कानपुर देहातः जमीन बंटवारे को लेकर हुई मारपीट, पिता-पुत्री घायल, पुलिस ने सीएचसी में कराया भर्ती
रसूलाबाद कोतवाली क्षेत्र के मिर्जापुर लकोठिया निवासी सुभाष ने बताया कि जमीनी विवाद में गाली गलौज की शिकायत उसने 16 नवंबर को बिरूहुन चौकी में की थी। शिकायत के बावजूद पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। गुरुवार दोपहर वह घर पर बैठा था। तभी उसके भाइयों ने एक राय होकर लाठी डंडे से हमला बोल दिया जिसमें बचाव करने आई उसकी बेटी साक्षी को लोगों ने मारा पीटा। मारपीट में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस ने दोनों को घायलावस्था में उपचार हेतु सीएचसी रसूलाबाद में भर्ती कराया।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|