icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
210421
Mohd. Imran KhanMohd. Imran KhanFollow24 Dec 2024, 04:51 pm

महोबाः चरखारी को मिनी वृन्दावन बनाने के लिए खर्च होंगे सौ करोड़, पूर्व सांसद गंगाचरण ने दी जानकारी

Panchampura, Uttar Pradesh:

पूर्व सांसद गंगा चरण राजपूत ने बताया कि चरखारी की ऐतिहासिक धरोहरों को देखते हुए चरखारी हेरीटेज सिटी बनाए जाने के प्रस्ताव को सरकार ने मंजूरी दी है। चरखारी के सभी 108 मंदिरों को पर्यटन विभाग इनटेक कंपनी के माध्यम से मिनी वृन्दावन के रूप में सजाएगी। सभी मंदिरों और ऐतिहासिक धरोहरों को सजाने के लिए केन्द्र और प्रदेश सरकार 100 करोड़ रूपया व्यय करेगी। उन्होंने कहा कि तालाबों में वाटर स्पोटर्स प्रोजेक्ट को भी मंजूरी मिली है और नया वर्ष चरखारी के लिए पूरी तरह से मंगलमय होगा।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

हांसी में दूषित पेयजल समाधान के लिए 150 करोड़ का आरसीसी टैंक प्रोजेक्ट शुरू

Hansi, Haryana:हांसी में दूषित पेयजल की समस्या पर जनस्वास्थ्य विभाग का बड़ा कदम 15 टैंकों में से 9 आरसीसी टैंक, 6 नए टैंक बनेंगे हांसी में पेयजल समस्या से निपटने के लिए करीब 150 करोड़ का नया प्रोजेक्ट हांसी के ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ते भूजल स्तर के कारण पेयजल आपूर्ति प्रभावित होने की समस्या सामने आई है।जनस्वास्थ्य विभाग के अनुसार, पिछले दो वर्षों में कई इलाकों में भूजल स्तर तेजी से ऊपर आया है। इसके चलते जमीन के नीचे मौजूद पानी ग्रामीण जलापूर्ति के एसएस टैंकों में रिसकर मिल रहा है, जिससे पानी पीने योग्य नहीं रह पा रहा। हांसी में पेयजल व्यवस्था सुधारने के लिए करीब 150 करोड़ रुपये का नया प्रोजेक्ट, बढ़ते भूजल स्तर से प्रभावित ग्रामीण क्षेत्रों में आरसीसी टैंकों का निर्माण होगा। विभाग की ओर से पानी के लैबोरेटरी टेस्ट और सब-सॉइल टेस्ट करवाए गए। जांच में सामने आया कि जिन टैंकों की गहराई सामान्य तौर पर करीब 8 से 12 फीट होती है, वहां भूजल स्तर भी करीब 8 से 10 फीट तक पहुंच गया है। ऐसे में ग्राउंड वाटर टैंकों में मिक्स होकर पानी को केमिकल तौर पर अनफिट कर रहा है।समस्या को देखते हुए सरकार ने प्रभावित गांवों में पुराने ईंटों के टैंकों को आरसीसी टैंकों में बदलने और नए आरसीसी टैंक बनाने के निर्देश दिए हैं। विभाग ने प्राथमिकता के आधार पर इसके एस्टीमेट तैयार कर सरकार को भेजे हैं। हांसी क्षेत्र में बकलाना, जमावड़ी, सिंघवा खास, उगालन, मदनहेड़ी, पुथी मंगलखा, मामनपुरा, सोरखी, सुल्तानपुर और जामनीखेड़ा समेत कई गांवों में काम प्रस्तावित है। वहीं उमरा, गढ़ी, गुराना, पुट्ठी सामन और रामायण में भी मौजूदा ईंटों के टैंकों को आरसीसी टैंकों में बदलने की योजना है। संजीव त्यागी जनस्वास्थ्य विभाग कार्यकारी अभियंता ने बताया कि पहले से चल रहे कार्य में 15 टैंकों में से 9 आरसीसी टैंक और 6 नए टैंक बनाए जाएंगे। इसके अलावा पांच अलग-अलग कार्यों के तहत 10 और आरसीसी टैंकों का निर्माण प्रस्तावित है। विभाग के मुताबिक सरकार ने एस्टीमेट को प्राथमिक मंजूरी दे दी है। अब सॉयल बेयरिंग कैपेसिटी टेस्ट और अन्य तकनीकी औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं। विभाग को उम्मीद है कि अगले बरसात के सीजन से पहले ये आरसीसी टैंक तैयार हो जाएंगे, जिससे भूजल के टैंकों में मिलने की समस्या कम होगी और लोगों को सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराया जा सकेगा.
0
0
Report
Advertisement
0
0
Report
Advertisement

खेतड़ी में 129 फव्वारा नोजल चोरी, किसानों का प्रदर्शन तेज

Jhunjhunu, Rajasthan:खेतड़ी, झुंझुनूं खेतड़ी नगर थाना इलाके में चोरों का आतंक लगातार तीसरे दिन 5 किसानों के खेतों को बनाया निशाना चोर 5 खेतों से 129 फव्वारा नोजल चोरी कर ले गए चोरी की घटनाओं से किसानों और ग्रामीणों में आक्रोश ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर दो दिन में खुलासे की मांग की पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर जांच शुरू की, गश्त बढ़ाई झुंझुनूं जिले के खेतड़ी नगर थाना इलाके के बड़ाऊ, नंगली सलेदी सिंह, रसूलपुर गांव में फव्वारा नोजल चोरी की घटनाएं लगातार तीसरे दिन भी जारी रहीं। अज्ञात चोरों ने पांच किसानों के खेतों को निशाना बनाते हुए कुल 129 फव्वारा नोजल चोरी कर लिए। लगातार तीन दिनों से खेतों में हो रही चोरी की घटनाओं से किसानों और ग्रामीणों में आक्रोश है। जानकारी के अनुसार नंगली सलेदी सिंह निवासी श्योपाल मेघवाल के खेत से 60 नोजल, सुरेंद्र कुमावत के खेत से 17 नोजल, वीरेंद्र सिंह तंवर के खेत से 17 नोजल, पप्पू के खेत से 17 नोजल और बुलाराम के खेत से 18 नोजल चोरी हुए हैं। किसानों को खेतों पर पहुंचने के बाद चोरी की जानकारी मिली। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं के विरोध में ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की कि दो दिन के अंदर चोरी की घटनाओं का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि दो दिन में चोरी का खुलासा नहीं हुआ तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा। चोरी की सूचना मिलने पर खेतड़ी नगर थानाधिकारी राकेश कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और चोरी हुए खेतों का मौका मुआयना किया। पुलिस ने घटनास्थलों का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए हैं। थानाधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि पुलिस तकनीकी सूत्रों के आधार पर साक्ष्य जुटा रही है। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं को देखते हुए क्षेत्र में पुलिस गश्त भी बढ़ाई गई है। घटनास्थलों से मिले साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।
0
0
Report

सीकर में राज्‍यपाल बागड़े के दौरे पर पूर्व सांसद सुमेधानंद सरस्वती का 75वां जन्मदिन

Sikar, Rajasthan:सीकर: राज्यपाल हरि भाऊ बागडे का सीकर दौरा, पूर्व सांसद के जन्मदिन पर आयोजित सामाजिक समरसता कार्यक्रम में हुए शामिल सीकर के पूर्व सांसद सुमेधानंद सरस्वती के 75 में जन्मदिन के अवसर पर आज सुबह से ही पिपराली वैदिक आश्रम में सामाजिक समरसता सहित धार्मिक आयोजन की धूम रही जिसमें राज्यपाल हरिभाऊ बागडे सहित कई जनप्रतिनिधि और नेता भी शामिल हुए। वैदिक आश्रम के सामने स्थित खेल स्टेडियम में पूर्व सांसद सुमेधानंद सरस्वती के 75 वें जन्मदिन पर आयोजित अमृत महोत्सव कार्यक्रम में साधु संतों के सानिध्य में 75 दिवसीय 75 कुंडिय यज्ञ में पूर्ण आहुति भी हुई। पूर्णाहुति कार्यक्रम में राज्यपाल हरीभाऊ बागडे, यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा राज्यसभा सांसद घनश्याम तिवाडी, पूर्व विधायक रतन जलधारी सहित कई जनप्रतिनिधि और राजनीतिक दलों के नेता मौजूद रहे। इसके साथ ही वक्ताओं ने संबोधित करते हुए कहा कि यज्ञ पर्यावरण के शुद्धिकरण के लिए भी अति आवश्यक है। इस तरह के आयोजन से सामाजिक समरसता बढ़ती है तो वही धार्मिक कार्य कर्मों के प्रति युवाओं को भी प्रेरणा मिलती है।
0
0
Report

Brajesh Pathak: SP दावों पर BJP का स्पष्ट रुख, राज्यसभा के तीसरे उम्मीदवार पर चर्चा

Noida, Uttar Pradesh:Lucknow (Uttar Pradesh): Brajesh Pathak (Deputy Chief Minister / BJP) on SP claim of BJP alliance MLAs in contact with SP/ SP preparing to announce third Rajya Sabha candidate समाजवादी पार्टी अपने परिवार को देखे उनको भारतीय जनता पार्टी से एक भी विधायक मिलने वाला नहीं है भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं के लिहाज़ से सबसे बड़ी पार्टी है और भारतीय जनता पार्टी में ही ढेर सारे दूसरे दलों के विधायक आने को आतुर हैं और भारतीय जनता पार्टी समय आने पर ज़रूर ऐसे सभी माननीय विधायकों के बारे में विचार करेगी काम करेगी और भारतीय जनता पार्टी फिर मैं दोहराता हूँ सत्ता इसमें प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रही है। राज्यसभा पर आप इंतजार करें और भारतीय जनता पार्टी के सभी प्रत्याशी शीघ्र ही आपके समक्ष लिस्ट लेकर के हम आएंगे。
0
0
Report
Advertisement

मुजफ्फरपुर में भवन के बरामदे का प्लास्टर गिरने से कई घायल

Muzaffarpur, Bihar:मुजफ्फरपुर के हथौड़ी थाना क्षेत्र में अचानक भरभरा कर गिरा सामुदायिक भवन के बरामदा का प्लास्टर. घटना में आधा दर्जन से ऊपर बच्चे और लोग बुरी तरह जख्मी. घटना के बाद मौके पर मचा हड़कंप. पूरा घटना मुजफ्फरपुर जिले के हथौड़ी थाना क्षेत्र के भवानीपुर में स्थित सामुदायिक भवन केंद्र का है, जहाँ एक युवती के द्वारा निजी तौर पर बच्चों को बैठा कर पढ़ाया जा रहा था ट्यूशन. तभी सामुदायिक भवन के छत का प्लास्टर टूट कर बच्चों और वहां पर बैठे लोगों के ऊपर गिर पड़ा. घटना में घायल सभी लोगों का स्थानीय स्तर पर हो रहा है इलाज. हथौड़ी थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर कर रही मामले की जांच
0
0
Report
0
0
Report
Advertisement

Breaking -विक्रमशिला सेतु मरम्मत के लिए सिक्किम से पहुंची BRO की टीम,बेली ब्रिज हटाने का काम शुरु

Rajiv RamRajiv RamFollow6m ago
Mainpura, Bihar:राजीव राम की रिपोर्ट। विक्रमशिला सेतु मरम्मत : सिक्किम से पहुंची BRO की टीम, बेली ब्रिज हटाने का काम शुरु।भागलपुर के विक्रमशिला सेतु की मरम्मत को लेकर अब बड़े स्तर पर काम शुरू हो गया है। सेतु पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बंद किए जाने के बाद क्षतिग्रस्त हिस्से पर बनाए गए चार स्पैन के बेली ब्रिज को हटाने का काम शुरू कर दिया गया है। बेली ब्रिज हटाने के लिए सिक्किम से बीआरओ यानी बॉर्डर रोड ऑर्गनाइजेशन की टीम भागलपुर पहुंची है। बीआरओ की टीम बड़े-बड़े क्रेन की मदद से बेली ब्रिज के हिस्सों को खोलकर सुरक्षित तरीके से हटाने में जुटी है। विक्रमशिला सेतु के क्षतिग्रस्त हिस्से पर कुल चार स्पैन में बेली ब्रिज तैयार किया गया था। इसी के जरिए सात जून 2026 से छोटे वाहनों की आवाजाही शुरू कराई गई थी। लेकिन अब स्थायी मरम्मत और निर्माण कार्य को लेकर इस हिस्से को पूरी तरह खाली कराया जा रहा है। बेली ब्रिज हटने के बाद इन्हीं चार स्पैन पर ट्रस ब्रिज का निर्माण किया जाएगा। इसमें वह स्पैन भी शामिल है, जो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुका है। यानी अस्थायी बेली ब्रिज को हटाकर उसी स्थान पर स्थायी संरचना तैयार करने की दिशा में काम आगे बढ़ेगा। मौके पर बड़े क्रेन लगाए गए हैं और बीआरओ की टीम बेली ब्रिज के अलग-अलग हिस्सों को खोलकर एक-एक कर हटा रही है। दरअसल, तीन मई की रात विक्रमशिला सेतु का एक स्लैब क्षतिग्रस्त होकर गंगा में गिर गया था। इसके बाद सेतु पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो गई थी। छोटे वाहनों के परिचालन को जारी रखने के लिए क्षतिग्रस्त हिस्से पर बेली ब्रिज बनाया गया था। अब स्थायी समाधान के लिए सेतु पर बड़े स्तर पर निर्माण कार्य शुरू किया जा रहा है। विक्रमशिला सेतु पर करीब तीन महीने तक परिचालन बंद रहने के दौरान गंगा में जलमार्ग को भी वैकल्पिक व्यवस्था के तौर पर शुरू किया गया है। आज से बड़े जहाजों के जरिए लोगों की आवाजाही कराई जा रही है। ऐसे में सेतु के बंद रहने के दौरान जलमार्ग लोगों के लिए एक वैकल्पिक सफर का माध्यम बनेगा। फिलहाल विक्रमशिला सेतु पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बंद है। एक तरफ बीआरओ की टीम बेली ब्रिज हटाने में जुटी है, तो दूसरी तरफ चार स्पैन पर ट्रस ब्रिज निर्माण की तैयारी चल रही है। करीब तीन महीने में मरम्मत और ट्रस ब्रिज का निर्माण पूरा कर सेतु पर दोबारा परिचालन बहाल करने की योजना है।
0
0
Report

लखीमपुर खीरी: विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर 18 लाख रुपये की ठगी

Baibahamunnusingh, Uttar Pradesh:लखीमपुर खीरी में विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित महिला ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर 18 लाख 36 हजार रुपये वापस दिलाने और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। मामला गोला थाना इलाके के नाथूपुर गांव का बताया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक को की गई शिकायत में सर्वेश कुमारी पत्नी रंजीत कुमार ने आरोप लगाया है कि उनके बेटे विनीत कुमार को विदेश, इंग्लैंड में नौकरी दिलाने के नाम पर गुरमेल सिंह समेत अन्य लोगों ने उनसे 18 लाख 36 हजार रुपये लिए। पीड़िता का आरोप है कि रुपये लेने के बाद उनके बेटे को दो बार फर्जी टिकट देकर विदेश भेजने का झांसा दिया गया। लेकिन नौकरी नहीं मिली। रुपये वापस मांगने पर कथित तौर पर उन्हें परेशान किया गया। पीड़िता की माने तो गुरमेल सिंह के घर जाने पर उसके साथ अभद्रता और मारपीट की गई तथा धमकाया गया। पूरे मामले की जांच कराने, आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने और 18 लाख 36 हजार रुपये वापस दिलाने की मांग की है।
0
0
Report

मृतक भरत तिवारी की माता आशा देवी शाहाबाद रेंज के डीआईजी डॉ सत्य प्रकाश से मिली।

Rajiv RamRajiv RamFollow15m ago
Mainpura, Bihar:राजीव राम मिल रिपोर्ट।भोजपुर के बिलौटी में चर्चित भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में मृतक भरत तिवारी की माता आशा देवी शाहाबाद रेंज के डीआईजी डॉ सत्य प्रकाश से मिलने उनके दफ्तर पहुंची। अपने कई अधिवक्ताओं के साथ वह DIG से मिलकर न्याय की मांग की। उनका कहना है कि न्याय प्रक्रिया में काफी विलंब हो रही है। FIR और एक दो व्यक्ति की गिरफ्तारी कर मामले को ठंडा बसते में रख दिया गया है। जबकि तात्कालिक थानाध्यक्ष के अलावा कई पुलिस अधिकारी इसके लिए दोषी हैं। भरत तिवारी की मां का कहना है कि मामले की जांच में सुस्ती बरती जा रही है। कई आरोपी जो अभी भी बाहर घूम रहे हैं। उनकी गिरफ्तारी नहीं हुई है।ऐसे में जांच भी प्रभावित होगी। भरत तिवारी की मां के साथ पहुंचे अधिवक्ताओं ने बताया कि यह मामला काफी संवेदनशील है और इस मामले को देख रहे डीआईजी से वे लोग मिलने पहुंचे हैं। ताकि जांच प्रक्रिया की गति को तेज किया जाए और भरत तिवारी को जल्द से जल्द न्याय चाहिए।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top