205001
डिंपल यादव ने मैनपुरी से जीत हासिल किया
Mainpuri, Uttar Pradesh:जीत का प्रमाण पत्र लेने डिंपल यादव मैनपुरी पहुंची। बता दे कि 221639 वोटों से डिंपल ने जीत दर्ज कराई है। भतीजे तेजप्रताप और बेटी टीना के साथ डिंपल यादव नवीन मंडी स्थित मतगणना स्थल पर पहुंची, जहां डिंपल यादव जिला निर्वाचन अधिकारी अविनाश कृष्ण ने डिंपल को सौंपा जीत का प्रमाण पत्र, लगातार दूसरी बार मैनपुरी से सांसद चुनी गई है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
नागपुर में ओबीसी जनगणना के लिए बैठक, दिल्ली में ठिय्या आंदोलन की रणनीति तय होगी
Nagpur, Maharashtra:नागपूर २०२७च्या जनगणनेत स्वतंत्र ओबीसी कॉलमचा समावेश करण्याच्या मागणीसाठी आज नागपुरात महत्त्वाची बैठक राष्ट्रीय ओबीसी महासंघाच्या वतीने धनवटे नॅशनल कॉलेज, काँग्रेस नगर येथे बैठकीचे आयोजन दुपारी १२ वाजता बैठकीला सुरुवात दिल्लीतील रामलीला मैदानावर हिवाळी अधिवेशनादरम्यान ठिय्या आंदोलनाचे नियोजन स्वतंत्र ओबीसी जनगणनेच्या मागणीसाठी आंदोलनाची रणनीती ठरणार ओबीसींच्या विविध प्रलंबित प्रश्नांवर बैठकीत चर्चा विविध ओबीसी संघटना आणि जात संघटनांचे प्रतिनिधी बैठकीला उपस्थित राहणार0
0
Report
दमोह में मिलादुनबी का जश्न पूरे शहर में रोशनी और हुजूम के साथ
Damoh, Madhya Pradesh:दमोह में पूरी रात चला जश्न, शहर रोशनी से नहाया, सरकार की आमद में खुशियां मनाता दिखा शहर.. एंकर/ इस्लाम धर्म के आखिरी पैगंबर हजरत मुहम्मद पैगम्बर साहब का जन्मोत्सव आज पूरी दुनिया में ईद मिलादुन्नबी के रूप में मनाया जा रहा है तो एमपी का दमोह एक दिन पहले से ही अपने खास अंदाज में खुशिया मनाने में जुटा है। देश भर में मशहूर दमोह का जश्न मिलादुनबी का त्यौहार इस बार बड़ी जोशो खरोस के साथ मनाया गया। दमोह की अपनी अलग परम्परा के तहत पूरा शहर रोशनी से जगमगा उठा और हर सड़क रंगीन रोशनी से सजी दिखाई दी तो शहर के मुस्लिम बाहुल्य इलाकों में ही नहीं बल्कि बाजार और दूसरे प्रमुख स्थल भी इस तरह से सजाए गए कि लोग देखते ही रह गए। शहर भर में अलग अलग जगहों पर कई सांस्कृतिक धार्मिक आयोजन हुए जिनमें पूरी रात लोगों ने हिस्सा लिया और हुजूर की आमद में पलकें बिछाए लोग देखे गए। जैसे ही सुबह के 3 बजकर 55 मिनट हुए मोहम्मद साहब की यौमे पैदाइश का जश्न आतिशबाजी के साथ शुरू हुआ। आज दोपहर शहर में विशाल जुलूस निकाला जाएगा और दिन भर जश्न चलता रहेगा। दमोह देश भर में अपनी गंगा जमुनी तहजीब के लिए जाना जाता है और ऐसे मौकों पर इसकी झलक साफ देखने को भी मिलती है लिहाजा तमाम धर्म सम्प्रदायों के लोग इस जश्न को भी सिद्दत के साथ मनाते है।0
0
Report
स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षकों के बड़े पैमाने पर तबादलों की सूची जारी की
Begun, Rajasthan:रायपुर स्कूल शिक्षा विभाग ने बड़े पैमाने में हुए शिक्षकों के तबादले शिक्षा विभाग ने शिक्षकों के आपसी स्थानांतरण को मंजूरी देते हुए जारी किया आदेश. सहायक शिक्षक, शिक्षक, व्याख्याता, व्यायाम शिक्षक, प्रधान पाठक तथा अन्य शैक्षणिक संवर्ग के कर्मचारी शामिल... सूची में कुल शिक्षक संवर्ग के कर्मचारी 252 लोगों के नाम... विभिन्न जिलों में पदस्थ शिक्षकों को उनकी आपसी सहमति के आधार पर दी गई नवीन पदस्थापना. रायपुर, दुर्ग, कबीरधाम, राजनांदगांव, बालोद, धमतरी, बस्तर, दंतेवाड़ा, जशपुर, सूरजपुर, कोरबा, बिलासपुर, रायगढ़, कांकेर, बलरामपुर-रामानुजगंज, महासमुंद सहित कई जिले शामिल.0
0
Report
Advertisement
जबरन वसूली मामले में प्रोविजनल SI निलंबित, रायपुर ग्रामीण में कार्रवाई
Begun, Rajasthan:जबरन वसूली की शिकायत में प्रोविजनल सब इंस्पेक्टर निलंबित राखी थाने के अपराध की विवेचना में पद के दुरुपयोग का आरोप सब इंस्पेक्टर महेश कुमार ओगरे पर हुई कार्रवाई विवेचना के दौरान दबाव बनाकर अवैध वसूली का आरोप निलंबन अवधि में पुलिस लाइन रायपुर ग्रामीण में रहेंगे संबद्ध पुलिस लाइन रायपुर ग्रामीण को बनाया गया मुख्यालय एसपी रायपुर ग्रामीण श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा ने जारी किया आदेश0
0
Report
गंगा के जलस्तर बढ़ने से दियारा में बाढ़, 11 पंचायत प्रभावित, राहत मांगे लोग
Danapur, Bihar:उफान पर गंगा दियारा के निचले हिस्से में घुसा बाढ़ का पानी, दानापुर अनुमंडल के 11 पंचायत प्रभावित सरकारी सुविधा नदारत ANCHOR बिहार में गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर ने दियारा इलाके में रहने वाले लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। दानापुर अनुमंडल के दियारा इलाके के कई पंचायतों के निचले हिस्सों में बाढ़ का पानी घुस गया है। जिसके कारण दानापुर की 6 पंचायत और मनेर की 5 पंचायत बाढ़ से प्रभावित बताई जा रही हैं। कई जगहों पर मुख्यालय से संपर्क भी प्रभावित हो गया है। सबसे बड़ी बात ये है कि बाढ़ के बीच ग्रामीण सरकारी मदद का इंतजार कर रहे हैं। लोगों का आरोप है कि अब तक नाव, स्वास्थ्य सुविधा और पशुओं के चारे की पर्याप्त व्यवस्था नहीं की गई है। पहली तस्वीरें पटना के दानापुर अनुमंडल के मनेर दियारा इलाके की हैं, जहां गंगा के जलस्तर में लगातार वृद्धि के बाद निचले इलाकों में बाढ़ का पानी फैल गया है।वहीं मनेर के छिहत्तर, महावीर टोला, इसलामगंज, रतन टोला और हल्दी छपरा के निचले हिस्सों में भी पानी घुस गया है। बाढ़ का पानी अब मंदिरों और सरकारी संस्थानों तक पहुंच गया है। मंदिर के पास बनी यज्ञशाला पूरी तरह पानी में डूबी नजर आ रही है, जबकि मंदिर के निचले हिस्से में भी पानी प्रवेश कर चुका है ग्रामीणों को रोजमर्रा की जरूरतों का सामान लेने के लिए पानी के बीच से होकर शहर की तरफ आना-जाना पड़ रहा है। बच्चों और छात्रों की परेशानी भी बढ़ गई है। सबसे बड़ी समस्या पशुपालकों के सामने है। बाढ़ का पानी खेतों और पशुओं के चारे वाले इलाकों में फैलने से हरा चारा डूब गया है। पशुपालक किसी तरह पानी में उतरकर चारा काटकर ला रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि बाढ़ के बीच अगर कोई बीमार पड़ जाए तो उसे इलाज के लिए बाहर ले जाना भी बड़ी चुनौती बन गया है। लोगों ने प्रशासन से तत्काल नाव, स्वास्थ्य सुविधा और पशुओं के लिए चारे की व्यवस्था करने की मांग की है। दूसरी तस्बीर दानापुर दियारा के पानापुर, मानस, पुरानी पानापुर, हेतनपुर, पतलापुर समेत कई इलाके बाढ़ से प्रभावित हैं। सबसे ज्यादा परेशानी पशुपालकों का है जहां पशुओं के लिए हरा चारा बाढ़ के पानी में डूब चुका है आप देख सकते हैं कि किस तरह पानी में घुसकर लोग स्टीमर पर चढ़ने के लिए पहुंच रहे हैं और अपने रोजमर्रा की समान के लिए शहर पहुंच रहे हैं शिक्षकों के साथ भी बड़ी समस्या उत्पन्न हो गई है जो शिक्षक दियारा में पढ़ने वाले थे वह रास्ते पर पानी हो जाने के कारण अपने विद्यालय नहीं पहुंच पा रहे हैं वही बाढ़ पीड़ितों के दर्द जानने पहुंचे बिहार सरकार के मंत्री सह दानापुर विधायक रामकृपाल यादव ने भी माना की गंगा के जलस्तर में वृद्धि के कारण कई इलाके में पानी घुसा गया है राम कृपाल यादव ने सरकार से और स्थानीय प्रशासन से बाढ़ पीड़ितों के लिए हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया है फिलहाल गंगा के बढ़ते जलस्तर के बीच दियारा इलाके के लोगों की मुश्किलें लगातार बढ़ रही हैं। अब देखना होगा कि प्रशासन बाढ़ प्रभावित इन पंचायतों में राहत और बचाव की व्यवस्था कब तक पहुंचाता है。0
0
Report
गडचिरोली के भामरागड के पल्ली गाँव को आज भी बारहमासी सड़क नहीं
Gadchiroli, Maharashtra:गडचिरोली जिल्ह्यातील भामरागड तालुक्यातील पल्ली नामक गाव मूलभूत विकासापासून वंचित, जाण्यासाठी आजही साधा बारमाही रस्ता नाही अँकर:-- गडचिरोली जिल्ह्यातील भामरागड तालुक्यातील पल्ली नामक गावाला जाण्यासाठी आजही साधा बारमाही रस्ता नाही. ताडगाव ते पल्ली हे 9 किमी चे अंतर पार करणे म्हणजे इथल्या रहिवाशांसाठी दुसऱ्या ग्रहावरची यात्रा आहे. निसरडी वाट, दगड धोंडे, घनदाट जंगल, ओढे- नाले , खाचखळगे पार करता करता पल्ली येथील ग्रामस्थांनी स्वातंत्र्याची 80 वर्षे काढली आहेत. हा रस्ता बांधून द्या सरकार, अशी ग्रामस्थांची मागणी आहे. गडचिरोली जिल्ह्याच्या विकासाच्या मोठमोठ्या घोषणा होत असताना भामरागड तालुक्यातील पल्ली गाव मात्र आजही मूलभूत सुविधांसाठी संघर्ष करत आहे. पल्ली गावाला जोडणारा पक्का आणि वर्षभर वाहतुकीस योग्य रस्ता उपलब्ध नसणे ही विकासाच्या दाव्यांवर प्रश्नचिन्ह निर्माण करणारी बाब आहे. खराब रस्त्यामुळे गावकऱ्यांना शिक्षण, आरोग्यसेवा, बाजारपेठ, शासकीय कामे तसेच दैनंदिन गरजांसाठी ये-जा करताना मोठ्या अडचणींचा सामना करावा लागत आहे. पावसाळ्यात परिस्थिती अधिक गंभीर पावसाळ्यात या रस्त्याची अवस्था आणखी बिकट होते. रस्त्यावर चिखल, खड्डे आणि पाण्याचे साचलेले डबके यामुळे वाहतूक धोकादायक बनते. विशेषतः एखादा नागरिक आजारी पडल्यास त्याला उपचारासाठी रुग्णालयात नेणेही मोठी कसरत ठरते. वेळेत उपचार मिळण्यात विलंब होण्याची शक्यता असल्याने नागरिकांच्या जीविताचा प्रश्नही निर्माण होतो. अवघ्या ९ किलोमीटरच्या रस्त्याचे काम करण्यासाठी आणखी किती वर्षे प्रतीक्षा करावी लागणार? असा सवाल नागरिक करत आहेत. बाईट १) ,२),३) स्थानिक ग्रामस्थ, पल्ली आशीष अम्बाडे झी मीडिया गडचिरोली0
0
Report
Advertisement
लखीमपुर खीरी के सम्पूर्णानगर में बाघ पिंजरे चकमा दे रहा, दहशत कायम
Lakhimpur, Uttar Pradesh:लखीमपुर खीरी के सम्पूर्णानगर वन रेंज में टीचर कालोनी के पास खेतों में कई दिनों से बाघ की चहलकदमी देखे जाने से दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने इस बाघ की चहलकदमी अपने कैमरे में कैद की है। पूरे मामले खबर वन विभाग को भी है और उसने बाघ को पकड़ने के लिए पिंजरे भी लगाए है। द्रोण कैमरे से निगरानी भी रखी जा रही है। लेकिन बाघ पिंजरे को चकमा देकर निकल जा रहा है। रिहायशी इलाके में घूम रहे इस बाघ ने लोगो को अपने घरों में कैद रहने को मजबूर कर दिया है। वन विभाग ने लोगों से अपील की है कि लोग अलर्ट रहे । समूह में निकलें बच्चों को सुरक्षित रखें। कई दिनों से दहशत में जी रहे ग्रामीणों को आखिर वन विभाग कब इस बाघ की दहशत से उबार पाएगा। यह बाघ कब पकड़ा जाएगा? यह सवाल अभी तक बना हुआ है।0
0
Report
बल्लभगढ़ सेक्टर-61 में नगर वन बनेगा, 42 हजार पेड़ लगाने का लक्ष्य
Faridabad, Haryana:बल्लभगढ़ सेक्टर-61 में बनेगा नगर वन, अधिकारी संदीप दहिया ने टीम के साथ किया निरीक्षण 10 एकड़ में अर्बन फॉरेस्ट, पेड़ों की सुरक्षा के लिए लगेगी दीवार हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण फरीदाबाद के सुपरिंटेंडेंट इंजीनियर संदीप दहिया ने सेक्टर-61 में नगर वन बनाने के लिए मौके का निरीक्षण किया। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के सुपरिंटेंडेंट इंजीनियर संदीप दहिया ने सेक्टर 61-62 की डिवाइडिंग रोड का निरीक्षण किया। SE दहिया ने बताया कि इस ग्रीन बेल्ट में नगर वन विकसित किया जाएगा। इसके लिए लगभग 10 एकड़ जमीन चिन्हित की गई है। अगर और जगह उपलब्ध हुई तो नगर वन का दायरा बढ़ाया जाएगा। उन्होंने कहा कि पेड़ों को पशुओं से बचाने के लिए यहां नीचे 1.5 फीट की दीवार और ऊपर जाली लगाई जाएगी, ठीक HUDA के सेक्टर डिवाइडिंग रोड की तर्ज पर। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण फ़रीदाबाद के अधिकारी संदीप दहिया ने जानकारी दी कि अभी इस क्षेत्र में 3800 पेड़ लग चुके हैं। इस बार 42,000 पेड़ लगाने का लक्ष्य रखा गया है।0
0
Report
टोडारायसिंह में कावड़ यात्रा और जल अभिषेक की भव्य देव-यात्रा
Tonk, Rajasthan:लोकेशन:- टोडारायसिंह टोंक टोडारायसिंह के प्राचीन भूतेश्वर महादेव मंदिर में आज महाकाल उज्जैन की तर्ज पर रिमझिम बारिश के बीच भव्य कावड़ यात्रा का आयोजन कर जल अभिषेक किया गया। सैकड़ों आस्थावान महिला पुरुषों बच्चों बुजुर्गों की कावड़ यात्रा बीसलपुर स्थित गोकर्णेश्वर महादेव मंदिर के पवित्र दह से जल लेकर गाजे-बाजे के साथ जगतगुरु शंकराचार्य सर्किल पहुंची। यहां से संत नरोत्तम दास जी महाराज व राष्ट्रीय स्तर पर सनातन संस्कृति की पहचान बने पंडित राजकुमार शर्मा कावड़ यात्रा में शामिल होकर मुख्य बाजारों से होते हुए भूतेश्वर महाविद्यालय महादेव मंदिर पहुंचे। इस बीच शहर में जगह-जगह कावड़ यात्रा का पुष्प वर्षा कर नागरिक को द्वारा स्वागत किया गया। मंदिर में कावड़ियों द्वारा वैदिक मंत्रोचार के साथ भोलेनाथ का पवित्र जल से अभिषेक किया ।0
0
Report
Advertisement
लखनऊ में ई-रिक्शा बढ़ोतरी से ट्रैफिक संकट: कोर्ट नीति बनाकर नियंत्रण की मांग करे
Lucknow, Uttar Pradesh:लखनऊ हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने राजधानी में तेजी से बढ़ रही ई-रिक्शा की संख्या और उनसे होने वाली यातायात समस्या पर गंभीर चिंता जताई है। कोर्ट ने कहा कि ई-रिक्शा की बढ़ती संख्या शहर में भारी यातायात समस्या पैदा कर रही है। सरकार को इसके लिए उपयुक्त नीति बनाकर प्रभावी ढंग से समस्या से निपटना होगा। न्यायमूर्ति आलोक माथुर व अमिताभ कुमार राय की खंडपीठ ने शहर में यातायात प्रबंधन के मुद्दे पर दाखिल जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए यह टिप्पणी की। कोर्ट के संज्ञान में लाया गया कि राजधानी में करीब 80 हजार ई-रिक्शा चल रहे हैं। इनके लिए पर्याप्त और निर्धारित पार्किंग स्थल नहीं होने से चौराहों और प्रमुख मार्गों के आसपास इनके जमावड़े के कारण यातायात बाधित होता है। इस पर न्यायालय ने कहा कि प्रत्येक सड़क की वाहनों को वहन करने की एक निश्चित क्षमता होती है। शहर में बड़ी संख्या में चल रहे ई-रिक्शा के कारण यह क्षमता प्रभावित हो रही है। कोर्ट ने अपर महाधिवक्ता को निर्देश दिया कि वह अपर मुख्य सचिव, परिवहन से सरकार की प्रस्तावित नीति के संबंध में स्पष्ट निर्देश प्राप्त करें。 सरकार को यह भी बताना होगा कि ई-रिक्शा की लगातार बढ़ती बिक्री और उनके संचालन को किस प्रकार नियंत्रित किया जाएगा。 यातायात के लिए अलग कैडर बनाने पर विचार सुनवाई के दौरान अलग यातायात पुलिस कैडर गठित करने के मुद्दे पर भी विचार किया गया। कोर्ट ने कहा कि यातायात पुलिस का कार्य सामान्य पुलिस से अलग है। बेहतर यातायात प्रबंधन के लिए पृथक कैडर बनाने पर सरकार को विचार करना चाहिए。 कोर्ट ने कहा कि बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों को यातायात व्यवस्था में लगाने से कानून-व्यवस्था पर भी दबाव पड़ता है। इसलिए यातायात व्यवस्था के लिए अलग व्यवस्था पर गंभीरता से विचार किया जाना चाहिए。 153 सुधार बिंदुओं पर हुई कार्रवाई की समीक्षा कोर्ट ने पॉलिटेक्निक से कमता तिराहे तक हाईकोर्ट परिसर के आसपास यातायात सुचारू करने के लिए चिन्हित 153 सुधार बिंदुओं पर हुई कार्रवाई की भी समीक्षा की। नगर निगम की रिपोर्ट और कोर्ट द्वारा गठित समिति के प्रस्तावों पर विस्तृत अनुपालन रिपोर्ट अगली सुनवाई पर पेश करने का निर्देश दिया गया है। मामले की अगली सुनवाई 10 सितंबर को होगी।0
0
Report
जिंतूर बाबा साहेब आंबेडकर चौक पर ट्रक से बैटरी चोरी, CCTV चोरों की तलाश
Parbhani, Maharashtra:अँकर -परभणीच्या जिंतूर येथे डॉक्टर बाबासाहेब आंबेडकर चौकात उभ्या असलेल्या हायवा टिप्पर मधून अज्ञात चोरट्यांनी बॅटऱ्या चोरून नेल्याची घटना घडली आहे बॅटऱ्या चोरी करताना चोरटे सीसीटीव्ही कॅमेऱ्यात कैद झाले असून सीसीटीव्ही कॅमेऱ्याच्या आधारे पोलीस चोरट्यांचा शोध घेत आहेत.0
0
Report
आकोला में शिंपी पक्षी ने पेड़ पर घरटे बनाए, पर्यावरण प्रेमियों में जिज्ञासा
Akola, Maharashtra:Anchor : ग्रामीण भागात सध्या निसर्गाची अनोखी कलाकुसर पाहायला मिळत असून, शिंपी पक्ष्याने तयार केलेली सुंदर घरटी सर्वांचे लक्ष वेधून घेत आहेत. अकोला जिल्ह्यातील पातूर परिसरात झाडांच्या फांद्यांना लटकलेली ही आकर्षक घरटी पाहण्यासाठी नागरिकांची उत्सुकता वाढली आहे. विशेष म्हणजे, घरटे तयार करण्यासाठी शिंपी पक्ष्यांची सध्या मोठी लगबग सुरू आहे. अतिशय लहान आकाराचा शिंपी पक्षी आपल्या कुशल कारागिरीसाठी ओळखला जातो. झाडांची पाने, गवत आणि बारीक तंतू यांचा वापर करून हा पक्षी चक्क पानांना शिवून त्याचे घरटे तयार करतो. त्यामुळे या पक्ष्याला ‘शिंपी पक्षी’ असे नाव पडले आहे.पातूर परिसरातील ग्रामीण भागात सध्या अशाच पद्धतीने तयार करण्यात आलेली सुंदर घरटी पाहायला मिळत आहेत. झाडांच्या फांद्यांना लटकलेली ही घरटी पाहून नागरिकांमध्ये कुतूहل निर्माण झाले आहे. घरटे बांधण्यासाठी शिंपी पक्ष्यांची सुरू असलेली लगबगही अनेकांचे लक्ष वेधून घेत आहे.निसर्गाच्या सान्निध्यात आकाराला येणारी ही घरटी केवळ आकर्षकच नाहीत, तर पक्ष्यांच्या अद्भुत कौशल्याची आणि निसर्गाशी असलेल्या त्यांच्या जुळवून घेण्याच्या क्षमतेची साक्ष देतात. मात्र, वाढत्या वृक्षतोडीमुळे अशा पक्ष्यांचा नैसर्गिक अधिवास धोक्यात येत असल्याने नागरिकांनी झाडांचे संवर्धन करण्याची गरज आहे. पातूर परिसरात सध्या दिसून येणारी शिंपी पक्ष्यांची ही सुंदर घरटी निसर्गप्रेमींसाठी एक सुखद आणि मनमोहक दृश्य ठरत आहेत.0
0
Report
Advertisement
झज्जर में पुलिस पहरे के बीच शहर से कूड़ा उठाने की कार्रवाई शुरू
Jhajjar, Haryana:झज्जर में पुलिस पहरे के साथ शहर की सफाई शुरू की गई। विरोध के बीच प्रशासन करीब 1:00 बजे जेसीबी आदि संसाधनों के साथ शहर में पहुंचा और सफाई शुरू करवाई। विरोध कर रहे सफाई कर्मचारियों को डिटेन कर बसों में भरकर मौके से हटाया गया; भारी संख्या में मौजूद पुलिस ने हल्के बल का प्रयोग कर कर्मचारियों को मौके से उठाया। महिला सफाई कर्मचारियों से निपटने के लिए बड़ी संख्या में महिला पुलिस कर्मी तैनात रहीं। तहसीलदार के नेतृत्व में प्रशासन ने शहर से कूड़ा उठाया, ताकि शहर में बीमारी फैलने से बचा जा सके। कूड़े से भरे पॉलिथीन को हवा में उड़ाते हुए सुरक्षा के बीच विरोध जारी रहा। इन घटनाक्रमों के बीच तहसीलदार ने कहा कि शहरवासियों की शिकायतें थीं कि कूड़ा जमा रहने से बीमारी फैलने का खतरा है।0
0
Report
ACB ने ETO सुरेंद्र पूनिया समेत ड्राइवर को रिश्वत के आरोप में गिरफ्तार किया
Faridabad, Haryana:फरीदाबाद में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने ETO सुरेंद्र सिंह पूनिया को एक लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान उसके ड्राइवर को भी हिरासत में ले लिया, जानकारी के अनुसार, ETO सुरेंद्र पूनिया पर स्क्रैप से भरे ट्रक को छोड़ने की एवज में 4 लाख रुपए की मांग की थी। इस संबंध में शिकायत एंटी करप्शन ब्यूरो को दी गई थी। शिकायत मिलने के बाद टीम ने मामले की जांच शुरू की और ट्रैप की योजना बनाई, ACB की टीम ने शिकायतकर्ता के साथ मिलकर ट्रैप की कार्रवाई की। जैसे ही आरोपी अधिकारी ने रिश्वत की रकम ली, टीम ने उसे मौके पर पकड़ लिया। कार्रवाई के दौरान उसके ड्राइवर को भी हिरासत में लिया गया। आरोपी के कब्जे से रिश्वत की रकम भी बरामद कर ली है। वही शिकायतकर्ता ने बताया कि वह दिल्ली की एक ट्रांसपोर्ट कंपनी में नौकरी करता है। उसकी जिम्मेदारी कंपनी की गाड़ियों की देखभाल और रूट पास करवाने की है। 10 अगस्त को सुरेंद्र पूनिया ने लखनऊ से आ रही स्क्रैप से भरी कंपनी की गाड़ी को फरीदाबाद में पकड़ लिया था, शिकायतकर्ता के अनुसार, वह उसी रात ETO सुरेंद्र पूनिया से मिला। आरोप है कि अधिकारी ने गाड़ी पर 10 लाख रुपए की पेनल्टी बनने की बात कही और 4 लाख रुपए में गाड़ी छोड़ने का सौदा किया। 4 लाख का इंतजाम न होने से परेशान शिकायतकर्ता ने एसीपी की टीम को इसकी जानकारी दी।0
0
Report
जेपीएनआईसी को निजी क्षेत्र के हवाले: 30 साल की लीज, 6 करोड़ वार्षिक, 50 दिन मुफ्त
Lucknow, Uttar Pradesh:लखनऊ राज्य सरकार ने गोमतीनगर स्थित जय प्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय केंद्र (जेपीएनआईसी) को निजी क्षेत्र को सौंपने का फैसला किया है। मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में जेपीएनआईसी को वृंदावन बॉटलर्स प्राइवेट लिमिटेड एंड राकवुड होटल्स एंड रिजॉर्ट्स प्रा. लि. को 30 साल की लीज पर देने का निर्णय लिया गया। इसके एवज में कंपनी लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) को सालाना छह करोड़ रुपये देगी। इस राशि में हर साल पांच प्रतिशत की वृद्धि होगी। सरकारी आयोजनों के लिए जेपीएनआईसी साल में 50 दिन मुफ्त उपलब्ध कराया जाएगा। इसके अलावा कंपनी से लीज के एवज में 10.11 करोड़ रुपये अपफ्रंट प्रीमियम और 25 करोड़ रुपये परफॉर्मेंस गारंटी ली जाएगी। इस पर ब्याज समेत संकलित धनराशि से जेपीएनआईसी परियोजना के लिए शासन की ओर से अब तक दिए गए 821.74 करोड़ रुपये एलडीए द्वारा वापस लौटाए जाएंगे। कंपनी के साथ संचालन और रखरखाव को लेकर चुनी गई निविदादाता के साथ 35 वर्ष का अनुबंध प्रस्तावित था। आपसी सहमति के आधार पर इसे पहली बार 30 साल और दूसरी बार 25 साल के लिए बढ़ाया जा सकेगा। इससे पहले त्रिस्तरीय जेपीएनआईसी सोसाइटी को भंग कर इसे एलडीए को हस्तांतरित करने का फैसला किया गया था। सरकार का उद्देश्य जेपीएनआईसी को निजी भागीदारी के जरिए संचालित कर बेहतर तरीके से उपयोग में लाना है। निजी कंपनी इसके संचालन और रखरखाव की जिम्मेदारी संभालेगी, जबकि सरकारी आयोजनों के लिए साल में 50 दिन परिसर उपलब्ध रहेगा। मुख्य बिंदु जेपीएनआईसी 30 साल की लीज पर निजी कंपनी को दिया जाएगा। कंपनी एलडीए को सालाना छह करोड़ रुपये देगी। हर साल लीज राशि में पांच प्रतिशत की वृद्धि होगी। सरकारी आयोजनों के लिए साल में 50 दिन जेपीएनआईसी मुफ्त रहेगा। 10.11 करोड़ रुपये अपफ्रंट प्रीमियम और 25 करोड़ रुपये की परफॉर्मेंस गारंटी ली जाएगी। अब तक शासन से मिले 821.74 करोड़ रुपये एलडीए वापस लौटाएगा। संचालन एवं रखरखाव के लिए 35 साल का अनुबंध प्रस्तावित, जिसे आगे बढ़ाने का प्रावधान भी रहेगा।0
0
Report
Advertisement
