तरयासुजान ने पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पशु तस्करों को किया गिरफ्तार
Tarya Sujan, Uttar Pradesh:तरयासुजान पुलिस ने बिहार सीमा पर स्थित हफुआ चतुर्भुज में वाहन जांच के दौरान पशु तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। मुखबिर की सूचना पर तरयासुजान के SHO आशुतोष कुमार सिंह और उपनिरीक्षक विनय मिश्र ने पुलिस टीम के साथ हफुआ चतुर्भुज में वाहन जांच के दौरान एक पिकअप बोलेरो और दो मैजिक वाहन से 10 गौवंशों को बरामद किया। इस दौरान चार पशु तस्करों को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
गरियाबंद डीएसपी ने गाना गाकर नशे में धुत बाइक सवार का काटा चालान, वीडियो वायरल
Majarkata, Chhattisgarh:गरियाबंद/कमल किशोर शर्मा: गरियाबंद में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस का अनूठा अंदाज सामने आया है। यहां के डीएसपी गोपाल वैश्य ने चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट और शराब पीकर बाइक चला रहे एक युवक को रोका। एल्कोमीटर जांच में शराब की मात्रा तय सीमा 40 एमजी से करीब छह गुना अधिक (273) पाई गई। इस पर डीएसपी ने फिल्मी गाने की तर्ज पर गाते हुए युवक को समझाइश दी और दीवान को चालानी कार्रवाई कर उसे माननीय न्यायालय में पेश करने के निर्देश दिए। सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
Unique Style: Gariaband DSP Sings to Issue Challan to Drunk Biker, Orders Court Presentation
