Back
डिजिटल अरेस्ट का पर्दाफाश: 2.04 करोड़ की ठगी, मथुरा साइबर पुलिस ने पांच गिरफ्तार
KLKANHAIYA LAL SHARMA
Jan 22, 2026 13:17:32
Mathura, Uttar Pradesh
डिजिटल अरेस्ट: 2.04 करोड़ की साइबर ठगी का पर्दाफाश,मथुरा साइबर पुलिस ने महिला समेत 5 आरोपी किए गिरफ्तार
मथुरा साइबर पुलिस ने 'डिजिटल अरेस्ट' के नाम पर 2 करोड़ 4 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने वाले एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने एक महिला सहित पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार किए गए आरोपियों में रमेश उर्फ राम विश्नोई (फलोदी, राजस्थान), राहुल मगलानी (आगरा), लक्ष्य अग्रवाल (आवास विकास कॉलोनी, आगरा) और पुनीत सोलंकी (किरावली, आगरा) शामिल हैं। इनके साथ एक महिला अभियुक्ता भी पकड़ी गई है। पुलिस ने इनके कब्जे से 9 मोबाइल फोन, 9 सिम कार्ड, 9 एटीएम कार्ड, 3 पैन कार्ड, 2 आधार कार्ड और 11 बैंक खातों से संबंधित दस्तावेज बरामद किए हैं।
साइबर थाना पुलिस टीम ने गुरुवार, 22 जनवरी 2026 को दोपहर करीब 1:05 बजे थाना रिफाइनरी क्षेत्र के बाद बरेली हाईवे से सभी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।
पुलिस पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि वे अपने लीडर एम.डी. विश्नोई के साथ मिलकर सुनियोजित तरीके से इस साइबर अपराध को अंजाम देते थे। गिरोह हांगकांग के मोबाइल नंबरों से पीड़ितों को कॉल करता था और खुद को सीबीआई या क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताता था।
पीड़िता को यह कहकर डराया गया कि उसके आधार कार्ड और सिम का उपयोग मनी लॉन्ड्रिंग में हुआ है। उसे बताया गया कि बैंक खातों की जांच के नाम पर उसे 'डिजिटल अरेस्ट' कर लिया गया है। आरोपियों ने पीड़िता को फर्जी नोटिस और दस्तावेज भेजकर बैंक खातों में जमा धनराशि की जांच का झांसा दिया।
इसके बाद, उन्होंने पीड़िता से अलग-अलग खातों में कुल 2 करोड़ 4 लाख रुपये ट्रांसफर करा लिए। इस मामले में साइबर पुलिस को कॉल डिटेल, बैंक ट्रांजैक्शन, मोबाइल और अन्य दस्तावेजों के रूप में पर्याप्त साक्ष्य मिले हैं।
घटना के संबंध में पीड़िता ने 23 दिसंबर 2025 को थाना साइबर क्राइम मथुरा में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई। साइबर पुलिस की सतर्कता और तकनीकी जांच के बाद आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने सभी अभियुक्तों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करते हुए उन्हें माननीय न्यायालय के समक्ष पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
एसपी क्राइम अवनीश मिश्रा
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
MGMohd Gufran
FollowFeb 07, 2026 02:00:580
Report
ANAnil Nagar1
FollowFeb 07, 2026 02:00:290
Report
RKRANJAN KUMAR
FollowFeb 07, 2026 02:00:180
Report
PSPramod Sharma
FollowFeb 07, 2026 01:46:410
Report
MGMohd Gufran
FollowFeb 07, 2026 01:46:150
Report
AKAshok Kumar1
FollowFeb 07, 2026 01:46:000
Report
BDBabulal Dhayal
FollowFeb 07, 2026 01:45:450
Report
MDMahendra Dubey
FollowFeb 07, 2026 01:31:430
Report
AKAshok Kumar1
FollowFeb 07, 2026 01:31:290
Report
AKAjay Kashyap
FollowFeb 07, 2026 01:31:210
Report
MDMahendra Dubey
FollowFeb 07, 2026 01:30:200
Report
VKVIJAY KUMAR2
FollowFeb 07, 2026 01:15:160
Report
UJUmesh Jadhav
FollowFeb 07, 2026 01:06:140
Report
NSNAJEEM SAUDAGAR
FollowFeb 07, 2026 01:05:540
Report
AGAbhishek Gour
FollowFeb 07, 2026 01:05:320
Report