबॉल स्टेडियम और करीब 2 एकड़ में बनेगी पार्किंग。 फुटबाल स्टेडियम में 600 लोगों के बैठने के लिए बनेगा पैवेलियन。 250 गाड़ियों के लिए पार्किंग का होगा निर्माण。 विधायक राजेश जून और एचएल सिटी के निदेशक राकेश जून ने किया शिलान्यास。 1 करोड़ 92 लाख की लागत से निर्मित जॉगिंग और साइकिल ट्रैक का किया उद्धघाटन。0
0
Report
Advertisement
बरेली में प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने की पति की हत्या, 6 दिन बाद झाड़ियों से बरामद हुई सड़ी-गली लाश
Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली के भुता थाना क्षेत्र के फैजनगर गांव में पति-पत्नी के रिश्ते को शर्मसार करने वाली सनसनीखेज वारदात सामने आई है। आरोप है कि शादी के करीब 20 साल बाद पत्नी नरगिस ने अपने प्रेमी राजा के साथ मिलकर पति पप्पू की हत्या कर दी। इसके बाद शव को बोरे में भरकर बाइक से करीब दो किलोमीटर दूर झाड़ियों में फेंक दिया गया। पप्पू दिल्ली में सिलाई का काम करता था और उसके छह बच्चे हैं। परिजनों का आरोप है कि नरगिस का गांव के ही राजा से करीब चार साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। कुछ दिन पहले पप्पू ने दोनों को आपत्तिजनक हालत में देख लिया था और पत्नी के संबंधों का विरोध किया था।12 सितंबर को पप्पू लापता हो गया। पत्नी ने 15 सितंबर को उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई और अगले दिन प्रेमी राजा पर ही हत्या का शक जताते हुए पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने राजा और नरगिस को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो कथित हत्या की पूरी कहानी सामने आई। पुलिस के मुताबिक, नरगिस ने पप्पू के पैर पकड़े और राजा ने रस्सी से उसका गला घोंट दिया। इसके बाद शव को बोरे में भरकर बाइक से झाड़ियों में फेंक दिया गया। पुलिस ने दोनों की निशानदेही पर शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।0
0
Report
पारिवारिक कलह में 25 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर दी जान
Parasa Buzurg, Uttar Pradesh:परतावल/श्यामदेउरवा। श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के परतावल स्थित तिवारी टोला की हरिजन बस्ती में शनिवार को एक 25 वर्षीय युवक ने कथित रूप से पारिवारिक कलह के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।0
0
Report
नरेला में पुलिसकर्मी पति ने पत्नी की हत्या कर खुदकुशी की, जांच जारी
New Delhi, Delhi:बाहरी दिल्ली के नरेला इलाके से सामने आया सनसनीखेज मामला. नरेला में एक शख्स ने अपनी पत्नी की हत्या कर खुद भी किया सुसाइड. मृतक की पहचान 36 वर्षीय मोनू के रूप में हुई है. मिली जानकारी के अनुसार मृतक दिल्ली पुलिस में हेड कांस्टेबल था. बताया जा रहा है कि मोनू ने अपनी पत्नी की हत्या करने के बाद फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. घटना के वक्त उनके दो बच्चे थे जो बाहर गए हुए थे. बच्चे घर लौटे तो दरवाजा अंदर से बंद मिलने और रोने-बिलखने पर पड़ोसियों ने खिड़की से अंदर देखा. अंदर देखा तो पत्नी का शव खून से लथपथ पड़ा था और पति फंदे से लटका दिखा. पड़ोसियों द्वारा 112 नंबर पर कॉल कर सूचना दी गई. सूचना के बाद दिल्ली पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की गई. फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का दौरा कर सभी साक्ष्य जुटाए. फिलहाल इस वारदात को क्यों अंजाम दिया गया है अभी इसका खुलासा नहीं हुआ है. पुलिस आत्महत्या व हत्या के पीछे के कारणों का पता लगाने में जुटी है फिलहाल पुलिस अब पूरे मामले की तफ्तीश में जुट गई है.0
0
Report
Advertisement
लोहरदगा पहुंचे सांसद सुखदेव भगत ने भाजपा के खिलाफ अभियान की घोषणा की
Lohardaga, Jharkhand:लोहरदगा- छत्तीसगढ़ के प्रभारी बनने के बाद दिल्ली से लौटने के बाद पहली बार लोहरदगा पहुंचे सांसद सुखदेव भगत का अभिनंदन कांग्रेस कार्यालय में किया गया। सांसद सुखदेव भगत ने इस मौके पर कहा कि बड़ी जिम्मेदारी मिली है जिसका पूरी तन्मयता के साथ पालन करेंगे। आने वाले समय में भाजपा सरकार के विरुद्ध अभियान शुरू किया जाएगा। साथ ही इन्होंने पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी पर सांसद सुखदेव भगत ने निशाना साधा।0
0
Report
गिरिडीह: देवरी के जमडीहा में विवाद के बाद दो छात्र घायल, गांव में तनाव
Giridih, Jharkhand:एभीबी : गिरिडीह जिले के देवरी थाना क्षेत्र के जमडीहा गांव में शनिवार सुबह दो पक्षों के बीच हुए विवाद के बाद मारपीट की घटना में दो छात्र घायल हो गए। घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। जानकारी के अनुसार शनिवार की सुबह तकरीबन साढ़े आठ बजे दोनों छात्र कोचिंग सेंटर से पढ़ाई कर वापस अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में दूसरे पक्ष के लोगों ने उनके साथ मारपीट कर दी। मारपीट में दोनों छात्र घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई और तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। सूचना पाकर देवरी थाना की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों घायल छात्रों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवरी ले गई, जहां दोनों का इलाज किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए गांव में एहतियातन पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और दोनों पक्षों से पूछताछ कर रही है。0
0
Report
जगदलपुर संजय मार्केट में बिजली तार छूने से 16 वर्षीय डोसा संचालक की मौत
Jagdalpur, Chhattisgarh:जगदलपुर शहर के संजय मार्केट में शनिवार को करंट के चपेट में आने से डोसा सेंटर संचालक युवक की मौत हो गई, मृतक की पहचान अंशुल कश्यप 16 वर्ष के रूप में हुई है, दर्दनाक हादसे का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, वीडियो में देखा जा सकता है कि युवक करीब 7:24 को अपने डोसा सेंटर पहुंचा और साफ सफाई करने लगा इस दौरान, डोसा ठेले के ऊपर से गुजर रही विद्युत लाइन के चपेट में युवक आ गया, जिसकी वजह से युवक की मौके पर ही मौत हो गई, बताया जा रहा है कि खुले बिजली के तार की वजह से यह हादसा हुआ, घटना के बाद मौके पर पहुंची कोतवाली थाने की पुलिस ने शव को पीएम के लिए हॉस्पिटल भेजा, मामले को लेकर कोतवाली थाना प्रभारी लिलाधर राठौर ने बताया मामले में मर्ग कायम कर लिया गया है एवं आगे की कार्रवाई की जा रही है।0
0
Report
Advertisement
मिशन रोजगार: 818 चयनित अभ्यर्थियों को यूपी में नियुक्ति पत्र वितरित
Noida, Uttar Pradesh:यूपी सरकार के मिशन रोजगार के अंतर्गत UPPSC एवं UPSSSC द्वारा व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग में अनुदेशक, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग में सहायक सांख्यिकीय अधिकारी, आयुष विभाग में प्रोफेसर, रीडर, लेक्चरर व फार्मासिस्ट और चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में एक्स-रे टेक्नीशियन के पदों पर चयनित 818 अभ्यर्थियों को आज लखनऊ में नियुक्ति-पत्र वितरित किया गया। इस अवसर पर आत्मनिर्भरता एवं स्वावलंबन की दिशा में अग्रसर नवचयनित अभ्यर्थियों से संवाद भी हुआ। पूर्ण विश्वास है कि आप सभी ईमानदारी, निष्ठा और तन्मयता के साथ उत्तर प्रदेश शासन का हिस्सा बनकर अपनी प्रतिभा, ऊर्जा एवं सेवाभाव से प्रदेश की 25 करोड़ जनता की सेवा करेंगे तथा 'विकसित उत्तर प्रदेश' के संकलप को साकार करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देंगे। सभी नवचयनित अभ्यर्थियों और उनके अभिभावकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।0
0
Report
सीकर: कालिका पेट्रोलिंग यूनिट ने CLC स्कूल में सुरक्षा और आत्मरक्षा जागरूकता कार्यक्रम चलाया
Sikar, Rajasthan:सीकर के CLC स्कूल में कालिका पेट्रोलिंग यूनिट का जागरूकता कार्यक्रम बच्चों को आत्मरक्षा और सुरक्षा के प्रति किया गया जागरूक CLC स्कूल में बच्चों को बताया गया गुड टच-बैड टच का महत्व harassment या परेशानी होने पर कालिका टीम से संपर्क की दी जानकारी कालिका टीम ने बच्चों को हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी सीकर के CLC हायर सेकेंडरी स्कूल में शनिवार को प्रार्थना सभा के दौरान कालिका पेट्रोलिंग यूनिट की ओर से विद्यार्थियों के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को सुरक्षा, आत्मरक्षा और साइबर अपराध सहित विभिन्न मुद्दों के प्रति जागरूक करना रहा।कार्यक्रम में कालिका पेट्रोलिंग यूनिट की टीम ने बच्चों को गुड टच और बैड टच के बारे में जानकारी दी। साथ ही बताया गया कि यदि उनके साथ किसी तरह का गलत व्यवहार, harassment या कोई असामान्य घटना होती है और वे इसे अपने माता-पिता या दोस्तों के साथ साझा नहीं कर पा रहे हैं, तो वे कालिका टीम से संपर्क कर सकते हैं।कालिका पेट्रोलिंग यूनिट की सुविधा ने बताया कि टीम का उद्देश्य बच्चों को सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराना है, ताकि वे बिना किसी डर या झिझक के अपनी समस्या साझा कर सकें। उन्होंने बताया कि कालिका पेट्रोलिंग यूनिट राजस्थान के विभिन्न क्षेत्रों में बच्चों की सुरक्षा को लेकर जागरूकता का काम कर रही है।वहीं डॉक्टर अनिल शर्मा ने कालिका टीम के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से बच्चों और अभिभावकों में सुरक्षा की भावना मजबूत होती है।कार्यक्रम में बच्चों को साइबर फ्रॉड की स्थिति में हेल्पलाइन नंबर की जानकारी दी गई। साथ ही विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने और पढ़ाई पर ध्यान देने के लिए भी जागरूक किया गया। कालिका पेट्रोलिंग यूनिट की सुबिधा ने बताया कि आज हमारा कार्यक्रम CLC में बच्चों को जागरूक करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों को उनकी सुरक्षा, आत्मरक्षा और उनके साथ होने वाली किसी भी गलत घटना के बारे में खुलकर जानकारी साझा करने के लिए जागरूक किया गया।हमारी टीम का मुख्य प्रबंधन सीकर एसपी साहब के निर्देशन में किया जा रहा है। पुलिस कंट्रोल इंचार्ज श्री अजय जी और श्री गजराज जी सहित हमारी पूरी टीम बच्चों की सुरक्षा के लिए काम कर रही है।इस टीम का मुख्य उद्देश्य यह है कि अगर बच्चों के साथ कोई ऐसी गलत घटना हो रही है, जिसे वे अपने माता-पिता या अपने फ्रेंड सर्कल के साथ साझा नहीं कर पा रहे हैं, तो वे कालिका पेट्रोलिंग यूनिट से संपर्क कर सकते हैं। यह सुविधा केवल सीकर में ही नहीं, बल्कि पूरे राजस्थान में कालिका पेट्रोलिंग यूनिट के माध्यम से उपलब्ध है।हम बच्चों को हेल्पलाइन नंबरों के बारे में भी जानकारी दे रहे हैं। उन्हें गुड टच और बैड टच के बारे में बताया जा रहा है और यह समझाया जा रहा है कि अगर उनके साथ किसी तरह का गलत व्यवहार हो रहा है तो वे इसकी जानकारी किसे दें। जरूरत पड़ने पर बच्चे हमारी टीम को सिविल ड्रेस में भी बुला सकते हैं।इसके अलावा बच्चों को हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी भी दी जा रही है। अगर किसी बच्चे के साथ साइबर फ्रॉड हो रहा है या साइबर अपराध से जुड़ी कोई समस्या है, तो वह संपर्क कर सकता है।हम बच्चों को यह भी समझा रहे हैं कि उन्हें बिना किसी डर या झिझक के अपनी समस्याओं के बारे में बात करनी चाहिए। साथ ही, बच्चों को नशे से दूर रहने और अपने भविष्य एवं पढ़ाई पर ध्यान देने के लिए भी जागरूक किया जा रहा है। हमारा उद्देश्य है कि बच्चे सुरक्षित रहें, जागरूक रहें और किसी भी परेशानी की स्थिति में सही समय पर मदद ले सकें।डॉक्टर अनिल शर्मा ने बताया कि CLC यूनिट के स्कूल, CLC हायर सेकेंडरी स्कूल में आज प्रार्थना सभा के दौरान कालिका टीम द्वारा बच्चों को विशेष रूप से आत्मरक्षा और सुरक्षा के बारे में जानकारी दी गई। बच्चों को बताया गया कि अगर उनके आसपास कोई संदिग्ध या असामान्य घटना घटित हो रही है, या विशेष रूप से छात्राओं को किसी तरह के harassment का सामना करना पड़ रहा है, तो ऐसी स्थिति में अपनी सुरक्षा कैसे सुनिश्चित करें और इसकी जानकारी संबंधित लोगों तक कैसे पहुंचाएं।इस अवसर पर कालिका टीम के विनोद जी, सुबिता जी, कमोजी, सुमन जी सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। टीम ने बच्चों को बहुत अच्छे तरीके से सुरक्षा और आत्मरक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी।मैं विभाग और कालिका टीम का धन्यवाद करता हूं कि वह बच्चों की सुरक्षा के लिए इतना अच्छा कार्य कर रहे हैं। इस तरह के प्रयासों से आम नागरिकों में सुरक्षा की भावना मजबूत होती है। खासतौर पर वे अभिभावक, जो अपने बच्चों को पढ़ाई के लिए बाहर से सीकर भेज रहे हैं, वे भी अपने बच्चों को एक सुरक्षित वातावरण में छोड़कर निश्चिंत महसूस कर सकते हैं।0
0
Report
जीजा की हत्या: 12 बीघा जमीन विवाद में चचेरे साले का खुलासा
Bokaro Steel City, Jharkhand:थाना में जीजा की गुमशुदगी का रिपोर्ट दर्ज करनेवाला साला ही निकला जीजा का कातिल। बोकारो पुलिस ने जब हत्या की वारदात पर से उठाया पर्दा तो लोग भी हो गए अचंभित। 12 बीघा जमीन विवाद को लेकर चचेरे साला ने अपने एक सहयोगी के साथ मिलकर अपने चचेरे जीजा का किया हत्या। घटना बोकारो के चन्दनक्यारी के बरमसिया ओपी थाना क्षेत्र का। ये मामला चन्दनक्यारी के बरमसिया ओपी थाना क्षेत्र की जहां 12 सितंबर को गुम हुआ एक व्यक्ति की 14 सितंबर को चन्दनक्यारी के बरमसिया ओपी थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज होते ही पुलिस हरकत में आती है जहां पुलिस को 17 सितंबर को एक सड़ी गली लाश की सूचना मिलती है। पुलिस त्वरित करवाई करते हुए शव को कब्जे में लेकर जांच करती है तो पाया जाता है कि ये वही कोका गोप का शव है जो पिछले 12 सितंबर को मिसिंग हुआ था और मिसिंग का सनहा 14 तारीख को बरमसिया ओपी में दर्ज हुआ था। पुलिस ने जैसे जैसे अनुसंधान आगे किया और मृतक अंतिम बार किसके साथ देखा गया तो पता चला कि जिसने थाना में गुमशुदगी का सनहा दर्ज कराया था वही चचेरा साला भगीरथ गोप के साथ अंतिम रूप से देखा गया था। पुलिस ने जब भगीरथ गोप से कड़ाई से पूछताछ किया तो सारे राज उगल दिया और अपने एक साथी भूदेव गोप के साथ अपने चचेरे जीजा कोका गोप की हत्या की बात कबूल ली। हत्या का कारण बोकारो के चास ASP वेदांत शंकर ने कहा कि ये हत्या लगभग 12 बीघा जमीन के बंटवारे के विवाद के चलते हुआ जहां मृतक कोका गोप के ससुर की अभी 2 हफ्ते पहले ही मौत हुई थी जहां मृतक अपने ससुराल आया हुआ था। मृतक के ससुर की तीन बेटी है और कोई बेटा नहीं है ऐसे में दामाद कोका ससुर की जमीन को बटवारा कराना चाह रहा था, जिसको लेकर आरोपी चचेरा साला भगीरथ गोप के साथ मनमुटाव चल रहा था। चचेरा साला जमीन में कोई हक देना नहीं चाह रहा था और इसी को लेकर विवाद गहराया। ASP ने जानकारी देते हुए कहा कि 12 सितम्बर को जीजा कोका गोप बाजार में खरीदारी करने निकला था उसी दौरान उसे आरोपियों ने बरमसिया ओपी के खासी नदी किनारे ले गया और गमछे से दोनों आरोपियों ने गाला घोंटकर हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी बड़े ही आराम से घर वापस आ गए। जब मृतक की खोजबीन परिवार के लोगों के द्वारा करना शुरू किया गया तो आरोपी ने बड़े ही चालाकी से खुद थाना में गुशुदगी का रिपोर्ट दर्ज कराया ताकि लोगो को उसपर शक न हो। लेकिन कहते है न कानून के हाथ लंबे होते है। आरोपी की चालाकी ज्यादा दिनों तक नहीं चली और 17 सितंबर को शव मिलते ही मृतक का लास्ट लोकेशन देखा गया जहां आरोपी चचेरे साला भगीरथ गोप से साथ निकला। पुलिस ने अनुसंधान में कोई चूक न हो इसलिए तकनीकी साक्ष्य और डॉग स्क्वाड का सहारा लिया जहां पुलिस का शक और मजबूत हो गया। पुलिस ने आरोपी से कड़ाई से पूछताछ की तो सारे राज उगल दिया जहां हत्या की बात कबूल करते हुए अपने एक और सहयोगी भूदेव गोप का नाम लिया। आरोपियों ने कहा कि उसे चन्दनक्यारी के बरमसिया ओपी के खासी नदी के पास ले जाकर गमछा से गला दबाकर 12 सितंबर को ही हत्या कर दी थी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया। ASP वेदांत शंकर ने कहा कि मृतक पिंडराजोड़ा के काशीझरिया का रहनेवाला था और चन्दनक्यारी अपने ससुराल आया हुआ था।0
0
Report
Advertisement
बरेली सुभाषनगर पुलिस ने 1 किलो 34 ग्राम अफीम के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार
Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली थाना सुभाषनगर पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक को भारी मात्रा में अफीम के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 1 किलो 34 ग्राम अवैध अफीम और एक मोबाइल फोन बरामद किया है।मिली जानकारी के अनुसार मुखबिर से मिली गुप्त सूचना के आधार पर सुभाषनगर पुलिस ने करेली अंडरपास के आगे बुखारा रोड पर घेराबंदी कर एक संदिग्ध युवक को पकड़ा। तलाशी लेने पर उसके पास से 1 किलो 34 ग्राम अफीम बरामद हुई। पकड़े गए आरोपी की पहचान कमलजीत उर्फ अमरजीत निवासी ग्राम जगतपुर, थाना कैंट, बरेली के रूप में हुई है।पूछताछ के दौरान आरोपी कमलजीत ने बताया कि वह यह अफीम अपने मामा धर्मवीर (पुत्र शेर सिंह, निवासी ग्राम कांधरपुर, थाना कैंट, बरेली) से लेकर आया था। उसने स्वीकार किया कि वह अपने मामा के साथ मिलकर अफीम की खरीद-फरोख्त का काम करता है और बरामद अफीम को राह चलते लोगों को बेचने जा रहा था, तभी पुलिस के हत्थे चढ़ गया।सुभाषनगर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध NDPS एक्ट में मामला दर्ज कर लिया है और अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।0
0
Report
खूंटी में जेएमएम का धरना: केंद्र के खनन विधेयक को वापस लेने की मांग
Khunti, Jharkhand:खूँटी जिले के विभिन्न प्रखंड कार्यालयों के सामने झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने आज खनन नियमावली के विरुद्ध धरना प्रदर्शन किया, जिसमें जेएमएम के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति के नाम प्रखंड विकास पदाधिकारियों को ज्ञापन सौंपा और खान एवं खनिज विधेयक को वापस लेने की मांग की। इस दौरान खूँटी प्रखंड मुख्यालय के सामने सौ से अधिक पार्टी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। वहीं प्रदेश केंद्रीय समिति सदस्य स्नेहलता कंडुलना और जिला संगठन सचिव शंकर मुण्डा की अगुवाई में किया गया, जिसमें झामुमो के कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की और अधिनियम वापस लेने की मांग की। प्रदेश केंद्रीय समिति सदस्य लता कंदूला ने बताया कि जल जंगल जमीन पर केंद्र सरकार की नजर है जो कि यहां के फल पेड़ पौधे से लोगों का जीवन निर्भर करता है वहीं खूंटी जिले में सोना और लोहा का खनिज है, और हम चाहते हैं कि हमारा यह खनिज संपदा हमारे राज्य की संपत्ति है इस पर हमारा अधिकार होना चाहिए। जिला उपाध्यक्ष संकष्टी मुंडा ने कहा कि आज एक दिवसीय धरना प्रदर्शन के माध्यम से मांग कर रहे हैं कि अधिनियम को केंद्र सरकार वापस ले और यह अधिकार राज्य सरकार को दे।0
0
Report
20वें रोजगार मेले में 51 हजार से अधिक युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित
Noida, Uttar Pradesh:डबल इंजन सरकार में निष्पक्ष एवं पारदर्शी भर्ती प्रक्रियाएं आज प्रदेश के युवाओं के भविष्य को नई उड़ान दे रही हैं। आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 20वें रोजगार मेले के अंतर्गत विभिन्न केंद्रीय विभागों में नवचयनित 51 हजार से अधिक युवाओं को नियुक्ति-पत्र वितरित किए। नवचयनित अभ्यर्थियों को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं। युवा शक्ति को आत्मनिर्भरता और स्वावलंबन से जोड़ने वाली अभिनव पहल हेतु आदरणीय प्रधानमंत्री जी का हार्दिक आभार।0
0
Report
Advertisement
