284403
ललितपुर के चैकडेम में नहाते समय तीन चचेरे भाई-बहनों की डूबने से गई जान
Lalitpur, Uttar Pradesh:ललितपुर के तालबेहट कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बिगारी के मजरा नागदा में चैकडेम में नहाने गए तीन चचेरे भाई-बहनों की डूबकर जान चली गई। मृतक बच्चे एक-दूसरे को बचाने के प्रयास में पानी में डूब गए। इस दुखद घटना से परिवार में कोहराम मच गया है। तीनों बच्चों के शव चैकडेम से बाहर निकाल लिए गए हैं और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
आकाशीय बिजली गिरने से ललपुर गाँव के दो किसान की मौत, गाँव में मातम
Barh, Bihar:भदौर थाना क्षेत्र के ललपुर गांव में खेत में धान का बिचड़ा लगा रहे दो किसानों के ऊपर आकाशीय बिजली गिरने से मौत हो गई। दोनों किसानों की मौत की खबर सुनते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई। मौसम में बदलाव के कारण अचानक बिजली कड़कने के साथ तेज बारिश होने लगी। बारिश के दौरान खेत में काम कर रहे दोनों किसान पर आकाशीय बिजली गिरने से बुरी तरह झुलस गए और मौके पर ही मौत हो गई, जिसकी खबर मिलते ही पूरे गांव में सनसनी फैल गई। दोनों किसान सीताराम और गुप्त महतो ललपुर गांव के रहने वाले हैं। दोनों एक साथ खेत में धान का बिचड़ा लगा रहे थे, इसी दौरान यह घटना घटित हुई। घटना के बाद ग्रामीण मौके पर पहुंचे, तो दोनों को मृत पाया गया। घटना की जानकारी पुलिस को दे दी गई है; पुलिस ने दोनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। वहीं दोनों किसानों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।0
0
Report
32वीं महान पदयात्रा हेमकुण्ड साहिब पहुंची; अफवाहें खत्म, सुरक्षा पुख्ता
Karnaprayag, Uttarakhand:एंकर विश्व शांति, आपसी भाईचारे एवं सर्वजन कल्याण का संदेश लेकर श्री हेमकुंड साहिब पैदल यात्रा सोसाइटी, बटाला (पंजाब) की ओर से आयोजित 32वीं महान पैदल यात्रा 2 जून 2026 को डेरा बाबा नानक (गुरदासपुर) से प्रारंभ होकर आज पवित्र श्री हेमकुंड साहिब पहुची । बीओ 1 / पंजाब के गुरदासपुर से करीब 90 श्रद्धालुओं का यह जत्था, जिसमें महिलाएं, बच्चे एवं बुजुर्ग भी शामिल हैं, प्रतिदिन लगभग 35 से 40 किलोमीटर की पदयात्रा करते हुए श्रद्धा, सेवा और भाईचारे का संदेश देशभर में पहुंचा रहा है। यात्रा में शामिल श्रद्धालु हरपाल सिंह एवं बलजिंदर सिंह ने बताया कि वे उसी कर्णप्रयाग क्षेत्र से सकुशल होकर गुजरे हैं, जिसे लेकर सोशल मीडिया पर भ्रामक बातें फैलाई जा रही हैं। उन्होंने बताया , उन्हें स्थानीय लोगों से भरपूर सहयोग, सम्मान और अपनापन मिला。 जत्थे के सेवादारों ने भावुक होकर कहा, "कुछ दिनों से सोशल मीडिया के माध्यम से संगत में डर का माहौल बनाने की कोशिश की जा रही थी, लेकिन यहां पहुंचने पर हमने पाया कि वास्तविकता बिल्कुल अलग है। यहां का माहौल पूरी तरह शांतिपूर्ण है। गढ़वाली लोग और हम सभी भाई-भाई हैं। स्थानीय लोगों ने हमारा बहुत सम्मान किया और हर संभव सहयोग दिया।" श्रद्धालुओं ने देशभर की संगत से अपील करते हुए कहा कि वे सोशल मीडिया पर प्रसारित होने वाली अपुष्ट एवं भ्रामक सूचनाओं पर विश्वास न करें तथा निश्चिंत होकर श्री हेमकुंड साहिब, श्री बद्रीनाथ धाम एवं श्री केदारनाथ धाम की यात्रा पर आएं। चमोली पुलिस एवं SDRF भी श्रद्धालुओं को आश्वस्त करती है कि यात्रा मार्गों पर सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह सुदृढ़ एवं चाक-चौबंद है। पुलिस, प्रशासन एवं सभी संबंधित विभाग यात्रियों की सुरक्षा, सुविधा एवं निर्बाध यात्रा सुनिश्चित करने के लिए चौबीसों घंटे मुस्तैदी से कार्य कर रहे हैं। देवभूमि उत्तराखंड की संस्कृति सदैव "अतिथि देवो भवः" की रही है। यहां आने वाला प्रत्येक श्रद्धालु हमारे लिए सम्माननीय है।0
0
Report
जगन गुर्जर हत्या मामले में पत्नी ने साजिश का दावा, खुलासा नहीं तो आत्महत्या
Jaipur, Rajasthan:धौलपुर के जगन गुर्जर की अजमेर हाई सिक्योरिटी जेल में हत्या होने के बाद उसकी पत्नी कोमेश गुर्जर ने कहा कि जगन की हत्या एक साजिश है, जिसका खुलासा होना चाहिए। अगर खुलासा नहीं हुआ तो वह आत्महत्या करने पर मजबूर होंगी। साथ ही कोमेश ने कहा कि उसने पहले अपने पिता और भाई की हत्या का बदला लिया था, अगर मांगें पूरी नहीं हुईं तो अपने पति का बदला लेने से भी नहीं चूकेगी। वहीं, जगन की हत्या के बाद गुर्जर समाज के रामवीर पोसवाल ने बताया कि जगन गुर्जर शुरू से ही गुस्सैल प्रवृत्ति का था। पहले छोटे अपराधों से इसकी शुरुआत हुई थी और धीरे-धीरे वह बड़े डकैत के नाम से जाना जाने लगा। वरिष्ठ पत्रकार रमेश दीक्षित ने भी बताया कि जगन शुरुआत में छोटे अपराधों से जुड़ा था, उसके बाद वह अपने जीजा की मौत का बदला लेने के बाद बागी बन गया।0
0
Report
Advertisement
बिहार के पूर्व MLC सुबोध राय शराब मामले में गिरफ्तार: बिहार-झारखण्ड लिंक उजागर
Ranchi, Jharkhand:बिहार सरकार में पूर्व एमएलसी और राष्ट्रीय जनता दल के नेता सुबोध राय को शराब के अवैध धंधे में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। जिसके बाद तरंगिणी लीकर प्राइवेटिमिटेड के लाइसेंस को भी रद्द करने की अनुशंसा कर दी गई है और मामले की तफ्तीश जारी है। लेकिन शुरुआती जांच में जो खुलासे हुए है उसमें बड़े घोटाले और बढ़े राजनीतिक लिंक की बात आ रही है। झारखण्ड की राजधानी रांची से एक ऐसे खेल के खुलासा हुआ है जिसके तार शराब बंदी के तौर पर पहचान बनाने वाले राज्य बिहार से है। और इस धंधे का मास्टर माइंड कोई और नहीं बल्कि बिहार के पूर्व एमएलसी और राजद नेता सुबोध राय है। हालाँकि सुबोध राय को झारखण्ड के लिए शराब बनाने का वैध लाइसेंस है लेकिन प्लांट से रात के अंधेरे में कोई और खेल होता था। रेडिको खेतान की टाइअप कंपनी तरंगिणी लिमिटेड को झारखण्ड के लिए 8 पीएम और माउंट मैजिक शराब बनाने का लाइसेंस था लेकिन छापामारी में इसके अलावा आफ्टर डार्क, रॉयल लेसन और किंग फिशर भी बरामद किया गया जिसमें सेल फॉर उत्तर प्रदेश और सेल फॉर दिल्ली का लेवल लगा था। बाइट....गौरव गोस्वामी,ग्रामीण एसपी बाइट....उमाशंकर सिंह,सहायक उत्पाद आयुक्त मामले की जानकारी देते हुए सहायक उत्पाद आयुक्त उमाशंकर सिंह ने बताया कि शराब के इस अवैध कारोबार में संलिप्त कंपनी के डायरेक्टर सुबोध राय सहित 2 अन्य को भी गिरफ्तार किया गया है और कंपनी के लाइसेंस रद्द करने की भी अनुशंसा कर दी गई है और आगे की जांच जारी है बाइट....उमाशंकर सिंह,सहायक उत्पाद आयुक्त झारखण्ड के उत्पाद विभाग को राजस्व का चूना लगाकर बिहार भेजी जाने वाली शराब में यूपी और दिल्ली का लेवल इसीलिए लगाया गया था ताकि अगर बिहार में शराब पकड़ाती तो उसकी जांच झारखण्ड तक नहीं पहुंच पाती और यूपी और दिल्ली में जांच कहाँ गुम हो जाती है। बहरहाल मामले पर पुलिस की तफ्तीश जारी है और उम्मीद है कि जांच में और भी कई खुलासे होंगे और कई सफेदपोश के नाम भी सामने आ सकते हैं0
0
Report
जालौन में मंत्री संजय निषाद का अभद्र भाषण वायरल, सीट बंटवारे पर राजनीति गरम
Jalaun, Uttar Pradesh:नोट:- मंत्री संजय निषाद का कार्यकर्ता से अभद्र भाषा बोलते वीडियो 16 सेकंड का है। और शीट हरवाने की बात का वीडियो 32 सेकेंड का है。 ब्रेकिंग जालौन जालौन पहुंचे निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद, कालपी नगर में आयोजित बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होने पहुंचे संजय निषाद, मंच पर कार्यकर्ता द्वारा अपनी बात कहने पर भड़के मंत्री संजय निषाद, मंच पर ही कार्यकर्ता से अभद्र भाषा का प्रयोग कर डांटते आए नजर, गुस्से में कार्यकर्ता से बोले मंत्री संजय निषाद:- दिमाग सही कर लो, संगठन में काम तुम नही करोगे तुम्हारा बाप करेगा, मंत्री संजय निषाद का कार्यकर्ता से अभद्र और विवादित भाषा के इस्तेमाल करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, संजय निषाद बोले- यहां दलालों ने हमे शीट हराई है, चंद पैसों के लिए हमें यह सीट हरवा दी, सबको मालूम है कौन हरवाया, चुनाव नजदीक आते ही निषाद वोट बैंक को एकजुट करने और अपनी राजनीति को मजबूत करने पहुंचे थे मंत्री संजय निषाद, जालौन के कालपी नगर में बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन में पहुंचे थे मंत्री डॉ. संजय निषाद。0
0
Report
भजनलाल शर्मा ने मसूदा देवमाली में पौधारोपण कर पर्यावरण संदेश दिया
Bewar, Uttar Pradesh:मसूदा, ब्यावरमसूदा के देवमाली में पौधारोपण किया गया। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पौधारोपण किया। उनकी परवरिश करना आपकी जिम्मेदारी—पेड़ है तो कल है, पेड़ है तो जीवन है।0
0
Report
Advertisement
आगरा के वाटर पार्क में मासूम की डूबकर मौत, संचालक गिरफ्तार
Agra, Uttar Pradesh:चुभम भरी गर्मी में राहत पाने को लोग वाटर पार्कों पहुंचते है जहां मौज मस्ती के साथ गर्मी से निजात भी मिल सके लेकिन अब ये वाटर पार्क मौत के वाटर पार्क बनते जा रहे है आगरा में दो महीने में ये दुसरी घटना है जब एक मासूम की वाटर में डूबने से मौत हो है अब पुलिस ने वाटर पार्क को फिलहाल बंद करा दिया है घटना बुधवार की है खंदौली क्षेत्र में स्थित ब्लू व्हेल वाटर पार्क पर 10 साल का मासूम अवि परिवार के साथ मस्ती के लिए गया था लेकिन परिवार को क्या पता था ये मौज मस्ती परिवार और मासूम के लिए जीवनभर का दर्द बन जाएगी,नहाने के दौरान बच्चा गहरे पानी में डूब गया जिसकी मौत हो गई,परिवार का आरोप है कि किसी ने बच्चे को बचने की कोशिश नहीं की समय रहते मदद मिल जाती तो मासूम की जान बच सकती थी घटना की जानकारी मिलते ही इलाकाई पुलिस भी घटना स्थल पहुंच गई जहां जांच के बाद पुलिस ने वाटर पार्क को बंद करा दिया और संचालक को गिरफ्तार कर दिया अब पुलिस संचालक को जेल भेजने की तैयारी कर रही है ये कोई पहला मामला नहीं है जब इस तरह लापरवाही के कारण मासूम की मौत हुई हो,दो महीने पहले भी आगरा के किरावली स्थित तेवतिया वाटर पार्क में भी नहाने के दौरान डूबने से 10 साल के बच्चे की मौत हुई थी,तब भी परिवार का आरोप था कि वाटर पार्क स्टाफ ने मदद नहीं की इसलिए ये घटना हुई अब सवाल संचालकों और पुलिस प्रशासन,जिला प्रशासन पर भी खड़े हो रहे है आखिर क्यों इन हादसों से सबक नहीं लिया जा रहा आखिर क्यों समय समय पर जांच पड़ताल नहीं होती अगर जिम्मेदार अपनी जिम्मेदारी तय करना शुरू कर दें तो काफी हद तक हादसों में कमी आ सकती है वॉक थ्रू0
0
Report
रेत भरे ट्रक ने कार को पीछे से टक्कर दी; कटनी-दमोह-पन्ना रोड पर हादसा टला
Katni, Madhya Pradesh:कटनी-दमोह-पन्ना रोड पर भीषण सड़क हादसा टला, रेत से भरे छह चक्का ट्रक ने कार को मारी जोरदार टक्कर कटनी। कुठला थाना क्षेत्र अंतर्गत कटनी-दमोह-पन्ना रोड स्थित साईं मंदिर के पास गुरुवार को एक भीषण सड़क हादसा होते-होते टल गया। रेत से भरे छह चक्का ट्रक ने पीछे से एक कार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि कार घूम गई और लगभग 40 फीट तक सड़क पर घिसटती चली गई。 प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा बेहद भयावह था। टक्कर के बाद कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत कार सवारों की मदद की。 गनीमत रही कि इस भीषण हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। कार में सवार सभी लोग सुरक्षित बच गए, हालांकि वाहन को भारी नुकसान पहुंचा है。 हादसे की सूचना मिलते ही कुठला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटना की जांच शुरू कर दी। पुलिस ट्रक चालक से पूछताछ कर रही है तथा हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है。0
0
Report
Ashok Chaudhary: Arrest law for PM-CM is correct; investigation ongoing over DSP posting
Patna, Bihar:अशोक चौधरी ने कहा कि पीएम सीएम के गिरफ्तारी वाला कानून जो लाया जाना है वह सही है। बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी ने भरत तिवारी एनकाउंटर में आरोपी सीडीपीओ को मध् निषेध विभाग में पोस्टिंग देने को लेकर कहा: डीएसपी का जिक्र आप लोग कर रहे हैं, उस डीएसपी को फील्ड से उठाकर मध् निषेध विभाग में पोस्टिंग दे दिया गया है। फील्ड पोस्टिंग के तुलना में विभाग में पोस्टिंग अच्छा नहीं है। इसमें क्या दिक्कत है। अभी जांच चल रहा है; अगर सरकार उससे पहले डीएसपी को निलंबित करता या कार्रवाई करता तो वह डीएसपी कोर्ट चला जाता और कहता कि जांच समाप्त होने से पहले ही हमको दोषी मान लिया गया और हमें निलंबित कर दिया। तो फिर क्या होता? मदन सहनी के प्रतिक्रिया पर अशोक चौधरी ने कहा कि उन्हें इस बात की जानकारी नहीं है। तेजस्वी यादव के बयान को लेकर अशोक चौधरी ने कहा तेजस्वी यादव समाप्त हो गए हैं, तेजस्वी यादव नीतीश जी के ऊपर कटाक्ष कर रहे हैं। नीतीश जी को उप प्रधानमंत्री बनना चाहिए। विपक्ष के नेता बनने लायक भी नहीं बचे हैं तेजस्वी यादव।0
0
Report
Advertisement
उन्नाव में ट्रक हादसा: रायबरेली के तीन मजदूरों की मौत, जांच जारी
Unnao, Uttar Pradesh:उन्नाव: बिहार थाना क्षेत्र में भीषण सड़क हादसा। ट्रक का टायर बदलते समय अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर। हादसे में तीन लोगों की मौके पर दर्दनाक मौत। मृतकों में नितेश कुमार (27) निवासी रायबरेली शामिल। हरीश चंद्र (35) निवासी रायबरेली की भी हादसे में मौत। प्रदीप कुमार (38) निवासी प्रतापगढ़ की भी जान गई। तीनों मजदूरी का कार्य करते थे। ट्रक चालक को खाना देने पहुंचे थे, तभी हुआ हादसा। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू की, परिवारों में कोहराम। बिहार थाना क्षेत्र क़ी घटना।0
0
Report
दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. पंकज सिंह ने नरेला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया
New Delhi, Delhi:दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. पंकज सिंह ने गुरुवार को नरेला स्थित सत्यवादी राजा हरिश्चंद्र अस्पताल का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने अस्पताल के विभिन्न विभागों का दौरा कर स्वास्थ्य सेवाओं, साफ-सफाई और मरीजों को मिल रही सुविधाओं का जायजा लिया. निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य मंत्री के सामने अस्पताल की कार्यप्रणाली से जुड़ी कई अनियमितताएं भी सामने आईं. उन्होंने मौके पर मौजूद डॉक्टरों और अधिकारियों से जवाब-तलब किया तथा लापरवाही पर नाराजगी जताते हुए फटकार लगाई. मंत्री ने अस्पताल में भर्ती मरीजों और उनके तीमारदारों से भी बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं और जल्द समाधान का भरोसा दिलाया. स्वास्थ्य मंत्री डॉ. पंकज सिंह ने कहा कि दिल्ली सरकार लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है. उन्होंने कहा कि सरकार अस्पतालों की सुविधाओं को लगातार बेहतर बनाने की दिशा में काम कर रही है और अस्पताल प्रशासन भी मरीजों की सुविधा के लिए प्रयासरत है. उन्होंने कहा कि निरीक्षण के दौरान जिन कमियों की पहचान हुई है, उन्हें जल्द दूर करने के निर्देश दिए गए हैं. साथ ही यह सुनिश्चित किया जाएगा कि भविष्य में अस्पताल में किसी भी प्रकार की कमी न रहे. उन्होंने कहा कि सरकार मरीजों के साथ-साथ डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों की सुविधाओं का भी पूरा ध्यान रख रही है.0
0
Report
झारखंड की नौ भाषाओं के संरक्षण के लिए कॉन्क्लेव: इतिहास रचने वाला मंच
Ranchi, Jharkhand:झारखंड की जनजातीय और क्षेत्रीय भाषाओं के संरक्षण, संवर्धन और उनके भविष्य को लेकर झारखंड कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष और राज्य के पूर्व शिक्षा मंत्री बंधु तिर्की ने आज प्रेस वार्ता की। इस दौरान उन्होंने 4 जुलाई को रांची में आयोजित होने वाले जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा कॉन्क्लेव की जानकारी दी और कहा कि राज्य गठन के बाद पहली बार सभी मान्यता प्राप्त भाषाओं के प्रतिनिधि एक मंच पर जुटेंगे। बंधु तिर्की ने कहा कि झारखंड का निर्माण सिर्फ जल, जंगल और जमीन के आधार पर नहीं, बल्कि भाषा, संस्कृति और परंपरा की बुनियाद पर भी हुआ है। उन्होंने बताया कि राज्य की नौ मान्यता प्राप्त भाषाएं—संथाली, कुड़ुख, मुंडारी, हो, खड़िया, पंचपरगनिया, खोरठा, कुरमाली और नागपुरी—झारखंड की सांस्कृतिक पहचान हैं। उन्होंने कहा कि राज्य गठन के 26 साल बाद भी इन भाषाओं के संरक्षण और संवर्धन के लिए प्राथमिक शिक्षा से लेकर उच्च शिक्षा तक अपेक्षित कार्य नहीं हो सका। इसका नतीजा यह है कि नई पीढ़ी धीरे-धीरे अपनी मातृभाषाओं से दूर होती जा रही है। बंधु तिर्की ने बताया कि 4 जुलाई को सुबह 11 बजे रांची विश्वविद्यालय परिसर स्थित दीक्षांत मंडप में जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा कॉन्क्लेव आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में करीब ढाई हजार छात्र-छात्राएं, शोधार्थी, प्रोफेसर, भाषाविद और विभिन्न जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषाओं के जानकार शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि राज्य गठन के बाद पहली बार सभी नौ भाषाओं को एक मंच पर लाकर इस तरह का कॉन्क्लेव आयोजित किया जा रहा है। इसमें भाषाओं के संरक्षण, संवर्धन और शिक्षा व्यवस्था में उनके प्रभावी उपयोग को लेकर प्रस्ताव पारित किए जाएंगे। उनका दावा है कि यह कॉन्क्लेव झारखंड की जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषाओं के लिए एक ऐतिहासिक मील का पत्थर साबित होगा। बाइट: बंधु तिर्की (झारखंड कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष)0
0
Report
Advertisement
बेगूसराय रेलवे स्टेशन के पास अज्ञात महिला की मौत, शव की पहचान जारी
Begusarai, Bihar:एंकर बेगूसराय से एक दर्दनाक खबर सामने आई है। जहां मंसूरचक थाना क्षेत्र में साठाजगत रेलवे स्टेशन के समीप ट्रेन की चपेट में आने से एक अज्ञात महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान अब तक नहीं हो सकी है। सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस और जीआरपी मौके पर पहुंची तथा शव को कब्जे में लेकर पहचान कराने के प्रयास में जुट गई है। आपको बताते चले कि बेगूसराय के बरौनी–समस्तीपुर रेलखंड पर स्थित साठाजगत रेलवे स्टेशन के निकट बुधवार को ट्रेन की चपेट में आने से लगभग 40 वर्षीय एक अज्ञात महिला की दर्दनाक मौत हो गई। स्थानीय लोगों के अनुसार, महिला पिछले दो-तीन दिनों से साठा गांव के आसपास भटक रही थी। ग्रामीण जब उससे उसका नाम और परिवार के बारे में पूछते थे, तो वह कुछ भी नहीं बताती थी और केवल रोने लगती थी। लोगों ने उसकी पहचान जानने का काफी प्रयास किया, लेकिन वह कुछ भी बोलने की स्थिति में नहीं थी।बताया जा रहा है कि दोपहर करीब एक बजे 11123 डाउन ग्वालियर–बरौनी एक्सप्रेस जैसे ही साठाजगत रेलवे स्टेशन से पहले 28 नंबर रेलवे गुमटी के पास पहुंची, तभी महिला अचानक रेलवे ट्रैक पर पहुंच गई और इंजन के बाद वाले डिब्बे की चपेट में आ गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि महिला दूर जाकर गिरी और घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। स्थानीय लोगों का यह भी कहना है कि उक्त महिला दो-तीन दिन पहले सीमावर्ती समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय क्षेत्र में भी घूमते हुए देखी गई थी।घटना की सूचना मिलते ही मंसूरचक थाना पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद समस्तीपुर जीआरपी ने घटनास्थल पर पहुंचकर आसपास के लोगों से महिला की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी। इसके बाद जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम और पहचान की प्रक्रिया के लिए समस्तीपुर ले गई। पुलिस मामले की जांच के साथ-साथ मृतका की पहचान कराने का प्रयास कर रही है।0
0
Report
कोटा में मानसिक बीमारी से वृद्ध ने फांसी लगाकर दी जान; मर्ग दर्ज
Kota, Rajasthan:कोटा अधेड़ ने फांसी का फंदा लगाकर दी जान मृतक किशनलाल खाती निवासी निमोदा हरीजी के शव को न्यू मेडिकल कॉलेज अस्पताल की मोर्चेरी में किया शिफ्ट मानसिक रूप से परेशान होकर दी जान पुलिस ने मर्ग दर्ज कर शुरू की जांच कोटा दिगोद थाना क्षेत्र के नीमोदा हरिजी गांव में 59 वर्षीय किशन लाल खाती पुत्र देवलाल की मौत हो गई। मृतक के भाई सीताराम ने 02 जुलाई 2026 को थाने में रिपोर्ट देकर बताया कि किशन लाल पिछले 15 साल से मानसिक बीमारी से ग्रस्त थे और दवाइयां चल रही थीं। सुबह करीब 6:30 बजे मेघराज चौधरी ने फोन कर सूचना दी। परिजन मौके पर पहुंचे और किशन लाल को मेडिकल कॉलेज कोटा ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सीताराम ने रिपोर्ट में लिखा है कि उन्हें भाई की मौत पर कोई शक-सुबहा नहीं है। दिगोद पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।0
0
Report
अरविंदर सिंह लवली ने पाकिस्तान में गुरुद्वारा ध्वस्त करने की कड़ी निंदा
New Delhi, Delhi:पाकिस्तान के फर्रुखाबाद में 125 साल पुराने गुरुद्वारा साहिब के गिराए जाने पर विधायक अरविंद सिंह लवली का TT सरदार अरविन्दर सिंह लवली ने पाकिस्तान में 100 साल से भी अधिक पुराने गुरुद्वारे को गिराए जाने की कड़े शब्दों में निंदा की और कहा कि एक तरफ पाकिस्तान दुनिया भर में अल्पसंख्यकों का मसीहा बनने की नौटंकी करता है और उसके अपने ही देश के अल्पसंख्यक सुरक्षित नहीं है। अल्पसंख्यकों के साथ होने वाले व्यवहार और उनके धार्मिक स्थलों को गिराए जाने की हम कड़े शब्दों में निंदा करते हैं। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार का इस मामले में हम धन्यवाद भी करेंगे क्योंकि इस पूरे मामले पर संज्ञान लेते हुए उन्होंने तुरंत पाकिस्तान सरकार को अल्टिमेटम दिया है और गुरुद्वारे को पुनर्निमाण करने की बात कही है। सरदार अरविन्दर सिंह लवली ने कहा कि पाकिस्तान में जो हुआ है वह यूनेस्को की नियम का भी उल्लंघन है क्योंकि यूनेस्को के नियमानुसार जो भी 100 साल पुराने धार्मिक स्थल है उसकी सुरक्षा करना उस देश का पहला कर्तव्य है और अगर किसी धार्मिक स्थल के मूल ढांचे के साथ छेड़छाड़ किया जाता है तो यह यूनेस्को के नियम का उल्लंघन माना जाता है। उन्होंने कहा कि यह पहली घटना नहीं है जब धार्मिक स्थलों के साथ पाकिस्तान में छेड़छाड़ की गई है बल्कि इससे पहले भी धार्मिक भावनाओं को आहत करने के लिए ऐसी दुस्साहस पाकिस्तान द्वारा किया जा चुका है।0
0
Report
Advertisement
