210427
महोबाः UPPCS परीक्षा निष्पक्ष, पारदर्शी और शान्तिपूर्ण सम्पन्न कराने को लेकर पूरी कर ली गई तैयारियां
Mahoba, Uttar Pradesh:महोबा में कल रविवार को होने वाली लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित पीसीएस परीक्षा 2024 को निष्पक्ष, पारदर्शी और शान्तिपूर्ण सम्पन्न कराने को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई है। परीक्षा के नोडल अधिकारी डीएम, एसपी सहित जिले के प्रशासनिक अधिकारियों ने सभी परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को परखा। एहतियातन परीक्षा के दिन केन्द्रों के पास इलेक्ट्रॉनिक समान की दुकानें बंद रहेंगी। आने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए हेल्प डेस्क सहित रुकने की व्यवस्था की गई है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
अकबरपुर सदर बाजार में सांड के हमले से 80 वर्षीय बुजुर्ग की मौत, CCTV सामने
Amauli Thakuran, Uttar Pradesh:कानपुर देहात कानपुर देहात के अकबरपुर सदर बाजार में सांड के हमले में 80 वर्षीय बुजुर्ग की मौत。 मंगलवार शाम करीब साढ़े पांच बजे की घटना, अब सामने आया हमले का CCTV फुटेज。 बीड़ी लेने घर से निकले बुजुर्ग ने डंडे से सांड को भगाने की कोशिश की थी。 गुस्साए सांड ने बुजुर्ग को सींगों में फंसाकर उठाया और जमीन पर पटक दिया。 परिजन गंभीर हालत में बुजुर्ग को मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया。 घटना के CCTV फुटेज सामने आने के बाद बाजार में दहशत, व्यापारियों में आक्रोश。 व्यापारियों और स्थानीय लोगों ने अधिकारियों से सांड को बाजार से हटवाने की मांग की।0
0
Report
नवगठित नगर पालिका बोर्ड की पहली साधारण सभा सोनिया सोनी की अध्यक्षता में सम्पन्न
Tonk, Rajasthan:लांबा हरि सिंह (टोंक)。 लांबा हरि सिंह में नवगठित नगर पालिका बोर्ड की प्रथम साधारण सभा की बैठक पालिका अध्यक्ष सोनिया सोनी की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में नगर के विकास कार्यों और आगामी त्योहारों की तैयारियों को लेकर विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। बैठक के दौरान मीडिया कर्मियों को सभागार से बाहर कर दिया गया, जिसके बाद बंद सभागार में विकास कार्यों पर चर्चा हुई。 बैठक में आगामी दशहरा और दीपावली के मद्देनजर शहर में साज-सज्जा कराने, चारागाह भूमि नगर पालिका को सुपुर्द करने, आवासीय कॉलोनियों से जुड़े मामलों, सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने, घर-घर कचरा संग्रहण व्यवस्था को सुचारू बनाने, निर्माण कार्यों तथा स्ट्रीट लाइट लगाने सहित अन्य विकास कार्यों पर विचार-विमर्श किया गया। इन मुद्दों पर चर्चा के बाद सर्वसम्मति से प्रस्ताव लिए गए。 वहीं, बैठक के प्रारंभ में अधिशासी अधिकारी तुलसी चौधरी ने नवनिर्वाचित पालिका अध्यक्ष सोनिया सोनी सहित सभी नवनिर्वाचित पार्षदों का स्वागत एवं सम्मान किया。 बाइट: सोनिया सोनी, पालिका अध्यक्ष0
0
Report
सरदारशहर के करणी माता मंदिर में गरबा-डांडिया धूम, भक्तों ने किया नृत्य-आराधना
Churu, Rajasthan:सरदारशहर के करणी माता मंदिर में नवरात्र के तीसरे दिन भी गरबा-डांडिया की धूम देखने को मिली। मंदिर परिसर में भक्तिमय माहौल के बीच महिलाओं, युवतियों और बच्चों ने उत्साह के साथ गरबा-डांडिया किया। माता रानी के भजनों और गरबा की धुनों पर श्रद्धालु देर शाम तक थिरके। कार्यक्रम को मंदिर निर्माता तेजकरण सिंघी की ओर से आयोजित किया गया। प्रतिभागी पारंपरिक परिधानों में सजी महिलाएं-युवतियां नृत्य में शामिल रहीं और बच्चों ने भी भाग लिया। नवरात्र के नौ दिनों में मां दुर्गा की उपासना के साथ गरबा-डांडिया एक प्रमुख सांस्कृतिक उत्सव बन गया है। गरबा-डांडिया के जरिए आपसी भाईचारा और सामाजिक सौहार्द को मजबूत किया जाता है।0
0
Report
Advertisement
राजsamंद में शक्ति सुरक्षा अभियान: फ्लैग मार्च से गरबा पांडालों में सुरक्षा कड़े इंतज़ाम
Rajsamand, Rajasthan:राजसमंद में ''शक्ति सुरक्षा अभियान'' का असर: पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च, गरबा पांडालों में सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम राजसमंद महिला सुरक्षा पर विशेष फोकस: कालिका पेट्रोलिंग और सादे वस्त्रों में तैनाती- महिलाओं और बालिकाओं के साथ छेड़छाड़ या दुर्व्यवहार की घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस प्रशासन ने विशेष कार्ययोजना तैयार की है। कालिका पेट्रोलिंग टीमें सक्रिय रूप से क्षेत्र में गश्त करेंगी। सादे वस्त्रों में पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं जो मनचलों पर नजर रखेंगे और जरूरत पड़ने पर डिकॉय ऑपरेशन चलाकर सख्त कानूनी कार्रवाई करेंगे। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद भी महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने के कड़े निर्देश दिए गए हैं।0
0
Report
70वीं जिला एथलेटिक्स प्रतियोगिता का भव्य समापन, विजेताओं को गोल्ड-सिल्वर-ब्रॉन्ज मेडल मिले
Sri Ganganagar, Rajasthan:एंकर श्रीविजयनगर। पीएम श्री राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल में चल रही 70वीं जिला स्तरीय 14 वर्षीय छात्र-छात्रा एथलेटिक्स प्रतियोगिता का विधिवत समापन हुआ। प्रतियोगिता में जिले भर से आए खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। समापन समारोह में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को गोल्ड, सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर जनप्रतिनिधि सहित गणमान्य लोग मौजूद रहे।0
0
Report
बजेपी ने दलित वोट बैंक मजबूत कर ब्रज मोहन राम को उड़ीसा के राज्यपाल बनाया
Ranchi, Jharkhand:बीजेपी ने पलामू प्रमंडल से आने वाले दलित नेता ब्रज मोहन राम को उड़ीसा का राज्यपाल बना कर झारखंड में दलित वोट बैंक को साधने की कोशिश तो की ही है साथ ही झारखंड में एससी और एसटी समीकरण को एक साथ मजबूती देने की कोशिश की है। ब्रजमोहन राम ने कहा हमारे बनने से दलित लोगों में उत्साह है। दलित वोट चुनाव जीतने का हमारा बहुत बड़ा आधार है उसी रणनीति के तहत बीजेपी ने भी काम किया है। इस बार झारखंड में बीजेपी की सरकार बनेगी और दलित वोटरों का भरोसा बीजेपी पर है।0
0
Report
Advertisement
ग्रेनो वेस्ट के ट्रॉपिकल गार्डन सोसाइटी में 21वीं मंजिल से गिरकर युवक की मौत
Greater Noida, Uttar Pradesh:ग्रेनो वेस्ट के बिसरख थाना क्षेत्र की सेंचुरियन पार्क ट्रॉपिकल गार्डन सोसाइटी में 21वीं मंजिल से गिरकर एक युवक की मौत हो गई。 बिसरख कोतवाली पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक 31 वर्षीय हर्षित लवानिया सोसाइटी में किराए के फ्लैट में अकेले रहते थे।उनकी शादी 2024 में हुई थी,हर्षित का उनकी पत्नी से कुछ विवाद चल रहा था,जिसके चलते पिछले करीब छह महीने से पत्नी उनसे अलग रह रही थी। बताया जा रहा है कि सोमवार की शाम हर्षित की पत्नी अचानक उनके फ्लैट पर पहुंची और दरवाजा खटखटाया। हर्षित फ्लैट में अंदर मौजूद थे,उन्हें लगा की पत्नी बाहर आ गई और यह विवाद करेगी,उसमें दरवाजा नहीं खोला।पत्नी बाहर से बार बार शोर मचाने लगी और कहा कि मुझे तुमसे बात करनी है,पति ने बात करने से इंकार के दिया और हर्षित की पत्नी सुरक्षा कर्मियों को बुलाकर लाई और दरवाजा खुलवाने लगी।जिसके बाद हर्षित फ्लैट की बालकनी से बाहर निकले और नीचे वाली मंजिल के फ्लैट से उतरकर बाहर की तरफ जाने की कोशिश करने लगे। इसी बीच अचानक उनका पैर फिसल गया और नीचे गिर गए।गिरते वह गंभीर रूप से घायल हो गए,जिनके बाद सोसाइटी के लोग घायल हर्षित को अस्पताल लेकर गए। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। हर्षित की पत्नी से भी बातचीत की जा रही है। पूरे मामले में जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।इस मामले में अभी तक कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। पुलिस आस पास लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाला रही है। वही हर्षित के पिता अमिताभ लवानिया समेत अन्य परिजन घटना की सूचना पर मौके पर पहुंच गए थे। उनका कहना था कि हर्षित एक कंपनी में नौकरी करता था। फ्लैट में वह अकेला ही रहता था। पिछले काफी समय से उसका पत्नी से विवाद चल रहा था। इससे वह मानसिक तनाव में था。0
0
Report
ट्रोनिका सिटी में हत्या के आरोपी बिलाल की मुठभेड़ के बाद गिरफ्तारी
Ghaziabad, Uttar Pradesh:ट्रोनिका सिटी थाना क्षेत्र में हत्या के मामले में वांछित आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान आरोपी बिलाल के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से तमंचा, चाकू, कारतूस और मोटरसाइकिल बरामद की है। 12 अक्टूबर को ट्रोनिका सिटी थाने में हत्या के संबंध में मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले में वांछित आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की तीन टीमें लगाई गई थीं। चेकिंग के दौरान पुलिस को तेज रफ्तार से आती एक मोटरसाइकिल दिखाई दी। पुलिस ने उसे रोकने का प्रयास किया तो बाइक सवार खानपुर की ओर भागने लगा। पुलिस टीम ने पीछा किया तो आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें आरोपी के पैर में गोली लग गई। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान बिलाल (27), निवासी केला गोदाम, थाना अंकुर विहार क्षेत्र के रूप में हुई है। उसके पास से एक तमंचा, एक जिंदा कारतूस, दो खोखा कारतूस, एक चाकू और मोटरसाइकिल बरामद हुई है। आरोपी का अन्य आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।0
0
Report
कोरिया वन मंडल सोनहत में पेड़ काटे, निगरानी सवालों के घेरे में
Muju, Jeonbuk State:कोरिया ब्रेकिंग —कोरिया वन मंडल के सोनहत वन परिक्षेत्र में पेड़ों की कटाई से हड़कंप, वन विभाग की निगरानी पर सवाल... खुटरापारा से कर्री पहुंच मार्ग के आसपास जंगल में कई पेड़ कटे मिले, मौके पर कटे तने और लकड़ियां लावारिस हालत में पड़ी हैं... मैदानी वन अमले से लेकर रेंजर की निगरानी तक पर उठे सवाल....मामले की निष्पक्ष जांच की मांग... अब सवाल—जंगल की सुरक्षा में लापरवाही या निगरानी व्यवस्था में चूक?0
0
Report
Advertisement
खंडवा में किशोर कुमार पुण्यतिथि पर अभिनेता रघुवीर यादव को राष्ट्रीय किशोर सम्मान
Khandwa, Madhya Pradesh:खंडवा में हरफनमौला कलाकार किशोर कुमार की पुण्यतिथि पर वर्ष 2026 का राष्ट्रीय किशोर सम्मान अभिनेता रघुवीर यादव को दिया गया। मध्य प्रदेश सरकार की तरफ से संस्कृति मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी ने शाल, श्रीफल और सम्मान पट्टिका के साथ उन्हें सम्मानित किया। VO, कार्यक्रम से वर्चुअल जुड़े मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि यह सम्मान भारतीय सिनेमा और कला के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए दिया गया। किशोर कुमार की जन्मभूमि खंडवा के लिए यह सम्मान विशेष महत्व रखता है। उनकी आवाज, उनका अंदाज और उनकी अदाकारी आज भी संगीत प्रेमियों के दिलों में बसी हुई है। किशोर कुमार भले ही आज हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनके सदाबहार गीत और शानदार अभिनय हमेशा उन्हें अमर बनाए रखेंगे। VO, किशोर सम्मान मिलने के बाद रघुवीर यादव ने कहा कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि हरफनमौला कलाकार किशोर कुमार के नाम से स्थापित इतना बड़ा सम्मान उन्हें प्राप्त होगा। बाइट, रघुवीर यादव इस अलंकरण समारोह में किशोर कुमार की यादों को संगीतमय श्रद्धांजलि दी गई। किशोर कुमार के सदाबहार गीतों पर आयोजित आर्केस्ट्रा में मशहूर गायक और मिमिक्री कलाकार सुदेश भोसले ने देर रात तक अपनी शानदार प्रस्तुति से खूब रंग जमाया। सुदेश भोसले ने किशोर कुमार के लोकप्रिय गीतों को अपनी आवाज में पेश कर Shotrों को झूमने पर मजबूर कर दिया। वहीं, अपनी खास मिमिक्री से उन्होंने सदी के महानायक अमिताभ बच्चन की आवाज भी निकाली, जिसे सुनकर दर्शक रोमांचित हो उठे।0
0
Report
फरीदाबाद के डबुआ कॉलोनी में मस्जिद के पास युवक पर हमला CCTV में कैद
Faridabad, Haryana:फरीदाबाद में बदमाशों का आतंक! एक युवक पर दर्जनभर से अधिक लोगों ने किया हमला, हथौड़े और डंडों से बेरहमी से पीटा डबुआ कॉलोनी में मस्जिद के पास देर रात हुई वारदात, CCTV कैमरे में कैद हुई पूरी घटना फरीदाबाद: शहर में मारपीट की एक और घटना सामने आई है। फरीदाबाद की डबुआ कॉलोनी में मस्जिद के पास देर रात एक युवक पर एक दर्जन से अधिक लोगों ने हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने युवक को हथौड़े और डंडों से बेरहमी से पीटा। इस पूरी वारदात की तस्वीरें घटनास्थल पर लगे CCTV कैमरों में कैद हो गई हैं। घटना के बाद घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। फिलहाल युवक पर हमला किस वजह से किया गया और वारदात में शामिल लोगों की पहचान क्या है, इन सवालों के जवाब तलाशे जा रहे हैं। पुलिस CCTV फुटेज और अन्य तथ्यों के आधार पर पूरे मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद ही मारपीट के कारणों और आरोपियों की भूमिका स्पष्ट हो सकेगी।0
0
Report
ओबीसी आरक्षण से जुड़े सवाल: विवेक तन्खा ने सरकार पर दबाव डाला
Noida, Uttar Pradesh:भोपाल ओबीसी आरक्षण मामले के बीच विवेक तन्खा का tweet ओबीसी आरक्षण पर विवेक तन्खा का सरकार से सवाल विवेक तन्खा ने tweet में लिखा अध्यादेश या कानून डिफेंड करना सरकार का दायित्व है MP सरकार का सुप्रीम कोर्ट में इस मामले से दूरी बनाए रखने का निर्णय समझ से बाहर सरकार इस मामले में मुख्य पक्षकार है - विवेक तन्खा हाई कोर्ट में बहस सरकार ने की थी बीजेपी ने नहीं आरक्षण के कानून को सरकार डिफेंड कर सकती है0
0
Report
Advertisement
निवाई (टोंक) में किसान की मौत: खेती के दौरान अचेत, चिकित्सा व्यवस्था पर सवाल
Tonk, Rajasthan:निवाई (टोंक)। खेती करते समय अचेत हुए farmer की मौत, चिकित्सा व्यवस्था पर उठे सवाल टोंक जिले के निवाई सदर थाना क्षेत्र के सजिया गांव में कृषि कार्य के दौरान 30 वर्षीय किसान रमेश चंद बलाई की मौत हो गई। खेती करते समय अचानक अचेत हुए किसान को परिजन चाकसू उप जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव को निवाई उप जिला अस्पताल की मोर्चरी में भेजे जाने को लेकर परिजनों में आक्रोश देखने को मिला। परिजनों को शव लेकर रातभर भटकना पड़ा, जिससे चिकित्सा व्यवस्था और क्षेत्राधिकार को लेकर सवाल खड़े हो गए। घटना की सूचना मिलने पर निवाई सदर थाना अधिकारी राजेंद्र प्रसाद पुलिस जाप्ते के साथ मोर्चरी पहुंचे। फिलहाल सदार थाना पुलिस पंचनामा कार्रवाई में जुटी है। एक ओर सरकार चिकित्सा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के दावे कर रही है, वहीं दूसरी ओर एक किसान की मौत के बाद परिजनों को शव लेकर रातभर परेशान होना पड़ा। ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर क्षेत्राधिकार और व्यवस्थागत असमंजस के चलते परिजनों को इस परेशानी का सामना क्यों करना पड़ा0
0
Report
कोई खबर उपलब्ध नहीं है।
Noida, Uttar Pradesh:0
0
Report
समस्तीपुर में शराब की टूटी बोतलों के बीच युवक का शव, हत्या की आशंका
Samastipur, Bihar:समस्तीपुर में एक कमरे में शराब की टूटी बोतलें, दूसरे में मिला युवक का शव, परिजनों ने हत्या कर फंदे से लटकाने का लगाया आरोप ।जांच में जुटी पुलिस ।समस्तीपुर के अंगारघाट थाना क्षेत्र में घर से कुछ दूरी पर एक कमरे में 28 वर्षीय युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। घटनास्थल के एक कमरे में शराब की टूटी बोतलें और तोड़फोड़ का सामान मिला, जबकि दूसरे कमरे में युवक का शव गले में रस्सी बंधी हालत में जमीन से सटा पड़ा था। परिजनों ने हत्या कर शव को फंदे से लटकाने की आशंका जताई है। उनका कहना है कि युवक शराब नहीं पीता था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल भेजकर जांच शुरू कर दी है।मृतक की पहचान अंगारघाट ढरिया गांव वार्ड 4 निवासी मनोज पांडे के 28 वर्षीय इकलौते पुत्र अमन कुमार के रूप में हुई है। अमन करीब 10 दिन पहले बनारस से घर लौटा था। वहां वह कंस्ट्रक्शन लाइन में स्टोर इंचार्ज के पद पर काम करता था। उसकी शादी के लिए लड़की देखी जा रही थी।मृतक के चाचा ने बताया कि अमन रात करीब 9 बजे खाना खाने के बाद घर से निकला था। रात करीब 11 बजे सूचना मिली कि उसने आत्महत्या कर ली है। मौके पर पहुंचने पर एक कमरे में शराब की टूटी बोतलें और तोड़फोड़ का सामान मिला, जबकि दूसरे कमरे में अमन का शव पड़ा था। चाचा ने आशंका जताई कि उसकी हत्या कर शव को फंदे से लटकाया गया है।अंगारघाट थानाध्यक्ष के अनुसार, सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी। पुलिस को घटनास्थल से मोबाइल फोन भी मिले हैं। मामले से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों के संबंध में स्पष्ट जानकारी मिल सकेगी।0
0
Report
Advertisement
