261501
Lakhimpur Kheri - दस लीटर अवैध शराब के साथ एक युवक हुआ गिरफ्तार
Behajam, Uttar Pradesh:पुलिस ने थाना फरधान के सांसिया कॉलोनी निवासी संजीत को दस लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया और आरोपी पर मुकदमा दर्ज किया है ।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
पंचकूला में मुख्यमंत्री काफिले की दमकल गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, चालक और फायरमैन घायल
Chandigarh, Chandigarh:पंचकूला के मोरनी इलाके में एक हादसा हो गया। जिसमें मुख्यमंत्री काफिले में चल रही है गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जानकारी के मुताबिक मोरनी पॉलिटेक्निक कॉलेज में मुख्यमंत्री का एक कार्यक्रम आयोजित किया गया था। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद, मुख्यमंत्री का काफिला मोरनी से पंचकूला की ओर जा रहा था। काफिले के गुजरने के दौरान, उसके साथ चल रही एक दमकल गाड़ी कुंभवाला गांव के पास अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे एक खाई में जा गिरी。 गाड़ी में सवार ड्राइवर और फायरमैन ऑपरेटर घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से, दोनों घायलों को खाई से बाहर निकाला गया। पंचकूला के डीसी भी मौके पर पहुंचे और दोनों घायलों को एम्बुलेंस के जरिए इलाज के लिए पंचकूला के सिविल अस्पताल भेजने की व्यवस्था की।0
0
Report
नवादा पुलिस विभाग में 8 अधिकारियों के तबादले, एसपी धीमान ने जारी आदेश
Nawada, Bihar:नवादा में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 8 अधिकारियों का तबादला, एसपी अभिनव धीमान ने जारी किया आदेश, कई थानों के थानाध्यक्ष बदले, हिसुआ, वारिसलीगंज, कौआकोल, रजौली और थाली थाना में नई जिम्मेदारी नवादा जिले में पुलिस प्रशासन में बड़ा फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक अभिनव धीमान ने 17 नवंबर को आदेश जारी कर आठ पुलिस पदाधिकारियों का तत्काल प्रभाव से स्थानांतरण किया है। आदेश के अनुसारदीपक कुमार को थाली से रजौली थाना प्रभारी बनाया गया, मृत्युंजय कुमार को हिसुआ से वारिसलीगंज थाना प्रभारी बनाया गया, अनिल कुमार सिंह को हिसुआ थाना प्रभारी बनाया गया और पंकज कुमार सैनी को कौआकोल थाना का थानाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं रणजीत कुमार को रजौली से वारिसलीगंज अंचल पुलिस निरीक्षक, दिगम्बर कुमार को हिसुआ से रजौली अंचल और धर्मेन्द्र कुमार को वारिसलीगंज से हिसुआ अंचल पुलिस निरीक्षक बनाया गया है। जबकि परदेशी कुमार को हिसुआ थाना से थाली थाना का नया थानाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। तत्काल प्रभाव से लागू आदेश एसपी ने सभी संबंधित अधिकारियों को नए पदस्थापन स्थल पर अविलंब योगदान देकर कार्यालय में प्रतिवेदन सौंपने का निर्देश दिया है。0
0
Report
आज ऑनलाइन का सबसे खूबसूरत दृश्य: Ocean Beach पर सैंडरलिंग्स की चकाचौंध
Noida, Uttar Pradesh:The most beautiful thing you’ll see online today. This is what I pay my internet bill for.A murmuration of sanderlings at Ocean Beach, San Francisco, filmed by elenafeldbaum. Beauty’s everywhere, even in the air.0
0
Report
Advertisement
छठ के बाद मुज़फ्फरपुर स्टेशन पर यात्रियों की भारी भीड़, गेट पर लटककर यात्रा जारी
Muzaffarpur, Bihar:छठ महापर्व समाप्त होते ही मुजफ्फरपुर स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ बढ़ने लगी। लंबी दूरी की ट्रेनों में जगह कम होने के कारण लोग ट्रेन के गेट पर लटककर यात्रा करने को मजबूर हैं। कुछ यात्री बाथरूम में बैठकर या गेट पर लटककर ही यात्रा कर रहे हैं ताकि समय पर काम पर लौट सकें और नौकरी बची रहे। जी मीडिया के कमरे में कैद तस्वीर में यात्रियों की ऐसी स्थिति स्पष्ट है。 पूर्व मध्य रेल ने यात्रियों की सुविधा के लिए भीड़ प्रबंधन, संरक्षित एवं सुचारू रेल परिचालन की व्यापक तैयारियां की हैं। मुजफ्फरपुर स्टेशनों पर होल्डिंग एरिया बनाया गया है ताकि यात्री व्यवस्थित ठहर सकें। होल्डिंग एरिया से प्लेटफॉर्म तक पहुंच के लिए फुट ओवरब्रिज तैयार हैं। अस्थायी व्यवस्था के लिए टिकट, पेयजल, शौचालय, प्रकाश व्यवस्था और मेडिकल टीम तैनात की गई है। स्टेशनों पर CCTV कैमरे, रिकॉर्डिंग सिस्टम, वार रूम/कंट्रोल रूम से निगरानी संभव है, ताकि भीड़ को नियंत्रित किया जा सके।0
0
Report
पुष्कर के पशु मेले में अश्व नस्लों की धूम, सम्राट आकर्षण केंद्र
Ajmer, Rajasthan:विश्व प्रसिद्ध पुष्कर में पशु मेले की रौनक परवान पर है... एक तरफ सनातन परंपरा से जुदा धार्मिक मेला तो वही यौवन पर आए पशु मेले में देश के कोने कोने से अपने अश्वों के साथ आए अश्व पालक बेहतरीन नस्लों के अश्वों की जोरदार नुमाइश कर रहे है... मेले में मध्यप्रदेश से आया सम्राट लोगों के लिए कौतूहल और आकर्षण का केंद्र बना हुआ है.. सम्राट के मालिक से ज़ी मीडिया ने की खास बातचीत..0
0
Report
अयोध्या-जनकपुर के बीच नई साप्ताहिक ट्रेन 23 नवंबर से शुरू
Madhubani, Bihar:भारत और नेपाल के बीच धार्मिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक रिश्तों को और मजबूती मिलने जा रही है। भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या और माता जानकी की जन्मस्थली जनकपुर धाम अब सीधी रेल सेवा से जुड़ने जा रही है। दोनों देशों के श्रद्धालुओं के लिए यह एक बड़ी सौगात होगी। अयोध्या से नेपाल के जनकपुर धाम के बीच प्रस्तावित नई साप्ताहिक रेल सेवा का उद्घाटन 23 नवंबर 2026 को प्रस्तावित है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नेपालको प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ट्रेन को हरी झंडी दिखा कर रवाना करेंगे। रेलवे की प्रस्तावित योजना के अनुसार, यह ट्रेन 600 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। ट्रेन का परिचालन أسبوع में एक दिन होगा। जनकपुर धाम से शनिवार को ट्रेन रवाना होगी, जबकि अयोध्या कैंट से सोमवार को वापसी यात्रा शुरू होने की संभावना है। इस ट्रेन का ठहराव बिहार के कई महत्वपूर्ण रेलवे स्टेशनों पर होगा। इनमें जयनगर, मधुबनी, शीशो, सीतामढ़ी, रक्सौल और नरकटियागंज प्रमुख हैं। इसके अलावा गोरखपुर, बस्ती और मनकापुर होते हुए ट्रेन ऐतिहासिक अयोध्या धाम पहुंचेगी। इस रेल सेवा के शुरू होने से खासकर मिथिलांचल के लोगों को बड़ी सुविधा मिलेगी। मधुबनी, सीमावर्ती जयनगर, दरभंगा और आसपास के क्षेत्रों के श्रद्धालु अब सीधे अयोध्या पहुंच सकेंगे। वहीं अयोध्या से जनकपुर धाम जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए भी यात्रा आसान होगी। धार्मिक पर्यटन के साथ-साथ दोनों देशों के बीच व्यापारिक गतिविधियों को भी नई गति मिलने की उम्मीद है। पर्यटकों और श्रद्धालुओं की आवाजाही बढ़ने से सीमावर्ती इलाकों में रोजगार और स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी। कुल मिलाकर, अयोध्या और जनकपुर धाम के बीच शुरू होने जा रही यह रेल सेवा सिर्फ परिवहन का नया माध्यम नहीं, बल्कि भारत और नेपाल के सदियों पुराने धार्मिक, सांस्कृतिक और पारिवारिक संबंधों को जोड़ने वाली एक महत्वपूर्ण कड़ी साबित हो सकती है।0
0
Report
Advertisement
मुंगेर के असरगंज क्षेत्र में रहमतपुर बासा घर से लाखों के गहने चोरी
Munger, Bihar:मुंगेर: असरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत रहमतपुर बासा के एक बंद घर से लाखों मूल्य के जेवरात चोरी होने का मामला सामने आया है। चोरी की घटना के समय परिवार छठ पर्व मनाने के लिए बाहर गया था। सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष विपुल कुमार ऐएसआई शंभू पासवान पीटीसी सुबोध कुमार सदलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे एवं पीड़ित के परिवार से मामले की जानकारी ली। इससंबंध में पंकज पंजियारा ने बताया कि मेरा भाई साजन कुमार बिहार पुलिस में कार्यरत है। वर्तमान में साजन कुमारजमुई जिला में तैनात है। छठ पर्व के अवसर पर पत्नी एवं बच्चों घर बंद कर जमुई चले गए थे। आज मंगलवार को सुबह मां घर के पीछे गई थी तो देखा कि पीछे का दरवाजा का ताला टूटा हुआ है। उन्होंने इसकी जानकारी अपने परिवार में दिया इसके बाद परिवार के अंदर गए तो गोदरेज का सामान नीचे पड़ा हुआ था एवं सारे गहने गायब थे। यहां तक की पलंग का बॉक्स हटाकर सारा कपड़ा एवं समान नीचे फेंक दिया गया था। थानाध्यक्ष ने घटनास्थल के आसपास से टूटा हुआ दो ताला बरामद किया। इसी दौरान पीड़ित पति पत्नी रहमतपुर बासा स्थित अपने आवास पर पहुंचे। पत्नी अंशिका अपने घर का मुआवना लेने के बाद बताया कि शादी के सभी सोने एवं चांदी केजेवरात सहित कांसा का बर्तन कर उठा ले गए जिसकी कीमत लाखों में है। इधर थानाध्यक्ष की सूचना पर डॉग स्क्वाड एवं फॉरेंसिक का दो सदस्यीय टीम घटनास्थल पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। टीम ने जगह-जगह से सेंपल एकत्रित किए। इधर चोरी की खबर फैलने पर बड़ी संख्या में आसपास के ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गए। समाचार लिखे जाने तक पीड़ित परिवार की ओर से आवेदन नहीं दिया गया था。0
0
Report
शाहजहांपुर में अज्ञात युवक के सिर कटे शव से हड़कंप, पुलिस कर रही खोज
Piprola Ahmedpur, Uttar Pradesh:शाहजहांपुर में अज्ञात युवक का सिर कटा शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई और साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए हैं। फिलहाल मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। मंगलवार को थाना सिउड़ी गांव के बाहर पुराने कुएं के पास ग्रामीणों ने एक युवक का धड़ पड़ा देखा, जिसका सिर गायब था। देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई और क्षेत्र में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना कलान थाना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल को सील कर जांच शुरू की। पुलिस को शव के पास से एक संदिग्ध बैग भी बरामद हुआ है, जिसे जांच के लिए कब्जे में ले लिया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से फिंगरप्रिंट और अन्य अहम साक्ष्य जुटाए है। पुलिस का कहना है कि युवक की कहीं और हत्या कर पहचान छिपाने के उद्देश्य से उसका सिर काटकर अलग कर दिया गया और धड़ को यहां फेंका गया है। पुलिस बरामद बैग और आसपास के थानों में दर्ज गुमशुदगी की रिपोर्ट के आधार पर मृतक की पहचान करने का प्रयास कर रही है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पुलिस मामले के जल्द खुलासे में जुट गई है。0
0
Report
कैथल में 1.23 करोड़ रुपये की साइबर ठगी: आरोपी पंकज कुमार गिरफ्तार
Kaithal, Haryana:कैथल में 1.23 करोड़ रुपये की साइबर ठगी के मामले में पुलिस को एक और बड़ी कामयाबी मिली है। सेवानिवृत्त शिक्षिका वेद कुमारी को डिजिटल अरेस्ट कर ठगी करने वाले गिरोह को बैंक खाता उपलब्ध करवाने वाले दूसरे आरोपी पंकज कुमार को साइबर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी बिहार के मुजफ्फरपुर का रहने वाला है, जिसे 14 नवंबर को दिल्ली से काबू किया गया। पुलिस जांच में सामने आया है कि पंकज ने महज 80 हजार रुपये के लालच में अपना बैंक खाता ठगी करने वाले गिरोह को उपलब्ध करवाया था। इस खाते में ठगी की रकम मंगवाई गई और बाद में गेमिंग एप के जरिए आगे ट्रांसफर कर दी गई। इस मामले में पुलिस पीयूष तिवारी को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। वह फिलहाल सात दिन के पुलिस रिमांड पर है। पीयूष से पूछताछ के दौरान ही पंकज के बैंक खाते का खुलासा हुआ था। अब पुलिस पंकज को अदालत में पेश कर रिमांड हासिल करेगी, ताकि पता लगाया जा सके कि ठगी की रकम किन लोगों तक पहुंचाई गई और इस पूरे नेटवर्क में कौन-कौन शामिल है। प्रताप गेट निवासी सेवानिवृत्त शिक्षिका वेद कुमारी को आरोपियों ने खुद को पुलिस अधिकारी बताकर तीन दिन तक वॉट्सऐप वीडियो कॉल पर डिजिटल अरेस्ट रखा था। फर्जी गिरफ्तारी वारंट और अदालत का डर दिखाकर उनकी एफडी और किसान विकास पत्र तुड़वाए गए और अलग-अलग बैंक खातों में 1 करोड़ 23 लाख रुपये ट्रांसफर करवा लिए गए। 8 नवंबर को उनके बेटे के घर पहुंचने पर ठगी का खुलासा हुआ। फिलहाल पुलिस पूरे गिरोह की कड़ियां जोड़ने में जुटी है।0
0
Report
Advertisement
कैस्टायिक गैस लाइन टूटने से हैज़मैट प्रतिक्रिया, आसपास के क्षेत्र खाली कराए गए
Noida, Uttar Pradesh:A gas line was struck during drilling work, prompting a hazmat response and an evacuation advisory for nearby areas in Castaic, Los Angeles County, California, USA.0
0
Report
कंबरलैंड पहाड़ों में पहली बार बर्फबारी: दक्षिणपश्चिम वर्जीनिया के ऊंचे इलाकों में जमाव
Noida, Uttar Pradesh:A strong cold front and upslope moisture brought the season's first accumulating snow to the higher elevations of Southwest Virginia this past weekend! Norton and the surrounding Southwest Virginia region average about 47 inches of snow per year!0
0
Report
चारधाम यात्रा रिकॉर्ड तोड़, शीतकाल में भी श्रद्धा बनी रही
Noida, Uttar Pradesh:पहाड़ों में गूंजे जयकारे... मंदिरों में उमड़ी श्रद्धा... और आस्था ने बना दिया नया इतिहास....चारधाम यात्रा अब शीतकाल के लिए स्थगित हो गई है, लेकिन इस बार श्रद्धालुओं की संख्या ने सारे पुराने रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिए.... यात्रा का पड़ाव भले ही बदल गया हो... लेकिन आस्था का सफर थमा नहीं है... छह महीने के लिए कपाट बंद हुए हैं, मगर श्रद्धालुओं के दिलों में श्रद्धा की ज्योत हमेशा जलती रहेगी...0
0
Report
Advertisement
बगहा में भयंकर सड़क हादसे में तीन की मौत, छह यात्री घायल
Bagaha, Bihar:बगहा में भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है । दरअसल एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। हादसे के वक्त कार में कुल छह लोग सवार थे। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दो यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि गंभीर रूप से घायल एक अन्य शख़्स नें अस्पताल में दम तोड़ दिया। वहीं बुरी तरह जख़्मी अन्य तीन लोगों को बेहतर इलाज के लिए GMCH बेतिया रेफर किया गया । घटना बगहा टाउन थाना क्षेत्र के परसा मोड़ की है। जहां नेपाल से नरकटियागंज लौटने के दौरान तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकरा गईं लिहाजा इस भीषण हादसे में धनेश कुमार यादव, आलोक यादव और कृष्णा यादव की मौत हो गई। वहीं कार में सवार तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सभी घायलों को अनुमंडल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद GMCH बेतिया रेफर किया गया है। अनुमंडल अस्पताल के चिकित्सा पदाधिकारी राजीव कुमार ने हादसे और घायलों की स्थिति की जानकारी दी है । इधर सूचना पर पहुँचे नगर थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर शैलेश कुमार दुर्घटनाग्रस्त क़ार को जब्त कर शवों के पोस्टमार्टम समेत आगे की क़ानूनी कार्रवाई में जुटे हैं。0
0
Report
अलीनगर में डीजल चोरी: 100 लीटर बरामद, फरार आरोपी-चालक-खलासी के विरुद्ध मुकदमा
Chandauli, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग : चंदौली .... - इंडियन ऑयल डिपो के पास टैंकर से डीजल चोरी का खुलासा, पुलिस की छापेमारी में 100 लीटर चोरी का डीजल बरामद - मुखबिर की सूचना पर अलीनगर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर की घेराबंदी, पुलिस को देखते ही आरोपी मौके से फरार - मौके से करीब 100 लीटर चोरी का डीजल, 12 हजार लीटर डीजल/पेट्रोल से भरा टैंकर संख्या UP45 T 3706 बरामद - टैंकर के पिछले चेंबर का लॉक टूटा मिला, पाइप लगाकर निकाला जा रहा था डीजल - तेल चोरी में इस्तेमाल होने वाले उपकरण, गैलन, बाल्टी, पाइप, हथौड़ी, पंच मशीन और पेचकश सहित भारी मात्रा में सामान बरामद - पुलिस जांच में टैंकर मालिक मो. यासिन का नाम आया सामने, उसके ट्रांसपोर्ट कार्यालय से इंडियन ऑयल कंपनी में संचालित होते हैं 22 टैंकर - टैंकर मालिक अपने कार्यालय के पास कर रहा था तेल चोरी का काम - फरार आरोपियों की पहचान चंद्रमा चौहान उर्फ चंदा, टैंकर चालक मंगल चौहान और खलासी राजकुमार के रूप में हुई - वाहन स्वामी, टैंकर चालक, सहायक चालक समेत अन्य संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी के लिए पुलिस की दबिश जारी - पुलिस ने बीएनएस की विभिन्न धाराओं और पेट्रोलियम अधिनियम के तहत दर्ज किया मुकदमा - प्रभारी निरीक्षक गगनराज सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने की कार्रवाई - अलीनगर थाना क्षेत्र में इंडियन ऑयल डिपो के समीप जीटी रोड का मामला।0
0
Report
भटिंडा सड़क हादसे में महराजगंज के जवान दीपक निषाद की मौत, गांव में शोक
Maharajganj, Uttar Pradesh:भारत के हवलदार दीपक निषाद के महराजगंज निवासी परिवार के लिए दुखद खबर पंजाब के भटिंडा में एक सड़क हादसे ने महराजगंज के परिवार की खुशियां छीन लीं. ड्यूटी से लौट रहे भारतीय सेना के हवलदार दीपक निषाद को तेज रफ्तार कार ने जोरदार टक्कर मार दी. गंभीर रूप से घायल जवान ने आर्मी अस्पताल में दम तोड़ दिया. मंगलवार जवान का पार्थिव शरीर गांव पहुंचा तो हजारों लोग अंतिम दर्शन के लिए उमड़ पड़े. भारत माता की जय और वीर जवान अमर रहें के नारों के बीच पूरे गांव ने अपने वीर सपूत को नम आंखों से अंतिम विदाई दी. महराजगंज के भिटौली थाना क्षेत्र के पिपरा खादर गांव निवासी 36 वर्षीय दीपक निषाद भारतीय सेना की इंजीनियरिंग रेजीमेंट में हवलदार के पद पर तैनात थे. उनकी पोस्टिंग पंजाब के भटिंडा में थी. रविवार रात करीब 10 बजे ड्यूटी खत्म कर कमरे पर लौटते समय डायवर्जन के पास तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी. गंभीर हालत में उन्हें आर्मी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. मंगलवार जवान का पार्थिव शरीर गांव पहुंचा तो हजारों लोग अंतिम दर्शन के लिए उमड़ पड़े. सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया, पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह समेत तमाम जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने श्रद्धांजलि अर्पित की. जवान अपने पीछे पत्नी रेणु, दो बेटे आशीष और वैभव तथा دو साल की मासूम बेटी दीपा को छोड़ गए हैं. पिता की मौत से तीनों बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया. पत्नी और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. देश की सेवा करने वाले महराजगंज के इस वीर सपूत के निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है.0
0
Report
Advertisement
