Back
शाजापुर में दुष्कर्म, धमकी और ब्लैकमेलिंग: पीड़िता के साथ तीन बार हमला
MJManoj Jain
Jan 07, 2026 18:45:22
Shajapur, Madhya Pradesh
शाजापुर में एक युवती से दुष्कर्म, ब्लैकमेलिंग और धमकी देने का गंभीर मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, धमकी, ब्लैकमेलिंग और पॉक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह मामला शाजापुर निवासी 18 वर्ष 2 माह की युवती द्वारा दर्ज कराए गए आवेदन से सामने आया है।
पीड़िता ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि मार्च 2024 में उसकी मुलाकात शाजापुर के काशी नगर निवासी सागर से हुई थी। यह मुलाकात बस स्टैंड स्थित महाकाल मेनस वियर्स की दुकान पर चश्मा खरीदने के दौरान हुई थी।
20 जुलाई 2024 को आरोपी सागर पीड़िता को किसी काम के बहाने मोटरसाइकिल पर बैठाकर अपने दोस्त संदीप के द्वारकापुरी कॉलोनी स्थित घर ले गया। वहां आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी देकर जबरदस्ती दुष्कर्म किया। इस दौरान आरोपी ने पीड़िता का वीडियो भी बना लिया और उसे वायरल करने की धमकी देकर चुप रहने का दबाव बनाया।
पीड़िता के अनुसार, वीडियो वायरल करने की धमकी देकर आरोपी ने दो बार और उसके साथ जबरदर्न दुष्कर्म किया। वह लगातार फोन करके पीड़िता को परेशान करता रहा।
जब आरोपी ने पीड़िता पर शादी का दबाव बनाया और उसने इनकार किया, तो सागर ने उसे जान से मारने की धमकियां देना शुरू कर दिया। पीड़िता की सगाई होने पर आरोपी ने उसके निजी फोटो भेजकर सगाई तुड़वा दी। बाद में आगर जिले में हुई दूसरी सगाई को भी आरोपी ने इसी तरह तुड़वा दिया।
आवेदन में यह भी उल्लेख है कि आरोपी पीड़िता का पीछा करता था और उसके परिजनों को भी धमकियां देता था। 5 जनवरी 2026 को आरोपी ने अलग-अलग मोबाइल नंबरों से पीड़िता के जीजाजी को फोन कर जान से मारने की धमकी दी।
थाना कोतवाली थाना प्रभारी संतोष वाघेला ने बताया की आरोपी सागर परमार के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 64(2)(m), 351(3), 137(2), 127(2), 77, 78(1) और पॉक्सो एक्ट की धारा 51/6 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
Mamauta Kalan, Uttar Pradesh:अलीगढ़ विद्युत समस्याओं को लेकर किसानों ने किया धरना प्रदर्शन,
आये दिन ग्रामीण क्षेत्रों में फुक रहे ट्रांसफार्मर को लेकर प्रदर्शन,
विद्युत आपूर्ति और ट्रांसफार्मर फुंकने की शिकायत लेकर SDO जट्टारी को सौंपा ज्ञापन,
अलीगढ़ के टप्पल थाना इलाके के जट्टारी का मामला.
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
1
Report
0
Report
0
Report
0
Report