icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

डीजल महंगाई ने ट्रांसपोर्टेशन महंगा किया, लखनऊ में माल ढुलाई 15% बढ़ी

Lucknow, Uttar Pradesh:डीजल के बढ़े दामों का सबसे बड़ा असर ट्रांसपोर्टेशन पर देखने को मिला है लखनऊ में ट्रांसपोर्टर ने 15% माल ढुलाई किराया बढ़ा दिया है जिसके चलते खाद्य पदार्थ जैसे फल सब्जी राशन इत्यादि वस्तुओं महंगी हो गई हैं। लखनऊ ट्रांसपोर्ट नगर व्यापार मंडल के अध्यक्ष तेजिंदर पाल सिंह अनेजा ने बताया कि पिछले कई सालों से हम लोगों ने अपना किराया नहीं बढ़ाया था लेकिन डीजल के लगातार बढ़ते दामों के चलते हमें ऐसा करना पड़ा जब पूरी दुनिया इस समय क्राइसिस से जूझ रही है हर चीज के दाम बढ़ रहे हैं महंगाई चरम पर है तो हम लोगों को भी अपनी रोजी-रोटी चलाने के लिए किराया बढ़ाना पड़ा देशभर में करोड़ों लोग इस व्यापार से जुड़े हुए हैं। बाइट - तेजिंदर पाल सिंह अनेजा अध्यक्ष अब आपको बताते हैं कि पिछले 15 दिनों में किन-किन खाद्य पदार्थों के दाम बड़े हैं। फलों की बात करें तो सेब पहले 200 अब 250 रुपए अनार पहले 150 अब 240 तरबूज पहले 20 अब 50 खरबूजा पहले 20 अब 60 केला पहले 70 अब 80 आम पहले 90 अब 150 रुपए किलो बिक रहा है। वही सब्जियों की बात करें तो आलू पहले 20 अब ₹25 किलो प्याज़ पहले 30 अब 40 टमाटर पहले 40 अब 60 नींबू पहले 40 अब 60 खीरा पहले 20 अब 50 तरोई पहले 40 अब 60 रुपए किलो बिक रही है। वहीं खाद्य पदार्थों पर बढ़ती महंगाई को लेकर सामान खरीद रहे लोगों ने कहा कि जिस तरह से महंगाई चरम पर है हर चीज के दामों में बढ़ोतरी हुई है लेकिन हमारी आमदनी में कोई बढ़ोतरी नहीं हो रही पेट पालना है तो मजबूरी में फल सब्जी और तेल खरीदना पड़ेगा चाहे कितना भी महंगा हो जाए इससे हमारे बजट और जेब पर बहुत बड़ा असर पड़ा है। बाइट्स - आम जनता वहीं माल ढुलाई के कारण बढ़ती हुई महंगाई का रियलिटी चेक करने जी मीडिया की टीम ग्राउंड पर पहुंची तो फल और सब्जियों के बढ़े हुए दामपता चले। विक्रेताओं ने कहा कि अचानक से फल और सब्जी के दाम बढ़े हैं जिससे कस्टमर अब खरीद नहीं रहा अत्यधिक गर्मी होने के कारण 2 से 3 दिन में सामान खराब हो जाता है जिसे हमें फेंकना पड़ता है जिससे हमारा भारी नुकसान हो रहा है। Wt + tt - फल और सब्जी की दुकान से
0
0
Report
Advertisement

आरा में बेलगाम स्कार्पियो ने बाइक सवार दो भाइयों को मारी मौत, एक घायल

Mumbai, Maharashtra:आरा शहर के नगर थाना क्षेत्र के बाईपास रोड सपना सिनेमा मोड़ सूर्य मंदिर के समीप आज सुबह बेलगाम स्कार्पियो ने बाइक सवार दो दोस्तों को रौंद दिया। हादसे एक ही घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि साथ रहे उनके दोस्त गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जिसे सदर अस्पताल से पटना रेफर कर दिया गया। घटना के बाद स्कॉर्पियो लेकर भाग रहे चालक को स्थानीय लोगों ने दबोच लिया। उधर, घटना के बाद स्थानीय लोगों का आक्रोश भड़क उठा। लोगों ने मुआवजे की मांग व आरोपी चालक पर सख्त कार्रवाई करने की मांग को लेकर सपना सिनेमा मोड़ सूर्य मंदिर के समीप रोड जाम कर दिया। करीब तीन घंटे तक जाम से सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी लाइन लग गई एवं आवागमन पूरी तरह ठप्प रहा। सूचना पाकर नगर एवं ट्रैफिक थाना पुलिस के साथ घटनास्थल पर पहुंची और लोगों को समझा जाम को हटाया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाया। जानकारी के अनुसार मृतक सिन्हा थाना क्षेत्र के संजोयल गांव निवासी चंदेश्वर सिंह उर्फ करीमन सिंह है। वह पेशे से चालक थे और ट्रांसपोर्ट का गाड़ी चलाते थे। जबकि मृतक का दोस्त नवादा थाना क्षेत्र के वीडियो ब्लॉक रोड निवासी स्व. बिहारी पांडेय के 50 वर्षीय पुत्र सुमित कुमार पांडेय है। इधर, मृतक के परिजनों ने बताया कि वह आज सुबह अपने दोस्त सुमित कुमार पांडेय के साथ बाइक द्वारा वीडियो ब्लॉक रोड से बाईपास रोड स्थित ट्रांसपोर्ट जा रहे थे। उसी दौरान सपना सिनेमा मोड़ मंदिर के समीप बेलगाम स्कार्पियो ने उनके बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें चंदेश्वर सिंह उर्फ करीमन सिंह की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि सुमित कुमार पांडेय गंभीर रूप से जख्मी हो गये। फिलहाल पुलिस मृतक का पोस्टमार्टम आरा के सदर अस्पताल में करवाया है। और आगे की करवाई में जुट गई है.
0
0
Report

हरिद्वार ज्वालापुर: गौहत्या की टिप्पणी पर युवक हिरासत, माफी मांगी, पुलिस ने चेतावनी दी

Noida, Uttar Pradesh:हरिद्वार के ज्वालापुर में एक युवक को गाय पर आपत्तिजनक टिप्पणी करना भारी पड़ गया। मोहल्ला घोसियान के रहने वाले जीशान नाम के एक युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। जिसमें युवक ईद पर गौ हत्या करने की बात कह रहा था। वीडियो वायरल होने के बाद लोगों ने इस पर आपत्ति जताई तो मामले का तुरंत संज्ञान लेते हुए पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने युवक को कड़ी फटकार लगाई। जिसके बाद आरोपी युवक हाथ जोड़कर माफी मांगता हुआ नजर आया। पुलिस ने आरोपी का बीएनएसएस 170 के तहत चालान कर दिया है।
0
0
Report

फर्रुखाबाद में जल जीवन मिशन की करोड़ों की टंकी गायब, जनता प्यास से तड़प रही

Farrukhabad, Uttar Pradesh:फर्रुखाबाद जिले से जल जीवन मिशन के तहत बनी करोड़ों रुपये की पानी की टंकी गायब होने की शर्मनाक खबर सामने आई है. जिला अधिकारी ने खबर का संज्ञान लिया और टंकी बनवा रही एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने की बात कही, लेकिन चार साल से लोग प्यासे हैं और टंकी के ढांचे के अलावा कुछ नहीं बचा. 1.65 करोड़ रुपये खर्च हुए, फिर भी पानी नहीं मिला. कमालगंज के शेखपुरा गांव में टंकी ऊपर से गायब है, नल खुले हैं पर टोटियां नहीं, पंप खराब, सोलर पैनल बेकार पड़े हैं. स्थानीय लोगों का गुस्सा स्पष्ट है; प्रशासन से शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं हो पाई. क्या जल जीवन मिशन सिर्फ कागजों पर है, या करोड़ों रुपये गायब हो गए?
0
0
Report
Advertisement

सिद्धार्थनगर के पेट्रोल पंप पर मारपीट का वीडियो वायरल, पुलिस व्यवस्था पर सवाल

Naugarh, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग सिद्धार्थनगर... यूपी पेट्रोल पंप पर पंप कर्मचारियों के साथ मारपीट का वीडियो वायरल। सिद्धार्थनगर जिले के शोहरतगढ़ के कठेला स्थित चौधरी फ्यूल स्टेशन पर पेट्रो पंप मैनेजर और स्टाफ से मारपीट करने का वीडियो वायरल । पेट्रोल पंप मैनेजर के साथ कुछ दबंग युवक जमकर मार पीट करते आ रहे है नज़र। सिद्धार्थनगर जिले के पेट्रोल पंपों पर अभी भी बनी हुई है पेट्रोल और डीजल की किल्लत। भारी भीड़ होने से पंप के कर्मचारियों और पेट्रोल लेने आए लोगों के बीच अक्सर हो रही है मारपीट की घटनाएं। बावजूद इसके पंपों पर नहीं दिख रही है पुलिस की पर्याप्त व्यवस्था।
0
0
Report

राजस्थान भर्ती: अभ्यर्थियों ने ट्रेड टेस्ट जल्द शुरू कराने की मांग की

Jaipur, Rajasthan:जयपुर राजस्थान में वाहन चालक भर्ती 2024 के अभ्यर्थियों ने ट्रेड टेस्ट शुरू करवाने की मांग को लेकर कानून मंत्री जोगाराम पटेल से मुलाकात की। भर्ती परीक्षा का लिखित परिणाम जारी हुए करीब चार महीने बीत जाने के बावजूद अब तक ट्रेड टेस्ट की प्रक्रिया शुरू नहीं होने से अभ्यर्थियों में नाराजगी बढ़ती जा रही है.... बेरोजगार यूनियन के नेतृत्व में पहुंचे अभ्यर्थियों ने जल्द ट्रेड टेस्ट आयोजित कराने की मांग उठाई। यूनियन अध्यक्ष हनुमान किसान और संयोजक रविन्द्र चौधरी ने बताया कि हजारों अभ्यर्थी लंबे समय से भर्ती प्रक्रिया पूरी होने का इंतजार कर रहे हैं। देरी के कारण युवाओं को आर्थिक और मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। प्रतिनिधित्व ने मंत्री को ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि लिखित परीक्षा परिणाम आने के बाद अभ्यर्थियों को उम्मीद थी कि जल्द ही ट्रेड टेस्ट की तारीख घोषित कर दी जाएगी, लेकिन अब तक कोई आधिकारिक सूचना जारी नहीं हुई है। इससे युवाओं में असमंजस की स्थिति बनी हुई है...कानून मंत्री जोगाराम पटेल ने अभ्यर्थियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और सकारात्मक वार्ता की। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सरकार इस मामले को प्राथमिकता से देख रही है तथा जल्द ही ट्रेड टेस्ट शुरू होने को लेकर अच्छी खबर मिल सकती है। मंत्री के आश्वासन के बाद अभ्यर्थियों ने उम्मीद जताई कि भर्ती प्रक्रिया में जल्द तेजी आएगी।
0
0
Report

खूँटी में तीन थाना प्रभारी बदले, बालू तस्करी रोकना नया चैलेंज

Khunti, Jharkhand:क्षेत्र - खूँटी। जिले के तीन थाना प्रभारियों को एसपी ने किया ट्रांसफर पोस्टिंग। एसपी ऋषभ गर्ग के द्वारा ट्रांसफर पोस्टिंग किया गया है। उन थानों का थानाध्यक्ष का बदलाव किया गया है जहाँ बालू तस्करी का रास्ता हुआ करता है। हालांकि अभी बालू तस्करी भले नहीं हो रहा हो लेकिन कर्रा और तोरपा क्षेत्र से बालू का परिवहन के लिए रास्ता रहा करता है। वहीं नये थाना प्रभारियों के लिए चैलेंज का विषय बन जाएगा। जिसमें कर्रा में थाना प्रभारी के रूप में राजू कुमार को प्रभारी बनाया गया है। वहीं तोरपा थाना का प्रभारी मनीष कुमार को बनाया गया है। वहीं सब इंस्पेक्टर सौरव कुमार को तपकरा थाना प्रभारी बनाया गया है। जिनके लिए बालू तस्करी पर पूरी तरह रोकना कहीं न कहीं चैलेंज का विषय बन सकता है।
0
0
Report
Advertisement

दो करोड़ रुपए के म्यूअल अकाउंट घोटाले में अनुज सिंह गिरफ्तार

Kusu, Chhattisgarh:अंबिकापुर शहर में सट्टा पट्टी के रकम प्राप्त करने के लिए म्यूल अकाउंट की खरीद-बिक्री करने के फरार आरोपी अनुज सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार गांधीनगर थाना क्षेत्र स्थित हनुमान मंदिर के पास रहने वाले वैभव सूर्यवंशी, जो कृषि विभाग गंगापुर में चपरासी के पद पर कार्यरत हैं, ने शिकायत की कि लगभग सात माह पहले उनकी पहचान नावापारा अंबिकापुर निवासी सुमित सिंह ठाकुर और अनुज सिंह से एक रैली के दौरान हुई थी। पूर्व में एक सट्टेबाज सुमित सिंह को गांधीनगर पुलिस ने जेल भेजा था। पुलिस ने बताया कि म्यूल अकाउंट से लगभग दो करोड़ रूपए का लेनदेन हुआ है। आरोपी सुमित सिंह और अनुज सिंह ने घर बनवाने के लिए राशि लेने के उद्देश्य से बैंक खातों की जरूरत बताकर आईडीबीआई बैंक में दो बैंक खाते खुलवाए थे। कुछ दिन बाद खाते के संबंध में एटीएम कार्ड, चेकबुक और पासबुक मांगकर ले गया। कुछ दिन बाद खाताधारक को यह जानकारी मिली कि उसके एक खाते से 80 लाख और दूसरे खाते से एक करोड़ रूपए का लेनदेन हुआ है। बड़ा रकम लेनदेन होने की जानकारी मिलने पर उसने खाता बंद करवाया और थाने में दोनों आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया। इधर सुमित सिंह को पूर्व में ही पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद पुलिस ने अनुज सिंह को भी गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है。
0
0
Report
Advertisement

सम्राट चौधरी के निर्देश: 30 दिन में रोक-टोक पर निलंबन, सहयोग शिविर लागू

Patna, Bihar:सोनपुर, डुमरी बुजुर्ग में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का बयान— अंचल के काम, ब्लॉक या थाने के काम में जिससे रोड़ा बनेगा, 30 दिन में निलंबित होंगे पदाधिकारी। मंत्री या अधिकारी 3-3 ब्लॉक में सहयोग शिविर लगाएंगे। डुमरी बुजुर्ग ग्राम पंचायत में आया हूं, यहां 54 आवेदन प्राप्त हुए, सभी आवेदनों को निष्पादित किया गया। न्यायालय में चल रहे मामले को जल्द खत्म करवाना है। किसी भी तरह की कार्रवाई होगी, जो समस्या का समाधान हो सके। सम्राट चौधरी बोले कि वे सोनपुर को गोद लेंगे और सपना पूरा हो रहा है या नहीं, इसका आकलन करेंगे। हवाई अड्डा और बाबा हरिहरनाथ कोरिडोर बन रहा है, टाउनशिप बन रहा है। टाउनशिप में जमीन की चिंता नहीं होगी, जरूरत होने पर आपदा विपदा में जिलाधिकारी से संपर्क करें, जमीन की कीमत चार गुना राशि दी जाएगी। पटना के मरीन ड्राइव की तरह सोनपुर में गंगा अंबिका पथ बनाया जाएगा। दिल्ली के नोएडा जैसी व्यवस्था यहाँ भी खड़ी करनी है। बिहार में उद्योग लाने की तैयारी, बाहर नौकरी करने जाने वालों के लिए रोजगार और फैक्ट्री बिहार में लाने का प्रयास। जीविका से 1 लाख 20 हजार करोड़ का बिजनेस महिलाएं कर रही हैं। 211 जगहों पर डिग्री कॉलेज बन रहे हैं; जहां प्रखंड में डिग्री कॉलेज नहीं है, जुलाई से खोलना है। ऐसा स्कूल बनेगा कि अधिकारी एवं नेताओं के बच्चों के लिए पढ़ाई के लिए पैरवी करनी होगी। मेडिकल सेक्टर में मरीज को सीधे PMCH रेफर करने जैसी व्यवस्था नहीं होगी, 15 अगस्त तक ऐसी व्यवस्था होगी कि डॉक्टर रेफर नहीं करेंगे; Major बीमारी नहीं होने पर पटना रेफर नहीं करेंगे, यदि ऐसा हुआ तो सिविल सर्जन पर कार्रवाई होगी। लोग अपने घर में न्याय पाएँ, इसके लिए सहयोग शिविर चल रहा है; आज बिहार में 40 पंचायतों में यह व्यवस्था की गई है।
0
0
Report

देवली में मां की डूबकर मौत, बेटे की तलाश जारी; SDRF खोज शुरू

Tonk, Rajasthan:देवली टोंक देवली थाना क्षेत्र में बनास नदी में मां-बेटे के डूबने की आशंका के बाद मंगलवार सुबह रेस्क्यू अभियान के दौरान महिला का शव बरामद कर लिया गया, जबकि बेटे की तलाश अभी भी जारी है। जानकारी के अनुसार सोमवार शाम नेगड़िया पुलिया के पास राहगीरों ने नदी किनारे चप्पलें और पासपोर्ट साइज फोटो देख पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची देवली थाना पुलिस ने पहचान टगरा कॉलोनी निवासी मनफूली देवी और उनके पुत्र शंकर नाथ के रूप में की। अंधेरा होने के कारण सोमवार रात तलाशी अभियान रोकना पड़ा, लेकिन मंगलवार सुबह एसडीआरएफ अजमेर और सिविल डिफेंस टोंक की टीमों ने दोबारा सर्च ऑपरेशन शुरू किया। सुबह करीब साढ़े नौ बजे महिला मनफूली देवी का शव नदी से बाहर निकाला गया। फिलहाल पुलिस, गोताखोर और रेस्क्यू टीमें लापता युवक शंकर नाथ की तलाश में जुटी हुई हैं। मौके पर देवली डीएसपी हेमराज, थाना प्रभारी दौलतराम गुर्जर और एएसआई सीताराम जाट सहित कई अधिकारी मौजूद रहे। घटना के बाद नेगड़िया पुलिया पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई, जिसे नियंत्रित करने के लिए पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top