Back
पंकज चौधरी के महराजगंज दौरे में जातीय पार्टियों के खत्म होने का संकेत
ATAMIT TRIPATHI
Jan 06, 2026 13:26:40
Chowk, Uttar Pradesh
भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी प्रदेश अध्यक्ष चुने जाने के बाद आज पहली बार अपने संसदीय क्षेत्र महराजगंज जनपद के दौरे पर पहुंचे। जिले की सीमा पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं हजारों कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। जनपद की सीमा से लेकर जिला मुख्यालय तक प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत के लिए जगह-जगह तोरण द्वार बनाकर कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इस दौरान वह जिला मुख्यालय स्थित भाजपा कार्यालय पहुंचे जहां उन्होने एक भव्य कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित किया।district भाजपा कार्यालय में पत्रकारों को संबोधित करते हुए प्रेस अध्यक्ष पंकज चौधरी ने केंद्रीय नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी दी है उस पर पूर्ण रूप से खडा उतरने का प्रयास करूंगा। उन्होंने कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता 365 दिन सेवा का काम करता है। 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए कार्यकर्ता पूरी तरह तैयार हैं। अध्यक्ष बनने के बाद से प्रदेश में कार्यकर्ताओं का उत्साह देखने को मिला है। संभल में अवैध अतिक्रमण पर कार्रवाई को लेकर कहा कि जहां-जहां भी अवैध अतिक्रमण है। चाहे वह किसी भी मजहब का हो उस पर कार्रवाई होगी। विपक्ष द्वारा 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर किए गए टिप्पणी को लेकर पंकज चौधरी ने कहा कि जातीय पार्टियां बहुत दिन तक जीवित नहीं रहती। उसका हश्र अभी बिहार में दिखाई दिया है सभी जातीय और पारिवारिक पार्टी मिलकर लड़ रहे थे और एसआईआर पर बहुत बड़ा तूफान खड़ा किया था। लेकिन बिहार की जनता ने मुंहतोड़ जवाब देने का काम किया है वह पीडीए की बात करते हैं पहले वह तय करें कि पीडीए है क्या।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
बालोद जम्बूरी विवादों के बीच समय पर होगी National Rover-Ranger Jamboree in Balod to Proceed on Sched
0
Report
0
Report
पति के अफेयर के शक में स्कूली छात्रा की बेरहमी से पिटाई Woman Thrashes Schoolgirl Over Suspected Aff
0
Report
NKNeeraj Kumar Gaur
FollowJan 07, 2026 19:02:22New Delhi, Delhi:दिल्ली में 20 बांग्लादेशी पकड़े गए साउथ ईस्ट दिल्ली ने स्पेशल ड्राइव चलाकर 20 बांग्लादेशियों को पकड़ा अवैध तरीके से दिल्ली में रह रहे थे
0
Report
VPVEDENDRA PRATAP SHARMA
FollowJan 07, 2026 19:02:080
Report
MJManoj Jain
FollowJan 07, 2026 19:01:190
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowJan 07, 2026 19:00:300
Report