Back
कौशांबी में पुनरीक्षण से 2,19,698 मतदाताओं के नाम हटे; वजह जानिए
AMALI MUKTA
Jan 06, 2026 13:05:11
Gohara Marufpur, Uttar Pradesh
कौशांबी जिले में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत जनपद में 2 लाख 19 हजार 698 मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाए गए हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. अमित पाल ने बताया कि 1 जनवरी 2026 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की मतदाता सूचियों का विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण किया गया। यह अभियान 4 नवंबर 2025 से 26 दिसंबर 2025 तक चला, जिसके अंतर्गत BLO द्वारा घर-घर जाकर गणना प्रपत्र एकत्र किए गए।
जांच के दौरान 39,830 मृतक मतदाता, 42,606 अनुपस्थित, 1,03,481 स्थानांतरित, 30,475 डुप्लीकेट और 3,306 अन्य कारणों से मतदाताओं का चिन्हित किया गया।
इन सभी को मिलाकर कुल 2,19,698 नाम मतदाता सूची से हटाए गए हैं। जिले में अब कुल मतदाता 1,001,094 हैं; इसके पहले जिले में कुल मतदाता 1,220,792 थे।
इसके बाद 06 जनवरी 2026, मंगलवार को जनपद स्तर, तहसील कार्यालयों, मतदान केंद्रों और मतदेय स्थलों पर आलेख्य मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया गया है, जो आम जनता के अवलोकन के लिए उपलब्ध है।
जिलाधिकारी ने नागरिकों से अपील की है कि वे 06 जनवरी से 06 फरवरी 2026 तक अपने नामों की जांच अवश्य करें। इस दौरान दावे और आपत्तियाँ दर्ज कराई जा सकती हैं, जिनका निस्तारण 27 फरवरी 2026 तक किया जाएगा।
निर्वाचन आयोग ने वर्ष 2026 के लिए चार तिथियाँ भी तय की हैं: 1 जनवरी, 0 अप्रैल, 1 जुलाई और 1 अक्टूबर। जो युवा इन तिथियों को 18 वर्ष की आयु पूरी कर रहे हैं, वे फॉर्म-6 भरकर नाम जुड़वा सकते हैं। नाम हटाने के लिए फॉर्म-7, और संशोधन या पता परिवर्तन के लिए फॉर्म-8 का प्रावधान किया गया है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
0
Report
बालोद जम्बूरी विवादों के बीच समय पर होगी National Rover-Ranger Jamboree in Balod to Proceed on Sched
0
Report
0
Report
पति के अफेयर के शक में स्कूली छात्रा की बेरहमी से पिटाई Woman Thrashes Schoolgirl Over Suspected Aff
0
Report
NKNeeraj Kumar Gaur
FollowJan 07, 2026 19:02:22New Delhi, Delhi:दिल्ली में 20 बांग्लादेशी पकड़े गए साउथ ईस्ट दिल्ली ने स्पेशल ड्राइव चलाकर 20 बांग्लादेशियों को पकड़ा अवैध तरीके से दिल्ली में रह रहे थे
0
Report
VPVEDENDRA PRATAP SHARMA
FollowJan 07, 2026 19:02:080
Report
MJManoj Jain
FollowJan 07, 2026 19:01:190
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowJan 07, 2026 19:00:300
Report
कड़ाके की ठंड में एसडीएम का औचक निरीक्षण, गौशाला में गौवंशों को गुड़-अजवाइन, जरूरतमंदो को कंबल वितरण
0
Report
0
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowJan 07, 2026 18:45:580
Report
MJManoj Jain
FollowJan 07, 2026 18:45:220
Report
0
Report