205001
मैनपुरीः संत विवेकानंद सीनियर सेकेंडरी स्कूल के बच्चों ने ईशा मसीह का मनाया जन्मदिन
Karhal, Uttar Pradesh:संत विवेकानंद सीनियर सेकेंडरी स्कूल के बच्चों ने क्रिसमस दिवस की पूर्व संध्या पर प्रभु ईशा मसीह का जन्मदिन मनाया। सैंटाक्लॉज का रूप धारण कर तहसील मुख्यालय पहुंचे बच्चों ने एसडीएम नीरज द्विवेदी और नायब तहसीलदार संतोष राजौरिया से मुलाक़ात की। एसडीएम नीरज द्विवेदी सैंटाक्लॉज बने बच्चों को उपहार और चॉकलेट दिए।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
खेरवाड़ा में पुलिस ट्रेनिंग स्कूल में छात्र-छात्राओं को सुरक्षा कानूनों की जानकारी
Udaipur, Rajasthan:उदयपुर के खेरवाड़ा से बड़ी खबर, पुलिस ट्रेनिंग स्कूल खेरवाड़ा में छात्र-छात्राओं का भ्रमण, विद्यानिकेतन स्कूल के छात्र-छात्राओं ने गुरुजनों के साथ भ्रमण कर, साइबर सुरक्षा यातायात महिला सुरक्षा नए आपराधिक कानून की जानकारी ली, pुलिस ट्रेनिंग की बारीकियों से जानकारी दी गई, पीटीएस कमांडेंट विजय कुमार आर्य ने छात्र-छात्राओं को, पुलिस के कार्य प्रणाली के बारे में बताया।0
0
Report
भीलवाड़ा के आसींद में एपीओ की प्रशासनिक नियुक्ति रद्द, उदयपुर मुख्यालय में उपस्थिति अनिवार्य
Noida, Uttar Pradesh:काशीरामजयपुर。 आबकारी निरीक्षक डिगंबर दयाल एपीओ。 आबकारी आयुक्त नमित मेहता ने किया एपीओ。 भीलवाड़ा के आसींद वृत्त में कार्यरत थे डिगंबर。 प्रशासनिक कारणों से किया गया एपीओ。 एपीओ अवधि में उदयपुर मुख्यालय में देनी होगी उपस्थिति。0
0
Report
गोरखपुर लूट गैंग गिरफ्तार: जुआ खेलने वालों को निशाना बनाकर लूट, 3 गिरफ्तार
Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोरखपुर पुलिस ने ऐसे शातिर लुटेरे गैंग का पर्दाफाश किया है जो पहले जुआ खेलते और खिलाते थे फिर जुए में जीती रकम लेकर घर लौट रहे लोगों को रास्ते में ही लूट लेते थे। कैंपियरगंज पुलिस ने इस सनसनीखेज मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से नकदी, मोबाइल फोन और वारदात में इस्तेमाल दो बाइक बरामद की हैं। पुलिस अब इनके अन्य साथियों की सरगर्मी में तलाश कर रही है। दरअसल बीते 25 अप्रैल को मनोज गुप्ता नाम का व्यक्ति अपनी बाइक से मेहदावल से पीपीगंज जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में बाइक सवार तीन बदमाशों ने उसे रोक लिया और मारपीट करते हुए उसकी जेब में रखे 77 हजार रुपये नकद और मोबाइल फोन लूटकर फरार हो गए। घटना की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी ने खुलासे के लिए कई पुलिस टीमों के साथ एसओजी, स्वाट और सर्विलांस टीम को लगाया था। प्रभारी निरीक्षक कैंपियरगंज अरविंद कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए तीन शातिर अभियुक्तों रविन्द्र निषाद, मुन्ना लाल मौर्य और गिरजेश यादव को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इनके पास से लूट के 13 हजार रुपये नकद, एक मोबाइल फोन और घटना में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिल बरामद की हैं। ज्ञानेंद्र नाथ, एसपी नार्थ गोरखपुर। पुलिस अधीक्षक उत्तरी ज्ञानेंद्र नाथ ने आज पुलिस लाइन के व्हाइट हाउस सभागार में प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि सभी आरोपी आपस में जुआ खेलते थे और मुखबिरी के जरिए यह पता लगाते थे कि किस व्यक्ति ने जुए में बड़ी रकम जीती है। इसके बाद वही लोग रास्ते में उसे निशाना बनाकर लूट की वारदात को अंजाम देते थे। एसपी नार्थ ने बताया कि इस गैंग के कुछ अन्य साथियों के नाम भी सामने आए हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार दबिश दे रही है। साथ ही आरोपियों के आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है。 गोरखपुर पुलिस की इस कार्रवाई को बड़ी सफलता माना जा रहा है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही गैंग के बाकी सदस्यों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फिलहाल गिरफ्तारी के बाद इलाके में दहशत फैलाने वाले इस लूट गैंग का नेटवर्क पूरी तरह खंगाला जा रहा है।0
0
Report
Advertisement
आगरा में टैक्स रिकवरी इंस्पेक्टर की संदिग्ध आत्महत्या, डिप्रेशन से जुड़े सवाल
Agra, Uttar Pradesh:आगरा ब्रेकिंग टैक्स रिकवरी इंस्पेक्टर ने की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत सुरेश चंद्र मौर्य द्वारा 7वी मंजिल से कूदकर आत्महत्या की बात भी आ रही सामने घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर, इनकम टैक्स की बिल्डिंग में अंदर की तरफ कूदे थे सुरेश, लंबे समय से सुरेश चंद्र का चल रहा था डिप्रेशन का ईलाज, पारिवारिक कलह भी बताया जा रहा है मौत का कारण, 28 साल से आगरा में पोस्ट थे सुरेश चंद्र, हरिपर्वत थाना क्षेत्र के इनकम टैक्स बिल्डिंग का मामला。0
0
Report
बंजरिया में विकास को मिली रफ्तार, मणि मंदिर मार्ग पर शुरू हुआ सीसी रोड निर्माण
Baheri, Uttar Pradesh:बरेली/बहेड़ी क्षेत्र की ग्राम पंचायत बंजरिया में विकास कार्यों ने नई गति पकड़ ली है। ग्राम प्रधान राजेंद्र कुमार द्वारा गांव की सुविधाओं को बेहतर बनाने के उद्देश्य से लगातार जनहित कार्य कराए जा रहे हैं। इसी क्रम में सोमवार को गांव के महत्वपूर्ण मार्ग पर सीसी रोड निर्माण कार्य की शुरुआत कराई गई, जिससे ग्रामीणों में खुशी की लहर है। यह सड़क गांव के प्रसिद्ध एवं प्राचीन मणि मंदिर से होते हुए बहेड़ी-बिलासपुर मार्ग तक बनाई जा रही है। लंबे समय से ग्रामीण इस सड़क की मांग कर रहे थे, क्योंकि बरसात के दिनों में रास्ते पर कीचड़ और जलभराव के कारण लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। खासतौर पर बुजुर्गों, महिलाओं और स्कूली बच्चों को आवागमन में परेशानी होती थी। ग्राम प्रधान राजेंद्र कुमार ने ग्रामीणों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए सड़क निर्माण कार्य शुरू कराया। निर्माण कार्य शुरू होने के बाद ग्रामीणों ने खुशी जताते हुए प्रधान के प्रयासों की सराहना की। लोगों का कहना है कि ग्राम पंचायत में लगातार विकास कार्य हो रहे हैं और गांव की तस्वीर बदलने का प्रयास किया जा रहा है। ग्रामीणों ने उम्मीद जताई कि सड़क निर्माण पूरा होने के बाद आवागमन सुगम होगा और लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।0
0
Report
Safdarjung अस्पताल की CAT एम्बुलेंस में आग, मोती बाग फ्लाईओवर के पास घटना
Noida, Uttar Pradesh:DELHI: FIRE BREAKS OUT IN CAT AMBULANCE OF SAFDARJUNG HOSPITAL NEAR MOTI BAGH FLYOVER/ VISUALS. Fire incident in Moti Bagh. safdarjung अस्पताल की एक CAT एम्बुलेंस समालखा में एक मरीज़ को छोड़ने के बाद वापस सफदरजंग अस्पताल लौट रही थी। शाम करीब 7:20 बजे, जब यह धौला कुआँ से मोती बाग फ्लाईओवर के पास पहुँची, तो शॉर्ट सर्किट के कारण कंडक्टर की तरफ वाली सीट पर आग लग गई। ड्राइवर ने एम्बुलेंस को एक तरफ खड़ा कर दिया, लेकिन अचानक आग तेज़ी से फैल गई और अंदर रखा एक ऑक्सीजन सिलेंडर फट गया। इसकी वजह से पास खड़ी एक मोटरसाइकिल में भी आग लग गई और वह जलकर खाक हो गई। एम्बुलेंस खाली थी, इसलिए अब तक किसी के घायल होने की खबर नहीं है। मौके पर दमकल की दो गाड़ियाँ पहुँचीं और आग बुझा दी गई। सड़क अब आवाजाही के लिए खोल दी गई है। क्राइम टीम और FSL टीमों को भी मौके पर बुलाया गया है.0
0
Report
Advertisement
जावरा पुलिस: चोरी के साथ माल से ज्यादा मूल्य का सामान बरामद, आरोपी गिरफ्तार
Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम जिले के जावरा शहर थाना पुलिस को चोरी के मामले में बड़ी सफलता हाथ लगी है। खास बात यह रही कि चोरी गए माल से कहीं ज्यादा कीमत का सामान आरोपियों से जब्त किया गया है। पुलिस को उम्मीद है कि पूछताछ में कई अन्य चोरियों का भी खुलासा हो सकता है。 मामला 24 अप्रैल का है, जब जावरा निवासी शाकिर पटेल ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि उनके घर से 8 बकरे चोरी हो गए हैं। चोरी गए बकरों की कीमत करीब 80 हजार रुपये बताई गई थी। शिकायत के बाद पुलिस ने लग जगह दबीश के साथ साइबर टीम की मदद से जांच शुरू की और संदिग्धों तक पहुंच गई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों अब्दुल, जीशान और जुनेद को गिरफ्तार किया है। तीनों आरोपी इंदौर के निवासी बताए जा रहे हैं। आरोपियों के कब्जे से चोरी के चार बकरे बरामद हुए हैं। इसके अलावा चोरी में इस्तेमाल की गई स्विफ्ट कार, टामी, नकदी और अन्य सामान भी जब्त किया गया है। पूरछताछ में आरोपियों ने अन्य चोरियों को भी कबूल किया है। ऐसे में पुलिस को उम्मीद है कि आने वाले दिनों में और भी चोरी का सामान बरामद हो सकता है। फिलहाल पुलिस ने आरोपियों से कुल 6 लाख 62 हजार 230 रुपये का मशरूका जब्त किया है। तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर रिमांड मांगा जाएगा, ताकि अन्य मामलों का खुलासा किया जा सके।0
0
Report
नई खबर उपलब्ध नहीं है
Noida, Uttar Pradesh:0
0
Report
किसान चक्का जाम पर बीजेपी मंत्री की कड़ी वार्ता: आंदोलन निजी स्वार्थ और जनविरोधी
Indore, Madhya Pradesh:इंदौर के भाजपा कार्यालय में जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट और जिला अध्यक्ष श्रवण सिंह चावड़ा ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कांग्रेस के किसान चक्काजाम आंदोलन पर कड़ी प्रतिक्रिया दी। मंत्री सिलावट ने कहा कि यह चक्काजाम निजी राजनीतिक स्वार्थ का चक्काजाम है। आमजन को परेशान करने जैसा कृत्य है मध्यप्रदेश के किसानों के नाम पर किया जा रहा यह आंदोलन गैर-जिम्मेदाराना और जनविरोधी है。0
0
Report
Advertisement
पश्चिम बंगाल के भाजपा जीत के बाद कवर्धा में विजय शर्मा का भव्य स्वागत
Kawardha, Chhattisgarh:कवर्धा दिनांक 7मई स्लग-स्वागत एंकर पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक सफलता के बाद डिप्टी सीएम विजय शर्मा के कवर्धा आगमन पर कार्यकर्ताओं और नागरिकों ने भव्य स्वागत किया। लगभग एक माह तक बंगाल चुनाव में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाने वाले विजय शर्मा ने संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं में ऊर्जा भरने और चुनावी रणनीति को धरातल तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाई। कवर्धा के ठाकुर देव चौक में भाजपा पदाधिकारियों, युवाओं और नागरिकों ने फूलमाला, ढोल-नगाड़ों, आतिशबाजी और जयघोष के साथ उनका स्वागत किया। “भारत माता की जय” और “विजय शर्मा जिंदाबाद” के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। इस अवसर पर विजय शर्मा ने कहा कि पश्चिम बंगाल की जनता ने लोकतंत्र, सुशासन और सुरक्षा के पक्ष में जनादेश दिया है। उन्होंने इस जीत को राष्ट्रवादी विचारधारा और कार्यकर्ताओं की मेहनत की जीत बताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा पूरे देश में जनआंदोलन बन चुकी है।0
0
Report
बरेली में पंजाबी सेवा संगठन ने हर्षोल्लास के साथ दान दिया दहेज का सामान
Bareilly, Uttar Pradesh:आंवला/बरेली।(संवाददाता बबलू सागर) पंजाबी सेवा संगठन ने अपने पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार, पहले से सुनिश्चित कन्या के विवाह के लिए आज दहेज के निमित्त तमाम सामान हर्षोल्लास के साथ प्रदान कया। समारोह का आयोजन शहर बरेली के मॉडल टाउन हरिमंदिर में अपेक्षित धूमधाम के साथ किया गया। समारोह हरिमंदिर के प्रमुख रबि छाबड़ा की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। विवाह कराने के लिए चयनित कन्या के साथ इस सुअवसर पर तमाम सुहागन महिलाओं ने गान - बजान के साथ औपचारिक रीति-रिवाज का भी निर्वहन किया। पंजाबी संगठन की ओर से कन्या को बर्तन, कपड़े और गृहस्थी के तमाम सामान दान के रूप में प्रदान किये गये। कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता डॉक्टर विनोद पगरानी, अनिल कुमार सक्सेना एडवोकेट, भारतीय जनता पार्टी के महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना, पंजाबी सेवा संगठन बरेली के संरक्षक संजीव साहनी,पंकज साहनी, जिलाध्यक्ष गौरव खंडूजा, महामंत्री मोहित अरोड़ा, विक्रम साहनी, जतिन आनन्द व अन्य सम्मिलित हुए, कन्या को सौभाग्यवती होने के आशीर्वाद दिए। इस मौके पर संगठन के जिलाध्यक्ष गौरव खंडूजा ने जानकारी दी कि पंजाबी संगठन की ओर से ज़रूरतमंद परिवारों को राशन वितरण कार्यक्रम शीघ्र शुरू किया जाएगा।0
0
Report
मुंबई वॉटर मेट्रो: महाराष्ट्र ने आधुनिक जल परिवहन के नए युग की शुरुआत की
Mumbai, Maharashtra:महाराष्ट्र सरकार ने मुंबई महानगर क्षेत्र में आधुनिक और पर्यावरण-अनुकूल जल परिवहन व्यवस्था विकसित करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस ने कहा कि मुंबई वॉटर मेट्रो परियोजना देश में आधुनिक जल परिवहन के नए युग की शुरुआत करेगी। मुंबई वॉटर मेट्रो परियोजना के लिए महाराष्ट्र मेरीटाइम बोर्ड और नॉर्वे की समुद्री प्रौद्योगिकी कंपनी के बीच सामंजस्य करार पर हस्ताक्षर किए गए। यह करार मुंबई में आधुनिक जल परिवहन सेवाओं को मजबूत करने के साथ-साथ महाराष्ट्र में जहाज निर्माण सुविधाओं के विकास के लिए भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा कि राज्य सरकार पिछले दस वर्षों से शाश्वत और पर्यावरण-अनुकूल जल परिवहन व्यवस्था विकसित करने पर लगातार काम कर रही है। उन्होंने बताया कि मुंबई में जल परिवहन के लिए आवश्यक आधारभूत संरचना का खाका तैयार हो चुका है और अब आधुनिक तकनीक से लैस नौकाओं की आवश्यकता थी, जिसे यह साझेदारी पूरा करेगी। उन्होंने कहा कि मुंबई जैसे महानगर में जलमार्गों का प्रभावी उपयोग होने से सड़क यातायात पर दबाव कम होगा और यात्रियों को तेज, सुरक्षित तथा आरामदायक परिवहन विकल्प मिलेगा। मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि भविष्य में देशभर में जल परिवहन की मांग तेजी से बढ़ेगी और मुंबई मॉडल अन्य शहरों के लिए भी मार्गदर्शक सिद्ध होगा। इस अवसर पर मत्स्य व्यवसाय एवं बंदर मंत्री नितेश राणे ने कहा कि यह परियोजना महाराष्ट्र के समुद्री विकास के लिए बेहद महत्वपूर्ण साबित होगी। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर की कंपनी के साथ यह साझेदारी बंदर विकास, जहाज निर्माण और समुद्री कौशल विकास को नई दिशा देगी। सरकार भविष्य में जल परिवहन को अधिक सुरक्षित, आधुनिक और यात्री-अनुकूल बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। मुंबई वॉटर मेट्रो परियोजना के लिए कोची मेट्रो रेल लिमिटेड के माध्यम से विस्तृत परियोजना डीपीआर तैयार किया गया है। इस योजना के तहत वर्तमान में संचालित 21 जलमार्गों पर स्थित 24 टर्मिनलों के साथ-साथ 10 नए जलमार्गों पर 21 नए टर्मिनलों के निर्माण का प्रस्ताव शामिल है। नॉर्वे की कंपनी हायके एएस आधुनिक तकनीक आधारित जलयानों के निर्माण में विशेषज्ञ मानी जाती है और कंपनी महाराष्ट्र में जहाज निर्माण सुविधाएं स्थापित करने की भी इच्छुक है।0
0
Report
Advertisement
अनिल राजभर ने अखिलेश यादव की बंगाल यात्रा पर किया तंज, सपा–ममता पर निशाना
Noida, Uttar Pradesh:अखिलेश यादव की बंगाल यात्रा पर यूपी के मंत्री अनिल राजभर का तंज पश्चिम बंगाल जाकर यूपी के मुस्लिम समाज को मैसेज देना चाहते थे अखिलेश: अनिल राजभर, मंत्री मुस्लिमों को दिखाना चाहते थे अखिलेश कि सिर्फ वो ही लड़ रहे है उनकी लड़ाई: अनिल राजभर, मंत्री ममता बनर्जी बेशर्मी की सीमाएं तोड़ रही, उन्हीं के रास्ते पर सपा भी चल रही : अनिल राजभर, मंत्री अखिलेश यादव 2027 के चुनावों के परिणाम की आहट हो गई है: अनिल राजभर, मंत्री0
0
Report
बांसुरी स्वराज का बीजेपी प्रचार पर तंज: सोनीपत नगर निगम चुनाव में सख्त टिप्पणी
Sonipat, Haryana:सोनीपत न्यूज सोनीपत नगर निगम चुनाव को लेकर प्रचार करने पहुंची बीजेपी सांसद बांसुरी स्वराज पश्चिम बंगाल में बीजेपी विधायक संवेदु अधिकारी के पीए की हत्या पर बोली स्वराज, इस हत्या का पूरा जस्टिस होगा ममता बनर्जी सता के मोह में मदमस्त है, चुनाव हारने के बाद भी सीएम पद से इस्तीफा न देना लोकतंत्र का गला घोंटने का काम पंजाब में हुए ब्लास्ट पर सीएम भगवंत मान के बयान पर बोली बांसुरी स्वराज, बोली उनकी बात अशोभनीय, भगवंत मान मदिरा में डूबे रहते है उनकी किसी बात को कोई सीरियस नहीं लेता0
0
Report
अंबाला नगर निगम में बीजेपी का जोर: 754 परियोजनाओं का रिपोर्ट कार्ड
Ambala, Haryana:अंबाला में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी नगर निगम चुनाव में भाजपा उम्मीदवारों व मेयर प्रत्याशी के लिए प्रचार करने पहुंचे। यहाँ मुख्यमंत्री ने बड़ी जनसभा को सम्बोधित किया और अंबाला में किये विकास कार्यो की जानकारी आंकड़ों सहित रखी。 हरियाणा में नगर निगम चुनावों प्रचार अंतिम दौर में और सियासी पारा अपने चरम पर है। इसी कड़ी में प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सैनी आज अंबाला पहुंचे, जहाँ उन्होंने भाजपा के मेयर प्रत्याशी और सभी वार्ड पार्षदों के समर्थन में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। मुख्यमंत्री का अंबाला पहुँचने पर जोरदार स्वागत हुआ, जिससे यह साफ संकेत मिला कि आगामी चुनावों के लिए भाजपा ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। मंच से जनता को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री नायब सैनी ने केवल भाषण नहीं दिया, बल्कि अपनी सरकार की उपलब्धियों का 'रिपोर्ट कार्ड' भी आंकड़ों के साथ पेश किया। उन्होंने विपक्ष पर सीधा हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा की सरकार काम में विश्वास रखती है, नाम में नहीं। मुख्यमंत्री ने कहा नगर निगम क्षेत्र के लिए 101 बड़ी घोषणाएं की थीं, इनमें से 73 विकास कार्य पूरे किए जा चुके हैं और बाकी पर काम तेजी से जारी है। इतना ही नहीं, विकास की इस गति को बनाए रखने के लिए अंबाला नगर निगम के लिए 380 करोड़ रुपये की भारी-भरकम राशि खर्च की है। मुख्यमंत्री ने आंकड़ों को और विस्तार देते हुए बताया कि 2014 से 2019 के बीच बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए 113 करोड़ 40 लाख रुपये की लागत से 754 छोटी-बड़ी परियोजनाओं को पूरा किया गया। उन्होंने साफ कहा कि अंबाला में सड़कों का जाल बिछाना हो, स्वच्छता अभियान हो या पेयजल और सीवरेज जैसी मूलभूत सुविधाएं भाजपा सरकार ने हर मोर्चे पर काम किया है。0
0
Report
Advertisement
