icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

एमसीडी ने श्याम नगर झुग्गियों में अतिक्रमण हटाने के लिए फिर बुलडोजर चलाया

Delhi, Delhi:राजधानी दिल्ली में एक बार फिर चला एमसीडी का पीला पंजा, सुभाष नगर के श्याम नगर झुग्गियों में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई. श्याम नगर झुग्गियों पर चला एमसीडी का बुलडोजर. लोगों में आक्रोश जहां झुग्गी वहां मकान. जहां झुग्गी वहां मदान. लोगों को बीजेपी को लेकर आक्रोश. झुग्गी के लोग सड़कों पर रहने को मजबूर. राजधानी दिल्ली के पश्चिमी जिले के सुभाष नगर इलाके के श्याम नगर झुग्गियों में एक बार फिर एमसीडी ने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई करते हुए पीला पंजा चलाया। कुछ दिन पहले भी इसी स्थान पर कार्रवाई की गई थी और बुधवार को एमसीडी ने दोबारा बुलडोजर चलाकर निर्माण हटाया। कार्रवाई के दौरान एमसीडी के वरिष्ठ अधिकारी, स्थानीय पुलिस अधिकारी और भारी पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा, ताकि कानून-व्यवस्था बनाए रखी जा सके। वहीं, प्रभावी लोगों ने कार्रवाई का विरोध करते हुए सरकार के खिलाफ नाराजगी जताई। स्थानीय लोगों का कहना है कि चुनाव के दौरान किए गए वादों के विपरीत उन्हें राहत नहीं मिली। वे यह भी कह रहे हैं कि बीजेपी सरकार ने कहा था जहां झुकती वहां मकान देंगे लेकिन यहाँ सुभाष नगर इलाके में जहां झुग्गी वहां मैदान बना दिया गया और उनका आरोप है कि इस कार्रवाई से कई परिवार बेघर हो चुके हैं और उनके सामने रहने का संकट खड़ा हो गया है। लोगों ने कहा कि भीषण गर्मी के बीच उनके पास रहने के लिए कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं है और सरकार को उनके पुनर्वास की व्यवस्था करनी चाहिए।
0
0
Report

यमुना पुस्ता स्टोन पिचिंग पर गंभीर आरोप, निर्माण गुणवत्ता पर सवाल

New Delhi, Delhi:दिल्ली राजधानी में मानसून की पहली बारिश ने यमुना पुस्ता बांध को मजबूत करने के दावों की पोल खोल दी है. वजीराबाद से पल्ला गांव तक फ्लड विभाग द्वारा कराई जा रही स्टोन पिचिंग कई जगह पहली ही बारिश में उखड़ती और खिसकती नजर आई है. झंगोला गांव के पास 7 नंबर ठोकर की तस्वीरें निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े कर रही हैं. दिल्ली सरकार की ओर से यमुना पुस्ता बांध को मजबूत करने के लिए करोड़ों रुपये की लागत से स्टोन पिचिंग कराई जा रही है, ताकि मानसून के दौरान यमुना के बढ़ते जलस्तर से रिहायशी इलाकों को सुरक्षित रखा जा सके. झंगोला गांव के पास 7 नंबर ठोकर पर हालात कुछ और ही कहानी बयां कर रहे हैं. पहली ही बारिश में स्टोन पिचिंग का बड़ा हिस्सा खिसक गया और कई स्थानों पर निर्माण कार्य कमजोर दिखाई देने लगा. ग्रामीणों का आरोप है कि फ्लड विभाग ने निर्माण कार्य में गंभीर लापरवाही बरती है. उनका कहना है कि स्टोन पिचिंग से पहले पुस्ता बांध की मजबूत बेस लेयर तैयार नहीं की गई, मिट्टी को तकनीकी मानकों के अनुसार सुदृढ़ नहीं किया गया और सुरक्षा के लिए कोई रिटेनिंग वॉल या बाउंड्री भी नहीं बनाई गई. केवल पत्थरों की एक परत बिछाकर निर्माण पूरा दिखाने की कोशिश की गई, जिसका नतीजा पहली ही बारिश में सामने आ गया. ग्रामीणों का आरोप है कि पूरे निर्माण कार्य में भ्रष्टाचार की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता. उनका कहना है कि यदि पहली बारिश ही इस निर्माण को नहीं झेल पाई, तो यमुना में बाढ़ आने पर यह पुस्ता आसपास की आबादी को कैसे सुरक्षित रख पाएगा. लोगों ने निर्माण कार्य की उच्च स्तरीय जांच कराने और दोषी अधिकारियों व ठेकेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है. फिलहाल मानसून की शुरुआत ही हुई है और आने वाले दिनों में यमुना का जलस्तर बढ़ने की संभावना बनी रहेगी. ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या कमजोर होती स्टोन पიჩिंग बाढ़ के खतरे को रोक पाएगी, या फिर लापरवाही और भ्रष्टाचार का खामियाजा हजारों लोगों को भुगतना पड़ेगा? अब सबकी निगाहें फ्लड विभाग और दिल्ली सरकार की अगली कार्रवाई पर टिकी हैं.
0
0
Report
Advertisement

Ajmer में निजी स्कूलों के भुगतान मुद्दे पर CM के नाम ज्ञापन—हाई वोल्टेज प्रदर्शन

Ajmer, Rajasthan:निजी स्कूलों में राइट टू एजुकेशन के तहत दाखिले और उसके बाद विद्यार्थी की फीस को लेकर राज्य सरकार के खिलाफ लामबद्ध हुए निजी स्कूल संचालकों ने मोर्चा खोल दिया है. अजमेर में भी जिला मुख्यालय सहित आसपास के इलाकों में निजी स्कूलों के संचालकों ने अपनी मांगों को लेकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का ध्यानाकर्षण किया. अजमेर में जिला कलेक्ट्रेट पर एकत्र हुए निजी स्कूल संचालकों ने जोरदार नारेबाजी कर अपना विरोध दर्ज करवाया. निजी स्कूल संचालकों ने आरोप लगाया कि सरकार की मंशा के अनुरूप शिक्षा का अधिकार के तहत प्रदेश और वर्ष भर अध्यन के बाद भी सरकार उनका भुगतान नहीं कर रही. कमोबेश यही नजारा अराई, सांवर सहित अनेक तहसील और उपखंड पर भी देखा गया जहां निजी स्कूल संचालकों ने सीएम के नाम प्रशासन को ज्ञापन सौंपा.
0
0
Report
Advertisement
Advertisement

राजस्थान में मानसून फिर सक्रिय, 18 जिलों में येलो अलर्ट जारी

Jaipur, Rajasthan:राजस्थान में मानसून एक बार फिर सक्रिय होने जा रहा है। मौसम विभाग ने आज से प्रदेश के 18 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार मेघगर्जन, आकाशीय बिजली और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। पिछले 24 घंटों में अलवर में सबसे अधिक बारिश दर्ज की गई, जबकि पश्चिमी राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क बना रहा। श्रीगंगानगर 40.1 डिग्री सेल्सियस के साथ प्रदेश का सबसे गर्म जिला रहा। राजधानी जयपुर में मंगलवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 29.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग का कहना है कि आज दिनभर राजधानी में बादल छाए रहेंगे और कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। लोगों को आकाशीय बिजली और खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
0
0
Report

आंगनवाड़ी कर्मियों का मिनी सचिवालय के बाहर प्रदर्शन, राज्य कर्मचारी दर्जे की मांग तेज

Alwar, Rajasthan:अलवर में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, राज्य कर्मचारी दर्जे की मांग पर धरना अलवर से बड़ी खबर सामने आई है, जहां आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने मिनी सचिवालय गेट पर धरना देकर अपनी मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने राज्य कर्मचारी का दर्जा देने और मानदेय बढ़ाने की मांग उठाई। गौरतलब है कि इससे पहले मंगलवार को भी आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने मिनी सचिवालय के बाहर धरना दिया था। इस दौरान उन्होंने जिला कलेक्टर को मौके पर बुलाकर ज्ञापन सौंपने की मांग की, लेकिन कलेक्टर के नहीं पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने अपना ज्ञापन सचिवालय गेट पर ही चस्पा कर दिया। लगातार प्रदर्शन के चलते आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं में भारी रोष देखने को मिल रहा है और उन्होंने जल्द मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी है।
0
0
Report
Advertisement

इमरजेंसी ड्युटी में डाक्टर नदारद, कस्बा वासियों ने किया हंगामा,पहूंचते सीएमओ

Manoj KumarManoj KumarFollow21m ago
Bbrasi, Uttar Pradesh:रात्रि में डाक्टर के अनुपस्थित रहने पर आक्रोश ।कस्बावासियो ने किया प्रदर्शन । पहुंचे सीएमओ चहनिया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे सीएमओ ने कस्बावासियों को तीन दिन में कार्रवाही करने का दिया आश्वशन।चहनियां कस्बा में मंगलवार की देर रात किराना दुकान में हुई अगलगी की घटना की सूचना मिलने पर पीडीडीयु नगर से मोटरसाइकिल से घर आते समय भाई बहन की महेशपुर गांव में सड़क दुर्घटना में घायल होने पर रात्रि में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर एक भी डाक्टर के उपलब्ध न रहने पर बुधवार को चहनियां कस्बा के सैकड़ों लोगों ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुचकर रात्रि मैं ड्यूटी से गायब डाक्टर को हटाने के लिए जमकर हंगामा व प्रदर्शन किया । प्रदर्शन कर सीएमओ को बुलाने की मांग पर अड़ गये । कुछ देर बाद पहुंचे सीएमओ द्वारा कार्रवाही के आश्वशन पर कस्बा के लोग शांत हुए । चहनियां कस्बा में मंगलवार की देर रात में अजय गुप्ता के किराना के थोक दुकान में अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गयी । आग इतनी भयावह थी कि आसपास के लोग मकान छोड़कर भाग गये । सुचना पर भारी संख्या में पुलिस जवानों संग पहुंचकर बलुआ थाना अध्यक्ष अरुण प्रताप सिंह, व प्रधान प्रतिनिधि सतीश गुप्ता ने घर के पीछे वाले गली में लोहे की सीढ़ी के सहारे उपरी मंजिल के छत पर चढ़कर किसी तरह से जलती आग के बीच से बच्चों महिलाओं व परिजनों को छत से नीचे सुरक्षित उतारा। साथ ही गैस सिलेंडर व ज्वलनशील पदार्थो को बाहर निकाल फेंका । थाना अध्यक्ष ने जेसीबी से दुकान का सातारा दीवाल को तुड़वाकर आसपास के लोगो द्वारा समरसेबल चालू कर पाइप से चौतरफा पानी का छिड़काव कर आग पर काबू करने का प्रयास कर रहे थे कि वहीं अग्निशमन की गाड़ी भी पहुंचकर पानी छिड़काव कर दो घंटे बाद आग पर काबू पाया गया तब तक दुकान में रखी लाखों रुपए की सामान जलकर राख हो गया। घटना की सूचना पर पीडीडीयू नगर गये विजय गुप्ता को सूचना मिलने पर अपनी बहन रिंकी को लेकर आ रहे थे की महेशपुर गांव मे पुलिया के पास बिजलीं के खम्भे से टकरा कर भाई बहन गंभीर रूप से चोटिल हो गये । ग्रामीणों ने रात्रि में ही उन्हें चहनियां प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर लाया गया जहा रात्रि में इमरजेंसी में ड्यूटी पर तैनात डा ,अनुराग यादव गायब मिलने पर परिजनों ने काफी देर तक इंतजार किया लेकिन डाक्टर के नहीं पहुंचने पर घायल युवक की हालत बिगड़ते देख लोगों ने हंगामा कर हो हल्ला मचाने लगे वहीं गंभीर रूप से घायल विजय गुप्ता को मजबूरी में कस्बा के लोग एंबुलेंस द्वारा वाराणसी एवं प्राइवेट हास्पिटल ले गए। रात्रि में कस्वा में मची अफरा तफरी के बीच आक्रोशित व्यापार मंडल अध्यक्ष भानु प्रताप यादव प्रधान प्रतिनिधि सतीश गुप्ता के नेतृत्व में सैकड़ों कस्बावसियो ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुचकर हंगामा कर दिया । डाक्टर अनुराग यादव पर समय से ड्यूटी पर न आने अस्पताल में लापरवाही बरतने व मरीजों के प्रति उदासीन रवैया अपनाने के गंभीर आरोप लगाते हुए हटाने के लिए प्रदर्शन कर नारे बाजी करने लगे । सूचना पर पहुंचे सीएमओ चंदौली ने पीएचसी पर प्रभारी डा, संदीप कुमार से पूछताछ किया । वही कस्बावासियो से तीन दिन के अंदर डा अनुराग यादव पर कार्रवाही करने व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की दुर्व्यवस्था दूर करने के आश्वशन पर कस्बा के लोग शांत हुए ।
0
0
Report

पत्थलगांव में आदिवासी महिलाओं ने कारोबारी अरुण अग्रवाल पर करोड़ों की जमीन रजिस्ट्री घोटाले के आरोप लगाए

Jashpur Nagar, Chhattisgarh:पत्थलगांव, जशपुर जिले के पत्थलगांव में जमीन खरीदी-बिक्री को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है. आदिवासी और गैर-आदिवासी महिलाओं ने स्थानीय व्यवसायी अरुण अग्रवाल पर धोखाधड़ी और छलपूर्वक करोड़ों रुपये की जमीन अपने और अपने परिजनों के नाम रजिस्ट्री कराने का गंभीर आरोप लगाया है. शिकायतकर्ताओं ने पत्थलगांव थाने में लिखित शिकायत देकर निष्पक्ष जांच और कानूनी कार्रवाई की मांग की है. हालांकि, व्यवसायी ने सभी आरोपों को निराधार बताया है. देखिए यह रिपोर्ट...\n\nमामला पत्थलगांव थाना क्षेत्र का है, जहां शिकायतकर्ता महिलाएं का आरोप है कि उनके पिता लोहर साय के नाम पर 13 एकड़ से अधिक भूमि दर्ज थी. उनका कहना है कि 20 नवंबर 2010 को उनके पिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई और बिना पोस्टमार्टम कराए उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया. महिलाओं का आरोप है कि पिता की मौत के महज पाँच दिन बाद जल्दबाजी में दोनों बहनों का नामांतरण कराया गया और फिर उन्हें व्यवसायी अरुण अग्रवाल के घर बुलाकर कोरे स्टाम्प पेपर पर यह कहकर हस्ताक्षर करा लिए गए कि उनके पिता पहले ही अधिकांश जमीन बेच चुके थे और केवल 80 डिसमिल भूमि बची है.\n\nगवाही - नुरमती, शिकायतकर्ता महिला.\n\nशिकायतकर्ताओं का कहना है कि उन्होंने बची हुई 80 डिसमिल जमीन लगभग 9 लाख रुपये में बेचीं, लेकिन वर्ष 2025 में उन्हें दस्तावेजों से पता चला कि 80 डिसमिल नहीं, बल्कि 10 एकड़ से अधिक जमीन की रजिस्ट्री उनके नाम से व्यवसायी अरुण अग्रवाल के नाम हो चुकी है. महिलाओं का आरोप है कि जब उन्होंने इसका विरोध किया तो उन्हें धमकाया गया. शिकायतकर्ताओं का कहना है कि मुख्य मार्ग पर स्थित करोड़ों रुपये मूल्य की जमीन महज 9 लाख रुपये में बेचने का कोई सवाल ही नहीं उठता. आरोप है कि व्यवसायी के खिलाफ जमीन रजिस्ट्री से जुड़े ऐसे मामले पहले भी सामने आ चुके हैं और आदिवासी भूमि को भी अन्य लोगों के नाम कराने के आरोप लगते रहे हैं. वहीं, शिकायतकर्ता आदिवासी महिला ने भी पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है.\n\nगवाही - कुसुमलता, शिकायतकर्ता महिला.\nगवाही - गंगा प्रसाद, शिकायतकर्ता महिला के परिजन.\nगवाही - शांतिबाई सिदार, शिकायतकर्ता आदिवासी महिला.\n\nव्यवसायी अरुण अग्रवाल ने सभी आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए इन्हें बेबुनियाद बताया है. उनका कहना है कि जमीन की खरीदी-बिक्री पूरी तरह वैधानिक प्रक्रिया के तहत हुई है और उनके खिलाफ लगाए जा रहे आरोप तथ्यहीन हैं. वहीं पुलिस का कहना है कि शिकायत प्राप्त हो गई है और मामले की सभी दस्तावेजों के आधार पर जांच की जा रही है. जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके अनुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी.\n\nबयां - अरुण अग्रवाल, व्यवसायी.\nबाइट - ध्रुवेश कुमार अग्रवाल, एसडीओपी पत्थलगांव.\n\nफिलहाल मामला जांच के दायरे में है. शिकायतकर्ताओं ने करोड़ों रुपये की जमीन धोखे से अपने नाम कराने का आरोप लगाया है, जबकि व्यवसायी सभी आरोपों को निराधार बता रहे हैं। अब सबकी निगाहें पुलिस जांच पर टिकी हैं कि आखिर सच्चाई क्या है और जांच के बाद क्या कार्रवाई होती है.
0
0
Report

उपचुनाव से पहले दतिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 628 हथियार रोलर से नष्ट

Datia, Madhya Pradesh:उपचुनाव से पहले दतिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 628 हथियार रोलर चलाकर किए नष्ट दतिया विधानसभा उपचुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष बनाने के लिए दतिया पुलिस लगातार सख्ती बरत रही है। इसी क्रम में विभिन्न मामलों में वर्ष 2007 से जब्त 628 आग्नेय हथियारों का न्यायालय की अनुमति एवं जिला दंडाधिकारी के आदेश पर विनष्टीकरण किया गया। पुलिस कंट्रोल रूम परिसर में देशी कट्टे, अधिया, बंदूकें सहित विभिन्न हथियारों पर रोड रोलर चलाकर उन्हें पूरी तरह नष्ट कर दिया गया। एसडीओपी पूनम चंद्र यादव ने बताया कि यह कार्रवाई नियमानुसार की गई है। पुलिस का कहना है कि उपचुनाव के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अपराधियों के खिलाफ सघन चेकिंग और कड़ी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top