281204
Mathura - सैनिक स्कूल के छात्रों ने निकाली जन जागरूकता रैली
Raya, Uttar Pradesh:एसआईएस सैनिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने आज सोमवार को शिक्षा को लेकर जन जागरूकता रैली निकाली। स्कूल प्रबन्धक आशीष सिंह ने बताया कि शिक्षा पर हर बच्चे का अधिकार है।गरीब बच्चे पैसों के आभाव में अच्छी शिक्षा ग्रहण नहीं कर पाते है,जिसको देखते हुए हमारे विद्यालय में गरीब छात्रों को निःशुल्क शिक्षा प्रदान की जायेगी। जिससे उक्त छात्र होनहार होकर अपने विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन कर सकें।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
रायगढ़ में लूट और किशोर पर चाकू हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी
Darogapara, Chhattisgarh:रायगढ़ शहर के जूटमिल थाना क्षेत्र में 4 अक्टूबर की रात हुई लूट और 17 वर्षीय किशोर पर चाकू से हमला की दो अलग-अलग वारदातों का पुलिस ने 48 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। मामले में पुलिस ने दो विधि से संघर्षरत बालकों के साथ बालिग आरोपी गणेश सारथी (24) को हिरासत में लिया है। आरोपियों के कब्जे से लूटा गया मोबाइल, वारदात में प्रयुक्त बटन चाकू और लोहे का कड़ा बरामद किया गया है। मामले में शामिल चार अन्य आरोपी अभी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है। पहली वारदात 4 अक्टूबर की रात करीब 9 बजे मिनीमाता चौक के पास रेलवे पटरी के नजदीक हुई। महरापारा निवासी रितेश कुमार जैन (35) का रास्ता रोककर आरोपियों ने गाली-गलौज और मारपीट की। इसी दौरान चाकू से उसके सीने पर वार कर 300 रुपये नगद और वीवो मोबाइल लूटकर फरार हो गए। मामले में जूटमिल पुलिस ने अपराध क्रमांक 603/2026 दर्ज किया था। इसी रात करीब 8 बजे बजरंगपारा में 17 वर्षीय किशोर से शराब के लिए पैसे मांगने को लेकर विवाद हुआ। आरोपियों ने किशोर के साथ मारपीट की और जान से मारने की नीयत से उसके पेट में चाकू से वार कर दिया। इस मामले में अपराध क्रमांक 607/2026 दर्ज कर चार आरोपियों को नामजद किया गया था। पुलिस ने संदिग्धों से पूछताछ और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर तीन आरोपियों को पकड़ा। जांच में दोनों विधि से संघर्षरत बालकों की दोनों घटनाओं में संल्र्तता सामने आई, जबकि गणेश सारथी की मारपीट की घटना में भूमिका पाई गई। पुलिस के मुताबिक पकड़े गए आरोपियों का पूर्व में भी आपराधिक रिकॉर्ड रहा है और वे हत्या, हत्या के प्रयास, लूट व मारपीट जैसे मामलों में संल्र्त रहे हैं। दोनों विधि से संघर्षरत बालकों को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया जा रहा है, जबकि बालिग आरोपी गणेश सारथी के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। फरार चार आरोपियों की तलाश में पुलिस की टीमें जुटी हुई हैं.0
0
Report
दरभंगा के मयंक झा ने इंडोनेशिया MMA जीत से मिथिला-भारत का परचम लहराया
Darbhanga, Bihar:मिथिला के लाल मयंक झा ने इंडोनेशिया में लहराया भारत का परचम, दरभंगा एयरपोर्ट से ऐतिहासिक दरबार हॉल तक हुआ जोरदार स्वागत राज दरभंगा से मिली आर्थिक सहायता ने मयंक के सपने को दी उड़ान, MMA फाइट में शानदार जीत के बाद माता-पिता समेत शहरवासियों ने किया भव्य अभिनंदन दरभंगा के लाल मयंक झा ने इंडोनेशिया में कमाल कर दिखाया है। बाली में आयोजित अंतरराष्ट्रीय फाइट नाइट ‘सीएफ कांग्गू फाइट नाइट-40’ की मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स (एमएमए)में शानदार जीत दर्ज कर मयंक ने न सिर्फ दरभंगा और मिथिला, बल्कि पूरे भारत का नाम अंतरराष्ट्रीय मंच पर रोशन किया है। मयंक की इस ऐतिहासिक उपलब्धि के बाद दरभंगा एयरपोर्ट से लेकर कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय के ऐतिहासिक दरबार हॉल तक जोरदार स्वागत और अभिनंदन किया गया है। एयरपोर्ट पर पहुंचते ही माता-पिता समेत शहरवासियों ने मयंक का गर्मजोशी से स्वागत किया। इसके बाद शहर के विभिन्न स्थानों पर भी लोगों ने फूल-मालाओं और जयकारों के साथ उनका अभिनंदन किया। रामबाग निवासी मयंक झा, अमरकांत झा और वंदना झा के पुत्र हैं। उनकी इस सफलता में राज दरभंगा परिवार की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। राज परिवार की ओर से मिली आर्थिक सहायता ने मयंक को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतियोगिता में हिस्सा लेने और अपने हुनर को साबित करने का अवसर दिया। मयंक की सफलता इस बात की मिसाल है कि प्रतिभा को सही सहयोग और प्रोत्साहन मिले तो मिथिला के युवा वैश्विक मंच पर भी अपना परचम लहरा सकते हैं। इसी गौरवशाली उपलब्धि के सम्मान में राज दरभंगा की ओर से कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय के ऐतिहासिक दरबार हॉल में नागरिक अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। यहां मयंक को सम्मानित कर उनकी उपलब्धि की सराहना की गई। दरभंगा और खेल का रिश्ता भी कोई नया नहीं है। राज दरभंगा के समय से ही शहर में खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देने की समृद्ध परंपरा रही है। फुटबॉल से लेकर पोलो तक, दरभंगा राज ने खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। अब इसी खेल परंपरा को आगे बढ़ाते हुए मयंक झा जैसे युवा फाइटर का अंतरराष्ट्रीय मंच पर पहुंचना और जीत हासिल करना मिथिला के लिए गर्व की बात है। दरबार हॉल में हुए इस नागरिक अभिनंदन के जरिए मयंक को सम्मान देने के साथ-साथ मिथिला के दूसरे युवाओं को भी खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने का संदेश दिया गया। मिथिला के लाल मयंक झा ने साबित कर दिया है कि हौसला, मेहनत और सही सहयोग मिले तो दरभंगा की प्रतिभा इंडोनेशिया तक भारत का परचम लहरा सकती है। बाइट 1,मयंक झा,एमएमए में जीत दर्ज करने वाले 2,अमरकांत झा,मयंक के पिता 3,वंदना झा,मयंक के मां0
0
Report
जगडlपुर के नयापारा सड़क निर्माण रोकने का विरोध, कांग्रेस का प्रदर्शन
Jagdalpur, Chhattisgarh:जगदलपुर के नयापारा में मंगलवार को कांग्रेस की स्थानीय इकाई के द्वारा नयापारा के मुख्य सड़क के निर्माण में हो रही देरी को लेकर विरोध प्रदर्शन किया गया, कांग्रेस के स्थानीय नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने निर्माणाधीन सड़क में बैठकर नगर निगम एवं राज्य सरकार के खिलाफ आक्रोश जाहिर किया, इस दौरान मौके पर पहुंचे pwd के अधिकारियों के मान मनौवल के बाद कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन खत्म किया, बता दें कि 6 महीने से इस सड़क का निर्माण जारी है लेकिन आधा अधूरा एस्टीमेट होने के चलते ठेकेदार ने सड़क निर्माण रोक दिया है जिसकी वजह से राहगीरों को धूल और जर्जर सड़क से होकर गुजरना पड़ता है।0
0
Report
Advertisement
नवपदस्थ प्राचार्य के कक्ष में जल छिड़काव वीडियो वायरल, भीम आर्मी का विरोध
Maihar, Madhya Pradesh:मैहर जिले के अमरपाटन तहसील अंतर्गत करही स्थित शासकीय पीएम श्री उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में नवपदस्थ प्राचार्य द्वारा कार्यभार ग्रहण करने के दौरान प्राचार्य कक्ष में जल का छिड़काव किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद भारी विवाद खड़ा हो गया है। इस घटना को लेकर भीम आर्मी ने तीखा विरोध दर्ज कराया और विद्यालय के मुख्य द्वार पर करीब एक घंटे तक जोरदार प्रदर्शन किया। मौके पर पहुंचे तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर प्रदर्शनकारियों ने नवपदस्थ प्राचार्य के खिलाफ सख्त दंडात्मक कार्रवाई की मांग की है। रिटायरमेंट के बाद पदभार ग्रहण का वीडियो वायरल जानकारी के अनुसार, विद्यालय में पदस्थ प्राचार्य रामसखा वर्मा (कोरी) 30 सितंबर को सेवानिवृत्त हुए थे। उनके सेवानिवृत्त होने के बाद विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक रामसखेंद्र द्विवेदी को प्राचार्य पद का प्रभार सौंपा गया। भीम आर्मी के कार्यकर्ताओ का आरोप है कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो 1 अक्टूबर का है।जबकि प्राचार्य ने बताया वीडियो कल 5 अक्टूबर का है। वीडियो में प्राचार्य कक्ष के भीतर कुर्सी पर मां सरस्वती की तस्वीर रखी दिखाई दे रही है। नवपदस्थ प्रभारी प्राचार्य रामसखेंद्र द्विवेदी विधिवत पूजा-अर्चना करते हुए और हाथ में जलपात्र लेकर आसपास जल का छिड़काव करते नजर आ रहे हैं। इस दौरान विद्यालय का अन्य स्टाफ भी वहां मौजूद था। भीम आर्मी का गंभीर आरोप वीडियो वायरल होने के बाद भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने स्कूल परिसर के बाहर पहुंचकर नारेबाजी शुरू कर दी। भीम आर्मी कार्यकर्ता सिद्धार्थ नालंदा ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि पूर्व प्राचार्य अनुसूचित जाति वर्ग से आते थे। उनके सेवानिवृत्त होते ही नए प्रभारी प्राचार्य रामसखेंद्र द्विवेदी ने पदभार संभालने से पहले कथित तौर पर गौमूत्र व गंगाजल से पूर्व प्राचार्य की कुर्सी और पूरे कक्ष का 'शुद्धिकरण' कराया। संगठन ने दलित समाज का अपमान बताते हुए प्राचार्य पर तत्काल कानूनी कार्रवाई की मांग की है。 मामले पर अपना पक्ष रखते हुए प्रभारी प्राचार्य रामसखेंद्र द्विवेदी ने सभी आरोपों को बेबुनियाद और निराधार बताया। उन्होंने कहा 30 सितंबर को पूर्व प्राचार्य का पूरे सम्मान के साथ विदाई समारोह संपन्न हुआ था और उन्होंने मुझे प्रभार सौंपा था। कल 5 अक्टूबर के दिन विद्यालय आने पर स्टाफ ने पदभार ग्रहण के उपलाक्ष्य में स्वागत कार्यक्रम रखा था। हमने मां सरस्वती की प्रतिमा रखकर सामान्य पूजा-अर्चना की थी। पूजा के दौरान जो जल अर्पित किया गया था, उसी पवित्र जल का छींटा दिया गया था। किसी तरह के शुद्धिकरण या भेदभाव का आरोप पूरी तरह मनगढ़ंत और गलत है। तहसीलदार ने लिया ज्ञापन, जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन प्रदर्शन की सूचना मिलते ही तहसीलदार रोशलाल रावत मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों से चर्चा कर स्थिति को संभाला। तहसीलदार रोशलाल रावत ने बताया कि भीम आर्मी द्वारा स्कूल के बाहर धरना-प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा गया है। पूरे घटनाक्रम और वायरल वीडियो की प्रशासनिक स्तर पर निष्पक्ष जांच कराई जाएगी। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर नियमानुसार उचित वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। बाइट - सिद्धांत नालंदा भीम आर्मी बाइट - विक्रम सूर्यवंशी भीम आर्मी। बाइट - रोस्तालाल रावत तहसीलदार ताला। बाइट - रामशखेंद्र द्विवेदी , प्राचार्य。0
0
Report
बहराइच में डेढ़ करोड़ की स्मैक के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार, हिस्ट्रीशीटर पकड़ में
Bahraich, Uttar Pradesh:बहराइच से बड़ी ख़बर, बहराइच में डेढ़ करोड़ की स्मैक के साथ एक महिला तस्कर व हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, टाइल्स कारोबार की आड़ में चला रहा था स्मैक तस्करी का काला कारोबार, थाना रुपईडीहा की पुलिस टीम ने नशे के बड़े गिरोह का किया पर्दाफाश, भारत नेपाल बार्डर पर नशे के 2 कारोबारी किये गए गिरफ्तार, खबर बहराइच से है, जहां रुपईडीहा पुलिस टीम ने बार्डर पर स्थित एक टाइल्स की दुकान पर छापा मारकर स्मैक तस्करी का भंडाफोड़ किया। चकिया रोड स्थित इस दुकान से एक महिला और एक हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार किया गया। उनके पास से कुल 304 ग्राम स्मैक मिली, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब डेढ़ करोड़ रुपये है। यह कार्रवाई मुखबिर की सूचना पर की गई। दुकान के काउंटर से 294 ग्राम और महिला के कब्जे से 10 ग्राम स्मैक बरामद हुई। गैंगस्टर एक्ट के मामले दर्ज पुलिस के हत्थे चढ़े आरोपियों की पहचान रियाज अली उर्फ रियाज बाबा और पूनम वर्मा के रूप में हुई है। पूनम वर्मा बाराबंकी से स्मैक लाकर रियाज को देती थी, जो अपनी टाइल्स दुकान से थोक में बेचता था। रियाज पर पहले भी एनडीपीएस और गैंगस्टर एक्ट के मामले दर्ज हैं。 पुलिस ने स्मैक के साथ एक स्कॉर्पियो, दो मोटरसाइकिल, पांच मोबाइल, एक कैमरा, 31,210 रुपये भारतीय और 25 रुपये नेपाली मुद्रा भी बरामद की। आरोपियों पर एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर उन्हें कोर्ट में पेश किया गया0
0
Report
बाराबंकी PTC: नई पहल से यातायात में सुधार संभव
Barabanki, Uttar Pradesh:बाराबंकी PTC0
0
Report
Advertisement
पीलीभीत के सरकारी अस्पताल में गर्भवती महिला की संदिग्ध मौत, परिजनों ने लापरवाही का आरोप
Pilibhit, Uttar Pradesh:एंकर,पीलीभीत के सरकारी अस्पताल में एक गर्भवती महिला की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। मृतका के परिजन डॉक्टरों और स्टाफ पर समय से ना आने और लापरवाही का आरोप लगाया है। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है और शव का पीएम करा रही है। वही डॉक्टर का कहना है कि गर्भवती महिला के परिजन उसे मृत अवस्था में अस्पताल लाए थे। मामले की सूचना थाने भेजी गई है। गौरतलब है कि थाना बिलसंडा क्षेत्र में पड़ने वाले ओढ़ाझार गांव के रहने वाले प्रमोद कुमार ने बताया कि वह अपनी 9 महीने की गर्भवती पत्नी शीतल देवी को सरकारी अस्पताल बिलसंडा लेकर आया। आरोप है शीतल दर्द की वजह से रोती चिल्लाती अस्पताल तक जीवित आई थी काफी देर तक कोई डॉक्टर और स्टाफ देखने नहीं आया। डॉक्टरों की लापरवाही से उसकी पत्नी ने दम तोड़ दिया। वहीं सीएचसी अधीक्षक डॉक्टर छत्रपाल सिंह का कहना है महिला के परिजन उसे मृत अवस्था में अस्पताल आए थे। वहीं थाना अध्यक्ष जगदीप मलिक का कहना है अस्पताल से थाने पीआई भेजी गई है शव का पुलिस पीएम करा रही है।0
0
Report
बस आग पर भूपेश प्रताप का मौके से वॉकथ्रु
Noida, Uttar Pradesh:बस आग पर भूपेश प्रताप का मौके से वॉकथ्रु0
0
Report
हनुमानगढ़ में बाल श्रम के खिलाफ CWC ने कार्रवाई शुरू की, नाबालिग 24 घंटे में भेजा गया
Hanumangarh, Rajasthan:Location - Hanumangarh (Rajasthan) Hanumangarh में बाल श्रम पर CWC का एक्शन, नाबालिग को 24 घंटे में घर भेजने का निर्देश: चिकन बिरयानी की दुकानों पर औचक निरीक्षण, मालिकों को बाल श्रम न कराने की चेतावनी Hanumangarh में बाल कल्याण समिति ने बाल श्रम के खिलाफ कार्रवाई तेज की है। नागरिकों की शिकायतों पर CWC मजिस्ट्रेट जितेंद्र गोयल ने पुलिस टीम के साथ चिकन बिरयानी दुकानों का औचक निरीक्षण किया। मालिकों को बाल श्रम न कराने के साफ निर्देश दिए गए, कानूनी कार्रवाई की चेतावनी भी मिली। जंक्शन के एक दुकान पर उत्तर प्रदेश का नाबालिग बच्चा काम करता मिला। मजिस्ट्रेट गोयल ने तुरंत संज्ञान लेकर मालिक से पाबंद पत्र भरवाया और बच्चे को 24 घंटे में उत्तर प्रदेश भेजने का निर्देश दिया। जितेंद्र गोयल ने कहा बच्चों का स्थान स्कूल है, कार्यस्थल नहीं। CWC ने मालिकों से बाल श्रम न कराने और नागरिकों से जानकारी देने की अपील की। निरीक्षण जारी रहेंगे。 बाइट :- जितेन्द्र गोयल, CWC मजिस्ट्रेट0
0
Report
Advertisement
भिवाड़ी में नीम कोटेड यूरिया से भरे ट्रक की पकड़, चालक फरार
Bagheri Kalan, Rajasthan:खैरथल के भिवाड़ी फेज थर्ड थाना पुलिस और कृषि विभाग ने बड़ी भिवाड़ी में बड़ी कार्रवाई करते हुए संदिग्ध नीम कोटेड यूरिया से भरा एक मिनी ट्रक पकड़ा है। जांच के दौरान ट्रक में बिना मार्का के 300 बैग संदिग्ध यूरिया मिले है, जिनकी कुल मात्रा करीब 13.18 मीट्रिक टन बताई जा रही है, जबकि इस कार्रवाई के दौरान वाहन चालक मौके से फरार हो गया। वहीं कृषि विभाग ने यूरिया के सैंपल लेकर 300 बैग को ग्राम सेवा सहकारी समिति ततारपुर की अभिरक्षा में सौंप दिया, मामले में यूरिया से भरे वाहन के मालिक जयपाल निवासी धारूहेड़ा के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम और उर्वरक नियंत्रण आदेश के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया है। फिलहाल संदिग्ध यूरिया के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं।0
0
Report
अयोध्या, हरिद्वार और वाराणसी के विकास से जमीन कीमतों में बड़ा उछाल
Ujjain, Madhya Pradesh:उज्जैन समेत देश की प्रमुख धर्म नगरी अयोध्या, हरिद्वार और वाराणसी में तेजी से हो रहे विकास का असर अब जमीन की कीमतों पर भी दिखाई दे रहा है। मुख्य शहर से बाहर निकलते ही जमीनों के दाम में बड़ा अंतर देखने को मिल रहा है। आखिर शहर से कितनी दूरी पर कितनी कीमत है, गांव दर गांव जमीन के क्या भाव हैं और सरकारी सर्किल रेट और बाजार भाव में कितना अंतर है—इसकी पड़ताल की गई है। इस रिपोर्ट में स्थानीय प्रॉपर्टी डीलर्स और लोगों से बातचीत के साथ जमीन की बढ़ती कीमतों की केस स्टडी भी सामने रखी गई है।0
0
Report
एसिड अटैक: आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय परिसर में छात्राओं का जबरदस्त प्रदर्शन
Raipur, Chhattisgarh:बालोद जिले में 22 वर्षीय छात्रा पर एसिड अटैक कर उसकी जिंदगी तबाह करने वाले दो आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद मंगलवार को न्यायालय परिसर में भारी जनआक्रोश देखने को मिला। पुलिस जब दोनों आरोपियों को रिमांड के लिए अदालत में पेश करने पहुंची, तो वहां पहले से मौजूद हजारों छात्र-छात्राओं और पीड़िता के सहपाठियों का गुस्सा फूट पड़ा वहीं वकीलों ने इस पूरे मामले पर आरोपियों की पैरवी ना करने का निर्णय लिया है जिसका छात्राओं ने स्वागत किया वहीं पुलिस प्रशासन ज़िंदाबाद के नारे भी लगाए गए। प्रदर्शनकारी छात्राओं ने न्यायालय के मुख्य गेट पर चढ़कर जमकर हंगामा किया और आरोपियों को फांसी की सजा देने की मांग को लेकर नारेबाजी की। भीड़ में शामिल कुछ युवतियों ने सुरक्षा घेरा तोड़ते हुए आरोपियों के चेहरे पर कालिख पोत दी और थप्पड़ भी जड़े। वहीं, पुलिस ने भी सख्त रुख अपनाते हुए आरोपियों का मुंडन कराया, कालिख का असर वर्दी पर भी देखने को मिला कई पुलिसकर्मी कालिख की चपेट में आ गए। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए न्यायालय परिसर और आसपास के इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया गया। हाथों में तख्तियां लिए आक्रोशित छात्राएं न्यायालय परिसर को घेरकर घंटों डटी रहीं। भारी पुलिस बल की मौजूदगी में स्थिति को नियंत्रित कर दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया। बाइट - विद्या साहू, सहपाठी बाइट - धीरज उपाध्याय, अधिवक्ता बाइट - हर्षिता साहू, सहपाठी0
0
Report
Advertisement
फतेहपुर के अल्लीपुर-हसनापुर सानी रोड को ग्रामीणों ने 24 घंटे में उखाड़ दिया
Fatehpur, Uttar Pradesh:सड़क बनने के 24 घंटे के बाद उखाड़ दी गई। बिंदकी विधायक की मौजूदगी में ग्रामीणों ने सड़क को उखाड़ा। अल्लीपुर-हसनापुर सानी रोड को ग्रामीणों ने उखाड़ा। डीएम निधि गुप्ता वत्स ने बताया एफडीआर टेक्नोलॉजी के तहत सड़क बनाई गई थी। विकास कार्य में बाधा डालने वालों की कराई जाएगी जांच। महिला जेई के मना करने के बाद लोगों ने मनमानी की। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल। अल्लेपुर-हसनापुर सानी रोड का मामला।0
0
Report
बुलंदशहर में शोभिनव सत्या का रोड शो, प्रशंसकों की भीड़ उमड़ी
Bulandshahr, Uttar Pradesh:बुलंदशहर बुलंदशहर: फ़िल्म ‘हनुमान अंश’ के कलाकार शोभिनव सत्या का हुआ स्वागत निकाला गया रोड शो। कलाकार को देखने के लिए उमड़ी लोगों की भीड़। शोभिनव सत्या ने प्रशंसकों से की मुलाकात और बातचीत। प्रशंसकों ने कलाकार के साथ फोटो खिंचवाकर जताया उत्साह। बुलंदशहर में निकाला गया रोड शो उमड़ा जन सैलाब बाइट शोभिनव सत्या हनुमान अंश’ के कलाकार0
0
Report
काशी विश्वनाथ कॉरिडोर से वाराणसी में प्रॉपर्टी दाम तीन से पांच गुना, पर्यटन तेज
Varanasi, Uttar Pradesh:• 13 दिसंबर 2021 को प्रधानमंत्री द्वारा काशी विश्वनाथ कॉरिडोर के उद्घाटन के बाद से ही शहर का कायाकल्प हुआ。 • कॉरिडोर बनने और आध्यात्मिक पर्यटन बढ़ने से प्रॉपर्टी के दाम 3 से 5 गुना तक बढ़ चुके है • करोड़ों श्रद्धालुओं के आगमन से होटल, होमस्टे और कमर्शियल स्पेस की मांग में जबरदस्त तेजी आई है。 • रिंग रोड, फोर-लेन हाईवे और अर्बन रोप-वे जैसे प्रोजेक्ट्स से वाराणसी में कनेक्टिविटी बेहद आसान हुई है。 • काशी विश्वनाथ मंदिर से सटे गोदौलिया, बांस फाटक और बुलानाला के पास स्वतंत्र मकानों और जमीनों की कीमतें कई करोड़ रुपये तक पहुंचीं。 • शहर के करीब शिवपुर और पांडेयपुर जैसे इलाकों में 2 BHK और 3 BHK फ्लैट्स औसतन 55 लाख से 75 लाख रूपये तक बिक रहे हैं。 • आउटर इलाकों में प्लॉटिंग की होड़, रोहनिया और हरहुआ में जमीनों के दाम लगभग 3,000 से 3,250 प्रति स्क्वायर फीट तक पहुंचे हैं。 • मैदागिन और चौक जैसे पुराने व्यापारिक क्षेत्रों में दुकानों और कमर्शियल प्रॉपर्टी के किराये व दाम आसमान छू रहे हैं。 • पर्यटकों और श्रद्धालुओं की बढ़ती आवाजाही के कारण लोकल होमस्टे और पेइंग गेस्ट से मकान मालिकों को बंपर कमाई हो रही है。 • रिंग रोड और एयरपोर्ट हाईवे के आसपास की जमीनें लंबी अवधि के निवेश के लिए पहली पसंद बन गई हैं。0
0
Report
Advertisement
