Back
अलवर में 260 पटवारियों की हड़ताल दूसरे दिन जारी, निलंबित पटवारी के समर्थन में
JGJugal Gandhi
Feb 03, 2026 13:30:54
Alwar, Rajasthan
निलंबित पटवारी के समर्थन में अलवर जिले के 260 पटवारियों की हड़ताल दूसरे दिन भी जारी, कलेक्टर से हुई वार्ता
अलवर जिला पटवार संघ के बैनर तले जिले के पटवारियों का मिनी सचिवालय के बाहर धरना दूसरे दिन भी लगातार जारी रहा। निलंबित पटवारी करण सिंह चौधरी के समर्थन में जिले के सभी 260 पटवारियों ने दो दिनों से कार्य बहिष्कार करते हुए सामूहिक हड़ताल शुरू कर दी है। हड़ताल के चलते जिले में राजस्व से जुड़े कई महत्वपूर्ण कार्य प्रभावित हो रहे हैं।
मंगलवार को पटवार संघ की ओर से एक प्रतिनिधि मंडल जिला कलेक्टर से वार्ता के लिए पहुंचा। कलेक्टर के साथ काफी देर तक चली बातचीत में इस मामले पर विचार-विमर्श हुआ। वार्ता के दौरान जिला कलेक्टर ने आश्वासन दिया कि पूरे प्रकरण को दिखवाकर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
पटवार संघ के पूर्व जिला अध्यक्ष मनोज मीणा ने बताया कि यह मामला वर्ष 1992 से जुड़ा हुआ है, जब अलवर–भिवाड़ी रोड निर्माण के लिए आठ गांव—अलवर नंबर एक, सामोला, मूंगस्का, भूगोर, बल्लाबोड़ा, खुदनपुरी, देवखेड़ा और तूलेड़ा—की जमीन का अवार्ड जारी किया गया था। हालांकि यह भूमि पीडब्ल्यूडी के रिकॉर्ड में दर्ज नहीं हो सकी।
उन्होंने बताया कि करीब दो वर्ष पूर्व देवखेड़ा के पटवारी करण सिंह चौधरी ने विरासत का एक म्यूटेशन खोला था। इस मामले में 24 दिसंबर को जिला कलेक्टर डॉ. आर्तिका शुक्ला ने पीडब्ल्यूडी की अवाप्तशुदा भूमि का नामांतरण विभाग के नाम दर्ज न कर व्यक्ति विशेष के नाम दर्ज करने को राजकार्य में लापरवाही मानते हुए पटवारी करण सिंह चौधरी को निलंबित कर दिया था।
निलंबित पटवारी करण सिंह चौधरी इस आदेश के खिलाफ हाईकोर्ट से स्टे लेकर आए और 13 जनवरी को प्रशासन के समक्ष स्टे आदेश प्रस्तुत भी किया, लेकिन इसके बावजूद उन्हें अभी तक बहाल नहीं किया गया है। पटवार संघ का कहना है कि जब न्यायालय से स्टे मिल चुका है, तो निलंबन को समाप्त कर उन्हें तत्काल पुनः ज्वाइन कराया जाना चाहिए।
पटवारियों ने चेतावनी दी है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक आंदोलन और कार्य बहिष्कार जारी रहेगा।
बाइट… मनोज कुमार, पूर्व जिला अध्यक्ष, पटवार संघ
बाइट… केसर सिंह गुर्जर, जिला महामंत्री, महासंघ
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
RTRAJENDRA TIWARI
FollowFeb 03, 2026 14:45:270
Report
0
Report
TSTHANESHWAR SAHU
FollowFeb 03, 2026 14:42:450
Report
MJManoj Jain
FollowFeb 03, 2026 14:42:310
Report
ASAkash Sharma
FollowFeb 03, 2026 14:42:110
Report
AAANOOP AWASTHI
FollowFeb 03, 2026 14:41:520
Report
JGJugal Gandhi
FollowFeb 03, 2026 14:41:280
Report
JGJugal Gandhi
FollowFeb 03, 2026 14:41:010
Report
RKRupesh Kumar
FollowFeb 03, 2026 14:40:390
Report
BSBHUPENDAR SINGH SOLANKI
FollowFeb 03, 2026 14:40:200
Report
JGJugal Gandhi
FollowFeb 03, 2026 14:39:580
Report
DSDurag singh Rajpurohit
FollowFeb 03, 2026 14:39:400
Report
LSLaxmi Sharma
FollowFeb 03, 2026 14:39:090
Report
MDMahendra Dubey
FollowFeb 03, 2026 14:38:550
Report
VSVishnu Sharma
FollowFeb 03, 2026 14:38:350
Report