icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
209115
Mohd TasleemMohd TasleemFollow22 Jan 2025, 02:08 pm
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement

निरसा विधायक चटर्जी की भूख हड़ताल जारी; ग्रामीण शिक्षा सुधार के लिए बैठक की मांग

Dhanbad, Jharkhand:एंकर - धनबाद में ग्रामीण शिक्षा व्यवस्था में सुधार और शिक्षकों के स्थानांतरण के विरोध में निरसा विधायक अरूप चटर्जी की अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल चौथे दिन भी जारी है। विधायक पिछले चार दिनों से धनबाद समाहरणालय के समक्ष अनशन पर बैठे हैं। उनकी प्रमुख मांग जिला जिला शिक्षा प्रारंभिक समिति की बैठक बुलाने की है। इधर, चौथे दिन आंदोलन स्थल पर एसडीएम लोकेश बारंगे और डीएसी शालिनी डुंगडुंग पहुंचे। अधिकारियों ने सिंदरी विधायक चंद्रदेव महतो और अनशन पर बैठे निरसा विधायक अरूप चटर्जी से बातचीत की। इस दौरान शिक्षकों के स्थानांतरण और ग्रामीण क्षेत्रों में बदहाल शिक्षा व्यवस्था को लेकर चर्चा हुई।अरूप चटर्जी का आरोप है कि पिछले एक वर्ष में करीब 1600 शिक्षकों का स्थानांतरण किया गया है, जिसके कारण ग्रामीण क्षेत्रों के कई स्कूलों में शिक्षकों की कमी हो गई है। उन्होंने शिक्षकों के स्थानांतरण की प्रक्रिया में भ्रष्टाचार का भी आरोप लगाया है। विधायक का कहना है कि ग्रामीण क्षेत्रों के स्कूलों में पहले से ही शिक्षकों की कमी है, ऐसे में बड़े पैमाने पर स्थानांतरण से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। विधायक जिला शिक्षा प्रारंभिक समिति की बैठक बुलाकर पूरे मामले पर चर्चा करने और शिक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए ठोस कदम उठाने की मांग कर रहे हैं। फिलहाल चौथे दिन भी उनकी भूख हड़ताल जारी है। अब देखना होगा कि अधिकारियों के साथ हुई वार्ता के बाद इस मामले में कोई समाधान निकलने की उम्मीद है ।इस दौरान माले ने नेता और कार्यकर्ता भारी संख्या में उपायुक्त कार्यालय पहुंचे और जम कर नारेबाजी की बाइट - लोकेश बारंगे, एसडीएम धनबाद बाइट - चंद्रदेव महतो , विधायक सिंदरी
0
0
Report
Advertisement

धरसोनी पंचायत: एक वोट से हारे-जीते, राजेश कुमारी बनी विजेता

Bharatpur, Rajasthan:भरतपुर वैर की धरसोनी पंचायत में एक वोट से हार-जीत पर हंगामा! धरसोनी में तीन बार बदला सरपंच चुनाव का परिणाम, सुबह 4 बजे तक चली मतगणना! प्रत्याशी गिरदेश पहले 15 वोट से जीतीं, दूसरी गिनती में जीत का अंतर घटकर 12 वोट हुआ! तीसरी बार मतगणना में गिरदेश एक वोट से हारीं, राजेश कुमारी को विजयी घोषित किया! गिरदेश के समर्थकों ने मतदान दल पर लगाया लापरवाही का आरोप! दोबारा निष्पक्ष मतगणना की मांग को लेकर मतदान केंद्र के बाहर धरने पर बैठे समर्थक! धरसोनी पंचायत का परिणाम बना क्षेत्र में चर्चा का विषय, अंत में राजेश कुमारी एक वोट से विजयी घोषित!
0
0
Report
Advertisement

जींद जिला नागरिक अस्पताल में इमरजेंसी के दौरान मारपीट और इलाज में देरी पर बड़ा सवाल

Jhanj Kalan, Haryana:जींद के जिला नागरिक अस्पताल से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां दर्द से परेशान एक मरीज को करीब दो घंटे तक उपचार का इंतजार करना पड़ा। मरीज का आरोप है कि इमरजेंसी में डॉक्टर से दवाई देने या रेफर करने की मांग करने पर एक युवक ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि मरीज की पत्नी के साथ दुर्व्यवहार भी किया गया। आखिर इमरजेंसी में इलाज मांगना मरीज का गुनाह कैसे बन गया जिसकी पीड़ित परिवार ने वीडियो बना ली है, गौरतलब है पुलिस कर्मचारी मौके पर मौजूद रहे। पीड़ित सन्नी नागराज के अनुसार शनिवार को घर पर विवाद के बाद मामा के बेटों ने उनके साथ मारपीट का आरोप लगाया। इस घटना में उनकी पत्नी भावना को भी चोटें आईं। दोनों उपचार के लिए शाम करीब 5 बजे जिला नागरिक अस्पताल की इमरजेंसी में पहुंचे। पीड़ित का दावा है कि करीब दो घंटे तक उन्हें उपचार नहीं मिला और दर्द बढ़ने पर डॉक्टर से दवाई देने की गुहार लगाई, पर सुनवाई नहीं हुई। पीड़ित का आरोप है कि इसी दौरान एक सुरक्षा गार्ड ने डॉक्टर के पास बार-बार जाने पर उसे धमकाना शुरू कर दिया। जब उसने दवाई देने या दूसरे अस्पताल में रेफर करने की बात कही तो सुरक्षा गार्ड ने कथित तौर पर उस पर थप्पड़-मुक्कों से हमला कर दिया। पीड़ित ने अपनी पत्नी के साथ भी दुर्व्यवहार किए जाने का आरोप लगाया। अब बड़ा सवाल यह है कि अस्पताल की इमरजेंसी में मरीजों की सुरक्षा और उपचार की जिम्मेदारी किसकी है। पीड़ित ने डॉक्टर पर भी ML R काटने के नाम पर 7 हजार रुपये मांगे जाने के आरोप लगाए। मामले में अस्पताल प्रशासन और संबंधित पक्ष का जवाब सामने आना जरूरी है। भावना ने कहा कि अस्पताल में आये 3 घंटे तक इलाज नहीं हुआ, एक घंटे बाद MLR भी नहीं कटी। नोट: अभी तक किसी उच्चाधिकारियों व पुलिस ने कैमरे के सामने बोलने से मना कर दिया है।
0
0
Report

धनतेरस पर गोरखपुर के बाजारों में खरीदारी तेजी, कैशबैक योजनाओं की बहार

Noida, Uttar Pradesh:गोरखपुर, उत्तर प्रदेश: धनतेरस के मौके पर बाजारों में काफी धूम है। ग्राहक बाजारों में जुट रहे हैं और खरीदारी कर रहे हैं। इलेक्ट्रॉनिक सामानों के दुकानदार देवेंद्र सिंह ने कहा, "आज के जो ग्राहक हैं ना, सरकार की पॉलिसी को लेकर बहुत उत्सुक हैं। क्योंकि एक अक्टूबर से 8 परसेंट प्राइस बढ़ने वाला था, जो अभी तक इंप्लीमेंट नहीं हुआ है, तो सारे कस्टमर को इसका लाभ मिल रहा है। 8 परसेंट प्राइस बढ़ने का मतलब मूल्य बहुत ज्यादा हो जाता है। और अभी हम लोगों ने इतनी अच्छी-अच्छी स्कीम लॉन्च कर रखी हैं। अगर कस्टमर के पास क्रेडिट कार्ड है, तो हम 4 हजार रुपये से लेकर 25,000 रुपये तक का कैशबैक दे पा रहे हैं कस्टमर को। अगर क्रेडिट कार्ड नहीं है, तो पेपर फाइनेंस के थ्रू भी प्रोडक्ट ले सकता है..."
0
0
Report
Advertisement

अमेठी में चोरों के हौसले बुलंद, पुलिस को दे रहे चुनौती

Amethi, Uttar Pradesh:अमेठी में चोरों के हौसले बुलंद, पुलिस को लगातार दे रहे चुनौती, बीएसएफ के जवान के घर चोरों ने मचाया आतंक, लाखों रुपए के सामान और लाइसेंसी रिवाल्वर सहित बेटी के विवाह की तैयारी को रखे गहने पर चोरों ने किया हाथ साफ, घर के सभी लोग गाँव के घर गए थे, पड़ोसी ने सुबह घर मालिक को फोन कर घटना की दी जानकारी, घटना की जानकारी मिलते ही सभी लोग पहुँचे घटना स्थल, तत्काल अमेठी कोतवाली पुलिस को दी सूचना, मौके पर पुलिस के साथ सीओ गौरीगंज, डॉग स्क्वायड टीम और SOG टीम घटना स्थल पर पहुँच जांच में जुटी, अमेठी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बाईपास स्थित खरौना गाँव का है मामला।
0
0
Report

केदारताल ट्रैक हादसे में मृतकों की संख्या 7, एक लापता, तलाश जारी

barahat, Uttarkashi, Uttarakhand:केदारताल ट्रैक पर लापता ट्रैकर और गाइड की रेस्क्यू टीम को आज एक शव बरामद हुआ। एवलांच हादसे में मरने वालों की संख्या अब 07 हो गई है। इससे पहले अभियान के दौरान 06 शव बरामद किए जा चुके थे। केदारताल ट्रैक पर अभी भी 01 व्यक्ति लापता है, जिसकी तलाश सर्च टीमों द्वारा लगातार जारी है। दुर्गम और उच्च हिमालयी क्षेत्र में मौसम और बर्फबारी के बीच टीम लापता व्यक्ति की तलाश में जुटी है। इस अभियान में जिला प्रशासन, आपदा प्रबंधन विभाग, पुलिस, एसडीआरएफ, एनआईएम और आईटीबीपी की टीमें संयुक्त रूप से कार्य कर रही हैं।
0
0
Report

गर्ल्स हाई स्कूल में आवारा कुत्तों के डेरों से पढ़ाई बाधित, विभाग जांच करेगा

Sagar, Madhya Pradesh:एंकर- सागर जिले कर्रापुर स्थित गर्ल्स हाई स्कूल में अव्यवस्थाओं का एक गंभीर मामला सामने आया है। यहां पढ़ने वाली 181 छात्राओं को स्कूल परिसर में गंदगी और आवारा कुत्तों की मौजूदगी के बीच पढ़ाई करने को मजबूर होना पड़ रहा है। स्कूल परिसर से लेकर कक्षाओं तक में कुत्तों का जमावड़ा लगा रहता है। हैरानी की बात यह है कि स्कूल में पिछले करीब दो साल से 4 से 6 कुत्ते लगातार मौजूद हैं। और प्राचार्य का दावा है कि ये कुत्ते फ्रेंडली है, मामला सामने आने के बाद अब शिक्षा विभाग के जेडी ने जांच के आदेश दिए है, वीओ- जानकारी के अनुसार, स्कूल सुबह 10:30 बजे शुरू होता है। छात्राएं जैसे ही स्कूल पहुंचती हैं, उन्हें मुख्य गेट से ही गंदगी और कुत्तों का सामना करना पड़ता है। कई बार कक्षाओं के अंदर भी एक-दो कुत्ते बैठे दिखाई देते हैं। बताया जा रहा है कि स्कूल की प्राचार्या ने इन स्ट्रीट डॉग्स को परिसर में ही रखा हुआ है। इनके लिए एक कमरा भी खाली छोड़ दिया गया है। स्कूल परिसर में कुत्तों की मौजूदगी से छात्राओं के साथ शिक्षकों को भी रोजाना परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कुत्तों की गंदगी और उछल-कूद के बीच ही पढ़ाई और शिक्षण कार्य संचालित हो रहा है। इस संबंध में शिक्षक, छात्राएं और अभिभावक कई बार आपत्ति जता चुके हैं, लेकिन आरोप है कि इसके बावजूद प्राचार्य कुत्तों को स्कूल परिसर से बाहर नहीं करा रही हैं और न ही किसी अन्य को ऐसा करने दे रही हैं। गौरतलब है कि सार्वजनिक स्थानों और शैक्षणिक संस्थानों में आवारा कुत्तों की मौजूदगी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने भी निर्देश दिए हैं। ऐसे में सरकारी बालिका विद्यालय में लंबे समय से कुत्तों का डेरा होना कई सवाल खड़े करता है। सवाल यह है कि आखिर छात्राओं की सुरक्षा और स्वच्छ शैक्षणिक माहौल सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी किसकी है? वही इस मामले को लेकर संयुक्त संचालक लोक शिक्षण शत्रुंजय बिसेन ने बताया कि मामला संज्ञान आने के बाद जांच के लिए टीम गठित कर दी गई है, जांच के बाद कार्यवाही की जाएगी Byte: शत्रुंजय बिसेन, संयुक्त संचालक लोक शिक्षण Byte: वंदना अबाधे, प्राचार्या कट शॉट,फ़ोटो,
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top