icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
273155
Umesh GuptaUmesh GuptaFollow29 Dec 2024, 02:19 pm

महाराजगंजः आधारशिला वृद्धाश्रम में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष उज्ज्वल चौधरी ने बांटे कंबल

Anand Nagar, Uttar Pradesh:

आज रविवार को फरेन्दा स्थित आधारशिला वृद्धाश्रम में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष उज्ज्वल चौधरी ने ठंड से बचाव हेतु वृद्धजनों में कंबल वितरित किए। इस अवसर पर नव निर्मित शौचालय का फीता काटकर लोकार्पण भी किया। उपस्थित लोगों का उत्साहवर्धन करते हुए उज्ज्वल चौधरी ने सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता पर बल दिया। अपने संबोधन में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि ठंड का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है जिससे गरीब, बेसहारा और निशक्त व्यक्ति अधिक प्रभावित हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे समय में समाज के प्रत्येक वर्ग को आगे आकर सहयोग करना चाहिए।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

गोपीगंज में बहन हत्या: दो भाइयों ने गला दबाकर हत्या, गिरफ्तारी

Bhadohi Nagar Palika, Uttar Pradesh:खबर भदोही से है, जहां गोपीगंज थाना क्षेत्र में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां दो सगे भाइयों ने अपनी ही बहन की गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस ने मामले में एक बालिग और एक नाबालिग आरोपी को गिरफ्तार किया है। मामला गोपीगंज थाना क्षेत्र के जखाव गांव का है। दोनों भाई अपनी बहन के मोबाइल पर एक युवक से बातचीत करने और उससे शादी की बात को लेकर नाराज थे। इसी बात को लेकर 4 नवंबर को दोनों भाइयों ने मिलकर अपनी बहन का गला दबा दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। वारदात के बाद साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से शव को जलाने का भी प्रयास किया गया। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों में एक की उम्र 18 वर्ष और दूसरे की उम्र करीब 16 वर्ष बताई जा रही है। पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
0
0
Report

रायबरेली में ऑनलाइन गेमिंग हार के बाद दोस्त ने किशोर की हत्या कर दी

Raebareli, Uttar Pradesh:रायबरेली के जगतपुर थाना क्षेत्र के पूरे त्रिलोक सिंह गांव में 17 वर्षीय प्रिंस पटेल की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस के मुताबिक ऑनलाइन गेमिंग में पैसा हार चुके इसके मित्र ऋतुराज ने मृतक के अकाउंट से पैसा हासिल करने के लिए उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। ऋतुराज ने प्रिंस की हत्या कर उसके मोबाईल से सिम निकाल कर अपने मोबाईल में डाल लिया। इस सिम से बैंक ऐप डाउनलोड कर इसी नंबर पर आये ओटीपी से अकाउंट एक्सेस कर पैसे निकाल लिया। दरअसल, बीते सोमवार की रात प्रिंस पड़ोस के गांव मोती का पुरवा में आयोजित मुंडन संस्कार कार्यक्रम में आर्केस्ट्रा देखने गया था। देर रात तक घर वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। अगले दिन मंगलवार सुबह गांव के प्राथमिक विद्यालय के पास नाले में उसका शव मिला था। प्रिंस अपने ननिहाल में रहता था और नाना फूलचंद के साथ होटल के काम में हाथ बंटाता था। शुरुआत में मामला संदिग्ध मौत का लग रहा था, लेकिन पुलिस की जांच और पोस्टमार्टम में गला दबाकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई। मामले में जगतपुर थाना प्रभारी वागीश मिश्रा ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। अपर पुलिस अधीक्षक पवन गौतम ने घटना का खुलासा करते हुए बताया कि ऑनलाइन गेमिंग में पैसा हार चुके आरोपी ने अपने मित्र प्रिंस की जान ले ली। पुलिस अब मामले में आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है。
0
0
Report

गाजियाबाद विस्फोट के बाद भारत-नेपाल सीमा पर हाई अलर्ट; सोनौली बॉर्डर सुरक्षा कड़े

Maharajganj, Uttar Pradesh:स्टोरी हेडलाइन: गाजियाबाद विस्फोट और दीपावली के मद्देनजर भारत-नेपाल बॉर्डर पर हाई अलर्ट, डीएम और एसपी ने सोनौली सीमा का किए निरीक्षण, सुरक्षा के कड़े इंतजाम के दिए निर्देश स्टोरी फीड स्लग-0711ZUP_MGHJ_ALERT_R स्टोरी लोकेशन: महराजगंज रिपोर्टर: अमित त्रिपाठी एंकर- उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में पुलिस चौकी पर हुए विस्फोट और दीपावली व छठ पूजा के मद्देनजर भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था बेहद सख्त कर दी गई है। महराजगंज के सोनौली और ठूठीबारी बॉर्डर पर सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड में हैं। डीएम और एसपी ने खुद सीमा पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया है। एसएसबी और पुलिस की संयुक्त टीमें लगातार पेट्रोलिंग कर रही हैं। नेपाल से भारत आने वाले लोगों और वाहनों की सघन जांच की जा रही है। वी/ओ- गाजियाबाद में पुलिस चौकी पर हुए विस्फोट के बाद सुरक्षा एजेंसियां किसी भी तरह की लापरवाही बरतने के मूड में नहीं हैं। ऊपर से दीपावली और छठ जैसे बड़े त्योहार ऐसे में भारत-नेपाल की खुली सीमा पर चौकसी बढ़ा दी गई है। सीमा से आने-जाने वाले लोगों की पहचान की जा रही है वहीं संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की सघन तलाशी भी ली जा रही है। सुरक्षा व्यवस्था को परखने के लिए महराजगंज के जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक खुद बॉर्डर पर पहुंचे। अधिकारियों ने सुरक्षा बलों की तैनाती, चेकिंग व्यवस्था और पेट्रोलिंग का जायजा लिया। एसएसबी के साथ पुलिस की संयुक्त गश्त भी तेज कर दी गई है ताकि सीमा के रास्ते कोई संदिग्ध गतिविधि भारत में प्रवेश न कर सके। जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने ज़ी मीडिया से एक्सक्लूसिव बातचीत में बताया कि पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीमें लगातार निगरानी कर रही हैं। साफ है कि त्योहारों के दौरान सुरक्षा में कोई चूक न हो इसके लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। एसपी ने बताया कि सोशल मीडिया पर भी पुलिस की पैनी नजर है ताकि कोई अफवाह या भ्रामक खबर माहौल खराब न कर सके। वॉक थ्रू विथ डीएम एसपी ऑन अलर्ट
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top