icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
281502
Kanhaiya Lal SharmaKanhaiya Lal SharmaFollow20 Jul 2024, 05:46 am
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

गोरखपुर में पंचामृत दूध से रेबीज की आशंका, 400 से अधिक वैक्सीन लगाए गए

Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोरखपुर में पंचामृत के दूध से रेबीज की आशंका, 400 लोगों को लगा एंटी-रेबीज टीका। गोरखपुर में दुर्गा पूजा के दौरान पंचामृत बनाने में इस्तेमाल किए गए दूध को लेकर रेबीज संक्रमण की आशंका से हड़कंप मच गया। गोला क्षेत्र के डाड़ी गांव में एक गाय की तबीयत बिगड़ने के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया। पंचामृत और दूध के संपर्क में आए लोगों की सुरक्षा को देखते हुए टीकाकरण अभियान चलाया गया। बुधवार शाम तक करीब 400 लोगों को एंटी-रेबीज वैक्सीन लगाई गई। भीड़ बढ़ने पर स्वास्थ्य विभाग को अतिरिक्त वैक्सीन की व्यवस्था करनी पड़ी। हालांकि, गाय में रेबीज की पुष्टि हुई थी या नहीं, इसकी आधिकारिक जानकारी स्पष्ट होना जरूरी है。 गोरखपुर के गोला क्षेत्र के डाड़ी गांव में दुर्गा पूजा के आयोजन के दौरान पंचामृत बनाने के लिए इस्तेमाल किए गए दूध को लेकर रेबीज की आशंका जताई गई। बताया जा रहा है कि जिस गाय का दूध इस्तेमाल हुआ था, उसकी तबीयत बिगड़ गई थी। लक्षणों के आधार पर रेबीज की आशंका सामने आने के बाद ग्रामीणों में चिंता बढ़ गई। मामला सामने आने के बाद पंचामृत और दूध के संपर्क में आए लोगों को एहतियातन एंटी-रेबीज वैक्सीन लगाई गई। जानकारी के मुताबिक, गाय का दूध कुछ चाय की दुकानों तक भी पहुंचा था। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने संबंधित लोगों तक पहुंचकर टीकाकरण अभियान चलाया !और अब तक तक लगभग 400 से अधिक लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है। टीकाकरण केंद्र पर लोगों की भीड़ बढ़ने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने अतिरिक्त वैक्सीन की व्यवस्था की, ताकि जरूरतमंद लोगों को समय पर टीका लगाया जा सके। फार्मासिस्ट सिद्धार्थ सिंह के नेतृत्व में पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम में सीएचओ राजेश यादव के साथ फार्मासिस्ट शामिल रहे। टीम ने लोगों को टीका लगाने के साथ ही रेबीज से बचाव और जरूरी सावधानियों की जानकारी भी दी। फिलहाल इस मामले में गाय में रेबीज की आधिकारिक पुष्टि और दूध के सेवन से संक्रमण के वास्तविक जोखिम की स्थिति स्पष्ट होना जरूरी है। स्वास्थ्य विभाग की सलाह के अनुसार, संबंधित लोगों को आगे की चिकित्सा संबंधी कार्रवाई करनी चाहिए।
0
0
Report

31 साल बाद अब्दुल जब्बार गांव लौटे, पहले पिंटू यादव थे

Katihar, Bihar:पिंटू यादव घर से बिछड़ने के 31 साल बाद अब्दुल जब्बार बनकर पहुंचा पैतृक गांव\n\nमां ने आंख के ऊपर कट के निशान से पहचाना\n\n8 साल की उम्र में ट्रेन में सो जाने से बिछड़ गया था परिवार से\n\nकटिहार में 31 साल बाद घर से बिछड़ गया बेटा अपने घर वापस लौटा तो गांव में लोग आश्चर्यचकित रह गए, लेकिन सबसे बड़ी बात ये थे कि गांव में उसे लोग पिंटू यादव कहते थे लेकिन जब वो घर वापस आया तो वो अब्दुल जब्बार बन चुका था।\n\nदरअसल पूरा मामला कटिहार के मनिहारी प्रखंड के कांटाकोश गांव से जुदा हुआ है जहां एक परिवार का बेटा 31 साल बाद परिवार में अपने घर लौट आया । घर और गांव के लोग उसे बचपन में पिंटू यादव के नाम से जानते थे, लेकिन अब वो युवक 31 साल बाद घर वापस आया लेकिन अब्दुल जब्बार बनकर बेटा जब गांव पहुंचा और अपने घर आया तो बेटे को सामने देखकर मां मीणा देवी की आंखें नम हो गई । पिता मोतीलाल यादव और भाई ने भी उसे गले लगा लिया, जिसके बाद इसकी खबर गांव में आग की तरह फैल गई । खबर फैलते ही ग्रामीण बड़ी संख्या में पहुंच गए और सभी आश्चर्य से पिंटू यानि अब्दुल जब्बार को देखते रहे और उसके घर से चले जाने और वापस लौटने की कहानी सुनते रहे।\n\nदरअसल पिता मोतीलाल यादव और मां वीणा देवी ने बताया कि उसका बेटा पिंटू करीब आठ साल की उम्र में अपने दोस्तों के साथ ट्रेन में चढ़ गया था और ट्रेन में उसे नींद आ गई जिसके बाद उसके दोस्त तो ट्रेन से उतर गए, लेकिन वह ट्रेन में सोता रह गया। नींद खुलने पर उसने खुद को पश्चिम बंगाल के राधीकपुर इलाके में पाया। अब वो अनजान जगह पहुंच गया था और वहां भटकने के दौरान उसके बेटे को हरिकृष्णपुरी निवासी अब्दुल रहीम नामक व्यक्ति ने सहारा दिया और उसे अपने घर ले जाकर उसका पालन पोषण किया । इस दौरान उसकी पहचान भी बदल गई और उसक नाम उन्होंने अब्दुल जब्बार रख दिया जिससे उसकी पहचान बन गई । समय बीतने के बाद उसकी शादी बंगाल की ही मुतैना खातून से हुई और उसके दो बेटे और एक बेटी हैं।\n\nघर वापस लौटा पिंटू यादव उर्फ अब्दुल जब्बार ने बताया कि वो मजदूरी का काम करने के लिए दिल्ली गया था जहां दिल्ली में काम करने के दौरान उसे मनिहारी के कुछ लोगो से दोस्ती हो गई जिसके बाद उसने अपने परिवार की तलाश शुरू की और एक दोस्त की मदद से उसने अपने परिवार की पूरी जानकारी निकाली । उसने अपने दोस्त को बताया कि उसका घर मनिहारी में है जहां उसके पिता का नाम मोतीलाल यादव और गंगा किनारे उसका गांव है । दोस्त ने पड़ताल शुरु की और आखिर खोज निकाला और काफी पूछताछ के बाद उसे कांटाकोश में अपने पिता के नाम के सहारे अपने घर का पता मिला। उसने बताया कि घर पहुंचने पर मां ने उसकी आंख के ऊपर कटने का निशान देखा और अपने बेटे को पहचान लिया।\n\nगांव के लोग बड़ी संख्या में उसके घर पहुंच गए कई समाजसेवी और जानकार भी पहुंचे और घर वापस लौटे पिंटू यादव और अब्दुल जब्बार से पूछताछ शुरू हुई इस दौरान पिंटू यादव उर्फ अब्दुल जब्बार ने बचपन की कुछ ऐसी बातें भी बताईं, जिनसे परिजनों और ग्रामीणों को विश्वास हो गया कि ये पिंटू ही है जो गांव से बिछड़ गया था।\n\nमामले की जानकारी मिलते ही स्वामी सत्यप्रकाश बाबा भी पिंटू यादव और उसके परिवार से मिलने पहुंचे। उन्होंने कहा कि अब्दुल जब्बार को अपनी इच्छा के अनुसार जन्मस्थान या पश्चिम बंगाल में अपने परिवार के साथ रहने का निर्णय लेने की स्वतंत्रता है, परिवार को भी उसके फैसले का साथ देना चाहिए क्योंकि उसके बचपन का पल बंगाल में जिस परिवार में हुआ है उन लोगों ने इसका अच्छे तरीके से भरन पोषण किया है। इसलिए पिंटू अपना फैसला जो ले वो बेहतर होगा लेकिन गांव में उसका पूरा सम्मान है वो हमारे गांव का ही एक परिवार का सदस्य है और वो हमेशा रहेगा।
0
0
Report
Advertisement

कानपुर के अरमापुर मेले में ग्रेविटी झूला क्षतिग्रस्त, 25-30 लोग सवार

Kanpur, Uttar Pradesh:कानपुर कानपुर के अरमापुर मेले में बड़ा हादसा मेले में चलते-चलते अचानक क्षतिग्रस्त हुआ ग्रेविटी झूला हादसे के वक्त झूले में सवार थे करीब 25 से 30 लोग झूले में सवार सभी बच्चे और अन्य लोग सुरक्षित पुलिस के मुताबिक, हादसे में किसी के घायल होने की सूचना नहीं झूले के क्षतिग्रस्त होने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल मेले में झूलों की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल शुरुआती जानकारी में झूले के संचालन की अनुमति लिए जाने की बात सामने आई झूले की निर्धारित क्षमता के अनुसार ही लोगों के सवार होने का दावा डीसीपी पश्चिम ने जांच की जिम्मेदारी एडीसीपी पश्चिम को सौंपी जाँच में हादसे की असली वजह का लगाया जाएगा पता जाँच के तथ्यों के आधार पर होगी नियमानुसार कार्रवाई
0
0
Report

हरियाणा में गुरुग्राम-नूंह के विरोधी लाइसेंस हड़ताल: पलवल में बिजली कटौती से लोग परेशान

Palwal, Haryana:हरियाणा में गुरुग्राम और नूंह में पैरलल लाइसेंस देने के विरोध में बिजली कर्मचारी 22 से 24 अक्टूबर तक तीन दिवसीय हड़ताल पर हैं। वहीँ, पलवल में बिजली कटौती से परेशान लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। न्यू कॉलोनी के निवासियों ने बिजली आपूर्ति ठप होने के विरोध में नेशनल हाईवे पर पहुंचकर जाम लगा दिया। स्थानीय लोगों का कहना है कि सुबह से बिजली नहीं आ रही है, जिसके चलते उनके घरों में पीने के पानी तक की किल्लत हो गई है। बिजली और पानी की समस्या से परेशान लोगों ने सड़क पर उतरकर अपना विरोध जताया।
0
0
Report

आजमगढ़ में नकदी से मतदाताओं को खरीदने की कोशिश: उड़नदस्ता ने 2.41 लाख बरामद

Azamgarh, Uttar Pradesh:शिक्षक निर्वाचन में मतदाताओं को बांटने जा रहे थे 2.41 लाख रुपये, उड़नदस्ता टीम ने कार से नकदी, चुनाव प्रचार सामग्री और मतदाता सूची बरामद, 4 लोग हिरासत में। आजमगढ़ जिले के सदर उपजिलाधिकारी अविनाश गौतम के नेतृत्व में गठित फ्लाइड स्क्वाड टीम दौलतपुर पुलिया पर संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की जांच कर रही थी. उसी दौरान सफेद रंग की किआ सेल्टोस कार यूपी-54 एक्स 2379 को रोककर तलाशी ली गई. कार में चार लोग सवार थे. तलाशी के दौरान कार की बीच वाली सीट पर रखे पांच सफेद झोलों से चुनाव प्रचार से संबंधित पम्पलेट, हैंडबिल, वोटर स्लिप, बैलेट पेपर के प्रतिरूप और विभिन्न विद्यालयों के शिक्षकों की मतदाता सूचियां बरामद हुईं. झोलों पर गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र और प्रबंधक का नाम अंकित बताया गया है. पूछताछ में पकड़े गए लोगों ने बताया कि वे नकदी को लिफाफों में रखकर बांटने जा रहे थे. हालांकि इस संबंध में आरोपों की पुष्टि न्यायिक प्रक्रिया के तहत होनी बाकी है. पुलिस के मुताबिक हिरासत में लिए गए लोगों की पहचान सुभाष सिंह निवासी करमी, थाना चिरैयाकोट, जनपद मऊ, राजेश कुमार पांडेय निवासी कस्बा सिधारी, आजमगढ़, शिवमोहन सिंह निवासी समेदा, थाना सिधारी, आजमगढ़ और शिवगोविंद सिंह निवासी करमी, थाना चिरैयाकोट, जनपद मऊ के रूप में हुई है. कार्रवाई के दौरान 2,41,500 रुपये नकद, भारी मात्रा में चुनाव प्रचार सामग्री, एक किआ सेल्टोस कार और चार मोबाइल फोन बरामद किये गये. इस पूरे मामले को लेकर थाना सिधारी में मुकदमा अपराध सं. 431/2026 के तहत धारा 173 बीएनएस और धारा 123(1) लोक प्रतिनिधित्व अधिनयम 1951 के तहत दर्ज किया गया है. पुलिस मामले में नियमानुसार आगे की विधिक कार्रवाई करने लगी है।
0
0
Report
Advertisement

सियार के आतंक से ग्रामीण दहशत, चार घायल, सियार मार दिया गया

Madanpur, Bihar:जिले के मुरलीगंज प्रखंड के कोल्हायपट्टी पंचायत के वार्ड संख्या 2 और 5 में गुरुवार को एक सियार के आतंक से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। बहियार से निकलकर आए सियार ने दरवाजे पर बैठे बच्चों, बुजुर्गों और रसोई में काम कर रही एक महिला पर हमला कर दिया। इस घटना में चार लोग जख्मी हो गए। ग्रामीणों के अनुसार, सियार ने अचानक लोगों पर हमला कर दिया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। इसके बाद ग्रामीण एकजुट हुए और सियार को मार दिया।घायलों की पहचान 10 वर्षीय खुश नसीब, 18 वर्षीय रोहन खातून, वार्ड संख्या 2 निवासी 10 वर्षीय निशांत राज और वार्ड संख्या 5 निवासी 22 वर्षीय कुमारी सोनाक्षी के रूप में हुई है।सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. शत्रुघ्न कुमार ने बताया कि सभी घायलों का इलाज जारी है।घटना के बाद इलाके के लोगों में भय का माहौल है। ग्रामीणों ने क्षेत्र में सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाने की मांग की है。 बाइट : कुमारी सोनाक्षी,पीड़ित
0
0
Report

कासगंज में युवक को गोली, हालत गंभीर; हायर सेंटर रेफर

Kasganj, Uttar Pradesh:कासगंज में कोतवाली क्षेत्र के अहरौली फाटक के पास एक युवक को गोली मारने का मामला सामने आया है। गोली लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया कासगंज。 यूपी के कासगंज में कोतवाली क्षेत्र के अहरौली फाटक के पास खड़ा था। इसी दौरान घायल की मां विद्या देवी ने आरोप लगाया कि गट्टू पुत्र अजय अपने दो साथियों के साथ बाइक से आया और ललित को गोली मारकर फरार हो गया। गोली युवक के दाहिनी तरफ कमर के पास लगी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और घटनास्थल का निरीक्षण किया। परिजन घायल ललित को उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है。
0
0
Report

फरीदाबाद में बिजली हड़ताल से जनता परेशान, आपूर्ति में बड़ा असमानता सामने

Noida, Uttar Pradesh:फरीदाबाद में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल का असर, आम जनता परेशान फरीदाबाद। प्रदेशभर में बिजली कर्मचारियों की तीन दिवसीय हड़ताल का असर फरीदाबाद में भी दिखाई देने लगा है। एक तरफ बिजली कटौती के चलते आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, वहीं दूसरी ओर इंटरनेट सेवाएं और मोबाइल कॉलिंग भी प्रभावित होने की शिकायतें सामने आ रही हैं। बिजली संकट के चलते लोगों के रोजमर्रा के कामकाज प्रभावित हो रहे हैं। घरों से लेकर दुकानों और अन्य प्रतिष्ठानों तक बिजली की कमी का असर देखने को मिल रहा है। हड़ताल के चलते आम जनता को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, वीआईपी सेक्टरों में बिजली आपूर्ति सुचारु रहने को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय स्तर पर दावा किया जा रहा है कि मंत्री, विधायक और अधिकारियों के आवास वाले सेक्टरों में बिजली आपूर्ति चालू है, जबकि अन्य इलाकों में लोग बिजली कटौती से जूझ रहे हैं। हालांकि, अलग-अलग क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति की स्थिति की आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है। सबसे बड़ा सवाल: क्या हड़ताल के दौरान सभी क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बनाए रखने के लिए समान व्यवस्था की गई है? अगर आम जनता बिजली संकट से जूझ रही है, तो जिम्मेदार विभाग की ओर से राहत के लिए क्या कदम उठाए जा रहे हैं? फिलहाल बिजली कर्मचारियों की हड़ताल का खामियाजा आम लोगों को भुगतना पड़ रहा है और लोगों को बिजली आपूर्ति सामान्य होने का इंतजार है।
0
0
Report
Advertisement

रेवाड़ी में बिजली कटौती से पाल्हावास में चक्का जाम, NH-352 पर भीषण जाम

Rewari, Haryana:रेवाड़ी में बिजली कटौती से फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, नेशनल हाईवे 352 पर लगाया जाम....बिजली गुल होने से भड़के पाल्हावास और आसपास के ग्रामीण, सड़क पर उतरे लोग....निजीकरण के विरोध में बिजली कर्मचारियों की 3 दिवसीय हड़ताल, 72 घंटे ठप रहेंगी सेवाएं....पाल्हावास के पास NH-352 पर थमे पहिए, ट्रकों की लगी कई किलोमीटर लंबी कतारें....सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचा पुलिस-प्रशासन, समझा-बुझाकर खुलवाया जाम.... हरियाणा के रेवाड़ी में बिजली संकट से त्रस्त ग्रामीणों का गुस्सा आज सड़कों पर फूट पड़ा। रोहतक-रेवाड़ी नेशनल हाईवे 352 पर पाल्हावास और आसपास के ग्रामीणों ने बिजली न आने के विरोध में चक्का जाम कर दिया। देखते ही देखते हाईवे के दोनों ओर वाहनों की रफ्तार थम गई और कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया।दरअसल, बिजली निगम के निजीकरण के विरोध में बिजली कर्मचारियों ने 3 दिनों की हड़ताल का ऐलान किया हुआ है। कर्मचारियों के काम बंद करने के चलते पूरे इलाके में बिजली सेवाएं पूरी तरह ठप पड़ी हैं। पाल्हावास सहित नजदीकी गांवों के लोगों ने रात मे ही नेशनल हाईवे 352 को पूरी तरह ब्लॉक कर दिया। इस जाम के चलते सबसे ज्यादा परेशानी लंबी दूरी के ट्रकों और राहगीरों को उठानी पड़ी, हाईवे पर ट्रकों की कई किलोमीटर लंबी कतारें लग गईं। चक्का जाम की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने आक्रोशित ग्रामीणों से बातचीत की और व्यवस्था सुचारू कराने का आश्वासन देकर कड़ी मशक्कत के बाद जाम खुलवाया, जिसके बाद हाईवे पर यातायात बहाल हो सका.
0
0
Report
Advertisement

headline

Kasganj, Uttar Pradesh:कासगंज में कोतवाली क्षेत्र के अहरौली फाटक के पास एक युवक को गोली मारने का मामला सामने आया है। गोली लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार, नगला शैयद अहरौली निवासी ललित पुत्र सत्य प्रकाश अहरौली फाटक के पास खड़ा था। इसी दौरान घायल की मां विद्या देवी ने आरोप लगाया कि गट्टू पुत्र अजय अपने दो साथियों के साथ बाइक से आया और ललित को गोली मारकर फरार हो गया। गोली युवक के दाहिनी तरफ कमर के पास लगी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और घटनास्थल का निरीक्षण किया। परिजन घायल ललित को उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है。
0
0
Report

पचौर के विस्थापित CBSE स्कूल पर THDC के फैसले से विरोध, हड़ताल की चेतावनी

Singrauli, Madhya Pradesh:सिंगरौली ब्रेकिंग... THDC के खिलाफ विस्थापितों का विरोध, स्कूल के मुद्दे पर बढ़ा विवाद... तेंदू डोल आर एंड आर कॉलोनी में स्कूल को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी... सरस्वती स्कूल के अधीन स्कूल शुरू करने के फैसले का विस्थापित कर रहे विरोध... DPS, डी पॉल, DAV और सेंट जोसेफ जैसे स्कूलों की मांग... ग्रामीणों ने कंपनी कार्यालय पहुंचकर सौंपा ज्ञापन... मांगें नहीं मानी गईं तो काम बंद कराने और हड़ताल की चेतावनी... कंपनी प्रतिनिधि ने बयान देने से किया इनकार, प्रबंधन की प्रतिक्रिया का इंतजार... सिंगरौली जिले के पचौर गांव के तेंदू डोल आर एंड आर कॉलोनी में स्कूल को लेकर विस्थापित ग्रामीणों में नाराजगी है। THDC अमिलिया कोल माइन कंपनी की ओर से स्कूल को सरस्वती स्कूल के अधीन शुरू किए जाने के फैसले का ग्रामीण विरोध कर रहे हैं। उनका कहना है कि स्कूल के मामले में स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों से चर्चा की जानी चाहिए थी। विस्थापितों की मांग है कि कॉलोनी में DPS, डी पॉल, DAV या सेंट जोसेफ जैसे CBSE स्तर की शिक्षा देने वाला स्कूल खोला जाए। ग्रामीणों का कहना है कि इस स्कूल से तेंदू डोल के अलावा मकरी, तिनगुड़ी, तलवा, उज्जैनी, देवरी, लामीदह, मझौली, मनिहारी और बौधाडांड़ सहित आसपास के कई गांवों के बच्चों का भविष्य जुड़ा है। विरोध के बाद सरपंच छोटे सिंह मरावी, बृजेश कुमार तिवारी, सूरज पटेल सहित कई ग्रामीण कंपनी कार्यालय पहुंचे और प्रतिनिधि वितलेश नागर को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि मांगों पर विचार नहीं हुआ तो वे काम बंद कराने और हड़ताल करने के लिए आंदोलन करेंगे। वहीं, कंपनी प्रतिनिधि ने कहा कि वे इस विषय पर बयान देने के लिए अधिकृत नहीं हैं। अब विस्थापित ग्रामीणों को कंपनी प्रबंधन के फैसले का इंतजार है। बाइट छोटे सिंह मरावी, सरपंच
0
0
Report

झाबुआ में आठ दिनों में करोड़ों के गांजा खेत पकड़े गए; एक आरोपी गिरफ्तार

Ratlam, Madhya Pradesh:झाबुआ झाबुआ जिले में खेतों के बीच धड़ल्ले से की जा रही अवैध गांजा खेती ने पुलिस और प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। हालात ये हैं कि पिछले महज आठ दिनों में पुलिस ने करीब 10 करोड़ रुपए की अवैध गांजा खेती का खुलासा किया है। हालांकि, इन लगातार हो रही कार्रवाइयों के बावजूद अब तक सिर्फ एक आरोपी की गिरफ्तारी हो पाई है। ताजा मामला पेटलावद और सारंगी क्षेत्र से सामने आया है, जहाँ कपास और तुअर की फसल के बीच गांजे के पौधे उगाए जा रहे थे। पुलिस ने सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए खेतों से गांजे के पौधे बरामद किए और मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है。 वहीं, करीब सात दिन पहले भी झाबुआ पुलिस ने जिले के अलग-अलग इलाकों में बड़ी कार्रवाई की थी। इस दौरान 1500 से ज्यादा गांजे के पौधे जब्त किए गए थे। पुलिस ने इन मामलों में करीब 9 करोड़ रुपए कीमत की अवैध गांजा खेती का खुलासा किया था। यानी महज आठ दिनों में झाबुआ जिले में करीब 10 करोड़ रुपए की अवैध गांजा खेती पकड़ी जा चुकी है। सवाल यही है कि आखिर खेतों में इतनी बड़ी मात्रा में गांजा उगाया जा रहा था, तो आरोपियों को क्यो पूलिस का ख़ौफ़ नाही है क्या किसी का सरक्षण इन आरोपियो को है
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top