210427
महोबा-बिलबई में सड़क हादसे में युवक की संदिग्ध मौत, परिवार ने हत्या का लगाया आरोप
Mahoba, Uttar Pradesh:महोबा के बिलबई में बीते दिनों सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान हुई मौत , परिजनों ने साजिशन कथित तौर पर हत्या का आरोप लगाया है। आरोप है जानबूझकर सामने बाइक से मारकर घटना को अंजाम दिया गया है, इस मामले में पुलिस जांच में जुटी है
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
करनाल के शिव कॉलोनी पेट्रोल पंप के पास शव मिला, पुलिस जांच शुरू
Karnal, Haryana:करनाल कैथल रोड पर शिव कॉलोनी पेट्रोल पंप के पास एक व्यक्ति का मिला शव पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गई। शव कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में रखवा दिया गया है। अभी शव की पहचान नहीं हुई है, 35 साल का व्यक्ति लग रहा है और उसके मुंह से नाक से झाग निकल रही थी। आसपास के क्षेत्र में पहचान करने की कोशिश जारी है। अभी तक इसकी पहचान नहीं हुई है और ना ही कोई डॉक्यूमेंट मिला है। पेट्रोल पंप पर काम करने वाले मनदीप ने बताया कि यह व्यक्ति दिन में एक और दो बजे के बीच में यहीं बैठा हुआ था, लेकिन शाम तीन से चार बजे के बीच में इसमें कोई हलचल नजर नहीं आई। आसपास के लोगों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी, ऐसा लग रहा था जैसे उसने शराब पी हो या नशा किया हो।0
0
Report
माउंट एवरेस्ट की चोटी पर आंधी-बारिश की दुर्लभ फुटेज कैप्चर
Noida, Uttar Pradesh:Rare footage of Thunderstorm from top of Mt. Everest (Summit Day: 25th May 2026) captured by: Mountaineer andygreenoutside0
0
Report
बैतूल के मुलताई में सेप्टिक टैंक गैस हादसे में दो भाइयों की मौत
Betul, Madhya Pradesh:मध्य प्रदेश के बैतूल जिले के मुलताई नगर में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। निर्माणाधीन सेप्टिक टैंक में जमा जहरीली गैस ने दो सगे भाइयों की जान ले ली। बताया जा रहा है कि संजय पंवार टैंक में उतरे थे,जहां वे गैस की चपेट में आ गए। उन्हें बचाने के लिए बड़े भाई विजय पंवार भी नीचे उतरे,लेकिन वे भी बेहोश हो गए। काफी देर तक कोई आवाज नहीं आने पर साथी मजदूर मुकेश परिहार टैंक में उतरे,जहां दोनों अचेत मिले,लेकिन इस दौरान वे भी गैस से प्रभावित हो गए। घटना के बाद एक मजदूर की हालत गंभीर बताई जा रही है,जबकि दोनों भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि टैंक लंबे समय से बंद था,जिसमें जहरीली गैस जमा हो गई थी। डॉक्टरों के अनुसार दम घुटने और जहरीली गैस से मौत की आशंका है,हालांकि असली कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट होगा。0
0
Report
Advertisement
रायसेन में गोवंश तस्करी का भंडाफोड़: ट्रक चालक गिरफ्तार
Raisen, Madhya Pradesh:रायसेन जिले में गोवंश की तस्करी का भंडाफोड़ किया है गौरक्षक हिंदू संगठनों ने जान पर खेलकर ट्रक और चालक अजहर को पकड़ लिया ट्रक चालक ने हिंदू संगठनों के लोगों को रोंधने की कोशिश की. औबेदुल्लागंज मुरारी से ट्रक गोवंश लेकर नागपुर के लिए निकला था गौ वंश से भरा ट्रक नर्मदापुरम जिले में पकड़ा. ट्रक में ठूस ठूस कर बड़ी संख्या में गोवंश भरे थे. ट्रक चालक अजहर पकड़ा गया जबकि उसके दो साथी फरार हो गए. पुलिस आरोपियों के विरुद्ध कार्यबाही कर रही है0
0
Report
जबलपुर में पूर्व विधायक को मिली जान से मारने की धमकी, गोरखपुर थाने में एफआईआर
Jabalpur, Madhya Pradesh:जबलपुर ब्रेकिंग न्यूज़ पूर्व विधायक और पूर्व मंत्री हरेंद्र जी सिंह बब्बू को मिली जान से मारने की धमकी गोरखपुर थाने में शिकायत की पूर्व विधायक ने मामले में एफआईआर दर्ज मोबाइल पर फोन करके दी जान से मारने की धमकी पूर्व विधायक ने बताया खुद की जान को खतरा शासन प्रशासन से सुरक्षा की लगाई गुहार पूर्व विधायक का कहना पहले भी हो चुका है हमला एक बार पहले भी मिली है जान से मारने की धमकी पूर्व विधायक ने गोरखपुर थाने में दर्ज कराया मामला भाजपा नेता और पूर्व विधायक के साथ पूर्व मंत्री भी रहे हैं हरेंद्र जी सिंह बब्बू पश्चिम विधानसभा से विधायक रहे हैं हरेंद्र जीत सिंह बब्बू पुलिस ने दर्ज की एफआईआर मामले की जाँच0
0
Report
न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी रेड लाइट हादसा: ड्यूटी पर HC राहुल घायल, चालक फरार
Delhi, Delhi:सराय जुलेना रेड लाइट पर बड़ा हादसा: ड्यूटी कर रहे HC राहुल को कार ने मारी टक्कर, चालक फरार न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी में कानून को चुनौती: ट्रैफिक कर्मी पर चढ़ाई कार, दो अन्य पुलिसकर्मी बाल-बाल बचे लोकेशन न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी दक्षिण-पूर्वी दिल्ली केニュー फ्रेंड्स कॉलोनी ट्रैफिक सर्किल क्षेत्र में बुधवार सुबह एक सनसनीखेज हिट एंड रन का मामला सामने आया। सराय जुलेना रेड लाइट पर सुबह करीब 10 बजे ड्यूटी के दौरान एक कार चालक ने ट्रैफिक कर्मी HC राहुल को जोरदार टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि HC राहुल गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के दौरान मौजूद HC साद बाबू खान और ASI असलम खान भी बाल-बाल बच गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, चालक ने रुकने के बजाय वाहन की रफ्तार बढ़ाई और मौके से फरार हो गया। घायल ट्रैफिक कर्मी को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है। आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि फरार वाहन चालक की पहचान की जा सके वही पीड़ित हेड कांस्टेबल राहुल ने बताया कि सुबह के वक्त जब वह ड्यूटी पर तैनात है तो अचानक से एक रॉन्ग साइड कर सवार को देखकर उन्होंने रुकने का इशारा किया लेकिन कर सवार ने गाड़ी की रफ्तार और तेज उनके ऊपर गाड़ी चढ़कर उन्हें कुचलना की कोशिश की और मौके से फरार हो गया।0
0
Report
Advertisement
ग्रेटर नोएडा के शाहबेरी में चौथे फ्लोर पर आग, दमकल ने काबू पाया
Greater Noida, Uttar Pradesh:ग्रेटर नोएडा -- फ्लैट में लगी आग ,पांच मंजिल इमारत के फोर्थ फ्लोर पर फ्लैट में लगी आग, दमकल की तीन गाड़ियों ने पाया आग पर काबू ,फ्लैट में नहीं था कोई भी मौजूद,हादसे में नहीं हुई कोई जनहानि ,घर में काफी सामान जला,शॉर्ट शर्किट से आग लगने की आशंका , बिसरख थाना क्षेत्र के शाहबेरी के बालाजी एनक्लेव की घटना।0
0
Report
चंडीगढ़ के डीजीपी सागर प्रीत हुड्डा साइकिल से घर लौटते दिखे
Chandigarh, Chandigarh:चंडीगढ़ करीब 8 बजे चंडीगढ़ के डीजीपी सागर प्रीत हुड्डा साइकिल से अपना घर की और जाते हुए दिखाई दिए इस दौरान उनके साथ सिर्फ़ एक ही पुलिस कर्मी मौजूद था0
0
Report
हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला: सितम्बर तक विदेश यात्राओं पर रोक और ईंधन बचत
Chandigarh, Chandigarh:ईंधन और ऊर्जा बचत को लेकर हरियाणा सरकार के बड़े फैसले सरकार ने सितंबर तक विदेश यात्राओं पर रोक लगाई हरियाणा सरकार ने आदेश और एडवाजरी जारी की हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने जारी किए आदेश सरकार के आदेश में ईंधन खपत में कटौती करने औऱ इलेक्ट्रिक वाहनों के ज्यादा प्रयोग के लिए कहा है सीएस के जारी इन निर्देशों के तहत सरकारी विभागों, बोर्डों, निगमों, सार्वजनिक क्षेत्र उपक्रमों तथा आम नागरिकों के लिए आयातित संसाधनों पर निर्भरता कम करने और स्थाई प्रथाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कई महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं ये निर्देश तत्काल प्रभाव से लागू होंगे और सितंबर 2026 तक प्रभावी रहेंगे निर्देशों में कहा गया है कि कोविड-19 महामारी के बाद वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला के निरंतर बाधित रहने, रूस-यूक्रेन संघर्ष तथा पश्चिम एशिया में जारी संकट के कारण ईंधन की कीमतों, आयात और राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था पर दबाव बढ़ा है इन परिस्थितियों को देखते हुए संसाधनों के संरक्षण के लिए यह व्यापक अभियान शुरू किया गया है इसी क्रम में सरकार ने सितंबर 2026 तक सरकारी कर्मचारियों और अधिकारियों की सभी प्रकार की विदेशी यात्राओं, चाहे वे सरकारी हों या निजी, पर रोक लगा दी है केवल चिकित्सा उपचार के मामलों में ही छूट दी जाएगी इसके अलावा सभी विभागों को कम से कम 50 प्रतिशत बैठकें वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित करने और अधिकारियों की आवाजाही को यथासंभव कम करने के निर्देश दिए गए हैं राज्य सरकार ने सरकारी समारोहों, उत्सवों, सेमिनारों, कार्यकारी भोज और मनोरंजन संबंधी कार्यक्रमों पर खर्च कम करने के निर्देश दिए हैं जिला प्रशासन और पुलिस विभाग को सितंबर 2026 तक किसी भी प्रकार की रैली, रोड शो, वाहन जुलूस अथवा बड़े सार्वजनिक आयोजन की अनुमति न देने को कहा गया है वित्त विभाग को निर्देश दिए गए हैं कि सितंबर 2026 तक सभी विभागों के पेट्रोलियम संबंधी व्यय में 20 प्रतिशत की कमी सुनिश्चित की जाए इसके साथ ही प्रत्येक विभाग को मासिक प्रमाण-पत्र देना होगा कि वाहन उपयोग में कम से कम 10 प्रतिशत की कमी की गई है इसके लिए अनुपालन और बचत की निगरानी हेतु एक विशेष पोर्टल भी विकसित किया जाएगा पारंपरिक ईंधन पर निर्भरता कम करने के लिए प्रदेशभर में इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर के विस्तार को प्राथमिकता दी जाएगी शहरी स्थानीय निकायों को साइकिल ट्रैक और साइकिल शेयरिंग प्रणाली विकसित करने के लिए प्रोत्साहित किया गया है परिवहन विभाग को सार्वजनिक बस सेवाओं को मजबूत करने और ईंधन दक्ष परिवहन व्यवस्था को बढ़ावा देने के निर्देश दिए गए हैं उद्योग विभाग को नैसकॉम, सीआईआई और फिक्की जैसे उद्योग संगठनों के साथ समन्वय स्थापित कर जहां तक संभव हो ‘वर्क फ्रॉम होम’ व्यवस्था अपनाने तथा कार्यालयों के समय में चरणबद्ध बदलाव करने के लिए कहा गया है, ताकि यातायात दबाव और ईंधन खपत कम हो सके निर्देशों के अनुसार सरकारी कार्यालयों में एयर कंडीशनर का तापमान 24 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रखा जाएगा अनावश्यक लाइटिंग और सजावट रोशनी पर रोक लगाने के भी निर्देश दिए गए हैं दिन के प्रकाश का अधिकतम उपयोग सुनिश्चित करने के लिए कार्यालय समय में आवश्यक बदलाव भी किए जा सकते हैं सरकार ने सौर ऊर्जा, नवीकरणीय ऊर्जा तथा कंप्रेस्ड बायोगैस परियोजनाओं को तेजी से आगे बढ़ाने पर भी जोर दिया है नगर निकायों को ठोस अपशिष्ट से ऊर्जा उत्पादन और वेस्ट-टू-एनर्जी परियोजनाओं को गति देने के निर्देश दिए गए हैं कृषि विभाग को तिलहन उत्पादन बढ़ाने, प्राकृतिक खेती, शून्य बजट खेती तथा संतुलित उर्वरक उपयोग को प्रोत्साहित करने का दायित्व सौंपा गया है किसान उत्पादक संगठनों और सहकारी समितियों के माध्यम से जैव-इनपुट संसाधन केंद्र स्थापित किए जाएंगे। उर्वरकों के दुरुपयोग और तस्करी पर रोक लगाने के लिए भी विशेष उपाय किए जाएंगे सरकार ने सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) तथा स्वयं सहायता समूहों को ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर बढ़ावा देने और आयातित वस्तुओं के विकल्प के रूप में स्थानीय उत्पादों के उपयोग को प्रोत्साहित करने का भी निर्णय लिया है आम नागरिकों से भी अनावश्यक विदेश यात्राओं से बचने, बड़े आयोजनों में भागीदारी सीमित करने तथा सार्वजनिक परिवहन, कार-पूलिंग और इलेक्ट्रिक वाहनों का अधिकाधिक उपयोग करने की अपील की गई है नागरिकों को स्थानीय पर्यटन को बढ़ावा देने, स्थानीय उत्पाद खरीदने तथा घरों और व्यवसायों में ऊर्जा दक्ष उपाय अपनाने के लिए भी प्रोत्साहित किया गया है होटलों, रेस्तरां और घरेलू उपभोक्ताओं से पीएनजी के उपयोग को प्राथमिकता देने तथा एयर कंडीशनर का तापमान निर्धारित सीमा में बनाए रखने को कहा गया है सरकार ने नागरिकों से “मेरा भारत, मेरा योगदान” अभियान में सक्रिय भागीदारी करने, ऊर्जा संरक्षण अपनाने और राष्ट्रीय संसाधनों की बचत में योगदान देने की भी अपील की है ये निर्देश हरियाणा के सभी प्रशासनिक सचिवों, विभागाध्यक्षों, मंडलायुक्तों, उपायुक्तों, बोर्डों, निगमों तथा विश्वविद्यालयों को तत्काल प्रभाव से अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए भेज दिए गए हैं0
0
Report
Advertisement
नीट पेपर लीक मामले में यूथ कांग्रेस का मसाल जुलूस, इस्तीफे की मांग
Sikar, Rajasthan:सीकर में यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब के नेतृत्व में नीट पेपर लीक मामले में युवाओं का मसाला जुलूस यूथ कांग्रेस व छात्र संगठन एनएसयूआई सहित युवाओं ने शहर के पिपराली रोड स्थित ज्योतिबा सर्कल से सीएलसी चौक तक निकाला मसाल जुलूस यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब बोले जब तक केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा नहीं देगा तब तक यूथ कांग्रेस का संघर्ष रहेगा जारी, भाजपा नेताओं और केंद्रीय मंत्री पर लगाए भ्रष्टाचार के आरोप एंकर भारतीय युवा कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब आज नीट पेपर लीक मामले में युवा कांग्रेस व छात्र संगठन एनएसयूआई की ओर से आए निकल गई मशाल जुलूस में शामिल होने सीकर आए। सीकर में नीट पेपर लीक मामले में युवाओं की ओर से शहर के पिपराली रोड स्थित ज्योतिबा फूले सर्किल से सीएलसी चौक तक सरकार के खिलाफ मशाल जुलूस निकाला गया। मशाल जुलूस में यू हैव ने केंद्र सरकार और केंद्रीय शिक्षा मंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के स्थिति की मांग उठाई। इस दौरान सैकड़ो की संख्या में युवा कांग्रेस, छात्र संगठन नही के कार्यकर्ता सहित युवा वर्ग मौजूद रहा। युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब ने कहा कि युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की ओर से आज सीकर में नीट पेपर लीक मामले में मशाल जुलूस निकाला है। उन्होंने कहा कि यूथ कांग्रेस की एक ही मांग है कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ मामले में कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने केंद्रीय मंत्री को देश का गद्दार बताते हुए कहा कि धर्मेंद्र प्रधान पैसों के लालच में देश के भविष्य को भेज रहा है, छात्र और युवाओं के भविष्य को बेच रहा है। एसएमएस केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए और उसे इस मामले में इस्तीफा देना चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी के युवा कांग्रेस कार्यकर्ता पूरे देश में उनके नेतृत्व में संघर्ष कर रहे थे और आगे भी करते रहेंगे जब तक केंद्रीय मंत्री शिक्षा मंत्री इस्तीफा नहीं देता और उसके खिलाफ जब तक कार्रवाई नहीं होती है तब तक यूथ कांग्रेस का कार्यकर्ता संघर्ष करता रहेगा। यूथ कांग्रेस चुनाव में आयु सीमा के सवाल पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि यूथ कांग्रेस के चुनाव में आयु सीमा 35 निर्धारित की गई है, लेकिन अभी सिर्फ पेपर ले एक मामले में ही यूथ कांग्रेस का संघर्ष हो रहा है तो इसीलिए सिर्फ इसी पर ही सवाल करें। उन्होंने कहा कि युवा कांग्रेस की आगे की रणनीति है कि जिस तरह से पेपर माफिया भाजपा चल रही है और छात्रों के भविष्य को बेचकर अरबों खरबों रुपए कमा रही है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि जो छात्र दिन-रात पढ़ाई करते हैं उनकी मेहनत पर हमला करके फिर से कमाने का काम बीजेपी और भाजपा के नेता कर रहे। जब तक केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा नहीं देगा तब तक यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन लगातार चलता रहेगा और केंद्रीय मंत्री को आखिरकार इस्तीफा देना पड़ेगा क्योंकि जिस तरह से कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा है कि केंद्रीय मंत्री जब तक इस्तीफा नहीं दे देता तब तक मामले को लेकर कांग्रेस सड़कों पर रहेगी। प्रदर्शन के दौरान यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव एवं राजस्थान प्रभारी विकास चिकारा, कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष सुधींद्र मुंड, यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष प्रत्याशी अभिषेक चौधरी, कांग्रेस प्रत्याशी एवं यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष प्रत्याशी अनिल चोपड़ा, नही जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश नागा, लॉ कॉलेज के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष राकेश गढ़वाल, विकास मूंड सहित सैकड़ो की संख्या में यूथ कांग्रेस व छात्र संगठन एनएसयूआई के कार्यकर्ता मौजूद रहे। बाइट - उदय भानु चिब राष्ट्रीय अध्यक्ष भारतीय यूथ कांग्रेस।0
0
Report
कार्यक्रम से लौटते समय कालबैशाखी प्रभाव से चित्रकोण्डा विधायक की गाड़ी पर पेड़ गिरा, विधायक घायल
Koraput, Odisha:କୋରାପୁଟ - ଏକ କାର୍ଯ୍ୟକ୍ରମରେ ଯୋଗ ଦେଇ ଫେରୁଥିବାବେଳେ ମାଲକାନଗିରି ଜିଲ୍ଲା ଚିତ୍ରକୋଣ୍ଡା ବିଧାୟକଙ୍କ ଗାଡ଼ି କାଳ ବୈଶାଖୀ ପ୍ରଭାବରେ ଏକ ଗଛ ପଡ଼ିଲା। ଅଳ୍ପକେ ବର୍ତି ଗଲେ ବିଧାୟକ ମଙ୍ଗୁ ଖିଲ।0
0
Report
शादी का झांसा देकर दुष्कर्म-ब्लैकमेलिंग: आरोपी गिरफ्तार
Darogapara, Chhattisgarh:चक्रधरनगर पुलिस ने दुष्कर्म, ब्लैकमेलिंग और सोशल मीडिया पर अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. आरोपी ने खुद को पुलिस विभाग में कार्यरत बताकर महिला का विश्वास जीता और विवाह का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए. बाद में उसने महिला की जानकारी के बिना बनाए गए अंतरंग फोटो और वीडियो के जरिए उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया. पीड़िता की शिकायत के अनुसार, मार्च 2026 में कोरबा रेलवे स्टेशन पर उसकी मुलाकात बिलासपुर निवासी अक्षय कुमार कुम्हरानी से हुई थी. आरोपी ने खुद को पुलिसकर्मी बताते हुए वर्दी वाली तस्वीरें दिखाईं और शादी का प्रस्ताव रखकर महिला से संपर्क बढ़ाया. बाद में महिला के गांव पहुंचकर उसने शादी का भरोसा दिलाते हुए उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए और चुपके से अंतरंग फोटो एवं वीडियो रिकॉर्ड कर लिए. मेकाहारा अस्पताल में मां के इलाज के दौरान भी आरोपी ने उसे अपने साथ ले जाकर अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देते हुए संबंध बनाए रखने का दबाव बनाया. विरोध करने पर आरोपी ने 27 मई को इंस्टाग्राम और फेसबुक पर महिला के अश्लील फोटो और वीडियो अपलोड कर दिए तथा व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम के माध्यम से जान से मारने की धमकी देकर ब्लैकमेल करता रहा. मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने पुलिस टीम ने आरोपी की तलाश शुरू की. रायगढ़ में उसकी मौजूदगी की सूचना मिलने पर पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी अक्षय कुमार कुम्हरानी (31 वर्ष), निवासी वार्ड क्रमांक 02, सड़कपारा डोडकी, थाना मस्तुरी, जिला बिलासपुर को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त रियलमी सी-3 मोबाइल फोन बरामद कर जब्त किया है. पीड़िता की रिपोर्ट पर थाना चक्रधरनगर में आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया है. आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया.0
0
Report
Advertisement
नोएडा एयरपोर्ट पर ORAT ट्रायल सफल; 15 जून से वाणिज्यिक उड़ानें शुरू
Greater Noida, Uttar Pradesh:ग्रेटर नोएडा-- नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर इंडिगो विमान की सफल ट्रायल लैंडिंग और टर्नअराउंड टेस्ट पूरा。 एयरपोर्ट ने कमर्शियल ऑपरेशन शुरू होने से पहले अंतिम ORAT ट्रायल सफलतापूर्वक किया。 15 जून 2026 से नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर वाणिज्यिक उड़ानें शुरू होने की तैयारी पूरी。 ट्रायल के दौरान रनवे, एयरोब्रिज, बैगेज सिस्टम और कार्गो संचालन का परीक्षण किया गया。 विमान को एयरोब्रिज से जोड़कर यात्री आवागमन प्रक्रिया की जांच की गई。 विजुअल डॉकिंग गाइडेंस सिस्टम (VDGS) और ग्राउंड पावर सिस्टम का सफल परीक्षण。 इन-फ्लाइट कैटरिंग, ग्राउंड हैंडलिंग और रिफ्यूलिंग ऑपरेशन की भी जांच की गई。 एयरपोर्ट के इंस्ट्रुमेंट लैंडिंग सिस्टम (ILS) और RNP नेविगेशन प्रक्रियाओं का पुनः सत्यापन किया गया。 इंडिगो एयरलाइंस और एयरपोर्ट के विभिन्न विभागों ने संयुक्त रूप से ऑपरेशन का परीक्षण किया。 एयरपोर्ट प्रशासन ने दावा किया कि सभी महत्वपूर्ण परिचालन प्रणालियां सफलतापूर्वक काम कर रही हैं。 नोएडा एयरपोर्ट दिल्ली-एनसीआर और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लिए नया अंतरराष्ट्रीय एविएशन हब बनने की ओर बढ़ा。 पहले चरण में एयरपोर्ट की क्षमता सालाना 1.2 करोड़ यात्रियों को संभालने की होगी。 भविष्य में विस्तार के बाद एयरपोर्ट 7 करोड़ से अधिक यात्रियों की वार्षिक क्षमता वाला हवाई अड्डा बनेगा。0
0
Report
श्योपुर में आरटीओ कार्रवाई से किसान नाराज़, अवैध खनन-रेत माफिया پر सवाल
Sheopur, Madhya Pradesh:श्योपुर में आरटीओ विभाग ने दर्जनों ट्रैक्टरों पर कार्रवाई की और उन्हें जांच के दायरे में लाकर चलानी कार्रवाई शुरू कर दी। मामले के बाद किसानों में भारी नाराजगी है और उनका कहना है कि वे अपनी उपज बेचने के लिए मंडी पहुंचे थे, मगर आरटीओ अधिकारियों ने उनके ट्रैक्टरों को रोककर कार्रवाई की। किसानों का आरोप है कि खेती-किसानी के काम में इस्तेमाल होने वाले ट्रैक्टरों को निशाना बनाया जा रहा है, जबकि जिले में खुलेआम चल रहे अवैध खनन और रेत माफिया के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई नहीं हो रही है। नाराज किसानों ने कहा कि प्रशासन सॉफ्ट टारगेट पर कदम उठाकर अपनी उपलब्धियां दिखाने की कोशिश कर रहा है। उनका कहना है कि अवैध रेत परिवहन करने वाले बड़े वाहनों और खनन माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई नहीं हो रही, बल्कि मंडी में अनाज लेकर आए किसानों को परेशान किया जा रहा है। किसानों ने प्रशासन से ट्रैक्टरों के प्रति संवेदनशीलता बरतने और अवैध खनन-रेत माफियाओं पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। आरटीओ विभाग के कर्मचारियों और अधिकारियों का कहना है कि सभी पर कोर्ट के आदेशानुसार कार्रवाई हो रही है।0
0
Report
देखिए उसकी मुस्कान: भाई के कोई दुश्मन नहीं
Noida, Uttar Pradesh:Look at that smile.. bro has no enemies0
0
Report
Advertisement
