208001
कानपुर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी रमेश अवस्थी 24,142 वोट से आगे
Kanpur, Uttar Pradesh:कानपुर लोकसभा क्षेत्र - 43 से भाजपा प्रत्याशी रमेश अवस्थी इंडी गठबंधन के कांग्रेस प्रत्याशी आलोक मिश्रा से 24,142 वोटों से आगे चल रहे हैं। अब तक आलोक मिश्रा को 3,71,778, रमेश अवस्थी को 3,95,920 और बसपा प्रत्याशी कुलदीप भदौरिया को 9,963 वोट मिले हैं। वहीं नोटा में 3,579 मत निकले हैं।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
बारिश से ढलान पर फिसलन: झालावाड़ में बस ने जायरीन कुचला, 4 की मौत
Jhalawar, Rajasthan:झालावाड़ झालावाड़ जिले के सारोला क्षेत्र के पातला पीर दरगाह स्थल के समीप देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। वही 2 अन्य भी गंभीर घायल हों गए। हादसा उस समय हुआ जब पातला पीर दरगाह पर दर्शन करने गए जायरीन देर शाम को वापस पैदल लौट रहे थे। इस दौरान एक प्राइवेट बस बारिश के कारण ढलान पर फिसलन के कारण बेकाबू हो गई और सड़क किनारे जा रहे जायरीनों को कुचल दिया। हादसे में आधा दर्जन लोग गंभीर घायल हो गए। जिसमें रामगंजमंडी निवासी Hausaid को तुरंत ही खानपुर चिकित्सालय पहुंचाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। शेष पांच गंभीर घायलों को झालावाड़ के जिला अस्पताल पहुंचाया गया था, जहां घायल रेहान, अल्फ़ेज और तालिब ने भी उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। एक अन्य को गंभीर हालत में कोटा रैफर किया गया है और एक का जिला अस्पताल में ही उपचार चल रहा। हालांकि हादसे के कारणों के बारे में पुलिस द्वारा अभी कोई जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन अंदेशा जताया जा रहा है कि बारिश के कारण ढलान पर फिसलन थी। जिसके चलते यह निजी बस बेकाबू हो गई और सड़क किनारे खड़े आधा दर्जन जायरीनों को कुचल दिया। जिसमें चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में मातम पसर गया है।0
0
Report
यूपी सरकार नकली डेयरी प्रोडक्ट के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेगी
Ballia, Uttar Pradesh:एंट्री- यूपी सरकार नकली डेयरी प्रोडक्ट के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। दूध, घी, खोया, पनीर, क्रीम समेत अन्य डेयरी उत्पाद बनाने वालों को जप्त कर नष्ट किया जाएगा और नकली प्रोडक्ट बनाने वाले ब्रांड पर भी प्रतिबंध लगाया जाएगा। कम लागत और अधिक मुनाफा के चक्कर में मिलावटखोर नकली डेयरी प्रोडक्ट बाजार में बेचते हैं, जो सेहत के लिए बेहद खतरनाक होता है। त्योहारों के सीजन में डेयरी प्रोडक्ट का इस्तेमाल बढ़ जाने से आम आदमी की सेहत चिंता का विषय है। नकली उत्पाद के कारण लोग बीमार हो सकते हैं, इसीलिए सरकार ने ऐसे नकली उत्पाद बनाने और बेचने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। बलिया की खोवा मंडी के दुकानदारों के मुताबिक उनका डेयरी प्रोडक्ट आसपास के गांव से आता है। खाद्य विभाग समय-समय पर नमूने लेता है। ग्राहकों का कहना है कि डेयरी प्रोडक्ट की गुणवत्ता में कमी न हो और नकली उत्पाद बाजार में आने से रोकने के लिये कड़े कदम उठाने चाहिए।0
0
Report
मिर्जापुर के नटवा रेलवे अंडरपास में बारिश के बाद जलभराव, आमजन प्रभावित
Ukhdand, Uttar Pradesh:मीरजापुर। नगर में हुई भारी बारिश के बाद नटवा रेलवे अंडरपास एक बार फिर जलभराव की समस्या से जूझता नजर आया। अंडरपास में कमर तक पानी भर जाने से आम जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया। इसी बीच एक मार्मिक तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें अंतिम संस्कार के लिए परिजन अर्थी को कंधे पर लेकर कमर तक भरे पानी के बीच से गुजरते दिखाई दे रहे हैं। इस दृश्य ने नगर विकास और जल निकलासी व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी है। वहीं दूसरी ओर सावन माह में शिवभक्त श्रद्धालु भी जल लेने के लिए इसी मार्ग से गुजरने को मजबूर दिखे। अंडरपास में जलभराव के बावजूद दोपहिया और चौपहिया वाहनों का आवागमन जारी रहा, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रही। स्थानीय लोगों का आरोप है कि हर वर्ष बारिश के दौरान नटवा रेलवे अंडरपास में जलभराव की समस्या उत्पन्न होती है, लेकिन स्थायी समाधान नहीं निकाला जा सका है। नागरिकों ने प्रशासन और संबंधित विभागों से शीघ्र जल निकासी की समुचित व्यवस्था करने तथा अंडरपास को जल। लोगों को ऐसी कठिन परिस्थितियों का सामना न करना पड़ रहा0
0
Report
Advertisement
दिल्ली में पिंक कार्ड बनवाने की अंतिम तारीख 15 दिन बढ़ी; 1 सितम्बर से अनिवार्य
New Delhi, Delhi:दिल्ली में पिंक कार्ड बनवाने की अंतिम तारीख बढ़ी - दिल्ली सरकार ने महिलाओं के लिए पिंक कार्ड बनवाने की अंतिम तारीख 15 दिन बढ़ाने का फैसला किया है। - पहले पिंक कार्ड बनवाने की अंतिम तारीख 15 अगस्त निर्धारित की गई थी। - अब महिलाओं को पिंक कार्ड के लिए आवेदन करने के लिए 15 दिन का अतिरिक्त समय मिलेगा। - 1 सितंबर से पिंक कार्ड अनिवार्य होगा। - सरकार के इस फैसले से पिंक कार्ड के लिए आवेदन करने वाली महिलाओं को राहत मिलेगी और उन्हें आवेदन के लिए अतिरिक्त समय मिल सकेगा。0
0
Report
जयपुर नगर पालिका सेवा के 41 अफसरों के तबादले की सूची जारी
Jaipur, Rajasthan:जयपुर नगर पालिका सेवा के 41 अधिकारियों की तबादला सूची। इस सूची में 11 अफसरो को किया APO, राज्य निर्वाचन आयोग की गाइडलाइन के अनुसार निकाली सूची। राजस्व अधिकारी, सचिव, अधिशाषी अधिकारी स्तर के अधिकारियों के तबादले0
0
Report
सूरत के डुमास में जन्मदिन पार्टी के नाम पर शराब महफिल, 22 लोग गिरफ्तार
Noida, Uttar Pradesh:सूरत के डुमास इलाके में पुलिस स्टेशन से महज 300 मीटर और नशामुक्ति केंद्र से चंद 50 मीटर की दूरी पर स्थित एक फार्महाउस में जन्मदिन की पार्टी के नाम पर शराब की महफिल सजने का भंडाफोड़ हुआ है। डुमास पुलिस को मिली पुख्ता सूचना के आधार पर पुलिस ने देर रात छापा मारकर नशे में धुत होकर पार्टी कर रहे 22 युवक-युवतियों को रंगे हाथ दबोच लिया। जन्मदिन की पार्टी के नाम पर जुटे थे दोस्त पुलिस के मुताबिक सुलतानाबाद स्थित ‘बापूजी की वाडी’ फार्महाउस में देर रात करीब 2:30 बजे छापा मारा गया था। शुरुआती जांच में सामने आया है कि रिद्धि जरीवाला के जन्मदिन का जश्न मनाने के लिए अलथान, वेसु और पाल समेत विभिन्न इलाकों से दोस्त यहां इकट्ठा हुए थे। पकड़े गए 22 लोगों में 8 महिलाएं और 14 पुरुष शामिल हैं। पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि पकड़े गए लोगों में कुछ कॉलेज के छात्र, निजी कंपनियों में नौकरी करने वाले युवा और नौकरी की तलाश कर रहे लोग शामिल हैं। शराब पिलाने के लिए ‘कार्ड रूलेट’ गेम पार्टी में सिर्फ शराब पीने की महफिल ही नहीं, बल्कि शराब के सेवन को मनोरंजन के साथ जोड़ने के लिए खास खेल भी खेले जा रहे थे। पुलिस जांच में मौके से ‘CARD ROULET’ नाम का एक ड्रिंकिंग गेम चार्ट बरामद हुआ है। इस चार्ट में ताश के अलग-अलग नंबरों और चिह्नों के हिसाब से शराब पीने के नियम तय किए गए थे। जैसे- इक्का आने पर अन्य लोगों को पीना होगा, रानी आने पर महिलाओं को पीना होगा, बादशाह आने पर पुरुषों को पीना होगा और गुलाम आने पर ग्रुप शॉट जैसे टास्क रखे गए थे। ‘ब्लैक आउट’ और ‘शॉट्स एंड लैडर्स’ गेम भी मिले पुलिस को मौके से ‘BLACK OUT’ नाम की एक ड्रिंकिंग बोर्ड गेम भी मिली है। इसमें ‘Take a Shot’, ‘Finish Your Drink’, ‘Guys Drink’, ‘Ladies Drink’, ‘Truth or Dare’ जैसे विभिन्न टास्क लिखे हुए थे। इसके अलावा सांप-सीढ़ी के खेल की तर्ज पर तैयार किया गया ‘SHOTS AND LADDERS’ गेम बोर्ड भी मिला। 1.04 करोड़ रुपए से अधिक का माल जब्त छापेमारी के दौरान पुलिस ने विदेशी शराब की बोतलें, बीयर केन और अन्य सामान बरामद किया। इसके साथ ही करीब 98 लाख रुपए कीमत की 9 लग्जरी कारें और 6.67 लाख रुपए कीमत के 24 मोबाइल फोन भी जब्त किए गए। इस तरह पुलिस ने कुल 1,04,67,000 रुपए का कुल सामान जब्त किया है। फार्महाउस किसे और किस उद्देश्य से किराए पर दिया गया था, यह पता लगाने के लिए उसके मालिक को बुलाकर पूछताछ शुरू कर दी गई है। सबھی के खिलाफ प्रोहिबिशन एक्ट के तहत कार्रवाई डुमास पुलिस ने पकड़े गए सभी युवक-युवतियों के खिलाफ प्रोहिबिशन एक्ट के तहत मामला दर्ज कर मेडिकल समेत कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अब इस बात की गहराई से जांच कर रही है कि पार्टी का आयोजन किसने किया था, फार्महाउस कैसे बुक किया गया था और शराब का जखीरा कहां से लाया गया था। पुलिस स्टेशन और नशामुक्ति केंद्र के इतने करीब बेखौफ तरीके से शराब की महफिल सजने की इस घटना ने सूरत के पार्टी कल्चर और फार्महाउसों में चल रही अवैध गतिविधियों पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।0
0
Report
Advertisement
ब्रजेश पाठक ने कांग्रेस पर वंदे मातरम अपमान का आरोप, माफी मांगने की मांग
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कांग्रेस मुख्यालय में वंदे मातरम के गान पर हुए विवाद और वरिष्ठ नेताओं सोनिया गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी की प्रतिक्रिया पर कहा, "कांग्रेस पार्टी जिस ढंग से वंदे मातरम, राष्ट्रगीत का लगातार अपमान कर रही है। ये बहुत दुखद है। इसकी जितनी भी निंदा की जाए कम है। उन्हें देश से माफी मांगनी चाहिए... देश की जनता समय आने पर जरूर उनसे इसका हिसाब मांगेगी... कांग्रेस पार्टी कभी भी वंदे मातरम का या राष्ट्रगीत का सम्मान नहीं करती है." सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के बयान पर उन्होंने कहा, "...हमारी सरकार को सत्ता में 9.5 साल हो गए लेकिन उनके पास एक आरोप नहीं है और समाजवादी पार्टी की सरकार जब-जब सूबे में सत्ता में رہی है, दंगे, भ्रष्टाचार, अपराध और कदाचार रहा है। उनके कई मंत्री आज भी जेल की सलाखों के पीछे हैं..."0
0
Report
चिखली के अम्बाच गाँव में पिता ने बेटे की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
Navsari, Gujarat:चिखली के अम्बाच गाँव में कलियुगी पिता ने अपने सगे पुत्र की हत्या कर दी। पारिवारिक झगड़े के दौरान आवेश में आकर पिता ने युवक पुत्र के चाकू से घात कर उसकी हत्या कर दी। हत्या के साथ उसने पूर्व पत्नी और अपने पिता पर भी घातक हमला किया। चाकू के घाव से पूर्व पत्नी और आरोपी के पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। एक महीना पहले ही हत्यारा पिता पूर्व पत्नी और पुत्र के साथ फिर रहने आया था। हत्या कर फरार आरोपी पिता को चिखली पुलिस ने कुछ घंटों में ही दबोच लिया। हत्यारे पिता की गिरफ्तारी कर पुलिस ने आरोपी को जेल के सलाखों के पीछे धकेल दिया, आगे की जांच शुरू कर दी गई।0
0
Report
तुर्किये से हथियार ट्रांसफर: रूस के साथ संबंधों में गंभीर दरार का जोखिम
Noida, Uttar Pradesh:सवाल 1: क्या तुर्किये से यूक्रेन को अमेरिकी हथियारों का ट्रांसफर रूस के साथ उसके संबंधों को पूरी तरह बिगाड़ सकता है? • जवाब: यदि तुर्किए अपने पास मौजूद अमेरिकी गोला-बारूद और हथियार यूक्रेन को सौंपता है, तो इससे मॉस्को के साथ अंकारा के कूटनीतिक और आर्थिक रिश्तों में गंभीर दरार आएगी। तुर्किए अब तक NATO सदस्य होते हुए भी दोनों देशों के बीच संतुलन बनाने की कोशिश करता रहा है, लेकिन ऐसा कदम रूस के लिए सीधी रेड-लाइन पार करने जैसा होगा. सवाल 2: यूक्रेन द्वारा रूस के गहरे क्षेत्रों में लंबी दूरी के ड्रोन और मिसाइल हमलों को अचानक 3 गुना तक बढ़ाने की क्या वजह है? • जवाब: यूक्रेन की यह रणनीति रूस के अग्रिम मोर्चे पर रसद सप्लाई काटने, उसके ऊर्जा राजस्व को नुकसान पहुंचाने और समेरा तथा Ust-Luga जैसे रक्षा-औद्योगिक ठिकानों को पंगु बनाने के लिए है। रूस के अंदरूनी सैन्य बुनियादी ढांचे को निशाना बनाकर यूक्रेन युद्ध का दबाव सीधे रूसी क्षेत्र के भीतर ले जाना चाहता है।0
0
Report
Advertisement
रामनगर में पुलिस- बदमाश मुठभेड़: चंदन सागर के पैर में गोली
Noida, Uttar Pradesh:रामनगर में पुलिस और बदमाश के बीच जबरदस्त मुठभेड़, जवाबी फायरिंग में चंदन सागर के पैर में लगी गोली विजय कश्यप रामनगर रामनगर के शिवलालपुर निवासी चंदन सागर लंबे समय से पुलिस के लिए वांटेड था, पुलिस दबिश के दौरान वह हाथीडंगर वन विभाग चेक पोस्ट से आगे जंगल की ओर भागकर छिप गया, पुलिस टीम ने जंगल में उसकी घेराबंदी की तो आरोपी ने पुलिसकर्मियों और वाहनों को निशाना बनाते हुए फायरिंग शुरू कर दी, बताया गया कि आरोपी ने करीब तीन राउंड फायर किए, फायरिंग में पुलिस का एक वाहन भी क्षतिग्रस्त हुआ. घटना की सूचना तत्काल पुलिस कंट्रोल रूम को दी गई, जिसके बाद अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर पहुंचा, पुलिस ने पूरे जंगल की घेराबंदी कर आरोपी को चारों ओर से घेर लिया, इसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें चंदन सागर के सीधे पैर में गोली लगी, घायल होने के बाद पुलिस टीम ने उसे मौके से दबोच लिया और उपचार के लिए रामनगर के रामदत्त जोशी संयुक्त चिकित्सालय पहुंचाया, अस्पताल के चिकित्सक डॉ. तौहीद ने बताया कि देर रात एक युवक को पैर में गोली लगने के बाद अस्पताल लाया गया था। गोली पैर को आर-पार कर गई थी। चिकित्सकीय टीम ने उसका उपचार किया, जिसके बाद पुलिस उसे अपनी हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई. रामनगर कोतवाल सुशील कुमार ने बताया कि चंदन सागर के खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास सहित करीब 15 मुकदमे दर्ज हैं। उसके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत भी कार्रवाई की जा चुकी है, पुलिस के अनुसार वह हाल में रामनगर में हुई एक घटना का भी आरोपी था और लंबे समय से उसकी तलाश की जा रही थी. मुठभेड़ के बाद पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया, वहीं पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी, एसएसपी नैनीताल मंजुनाथ टीसी ने भी अपराधियों के खिलाफ पुलिस की जीरो टॉलरेंस नीति का संदेश दिया है.0
0
Report
श्रावण मास में आमेर के कावड़ यात्रा ने भक्तों में उत्साह की लहर
Jaipur, Rajasthan:श्रावण मास के पवित्र माह में देखने को मिल रही धूम, आमेर में शिवालय शिव भक्तों से हो रहे सरोबार, आमेर के सागर रोड स्थित कदमेश्वर महादेव मंदिर से सुगली नदी स्थित जंगलेश्वर महादेव मंदिर तक हुआ विशाल कावड़ यात्रा का आयोजन, कावड़ यात्रा पर जगह-जगह इत्र और पुष्प वर्षा से स्वागत, श्रीदादा गुरु बलवंत व्यायाम शाला की ओर से आत्मरक्षा के सिखाए करतब, शिव मंदिर में किया गया जलाभिषेक, रुद्राभिषेक, सजाई भगवान भोलेनाथ की अलौकिक झांकी, भगवान भोले के जयकारों से गुंजायमान शिवालय0
0
Report
गोविंदगढ़ बधाला कट पर देर रात दुर्घटना, ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को पीछे से मारी
Jaipur, Rajasthan:चौमूं जयपुर गोविंदगढ़ के बधाला कट पर देर रात भीषण सड़क हादसा ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को पीछे से मारी जोरदार टक्कर हादसे के बाद अनियंत्रित होकर पलटी लकड़ियों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली ट्रैक्टर सवार दो लोग हुए गंभीर रूप से घायल 108 एंबुलेंस ने घायलों को पहुंचाया गोविंदगढ़ CHC गंभीर हालत में दोनों घायलों को जयपुर किया गया रेफर0
0
Report
Advertisement
स Sikri: हलो
Sawai Madhopur, Rajasthan:सवाई माधोपुर जिला मुख्यालय के मानटाउन थाना क्षेत्र के साहू नगर सीमेंट फैक्ट्री स्थित श्री दिगम्बर जैन मंदिर में बीती रात नकाबपोश तीन चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया ,देर रात करीब ढाई बजे तीन नकाबपोश चोर मन्दिर में दाखिल हुवे । एक चोर निगराणी करता रहा जबकि दो चोरों ने मन्दिर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया , मन्दिर में दाखिल होने के साथ ही चोरों ने पहले उस कमरे की बाहर से कुंडी लगा दी ,जिस कमरे में जैन मंदिर के चौकीदार पति पत्नी सो रहे थे ,उसके बाद चोर मन्दिर की दानपेटी सहित अन्य कीमती सामान उठाकर ले गए ,मन्दिर अध्यक्ष नीलकमल जैन ने बताया कि दानपेटी में करीब एक से डेढ़ लाख रुपये होंगे, दानपेटी अगले महीने खोली जानी थी पर उससे पहले ही बीती रात नकाबपोश चोर दानपेटी चुराकर ले गए ,श्री दिगम्बर जैन मंदिर में हुई चोरी की पूरी वारदात मन्दिर में लगे सीसीटीवी कैमरो में कैद हो गई । सूचना पर मौके पर पहुंची मानटाउन थाना पुलिस घटना स्थल का जायजा लिया ,जैन मंदिर में हुई चोरी की वारदात को लेकर जैन समुदाय में भारी आक्रोश है ,जैन समाज के लोगो ने आरोपियों को जल्द पकड़ने की मांग की है । फिलहाल मानटाउन थाना पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर नकाबपोश चोरों की तलाश में जुटी हुई है ।0
0
Report
नींदड़ मोड़ पर ट्रक-बाइक भिड़ंत, घायल बाइक सवार अस्पताल पहुंचा
Jaipur, Rajasthan:हरमाड़ा में ट्रक और बाइक की भिडंत नींदड़ मोड़ पर सड़क किनारे पर हुआ हादसा खड़े ट्रक में पीछे आ रही बाइक ने मारी टक्कर बाइक सवार हुआ गंभीर रूप से घायल हाईवे के किनारे होटल ढाबों पर खड़े रहते हैं ट्रक इनकी वजह से होते रहते हैं हादसे एंकर-हरमाड़ा थाना क्षेत्र में नींदड़ मोड़ के पास सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से आ रही बाइक जा भिड़ी। हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल सड़क पर तड़पता रहा ...काफी देर बाद एम्बुलेंस पहुंची....उनके बाद अस्पताल पहुंचाया गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। स्थानीय लोगों के अनुसार हाईवे के किनारे होटल और ढाबों के बाहर भारी संख्या में ट्रक खड़े रहते हैं। कई बार ट्रक सड़क के काफी करीब खड़े होने के कारण वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। रात के समय ट्रकों के पीछे लाइट या उचित संकेतक नहीं होने से हादसे का खतरा और बढ़ जाता है। लोगों ने प्रशासन से हाईवे किनारे अवैध रूप से खड़े होने वाले ट्रकों पर कार्रवाई और पार्किंग की उचित व्यवस्था की मांग की है。0
0
Report
करनाल की तिरंगा यात्रा में मनोहर लाल खट्टर ने हिस्सा लिया; फूल बरसाए
Karnal, Haryana:करनाल में निकाली गई तिरंगा यात्रा केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर यात्रा में हुए शामिल बुलेट मोटरसाइकिल पर जिला अध्यक्ष प्रवीण लाठर के पीछे बैठकर तिरंगा यात्रा में मनोहर लाल अपने निवास प्रेम नगर से सदर बाजार तक पहुंचे, तिरंगा यात्रा में रास्ते में लोगों ने फूलों की बरखा की केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने भी लोगों का धन्यवाद किया0
0
Report
Advertisement
