कलेक्ट्रेट की दहलीज पर पांच करोड लूट
कुशीनगर। जहां से जिले की कानून व्यवस्था,विकास और जवाबदेही का संचालन होता है, ठीक उसी कलेक्ट्रेट की दहलीज पर यदि करोड़ों रुपये की खुली लूट चल रही हो और जिम्मेदार अफसर आंख मूंदे बैठे हों, तो इसे विकास नहीं बल्कि सिस्टम की शर्मनाक विफलता ही कहा जाएगा। रविन्द्रनगर स्थित कलेक्ट्रेट के सामने बुद्धा पार्क में लगभग पांच करोड़ रुपये की लागत से कराये जा रहे निर्माण कार्य विकास के नाम पर भ्रष्टाचार, लापरवाही और सरकारी धन की खुली बंदरबांट का जीता-जागता तस्वीर पेश कर रहा है।
बतादे कि कलेक्ट्रेट के सामने और मुख्य विकास अधिकारी कार्यालय से सटे बुद्धा पार्क में व्यायामशाला, कार्यालय,गोदाम और पाथ-वे जैसे निर्माण कार्य प्रगति पर बताए जा रहे हैं, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही कहानी बयां कर रही है। यहां न तकनीकी मानकों का पालन हो रहा है, न गुणवत्ता की कोई परवाह है और न ही निगरानी का कोई ठोस इंतजाम, नतीजतन हर स्तर पर नियमों की खुलेआम अनदेखी की जा रही है। करोड़ों रुपये की लागत वाला निर्माण देखने में ही कमजोर और घटिया प्रतीत हो रहा है, जिससे सरकारी धन के दुरुपयोग की आशंका नहीं बल्कि पुष्टि होती नजर आती है। गंभीर सवाल यह है कि यह सब कुछ जिलाधिकारी कार्यालय की सीधी नजरों के सामने हो रहा है, फिर भी अब तक न कोई जांच, न कोई आपत्ति और न ही कोई जवाबदेही तय की गई। ऐसे मे कहना मुनासिब होगा कि जिम्मेदार अधिकारी क्या इस भ्रष्टाचार से अनजान हैं या फिर जानबूझकर मौन साधे हुए हैं? यह मौन स्वयं में कई सवाल खड़े करता है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|