कानपुर देहात के मंगलपुर थाना क्षेत्र के मुंडेरा किन्नर सिंह गांव में मामूली विवाद के चलते जमकर ईंट-पत्थर चले जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। शुक्रवार को रमेशचंद्र की पुत्री ने पुलिस में तहरीर दी जिसमें गांव के बलवंत, मनीषा, ऋषि, और रामू पर रास्ता रोकने और गाली-गलौज करने पर मारपीट करने और ईंट-पत्थर से हमला करने का आरोप लगाया है। इस घटना में शीलू, राम बेटी, राजा देवी और नीलम घायल हो गईं। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।