210421
महोबा-दो बाइक की टक्कर,दो गंभीर रूप से घायल
Panchampura, Uttar Pradesh:दरअसल पूरा मामला महोबा चरखारी थाना क्षेत्र के अस्थोन गांव के पास का है। जहां दो बाइक की टक्कर में दो लोग घायल हो गए, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जाता है कि ग्राम अक्टोहां निवासी 18 वर्षीय मूलचंद्र और 22 वर्षीय सचिन दोनों बाइक से सवार होकर चरखारी से अपने घर लौट रहे थे तभी अस्थोन गांव के पास अन्य बाइक ने टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गए। घायलों का इलाज जारी है
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
उदयपुर नगर निगम चुनाव: कांग्रेस प्रत्याशियों की भी बाड़ेबंदी, गुप्त स्थान पर रणनीति तय
Udaipur, Rajasthan:उदयपुर उदयपुर नगर निगम चुनाव, भाजपा के बाद कांग्रेस प्रत्याशियों की भी हो रही बाड़ेबंदी, हिरणमगरी स्थित एक होटल में पहुंचे सभी प्रत्याशी, पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी भी है मौजूद, आगे की रणनीति की जाएगी तय, इसके बाद सभी को लेजाया जा सकता है गुप्त स्थान पर,0
0
Report
हथियारबंद चोरों ने किया आतंक: एक दर्जन मकानों के ताले टूटे
Udaipur, Rajasthan:हथियारबंद चोरोंका आतंाक, एक दर्जन से ज्यादा मकानों के ताले टूटे नगरपालिका चुनाव की आचार संहिता के बीच वारदात से दहशत, पुलिस निगरानी पर उठे सवाल मावली नगर के उदयपुर रोड़ पर बालाजी विहार एवं रेलवे कॉलोनी मोहल्ले में बीती रात हथियारबंद बदमाशों ने जमकर आतंक मचाया। चोरों ने करीब एक दर्जन से अधिक मकानों के ताले तोड़कर पुलिस की कड़ी निगरानी को चुनौती दी। वारदात के बाद क्षेत्रवासियों में दहशत का माहौल है। जानकारी के अनुसार संतोष वैष्णव, दिनेश पालीवाल, भरत वैष्णव, पवन कुमार, मोहन सिंह सहित के कई मकानों के ताले टूटे। पवन कुमार के मकान से करीब 50 हजार रुपये नकद और एक तोला सोना चोरी होने की बात सामने आई है। जिसकी रिपोर्ट थाने दी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर अनुसंधान जारी कर दिया, वहीं राधेश्याम वैष्णव के मकान का भी ताला टूटा मिला। उनका परिवार वर्तमान में गुजरात में निवास करता है। भरत वैष्णव ने बताया कि वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है, जिसमें चार बदमाश नजर आ रहे हैं और इनमें से एक के हाथ में हथियार दिखाई दे रहा है। इधर, चोरी की रिपोर्ट देने पहुंचे प्रार्थी संतोष वैष्णव का आरोप है कि दूसरे दिन सुबह तक भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। नगरपालिका चुनाव की आचार संहिता के बीच हुई इस वारदात ने पुलिस गश्त और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। बाईट- पीड़ित0
0
Report
गीता कॉलोनी में MCD ने अवैध निर्माण ढहाकर इमारत सील
New Delhi, Delhi:गीता कॉलोनी में अवैध निर्माण पर MCD का हथौड़ा चार मंजिला इमारत को तोड़ने के बाद निगम ने किया सील पूर्वी दिल्ली के गीता कॉलोनी ब्लॉक-9 में अवैध निर्माण के खिलाफ दिल्ली नगर निगम ने कार्रवाई की है। ब्लॉक-9 स्थित मकान नंबर 9/59 में किए गए चार मंजिला अवैध निर्माण को निगम की टीम ने पहले तोड़ा और कार्रवाई के बाद पूरी इमारत को सील कर दिया। MCD की इस कार्रवाई के बाद इलाके में अवैध निर्माण करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है। निगम अधिकारियों का कहना है कि नियमों का उल्लंघन कर किए गए निर्माण के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।0
0
Report
Advertisement
सांचौर नगरपालिका चुनाव के बाद कांग्रेस-भाजपा बाड़ेबंदी: निर्दलीय भूमिका अहम
Jaipur, Rajasthan:जालोर, सांचौर- नगरपालिका चुनाव 2026, मतदान के बाद अब कांग्रेस व भाजपा ने की बाड़ेबंदी, बीती रात ही दोनों पार्टियों के उम्मीदवार गए बाड़ेबंदी में, बस में बैठकर सांचौर से रवाना हुए भाजपा प्रत्याशी, वहीं छोटी गाड़ियों में बैठकर रवाना हुए कांग्रेस प्रत्याशी, देर रात भाजपा के 35 प्रत्याशीयों को विधायक जीवाराम के आवास लाये, फिर निजी बस से किया गुजरात की तरफ रवाना, वहीं कांग्रेस के 31 व 4 समर्थित प्रत्याशी के साथ आधा दर्जन निर्दलीय उम्मीदवारों को रवाना किया बाड़ेबंदी में, संभावित बोर्ड गठन और जोड़तोड़ की आशंकाओं के बीच उठाया गया कदम, बोर्ड गठन को लेकर निर्दलीयों की भूमिका मानी जा रही है अहम0
0
Report
ED छापेमारी: हरिश रावत OSD पर उठे सवाल, दस साल बाद कार्रवाई क्यों?
Noida, Uttar Pradesh:देहरादून, उत्तराखंड: पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के OSD रहे? चंदन सिंह जीना के ठिकानों पर ED की छापेमारी पर उत्तराखंड विधानसभा में विपक्ष के नेता यशपाल आर्य ने कहा, "आप जानते हैं, यह मामला 2016 का है। दस साल बीत चुके हैं और कार्रवाई अब हो रही है। मामला अभी जांच के दायरे में है। लेकिन सवाल यह है कि सरकार और प्रशासन दस साल तक चुप क्यों रहे? कार्रवाई बहुत पहले होनी चाहिए थी—यह तुरंत होनी चाहिए थी..."0
0
Report
बरेली की वाडीलाल आइसक्रीम फैक्ट्री में लगी भीषण आग, लाखों रुपये नुकसान
Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली ब्रेकिंग वाडीलाल आइसक्रीम की फैक्ट्री में लगी आग आग लगने से फैक्ट्री में मची ऑफर तफरी आग से लाखो रुपये ऊए हुआ नुकसान फॉयर बिरग्रेड की टीम ने मौके पर पहुँच कर आग पर पाया काबू डेढ घंटे तक चला फैक्ट्री में रेस्क्यू अभियान सीबीगंज थाना क्षेत्र के परसाखेड़ा में स्थित है वाडीलाल आइसक्रीम फैक्ट्री ।0
0
Report
Advertisement
0
0
Report
झारखंड में स्वास्थ्य व्यवस्था पर सियासत तेज, धनबाद में सुपर स्पेशलिस्ट कॉलेज की चर्चा
Dhanbad, Jharkhand:धनबाद के सरकारी अस्पतालों SNMMCH और सदर अस्पताल में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा का दावा अधिकारी से लेकर स्वास्थ्य मंत्री कर रहे हैं। लेकिन जब खुद के इलाज की बात आती है तो निजी अस्पताल की ओर रुख करते हैं। पिछले दिनों स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी के चाचा का सड़क दुर्घटना हो गया था जिसमें घायल हो गए थे। स्वास्थ्य मंत्री अपने चाचा का इलाज SNMMCH या सदर में न कर असर्फी अस्पताल में करवाये। जब सत्ता के करीबी ही सरकारी अस्पतालों से दूरी बनाएं, तो भरोसा किस पर करें ये प्रश्न तो उठेगा ही धनबाद में स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने सुपर स्पेशलिस्ट मेडिकल कॉलेज का दावा किया, तो बीजेपी नेता भानु प्रताप शाही ने पलटवार कर सरकार को घेरा। अब इसे लेकर पूर्व स्वास्थ्य मंत्री भानुप्रताप साही ने बड़ा हमला इरफान अंसारी पर किया है। झारखंड की स्वास्थ्य व्यवस्था पर अब सियासी संग्राम छिड़ गया है। भानुप्रताप साही ने यहाँ तक कह दिया कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को भी इरफान अंसारी के स्वास्थ्य विभाग पर भरोसा नही है।0
0
Report
संभल में अवैध तमंचा पकड़े युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
Sambhal, Uttar Pradesh:संभल। पुलिस से बेखोफ युवक का हैरान करने वाले अंदाज में अवैध तमंचा लिए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में युवक अवैध तमंचे की नाल को चिलम पीने के अंदाज में मुँह से लगाये दिख रहा है। पुलिस वायरल वीडियो में अवैध तमंचा लिये युवक की तलाश में जुटी। गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र के विज़ुआ नगला गाँव के युवक का बताया जा रहा है वायरल वीडियो。0
0
Report
Advertisement
संगीत सोम बोले: अखिलेश के भीतर औरंगज़ेब जैसी सोच और तुष्टिकरण की राजनीति
Noida, Uttar Pradesh:गाज़ियाबाद, उत्तर प्रदेश: बीजेपी नेता संगीत सोम कहते हैं, "अखिलेश के अंदर औरंगज़ेब की सोच बसी हुई है। औरंगज़ेब ने असल में उनके पूरे व्यक्तित्व पर कब्ज़ा कर लिया है... एक ऐसा व्यक्ति जिसने अपने ही पिता को घर में नज़रबंद कर दिया, सिर्फ़ इसलिए क्योंकि उन्हें पता चला कि पिता उन्हें सत्ता से हटाना चाहते हैं उन्होंने यही किया... अखिलेश यादव अपने चाचा (रामगोपाल यादव) पर 24 घंटे नज़र रखते हैं... आपने देखा कि उन्होंने अपने चाचा शिवपाल यादव के साथ कैसा बुरा बर्ताव किया... देखिए उन्होंने कैसा औरंगज़ेब जैसा व्यवहार किया... जब पत्रकार सवाल पूछते हैं, तो वे स्वाभाविक रूप से उसी मानसिकता के साथ जवाब देते हैं। इसीलिए वे भड़क जाते हैं... वे आगे कहते हैं, "अखिलेश यादव किसी भी कीमत पर तुष्टिकरण की उस मानसिकता को छोड़ नहीं पा रहे हैं वे तुष्टिकरण की राजनीति नहीं छोड़ सकते। इसीलिए मैं कहता हूँ कि उन्हें इस बात से कोई फ़र्क नहीं पड़ता कि उनकी पत्नी का अपमान हो रहा है या उनकी छवि खराब की जा रही है। जो व्यक्ति अपनी पत्नी की इज़्ज़त नहीं बचा सकता, जब घटिया और मुग़ल जैसी सोच वाले लोग उनके बारे में अपमानजनक बातें कहते हैं तो आप आसानी से ऐसे व्यक्ति के स्वभाव का अंदाज़ा लगा सकते हैं..."0
0
Report
फर्रुखाबाद में गंगा बाढ़ के स्थायी समाधान के लिए ड्रेजिंग और ड्रोन सर्वे शुरू
Noida, Uttar Pradesh:फर्रुखाबाद को गंगा की बाढ़ से मिलेगी निजात ? ड्रेजिंग के लिए ड्रोन सर्वे शुरू डीएम डॉ. अंकुर लाठर की पहल, 5 स्थानों पर गंगा की जलधारा को सीधा करने की तैयारी IIT कानपुर द्वारा फर्रुखाबाद में बाढ़ से बचाव के लिए बनाया जा रहा प्रोजेक्ट फर्रुखाबाद में गंगा की बाढ़ की समस्या के स्थायी समाधान को लेकर जिला प्रशासन ने पहल तेज कर दी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश के बाद गंगा नदी में ड्रेजिंग कराने की योजना पर काम शुरू हो गया है। इसी क्रम में ड्रोन के जरिए गंगा नदी का सर्वे कराया गया है। प्रशासन ने शुरुआती तौर पर पांच स्थानों को चिन्हित किया है, जहां ड्रेजिंग के जरिए गंगा की जलधारा को व्यवस्थित और सीधा करने की योजना है। इसको लेकर डीएम डॉ. अंकुर लाठर ने आईआईटी के प्रोफेसर राजीव सिन्हा और सिंचाई विभाग के अधीक्षक अभियंता के.पी. पांडेय के साथ बैठक कर विशेषज्ञों से सुझाव भी लिए हैं। वहीं, कानपुर से सिंचाई विभाग की मैकेनिकल इंजीनियरिंग टीम फर्रुखाबाद पहुँचिे और ड्रोन के माध्यम से गंगा नदी का सर्वे किया। सर्वे के आधार पर नदी की जलधारा और बहाव की स्थिति का अध्ययन किया जा रहा है। प्रशासन ने शुरुआती तौर पर तौफीक की मड़ैया, डोली की मड़ैया, पैलानी, खेम रैगाई और रानी घाट को चिन्हित किया है। इन स्थानों पर वैज्ञानिक तरीके से ड्रेजिंग कर गंगा की जलधारा को व्यवस्थित करने की योजना है। जिला प्रशासन का मानना है कि ड्रोन सर्वे और विशेषज्ञों के सुझाव के आधार पर आगे की कार्ययोजना तैयार की जाएगी। अगर योजना के मुताबिक काम आगे बढ़ता है, तो गंगा की बाढ़ से प्रभावित ग्रामीण क्षेत्रों को राहत मिलने की उम्मीद है。0
0
Report
जालौन में नई डीएम समीर ने संभाला पदभार, कलेक्ट्रेट में पहली बैठक
Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन आईएएस समीर ने संभाला जालौन जिलाधिकारी का पदभार, आईएएस अधिकारी समीर ने जालौन के नवागन्तुक डीएम के रूप में किया पदभार ग्रहण, कलेक्ट्रेट पहुंचकर राजकीय कोषागार में संभाला विधिवत कार्यभार, कार्यभार संभालने के बाद अधिकारियों के साथ की पहली बैठक, बैठक कर जिले की प्राथमिकताओं और व्यवस्थाओं की ली जानकारी, जालौन के उरई स्थित कलेक्ट्रेट परिसर का मामला।0
0
Report
Advertisement
सतना में आबकारी टीम पर शराब माफिया का हमला; FIR दर्ज तीन आरोपी
Satna, Madhya Pradesh:Anchor सतना। रामपुर बघेलान थाना क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करने गई आबकारी टीम पर शराब माफिया ने हमला कर पथराव कर दिया। टीम के साथ गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी दी गई। इस मामले में आबकारी उपनिरीक्षक की शिकायत पर पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में FIR दर्ज की है। आबकारी विभाग को 11 सितंबर 2026 को सूचना मिली थी कि ग्राम जमुना में लवकुश सिंह नामक व्यक्ति द्वारा अवैध रूप से देशी शराब बेची जा रही है। सूचना पर आबकारी उपनिरीक्षक सुदर्शन विक्रमादित्य पाण्डेय अपनी टीम के साथ शाम करीब 6 बजे आरोपी के घर पहुंचे。 घर की तलाशी लेने पर एक खाकी रंग के कार्टन में 48 पाव देशी मसाला शराब बरामद हुई। टीम जब्ती की कार्रवाई कर रही थी, तभी आरोपी लवकुश सिंह पटेल, उसके साथी हरिओम सिंह और मूरत साकेत ने हंगामा शुरू कर दिया। FIR के अनुसार, तीनों आरोपियों ने आबकारी कर्मचारियों के साथ अश्लील गाली-गलौज की, शासकीय कार्य में बाधा डाली और हाथापाई की। इतना ही नहीं, आरोपियों ने धमकी दी कि यदि दोबारा कार्रवाई करने आए तो जान से खत्म कर देंगे। घटना के बाद आबकारी टीम ने रामपुर बघेलान थाने में लिखित शिकायत दी। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी लवकुश सिंह पटेल, हरिओम सिंह और मूरत साकेत के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 296(क), 132, 351(3), 324(4) और 3(5) के तहत अपराध दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।0
0
Report
कतरास के बीसीसीएल गोविंदपुर एरिया 3 केलूडीह में आउटसोर्सिंग हादसा, एक की मौत
Dhanbad, Jharkhand:धनबाद जिले के कतरास थाना क्षेत्र अंतर्गत बीसीसीएल गोविंदपुर एरिया 3 केलूडीह में संचालित STG आउटसोर्सिंग में दर्दनाक हादसा हुआ. आउटसोर्सिंग कम्पनी के भारी वाहन ने एक व्यक्ति को चपेट में लिया जिसमे मौके पर ही मौत हो गया. कोलडंप एरिया में आउटसोर्सिंग वाहन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत मौके पर ही हो गई. मृतक की पहचान समीप के बटी कैलुडीह निवासी 55 वर्षीय मधुसूदन यादव के रूप में हुई है. घटना की खबर पाकर कतरास पुलिस मौके पर पहुंचकर घटना की जांच में जुट गई. परिजन घटना की सूचना पाकर घटनास्थल पहुंचे और आक्रोश में माइंस को बाधित कर दिया. मौके पर स्थानीय पार्षद मोह शहाबुद्दीन भी पहुंचकर घटना का जायजा लिया. सभी ने लापरवाह परिवहन इस घटना का कारण बताते हुए प्रबंधन पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं. परिजनों और स्थानीय लोगों ने कम्पनी प्रबंधन से मांग की है कि चूंकि यह माइंस बस्ती के काफी समीप है, तो सुरक्षा मानकों और परिवहन से जुड़े साइन बोर्ड आदि की समुचित व्यवस्था की जाए. फिलहाल बड़ी संख्या में लोग माइंस परिसर में मौजूद हैं और कमानी का कार्य पूरी तरह ठप है.0
0
Report
जिलाधिकारी ने जागरूकता रथ से नशरुद्धि और बुजुर्गों के अधिकारों के लिए अभियान शुरू किया
Khajuria Khurd, Bihar:जिलाधिकारी ने जागरूकता रथ से नशामुक्ति और बुजुर्गों के अधिकारों के लिए अभियान शुरू किया। ग्रामीण क्षेत्रों में नशामुक्ति, वरिष्ठ नागरिकों के भरण-पोषण और सरकारी योजनाओं की दी जाएगी जानकारी। समाहरणालय परिसर से नशामुक्ति और वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों के प्रति जन-जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से एक विशेष जागरूकता रथ रवाना किया गया। जिलाधिकारी कुमार अनुराग ने हरी झंडी दिखाकर इस अभियान की शुरुआत की। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि नशे की लत न केवल व्यक्ति बल्कि उसके परिवार और समाज को भी गंभीर रूप से प्रभावित करती है। इस रथ के माध्यम से ग्रामीण इलाकों में जाकर लोगों को नशामुक्ति के प्रति जागरूक किया जाएगा। इसके साथ ही, जिले के बुजुर्गों को उनके अधिकारों, सुरक्षा और भरण-पोषण से जुड़े नियमों के बारे में विस्तार से जानकारी दी जाएगी। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि वरिष्ठ नागरिकों को अब अपने अधिकारों के लिए परेशान होने की जरूरत नहीं है। वे संबंधित अनुमंडल कार्यालय में आवेदन देकर न्याय प्राप्त कर सकते हैं। नियम के अनुसार, बच्चों द्वारा माता-पिता के भरण-पोषण की जिम्मेदारी न उठाने पर प्रशासनिक कार्रवाई की جاتی है। इस अभियान के तहत सरकारी योजनाओं और कानूनी सहायता की जानकारी हर ग्रामीण तक पहुंचाई जाएगी。0
0
Report
Advertisement
