281001
मथुरा- दबंगों ने बेस कीमती जमीन पर कब्जा करने की कोशिश, पीड़ित ने पुलिस से की शिकायत
Mathura, Uttar Pradesh:शनिवार की सुबह थाना हाईवे के गांव नरौली में रोड के किनारे की कीमती जमीन पर दबंग ने जेसीबी से बाउंड्री को तोड़कर जमीन पर कब्जा करने का प्रयास किया। जमीन मलिक को जानकारी होने पर दबंग बाउंड्री और गेट तोड़कर भाग गए। जमीन मालिक इस मामले में पुलिस से शिकायत का मदद की गुहार लगाई है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
बारिश ने बोड़ला तहसील कार्यालय जलमग्न, महत्वपूर्ण दस्तावेज़ और सामान डूबे
Kawardha, Chhattisgarh:बोड़ला तहसील कार्यालय में घुसा बारिश का पानी, महत्वपूर्ण दस्तावेज और सामान प्रभावित बोड़ला। कबीरधाम जिले में लगातार हो रही جھमाझम बारिश के चलते बोड़ला तहसील कार्यालय जलमग्न हो गया। तेज बारिश का पानी कार्यालय परिसर से होते हुए अंदर तक पहुंच गया, जिससे तहसील कार्यालय में अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। कार्यालय के कई हिस्सों में पानी भरने से महत्वपूर्ण दस्तावेज, कंप्यूटर, फर्नीचर और अलमारियों तक पानी पहुंच गया। रिकॉर्ड और शासकीय सामग्री को नुकसान पहुंचने की आशंका जताई जा रही है। पानी भरने के कारण कार्यालयीन कामकाज भी प्रभावित हुआ। कर्मचारियों को दस्तावेज और अन्य जरूरी सामान सुरक्षित स्थान पर रखने में मशक्कत करनी पड़ी। लगातार बारिश के बीच तहसील कार्यालय में जलभराव ने जल निकासी व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि बारिश के दौरान हर साल क्षेत्र में जलभराव की समस्या सामने आती है। प्रशासन से कार्यालय परिसर में बेहतर जल निकासी की व्यवस्था किए जाने की मांग की जा रही है。0
0
Report
पाकुड़ में अवैध पार्किंग के खिलाफ प्रशासन की दबिश: क्या-क्या हुआ?
Pakur, Jharkhand:पाकुड़ में अवैध पार्किंग और अतिक्रमण के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया। जिला प्रशासन ने हिरणपुर बाजार में सड़क किनारे अवैध पार्किंग और अतिक्रमण रोकने के लिए कार्रवाई की। विभागीय अधिकारी डिप्टी DTO के निर्देश पर हिरणपुर के सुभाष चौक, गली नंबर-1 व 2, थाना चौक समेत विभिन्न स्थानों पर वाहन जांच की गई। दुकानदारों, गैराज संचालकों और वाहन चालकों को सड़क किनारे अतिक्रमण व अवैध पार्किंग नहीं करने की हिदायत दी गई और 24 घंटे के भीतर सड़क पर रखे सामान हटाने के निर्देश भी दिए गए। वाहन जांच में दर्जनों टोटो, दो टेंपो और दो पिकअप जब्त किए गए, और नियमों के उल्लंघन पर कुल 21,500 रुपये जुर्माना वसूला गया। परिवहन विभाग ने सभी वाहनों में आगे और पीछे नंबर प्लेट लगाना अनिवार्य बताकर उल्लंघन पर कार्रवाई की चेतावनी दी। प्रशासन ने कहा कि सड़क सुरक्षा और सुगम यातायात के लिए यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।0
0
Report
बारां के अंता में रात्रि भीषण आग, दमकल की सहायता से काबू, भारी नुकसान
Baran, Rajasthan:रात्रि को मकान में लगी भीषण आग , दमकल की सहायता से आग पर पाया काबू ,घरेलू सामान ,कृषि यंत्र सहित भूसा जलकर हुआ खाक Barāṅ jile ke Anyā meṅ rātri ko nāgda kī jhopaṛiyā ke ek makān meṅ achānak lagī bheṣṇ āg se barāmdē kī ādhā djan se adhik chhat kī paṭṭiyā ṭūṭ ga'ī vahī dharēlū sāmaan sahit bhūsa jal kar rākh ho ga ya philāl ág lagnē kā kāraṇōṅ kā khulāsā nāhīṅ ho pāyā hai Barāh de ki rātri ko lagbhag ek baje makān meṅ lagī bheṣṇ āg se gānv meṅ afara ṭ pherī kā mahaul paidā ho gayā grāmiṇōṅ dvārā apnē hī stara par āg bujhānē kā kaφī prayāsa kiyā gayā bād meṅ nagar pālikā kī damkal dvārā ghatan sthala par pahuṁchakara kaṛī maśakkat ke bād āg par kābu pāyā gaya tab tak barāmde meṅ rakhē gharelū sāmaan, bhūṣā sahit kr̥ṣi yanta jal gae vaha barāmde meṅ badhē mavēshī jhulsa gae.0
0
Report
Advertisement
हरियाणा में धान खरीद पर लिमिट: MSP को लेकर मोदी सरकार पर किसान रोष
Chandigarh, Chandigarh:कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव रणदीप सुरजेवाला का आरोप किसानों से नफरत में अंधी भाजपा, हरियाणा में खेती-किसानी को ठिकाने लगाने के लिए एक से बढ़कर एक "नायब हथकंडे" अपना रही है ! एक के बाद एक "काले फरमानों और धोखे के निशानों" से खेती-किसानी की पीठ में खंजर मारती भाजपा, अब सीधा किसान की खेती और ऊपज पर ही "लिमिट का हमला" बोलकर सीने पर वार कर दिया है ! नायाब सरकार ने इस बार धान खरीद की प्रति एकड़ लिमिट लगा दी है और लिमिट से ज्यादा उपज मंडी में लाने पर सरकारी जांच बिठा दी है...मानो खून-पसीने की मेहनत से अच्छी पैदावार लाना अब किसान का अपराध हो गया हो ! पूरी दुनिया अपने किसान और खेती-किसानी को आधुनिक तकनीक से लैस करने और अधिक से अधिक पैदावार बढ़ाने में लगी है, मगर "खेत-खलिहान विरोधी भाजपा" यहां उल्टा पैदावार घटाने और किसान को "मेहनत का मुजरिम" बनाने पर उतर आई है ! यही नहीं, भाजपा सरकार ने पहली बार जिलावार धान की खरीद सीमा तय कर किसान को सजा देने काला फ़रमान निकाला है, खेत से लेकर मंडी तक किसान पर पहले ही भाजपा का चौतरफा हमला है..अब अच्छी उपज का भी ये सिला है? "एक-एक दाना खरीदी" का "नायब जुमला" झेलते किसान पर भाजपाई धोखे और प्राईवेट लूट का एक-एक दिन भारी पड़ रहा है... और अब तो "लिमिट के खेल" से भाजपा ने "प्राइवेट लूट" को बिल्कुल ही फ्री हैंड दे दिया, जिस रेट में मन करे, किसान की फसल लूटने की मनमानी करो ! केंद्र सरकार का भी हरियाणा के किसान विरोधी फरमान को देखें- पिछले साल ही प्रदेश में 62 लाख टन से ज्यादा धान की सरकारी खरीदी हुई थी, मगर इस बार केंद्र की मोदी सरकार हरियाणा से केवल 58 लाख टन तक ही धान खरीदी का आदेश प्रदेश को थमाया है ! सवाल ये भी उठता है कि हरियाणा की नायब सैनी सरकार मोदी सरकार के इस किसान विरोधी फरमान के आगे घुटने क्यों टेके है? शगूफा और चुटकुले वाले सीएम, श्रीमान नायब सैनी क्यों हिम्मत नहीं दिखाते कि हरियाणा के किसान के लिए दो शब्द मोदी सरकार को कह सकें और हकों के लिए घुटनों से उठ पांवों पर खड़े हों! हरियाणा हमेशा से देश की समृद्धि और खुशहाली का इंजन रहा है, खेती-किसानी हमारी पहचान है...देश को भरपूर अन्न उपलब्ध कराने का संकल्प हमारी शान है, मगर भाजपा तो हमारी खेती किसानी का ही गला घोंटने पर उतारू है ! पहले परली के बहाने 30 महीने तक हमारे खेत और जोत को "रेड एंट्री" में डालकर हथियाने की साज़िश, फिर अपने ही खेत में अपनी ही तैयार फ़सल ना काट पाने की साजिश और अब सीधा खेतों में अन्न उपजाने पर ही लिमिट लगाने की साज़िश? सवाल ये है कि आखिर भाजपा चाहती क्या है, मतलब भाजपा का मकसद हरियाणा में सरकारी खरीदी सिस्टम को फेल करके MSP पर ताला लटकाना और खेती किसानी को हथिया कर पूरी तरह अपने मित्रों के धंधे लगाना और ठेके पर चढ़ाना है? मगर याद रहे हम हरियाणा के किसानों और हरियाणा के परिवारों ने भाजपा के इन नापाक मंसूबों को न तो तीन काले कानूनों के जरिए कामयाब होने दिया और ना ही ऐसे रोज-रोज चोर दरवाजे से हो रहे हमलों से कामयाब होने देंगे ! बेहतर होगा कि- हमारी खेती-किसानी और मेहनत की उपज पर "नजर और लिमिट लगाने" की बजाय, भाजपा सरकार अपना ध्यान जल्द से जल्द सरकारी खरीदी और सहूलियत से MSP दिलाने पर लगाए !0
0
Report
खूँटी के बाजार में बारिश से जलजमाव, सफाई और सड़क दुरुस्ती की मांग
Khunti, Jharkhand:खूँटी जिले के मुरहू प्रखंड के मुख्य बाजार में बारिश के कारण जलजमाव हो गया है, जिसकी वजह से आने-जाने और खरीद-फरोख्त पर मुसीबत बढ़ गई है। सड़कों पर भारी जलभराव है और कचरे से गंदगी फैल रही है। बाजार प्रबंधन और विभाग से लोगों ने सफाई और सड़कों की दुरुस्ती की मांग की है। क्षेत्र के लोगों ने जलनिकासी के उचित उपाय भी उठाने की मांग की है。0
0
Report
पाकुड़-बोकारो से बचाए गए चार नाबालिगों को परिवारों के हवाले; दो को सौंपा गया
Pakur, Jharkhand:पाकुड़-बोकारो से बचाए गए चार नाबालिगों को उनके परिजनों को सोंपने की तैयारी की गई. बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) में दस्तावेज़ों के मिलान के बाद दो बच्चों को उनके परिवार को सोंप दिया गया. हालांकि दो बच्चों के दस्तावेज अधूरे होने के कारण उन्हें अभी नहीं सोंपा जा सका. सीडब्ल्यूसी के सदस्य विनोद प्रमाणिक ने बताया कि पाकुड़ जिले के इन चार नाबालिगों को एक दलाल केरल में काम दिलाने के बहाने ले जा रहा था. बोकारो में इसकी जानकारी मिली, जिसके बाद बच्चों को बचाया गया और दलाल को भी पकड़ लिया गया. बोकारो सीडब्ल्यूसी ने जरूरी कार्रवाई पूरी कर इन बच्चों को पाकुड़ बाल कल्याण समिति को सोंप दिया था. अब यहां जांच के बाद दो बच्चों को उनके अभिभावकों को सोंप दिया गया है. बाकि दो बच्चों के अभिभावकों ने कुछ जरूरी कागजात जमा नहीं करवाए हैं. सभी कागजात की जांच होने के बाद ही उन्हें सोंपा जाएगा. इस दौरान सीडब्ल्यूसी की सदस्य रंजन श्रीवास्तव और सलमा जहां भी मौजूद थीं0
0
Report
Advertisement
पथरगामा प्रखंड कार्यालय में ताला लगाकर भाजपा का जोरदार प्रदर्शन
Godda, Jharkhand:गोड्डा भाजपा के पूर्व विधायक अमित मंडल के नेतृत्व में पथरगामा प्रखंड कार्यालय में प्रदर्शन के दौरान मेन गेट में ताला लगाया गया था। बीडीओ नितेश गौतम के कथित मनमानी के खिलाफ जिला परिषद सदस्य अमित भगत तीन हफ्ते से प्रखंड परिसर में धरने पर थे। Amit मंडल के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को पथरगामा प्रखंड कार्यालय में जोरदार प्रदर्शन किया और बीडीओ पर काम नहीं करने के आरोप लगाए। इसके बाद मेन गेट को खोला गया। अंचलाधिकारी के प्रभार में रहे पथरगामा के बीडीओ नितेश गौतम के आवेदन पर सरकारी काम में बाधा डालने, डराने धमकाने, असभ्य भाषा आदि के आरोप लगाए गए हैं। वहीं बीडीओ ने अपने ऊपर लगाए गए आरोपों को मनगढ़ंत बताकर ओछी राजनीति से प्रेरित कहा है।0
0
Report
जहानाबाद हत्याकांड: दोस्त समेत तीन गिरफ्तार, अवैध संबंध और पैसे के विवाद ने हत्या की
Jehanabad, Bihar:जहानाबाद में गुड़ व्यवसायी के पुत्र अमित कुमार हत्याकांड का पुलिस ने एक सप्ताह बाद खुलासा कर दिया है. पुलिस ने इस मामले में मृतक के दोस्त समेत तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक हत्या के पीछे अवैध संबंध और पैसे के लेनदेन का विवाद सामने आया है. हत्या के बाद शव को अरवल जिले के एक नहर में फेंक दिया गया था, जिसे पुलिस ने आरोपितों की निशानदेही पर बरामद कर लिया है. दरअसल नगर थाने क्षेत्र के शिवाजी पथ निवासी अमित कुमार 19 सितंबर की शाम बाइक से घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा. अगले दिन उसके भाई ने नगर थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने मामले की जांच शुरू की तो चार दिनों बाद पटना जिले के महाबलीपुर थाना क्षेत्र से अमित की मोटरसाइकिल लावारिस हालत में बरामद हुई. घटना के बाद से उसका दोस्त भी फरार था जो उसके लगातार परिवार के संपर्क में थे. बाइक बरामद होने के बाद पुलिस का शक अमित के दोस्त राजेश कुमार पर गहराया. सदर एसडीपीओ ने बताया कि घटना के बाद राजेश को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की गई तो उसने हत्या की साजिश का खुलासा किया. एसडीपीओ ने बताया कि आरोपी राजेश शहर के ठाकुरबाड़ी मोहल्ले के रहने वाला है और उसकी बहन से अमित का प्रेम संबंध था. साथ ही राजेश के साथ पैसे को लेकर भी विवाद था. इसी कारण उसने हत्या की साजिश रची. पुलिस के मुताबिक, राजेश ने अमित को पैसे देने और एक लड़की से मिलवाने का झांसा देकर अरवल के भदासी बुलाया. वहां अरवल के आशीष कुमार और प्रिंस कुमार पहले से मौजूद थे. आरोप है कि तीनों अमित को बख्तारी हाई स्कूल के पास सुनसान जगह ले गए, जहां शराब पिलाने के बाद गला दबाकर उसकी हत्या कर दी गई. हत्या के बाद अमित के शव को पास की नहर में फेंक दिया गया. एक सप्ताह बाद आरोपितों की निशानदेही पर पुलिस ने गोताखोरों की मदद से नहर से शव बरामद किया. पानी में कई दिनों तक रहने के कारण शव फूल गया था. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपितों राजेश कुमार, आशीष कुमार और प्रिंस कुमार को गिरफ्तार किया है. इनके पास से मृतक की बाइक, एक अन्य मोटरसाइकिल और दो स्मार्टफोन बरामद किए गए हैं. पुलिस के अनुसार, तीनों का कोई पूर्व से आपराधिक इतिहास नहीं है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच और आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है. पुलिस के अनुसार हत्या की वजह कथित अवैध संबंध और पैसे के विवाद को बताया जा रहा है.0
0
Report
पीरो थाने की किराने की दुकान से 8.76 किग्रा गांजा बरामद, दुकानदार गिरफ्तार
Mumbai, Maharashtra:भोजपुर पुलिस अधीक्षक अवधेश दीक्षित जिले में चल रहे मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान में अब तक कई लोगों को सलाखों के पीछे भेजने का काम किया है। इसी कड़ी में पिरो थाना क्षेत्र के पीरो सीकरहट्टा रोड पर स्थित एक किराने की दुकान पर गुप्त सूचना मिलने के आधार पर छापेमारी की, जहां पुलिस को 8 किलो 760 ग्राम गांजा बरामद हुआ है। अमित ठाकुर नामक एक युवक पिछले कई महीनों से गांजे के कारोबार में लिप्त था। जिसकी सूचना पुलिस को मिली पुलिस कप्तान ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी पिरो के नेतृत्व में एक टीम का गठन कर उक्त किराने की दुकान पर छापामारी की, जहां से अमित ठाकुर के किराना दुकान से पुलिस को 8 किलो 760 ग्राम गांजा बरामद किया। इस दौरान पुलिस ने वहां से एक तराजू और एक मोबाइल भी बरामद किया है। पुलिस ने फिलहाल पूछताछ के बाद गिरफ्तार किराना दुकानदार अमित ठाकुर को जेल भेज दिया है। पुलिस की इस बड़ी कार्रवाई से अवैध कारोबारी में हड़कंप की स्थिति है।0
0
Report
Advertisement
झारखंड में एमएमडीआर पर सियासी घमासान, विपक्ष-भाजपा के दावे तेज
Ranchi, Jharkhand:झारखंड में एमएमडीआर को लेकर सियासत तेज हो रही है। सत्ता पक्ष जहां सड़कों पर है वहीं कानून को राज्य हित में बताते हुए बीजेपी बिल के समर्थन में हैं। बीजेपी का आरोप है राज्य सरकार एमएमडीआर को लेकर राज्य की जनता को गुमराह कर रही है, जबकि इससे नए उद्योग स्थापित होंगे और रोजगार के अवसर बढ़ेंगे, तो सत्ता धारी दल बीजेपी सांसदों को राज्य विरोधी बता रहे हैं। एमएमडआर को लेकर झामुमो महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा, बीजेपी को समझ नहीं है, क्योंकि बीजेपी की मानसिकता गुलामी की है। बीजेपी के अंदर ये दम नहीं कि वो राज्य हित में बात करें। बीजेपी के इतने लोकसभा और राज्यसभा के झारखंड से सांसद हैं, कभी भी राज्य हित में बात नहीं किया, राज्य सरकार की मांगो पर कभी बात नहीं किया। राज्य का एक लाख 36 हजार करोड़ खनिज का बकाया है, उस पर बात नहीं हो रही। हम 6 हजार करोड़ मांगने गए मिले 134 करोड़। उनके सांसद क्या करते हैं। राज्य रहेगा तभी वहां के सांसद रहेंगे। उनकी पहली प्राथमिकता राज्य होनी चाहिए। अब यह ग़द्दारी बर्दाश्त करने के लिए राज्य की जनता तैयार नहीं है। कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता राकेश सिंहा ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा, मोदी सरकार ने देश में जब तीन काले कानून लाए थे तब भी उनके मंत्री, प्रवक्ता और प्रदेश अध्यक्ष तीन काले कानून को सही ठहराते थे लेकिन केंद्र सरकार को वापस लेना पड़ा। जब यह आनन फानन में बिल लाते हैं तो अनैतिक बिल के फायदे गिनाने को ड्यूटी लगती है। एमएमडीआर राज्य के राजस्व का नुकसान है। जमीन हमारा, प्रदूषण हमारा, विस्थापन हमारा तो फिर उसका टैक्स दिल्ली क्यों लेगी? यह संघीय ढांचे पर कुठाराघात है। राकेश सिंहा, प्रदेश प्रवक्ता, कांग्रेस बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता संदीप वर्मा ने प्रतिक्रिया देते हुए पूछा क्या एमएमडीआर सिर्फ झारखंड में लागू हुआ है? और भी राज्यों में खनिज का उत्पादन होता है पर किसी राज्य में विरोध दिखा, विरोध सिर्फ झारखंड में हो रहा और उसका कारण अवैध उत्खनन कर जो ये लोग पैसे कमाते हैं, अपना राजस्व बढ़ाते हैं, वो बंद हो जाएगा। सात वर्ष में इन्होने कितने खदान का ऑक्शन किया और कितने माइंस यहां चल रहे हैं। जब आप उत्पादन बढ़ाएंगे तभी राजस्व बढ़ेगा, आप अतिरिक्त सेस लगाते रहें और उत्पादन करे ही नहीं तो कोई लाभ नहीं होने वाला। यहाँ के कुछ नेता अपने निजी हित के लिए काम करते हैं। राज्य के लोगों की भलाई से कोई मतलब नहीं इन्हें सिर्फ अपनी भलाई चाहिए। संदीप वर्मा, प्रदेश प्रवक्ता, बीजेपी0
0
Report
देवघर में अर्नब चक्रवात के भारी असर, सड़कें क्षतिग्रस्त, कई गांव प्रभावित
Deoghar, Jharkhand:देवघर जिले में अर्नब चक्रवात का भारी असर देखने को मिल रहा है। देवघर प्रखंड के कई ब्लॉकों और ग्रामीण इलाकों में भारी बारिश के कारण लोगों को कठिनाई हो रही है। देवघर एयरपोर्ट के पास जाने वाली सड़क भारी बारिश से टूट गई है, जो लगभग 20-25 गांवों को जोड़ती है। सड़क के नीचे की मिट्टी बह गई है जिससे धसने की आशंका है। ग्रामीणों के अनुसार भारी बारिश से घरों को भी नुकसान हुआ है और मरम्मत की मांग की जा रही है। देवघर डीसी सौरभ कुमार भुवानिया ने बताया कि नुकसान वाले क्षेत्रों में मरम्मती काम जल्द शुरू कराए जाएंगे। पिछले कुछ दिनों से Arnab Cyclone का असर जारी है, जिससे आमजनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।0
0
Report
मंगोलपुरी में हेड कांस्टेबल पर हमला, सोने की चेन लूट, नवासा गैंग संदिग्ध
New Delhi, Delhi:मंगोलपुरी में हेड कांस्टेबल के साथ मारपीट और सोने की चेन की लूट दिल्ली के मंगोलपुरी इलाके में हेड कांस्टेबल कृष्णा के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि नवासा जिहादी गैंग के 7 से 8 लोगों ने कांस्टेबल के साथ जमकर मारपीट की और उनके गले से सोने की चेन छीनकर फरार हो गए। बताया यह भी जा रहा है नवासा गैंग के लोग पहले भी संगीन वारदातों में शामिल रहे हैं जैसे हत्या लूट डकैती आर्म्स एक्ट जैसे मामलों में शामिल है नवासा खुद साथ में CCTV में दिखाई दिया बताया जा रहा है कि पूरी वारदात CCTV कैमरे में कैद हो गई है। आखिर पुलिसकर्मी ही सुरक्षित नहीं, तो आम जनता की सुरक्षा का क्या होगा0
0
Report
Advertisement
उत्तराखंड में फॉर्म-7 ऑटो जनरेशन पर उठे सवाल: सैलजा ने की नयी मांग
Chandigarh, Chandigarh:राहुल गांधी द्वारा सामने रखे गए तथ्यों तथा दो चुनाव आयुक्तों की लिखित आपत्तियों की स्वतंत्र जांच हो उत्तराखंड में स्वतः जनरेट हुए फॉर्म -7 का आदेश, नियम और पूरा डिजिटल रिकॉर्ड सार्वजनिक किया जाए चंडीगढ़/नई दिल्ली 25 सितंबर। सिरसा की सांसद, पूर्व केंद्रीय मंत्री, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटे की महासचिव, सीडब्ल्यूसी सदस्य एवं उत्तराखंड प्रभारी कुमारी सैलजा ने कहा कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली, मतदाता सूचियों और चुनावी सॉफ्टवेयर को लेकर जो गंभीर सवाल उठाए हैं, उन्हें राजनीतिक आरोप बताकर खारिज नहीं किया जा सकता। मीडिया रिपोर्टों में दो चुनाव आयुक्तों द्वारा कई अवसरों पर लिखित आपत्तियाँ दर्ज कराने की बात सामने आने से पूरा मामला और गंभीर हो गया है। चुनाव आयोग को इन आपत्तियों, उन पर लिए गए निर्णयों और सॉफ्टवेयर की भूमिका से संबंधित पूरा रिकॉर्ड देश के सामने रखना चाहिए। कुमारी सैलजा ने कहा कि उत्तराखंड में एसआईआर के दौरान सामने आए आंकड़ों के अनुसार 42,030 फॉर्म-7 आवेदन एईआरओ तथा 22,443 आवेदन ईआरओ के नाम से दाखिल दिखाए गए। फॉर्म-7 किसी मतदाता का नाम सूची से हटाने की आपत्ति के लिए होता है, इसलिए यह स्वाभाविक सवाल है कि जिस ईआरओ को इन आपत्तियों पर निष्पक्ष निर्णय लेना है, उसी के नाम से हजारों आवेदन कैसे दर्ज हो गए। पंजाब में ई आरओ और एईआरओ के नाम से ऐसी आपत्तियों की संख्या केवल 215 बताई गई है, जबकि उत्तराखंड में यह आंकड़ा 64 हजार से अधिक होना असामान्य है और इसकी स्पष्ट व्याख्या जरूरी है। सांसद ने कहा कि उत्तराखंड के मुख्य निर्वाचन अधिकारी की ओर से अब लगभग 95 हजार फॉर्म-7 आवेदन सॉफ्टवेयर के माध्यम से स्वतः जनरेट होने की बात स्वीकार की गई है। यदि किसी मतदाता को “लॉजिकल डिक्रिपेनसी के आधार पर अपात्र चिह्नित करते ही ECIE-Net स्वयं फॉर्म-7 तैयार कर देता है, तो चुनाव आयोग बताए कि यह व्यवस्था किस वैधानिक नियम, सक्षम अधिकारी के आदेश और निर्धारित प्रक्रिया के तहत लागू की गई। प्रत्येक स्वतः जनरेट फॉर्म-7 का डिजिटल लॉग, कारण, तारीख, अधिकृत अधिकारी और की गई सुनवाई का विवरण सार्वजनिक किया जाना चाहिए। कुमारी सैलजा ने कहा कि राहुल गांधी हरियाणा और महाराष्ट्र की मतदाता सूचियों में कथित अनियमितताओं, असामान्य तरीके से मतदाताओं के नाम जुड़ने-हटने तथा केंद्रीकृत सॉफ्टवेयर के उपयोग का मुद्दा पहले भी प्रमाणों के साथ उठा चुके हैं। चुनाव आयोग ने इन आरोपों का खंडन किया है, लेकिन केवल खंडन से नागरिकों का विश्वास बहाल नहीं होगा। हरियाणा, महाराष्ट्र और उत्तराखंड के संबंधित चुनावी डेटा, आवेदन प्रक्रिया, आईपी लॉग तथा मतदाता सूची में किए गए प्रत्येक बदलाव की स्वतंत्र तकनीकी और न्यायिक जांच कराई जानी चाहिए。 सांसद ने कहा कि मतदाता सूची का शुद्धिकरण आवश्यक है, लेकिन किसी पात्र नागरिक का मताधिकार तकनीकी त्रुटि, अपारदर्शी सॉफ्टवेयर अथवा यांत्रिक प्रक्रिया के कारण नहीं छीना जा सकता। कांग्रेस की मांग है कि किसी भी नाम को पर्याप्त नोटिस, व्यक्तिगत सुनवाई और कारणयुक्त आदेश के बिना न हटाया जाए; सभी फॉर्म-7 का विधानसभा क्षेत्रवार विवरण सार्वजनिक किया जाए तथा पूरी प्रक्रिया का स्वतंत्र ऑडिट कराया जाए। चुनाव आयोग की संवैधानिक जिम्मेदारी निष्पक्ष चुनाव कराने के साथ-साथ देश के प्रत्येक नागरिक के मताधिकार की रक्षा करना भी है。0
0
Report
नूंह में देवीलाल जयंती के अवसर पर INLD की विशाल सम्मान रैली
Chandigarh, Chandigarh:चंडीगढ़ अपडेट नूंह ब्रेकिंग जननायक चौधरी देवीलाल की जयंती पर इनेलो की आज नूंह में आज सम्मान दिवस रैली रैली में इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अभय सिंह चौटाला मुख्य वक्ता होंगे इसके अलावा अकाली दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल, राजस्थान से हनुमान बैनीवाल और जम्मू कश्मीर के उप मुख्यमंत्री सुरेंद्र चौधरी समेत कई नेता चौधरी देवीलाल की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंचेंगे इनेलो ने इस सम्मान दिवस रैली की तैयारी के लिए करीब 75 एकड़ में 300 फीट चौड़ा और 1000 फीट लंबा टेंट लगाया है इनेलो ने इस रैली में करीब 2 लाख लोगों की भीड़ जुटने का दावा किया है अभय चौटाला का कहना है पूरे प्रदेश से लाखों लोग जननायक चौधरी देवीलाल जी को श्रद्धासुमन अर्पित करने नूंह रैली में पहुंचेंगे चौधरी देवीलाल की जयंती पर आयोजित इस रैली को लेकर भव्य तरीके से तमाम तैयारी पूरी की गई है रैली के पंडाल में दो मंच बनाए गए हैं जिसमें मुख्य मंच पर इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अभय सिंह चौटाला आमंत्रित गेस्ट के साथ बैठेंगे इसके साथ ही इनेलो के राष्ट्रीय संरक्षक प्रो सम्पत सिंह और प्रदेश अध्यक्ष रामपाल माजरा समेत अन्य बड़े नेता मुख्य मंच पर होंगे इसके अलावा नीचे दूसरे मंच पार्टी पदाधिकारियों के बैठने के लिए बनाया गया है रैली में सबसे आगे महिलाओं के बैठने के लिए प्रबंध किए गए हैं चौधरी देवीलाल की जयंती पर आयोजित सम्मान दिवस रैली को लेकर इनेलो कार्यकर्ताओ में जोरदार उत्साह है0
0
Report
नायब सिंह सैनी के फरीदाबाद-गुरुग्राम-रेवाड़ी दौरे का बड़ा कार्यक्रम
Chandigarh, Chandigarh:चंडीगढ़ ब्रेकिंग हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी आज फरीदाबाद ,गुरुग्राम औऱ रेवाड़ी में आयोजित कार्यक्रमों में रहेंगे सीएम नायब सिंह सैनी ने सुबह करीब 7:15 बजे फरीदाबाद में आयोजित ‘नमो मैराथन’ में शामिल होकर दिखाई हरी झंडी सीएम सुबह 9:30 बजे गुरुग्राम में अशोक सिंघल के जन्म शताब्दी वर्ष पर विश्व हिंदू परिषद की तरफ से आयोजित एक कार्यक्रम में शिरकत करेंगे इसके बाद सीएम 11:00 बजे गुरुग्राम में ‘मन की बात’ कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे सीएम नायब सैनी दोपहर 1:30 बजे रेवाड़ी में ‘वडनगर से वाराणसी सेवा संकल्प बाइक यात्रा’ का स्वागत करेंगे सीएम शाम 5:00 बजे दिल्ली से पटियाला के लिए रवाना होंगे सीएम शाम 7:00 बजे सुनाम-पंजाब पहुंचेंगे और रात 8:00बजे सुनाम में विशाल जागरण कार्यक्रम में शामिल होंगे सीएम नायब सिंह सैनी देर रात तक वापिस 9:30 चंडीगढ़ पहुंचेंगे0
0
Report
Advertisement
