Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
North Delhi110099

डायमंड शोरूम में हुई चोरी का पुलिस ने किया खुलासा 3 करोड रुपए की ज्वैलरी बरामद।

Feb 03, 2026 13:24:11
New Delhi, Delhi
सहारनपुर के थाना सदर बाजार क्षेत्र में डायमंड शोरूम में 23 जनवरी को करोड़ों रुपए की चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था जिससे पुलिस महकमें मे हड़कंप मच गया था डीआईजी अभिषेक सिंह एवं एसएसपी सहारनपुर आशीष तिवारी के द्वारा पांच टीमों का गठन किया गया था पुलिस ने सीसीटीवी कैमरा एवं सर्विलांस की मदद से दो पुरुष एवं तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया है पुलिस के द्वारा उनके कब्जे से 9 नैकलेश, 57 ब्रेसलेट, 17 मंगलसूत्र, 32 जोड़े ईयर रिग, 2 गले के सेट, 90 अंगूठी के साथ सोने एवं हीरे के आभूषण बरामद किए हैं गिरफ्तार अभियुक्तो में एक के ऊपर 27 मुकदमे दर्ज हैं तो दूसरे अभियुक्त के ऊपर 12 मुकदमे दर्ज हैं इनके साथ तीन महिलाओं को भी गिरफ्तार किया गया है एसएसपी आशीष तिवारी ने टीम को ₹25000 इनाम देने की भी घोषणा की।
0
comment0
Report

For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com

Advertisement
SSSHAILENDAR SINGH THAKUR
Feb 19, 2026 05:48:29
Masanganj, Chhattisgarh:बिलासपुर। स्थित सेंट्रल जेल से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ हत्या के आरोप में आजीवन कारावास की सजा काट रहे एक कैदी ने जेल के भीतर ही सुसाइड करने की कोशिश की है। मिली जानकारी के अनुसार, सिविल लाइन थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले पारिवारिक विवाद में अपनी ही सगी दादी की निर्मम हत्या करने वाले कैदी विकास कश्यप ने किसी तरह जेल के भीतर उपलब्ध हंसिया (दरांती) से अपने ही गले पर वार कर दिया। लहुलूहान अवस्था में जब सुरक्षाकर्मियों की नजर उस पर पड़ी, तो जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। कैदी की स्थिति अत्यंत गंभीर देखते हुए उसे तत्काल उपचार के लिए सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज जारी है। वर्तमान में पुलिस और जेल प्रबंधन इस बात की जांच कर रहे हैं कि सुरक्षा के कड़े घेरे के बीच कैदी के पास हंसिया जैसा धारदार हथियार कैसे पहुँचा और इस आत्मघाती कदम के पीछे की मुख्य मानसिक वजह क्या रही?
0
comment0
Report
KRKishore Roy
Feb 19, 2026 05:48:14
Noida, Uttar Pradesh:राजसमंद के भीम से बड़ी खबर राजस्थान के भीम क्षेत्र में गर्भवती महिला सहित 2 साल के मासूम बच्चे की हत्या की वारदात 9 महीने की गर्भवती महिला का शव भीम के तालाब में होने की सूचना मासुम बच्चे की हत्या के बाद समुरिया के जंगल में फेंकने की जानकारी रेस्क्यू ऑपरेशन करने के लिये NDRF की टीम और FSL टीम भी मौके पर है मौजूद 7 दिन पहले घर से लापता हुई थी गर्भवती महिला और 2 साल का मासूम बच्चा राजसमंद एसपी ममता गुप्ता ने बताया आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है ASP महेंद्र पारीक, भीम DYSP राकेश शर्मा, 5 पुनीत थानों की टीम सहित राजसमंद से अतिरिक्त पुलिस फोर्स मौक़े पर तैनात भीम थाना क्षेत्र के कुशलपुरा पंचायत का मामला हत्या की वारदात के बाद परिवार के सदस्यों के गहने भी लेकर जाने की सुचना घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़
0
comment0
Report
Feb 19, 2026 05:48:05
Moradabad, Uttar Pradesh:मुरादाबाद क़े भोजपुर क्षेत्र स्थित दरगाह पर चला बुलडोजर,दरगाह की मिनारे गिराई गई .. निर्माणाधीन मुरादाबाद–टिहरी राष्ट्रीय राजमार्ग 734 के कार्य को आगे बढ़ाने के लिए बुधवार को प्रशासन ने गांव सिरसवां दोराहा स्थित हजरत रहीम चिश्ती दरगाह की दो मिनारो को जेसीबी मशीन की मदद से हटवा दिया। यह हिस्सा राजमार्ग के निर्धारित दायरे में आ रहा था, जिससे निर्माण कार्य प्रभावित हो रहा था। प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार, संबंधित भूमि को राष्ट्रीय राजमार्ग विकास प्राधिकरण द्वारा पूर्व में अधिग्रहित किया जा चुका था और दरगाह व मस्जिद प्रबंधन समिति को नियमानुसार मुआवजा भी दिया गया था। मस्जिद का एक भाग पहले ही हटाया जा चुका था, जबकि बरामदा हटाने के लिए प्रबंधन समिति से कई बार अनुरोध किया गया था। बताया गया कि मिनार व बरामदे को न हटाने को लेकर कुछ संगठनों ने धरना-प्रदर्शन भी किया और धार्मिक आस्था का हवाला देते हुए प्रशासन से पुनर्विचार की मांग की थी। शहर के कुछ उलेमा ने भी अधिकारियों से मुलाकात कर अपनी बात रखी थी। हालांकि, वैकल्पिक समाधान न निकलने पर प्रशासन ने नियमानुसार कार्रवाई करने का निर्णय लिया। बुधवार को की गई कार्रवाई के दौरान किसी प्रकार का विरोध नहीं हुआ। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए भोजपुर, भगतपुर,और डिलारी थानों की पुलिस के साथ पर्याप्त बल तैनात रहा। खुफिया एजेंसियों ने भी स्थिति पर नजर बनाए रखी। प्रशासन का कहना है कि राजमार्ग निर्माण कार्य को समयबद्ध तरीके से पूरा करना प्राथमिकता है और विकास कार्यों में बाधा बनने वाले अवरोधों को नियमानुसार हटाया जाएगा...
1
comment0
Report
Feb 19, 2026 05:48:01
Madhubani, Bihar:TEMPLE,MADHUBANI,BINDU BHUSHAN THAKUR मधुबनी में प्रसिद्ध मंदिर से लाखों की चोरी,बेखौफ चोरों ने भगवान को भी नहीं बख्शा।बारदात सकरी थाना के भवानीपुर गांव स्थित ऐतिहासिक उग्रनाथ महादेव मंदिर की है।चोरी की बारदात CCTV में हुआ कैद,कई चोरों ने आराम से मंदिर में चोरी कर चलते बने।लोगों में पुलिस की गश्ती को लेकर भारी आक्रोश देखा जा रहा है। चोरों ने मुख्य मंदिर के साथ परिसर में विष्णु और हनुमान मंदिर को भी निशाना बनाया और करीब 20 लाख की सम्पति पर हाथ साफ किया।चोरों ने सोने का मुकुट अन्य जेवरात और कई दानपेटी ले गया जो सीसीटीभी में कैद है।मंदिर में विगत तीन वर्षों में तीन बार चोरी होने से ग्रामीणों में पुलिस के खिलाफ भारी आक्रोश देखा जा रहा है।श्रद्धालुओं ने पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी किया और पुलिस पिकेट की मांग की है।
1
comment0
Report
RSRajendra sharma
Feb 19, 2026 05:47:58
Kota, Rajasthan:कोटा की मुक्केबाज बॉक्सर चैम्पियन निशा गुरजर, पहलवान पिता और कोच के मार्गदर्शन में बनाई अंतर्राष्ट्रीय पहचान, ताइक्वांडो से हुई शुरुआत, बॉक्सिंग एवं वुशु में जीते पदक, पहलवान पिता के नेतृत्व में बनी रिंग की शेरनी, कोटा शहर अब खेल जगह में भी अपना दम दिखने लगा है। कोटा जिले से कई राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी विभिन्न खेलो में कर रहे भारत का प्रतिनिधित्व। कोटा जिले की निवासी अंतरराष्ट्रीय पहलवान निशा गुर्जर की कहानी भी कड़ी मेहनत हौसले एवं जज्बे का जीता जागता उदाहरण प्रस्तुत करती हैं। वर्ष 20212-13 के शुरू हुए एक साधारण खेल यात्रा अब अंतरराष्ट्रीय पहचान में बदल चुकी है। कोटा की खिलाड़ी निशा गुर्जर जिन्होंने संघर्ष अनुशासन और आत्मविश्वास के दम पर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी अलग पहचान बनाए है। पहलवान पिता जयनारायण गुर्जर की प्रेरणा एवं कोच अशोक गौतम के मार्गदर्शन में अपने सपनों की नई उड़ान की कामयाबी का स्वर्णिम इतिहास लिखा है। निशा के पिता स्वयं एक कुश्ती खिलाड़ी रह चुके हैं। बचपन से ही घर में खेल का माहौल होने से निशा के भीतर प्रतिस्पर्धा की भावना ओर कड़ी मेहनत के साथ लगन से जज्बा पैदा हुआ। निशा के अलावा एक भाई और बहिन भी है जो विभिन्न खेलो में प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। तीनों बहिन भाई बचपन से ही एक दूसरे के साथ प्रतिस्पर्धा की भावना के साथ खेलों में आगे बढ़ते रहे। पिता ने अपने बच्चों की प्रतिभा को पहचान और कम उम्र में ही खेल अकादमी में दिलाया दाखिला। निशा ने अपने खेल करियर की शुरुआत ताइक्वांडो से की थी। ताइक्वांडो में अपने प्रतिभा के दम पर दो अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में रजत पदक जीत कर देश का नाम रोशन किया। वर्ष 2017 में राष्ट्रीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक करियर का एक महत्वपूर्ण पड़ाव साबित हुआ। निशा के सफर को देखें तो काफी चुनौती पूर्ण रहा। खेल के साथ साथ राजनीतिक एवं निजी कारणों से आत्मविश्वास में कमी आई। एक समय ऐसा भी आया जब मन में खेल छोड़ने की भावना पैदा होने लगी। लेकिन पिता और कोच ने निशा के हौसले को टूटने नहीं दिया। परिवार के विश्वास के साथ दोबारा रिंग में उतरने की इच्छा शक्ति जाहिर की। वर्ष 2018 में निशा ने एक नए खेल मुक्केबाजी की शुरुआत की की। बढ़ती उम्र के साथ नए खेल में अपने आप को शारीरिक व मानसिक रूप से ढालना एक अहम चुनौती थी। उन सब चुनौतियों पर कड़ी मेहनत और अभ्यास से पार पाया। वर्ष 2019 में मुक्केबाजी में अपना पहला राष्ट्रीय पदक हासिल कर सबको आश्चर्यचकित कर दिया। विश्व चैंपियनशिप और वुशु में स्वर्णिम सफलता के साथ 2021 निशा के करियर के लिए ऐतिहासिक रहा, वर्ष 2021 में पोलैंड में आयोजित AIBA यूथ वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व किया। अंतरराष्ट्रीय मंच पर शानदार प्रदर्शन कर सबका ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। मुक्केबाजी के साथ-साथ वूशु खेल में भी अपनी प्रतिमा का लोहा मनवाया। वर्ष 2024 में अखिल भारतीय विश्वविद्यालय प्रतियोगिता में स्वर्ण एवं 2025 में रजत पदक जीतकर अपनी क्षमता एवं प्रतिभा साबित की। वर्तमान में निशा अपनी ट्रेनिंग और मेहनत के दम पर ओलंपिक जैसे बड़े मंचों पर भारत के लिए स्वर्ण पदक जीतने की तैयारी कर रही हैं। परिवार की बात करे तो माता पिता एवं तीनों भाई बहिन कोटा शहर से दुर दाढ़देवी क्षेत्र में खेत पर धर बनाकर रहते हैं। तीनों भाई बहिन अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना चुके हैं। बड़ी बहिन निशा के साथ बात करे छोटी बहिन ईशा भी बॉक्सिंग, ताइक्वांडो एवं वुशु में अंतरराष्ट्रीय स्तर की खिलाड़ी हैं। सबसे छोटा भाई हेमन्त वुशुएवं ताइक्वांडो में राष्ट्रीय स्तर पर देश का प्रतिनिधित्व कर चुका है।
0
comment0
Report
RSRajendra sharma
Feb 19, 2026 05:47:07
0
comment0
Report
YSYeswent Sinha
Feb 19, 2026 05:46:01
Nawada, Bihar:लड़की के साथ दुष्कर्म की घटना को दिया गया अंजाम, एक को पुलिस ने किया गिरफ्तार, पुलिस प्रेम प्रसंग के एंगल से भी जांच कर रही है बिहार के नवादा जिले के रजौली थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जंगल में लकड़ी चुनने गई एक युवती के साथ दो युवक ने दुष्कर्म किया। युवती अपने परिजनों के साथ लकड़ी चुनने जंगल गई थी।तभी परिजन थोड़ा आगे निकल गए, तभी युवती को अकेला देखकर बुलेट बाइक पर सवार दो आरोपियों ने उसे उठाकर जबरन घने जंगल में ले जाकर दुष्कर्म किया। युवती के चिल्लाने पर परिजन मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक आरोपी भाग चुके थे। ग्रामीणों और परिवार ने पीछा कर एक आरोपी को पकड़ लिया, जिसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। दूसरा फरार है। पीड़िता ने परिवार को पूरी घटना बताई। डायल 112 पर सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर जांच शुरू की। एसडीपीओ ने बताया कि परिवार दुष्कर्म की बात कह रहा है, लेकिन पुलिस प्रेम प्रसंग के एंगल से भी जांच कर रही है। मेडिकल जांच और सबूत जुटाए जा रहे हैं। फरार आरोपी की तलाश जारी है।
0
comment0
Report
MMMohammad Muzammil
Feb 19, 2026 05:45:45
Dehradun, Uttarakhand:देश का सबसे बड़ा वन्यजीव सर्वे: बाघों की गणना शुरू हो चुकी है। राष्ट्रीय टाइगर कंजर्वेशन अथॉरिटी (NTCA) नेशनल टाइगर कंजर्वेशन अथॉरिटी इस सर्वे को Wildlife Institute of India (WII) के जरिए करा रही है। देशभर में जंगलों में बाघों की गिनती कैमरा ट्रैप और अन्य तकनीकों की मदद से की जा रही है और यह तीन चरणों में पूरी होने वाला बड़ा एक्सरसाइज है। पहले चरण में साइन सर्वे के जरिए बाघों के निशानों—पैरों के पंजों के निशान, पेड़ों के स्क्रैच मार्क और मल मूत्र से उनकी उपस्थिति का आकलन होता है। फिर ट्रांजैक्ट सर्वे, जिसमें जंगल में एक निश्चित दूरी पर Straight line बनाकर दोनों तरफ वन्यजीव संकेत रिकॉर्ड किए जाते हैं। अंतिम चरण में कैमरा ट्रैप के जरिए डेटा इकट्ठा किया जा रहा है। कालसी वन प्रभाग सहित देशभर के जंगलों में इन प्रक्रियाओं के जरिए बाघों की सही संख्या का अनुमान लगाया जाएगा। WII टीम वन विभाग के कर्मचारियों को ट्रेनिंग दे रही है ताकि गणना सही हो सके और चयनित जगहों पर उच्च क्षमता वाले कैमरे लगाए जाएं। यह डेटा एक महीने तक रिकॉर्ड किया जाएगा और इसके आधार पर आने वाले दिनों में बाघों की कुल संख्या का अनुमान लगाया जाएगा ताकि संरक्षण प्रयासों के प्रभाव को मापा जा सके।
0
comment0
Report
RKRampravesh Kumar
Feb 19, 2026 05:45:26
Noida, Uttar Pradesh:कटिहार के कुर्सेला में अग्नि पीड़ितों से मिलने पहुंचे पप्पू यादव के समर्थकों का कहना है कि पप्पू यादव ने इस दौरान पीड़ित परिवारों को 15 लाख की राशि खुद से वितरित की। सुबह से पप्पू यादव लोगों को भोजन भी मुहैया कराने की मूवी में जुड़े हुए हैं बाकायदा लंगर लगाकर लोगों को भोजन करवाने का काम पप्पू यादव और उनकी टीम की तरफ से किया जा रहा है पप्पू यादव ने कहा कि जब भी कोई आपदा आती है तो उनकी टीम हर संभव मदद के लिए आगे रहती है और लोगों के बीच जाकर हर संभव मदद पहुंचाने का काम करें पुणे यह भी कहा कि कुर्सेला अग्नि पीड़ितों को ना तो सरकार से कोई मदद मिल रही है और ना ही जात और पद के नाम पर वोट लेने वाले नेताओं को कोई फर्क पड़ रहा है पप्पू यादव ने कहा कि सरकार कुछ करें या ना करें वह अपनी पूरी ताकत और संसाधन का इस्तेमाल कर जो हर संभव मदद हो सकता है वह मुहैया करने का काम करेंगे।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top